उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उन्नाव से सटी मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद कौशल किशोर ने लखनऊ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कौशल किशोर ने कहा कि लखनऊ पुलिस का रवैया नाकारात्मक है. नकारात्मक रवैये के कारण अपराधी निरंकुश हो गए हैं. हत्या और लूट का सिलसिला बदस्तूर जारी है. कौशल किशोर पहले भी लखनऊ पुलिस की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई. कौशल किशोर ने ट्वीट कर पुलिस पर निशाना साधा है.
पुलिस के नकारात्मक रवैया के चलते लखनऊ में अपराध निरंकुश हो चुके हैं। हत्या और लूट का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
— Kaushal Kishore (@mp_kaushal)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उन्नाव से सटी मोहनलालगंज लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है. कौशल किशोर यहां से सांसद हैं. बीजेपी सांसद कौशल किशोर पुलिस की कार्यप्रणाली पर अक्सर सवाल उठाते रहे हैं. कौशल किशोर ने एक ट्वीट में प्रदेश के डीजीपी, यूपी पुलिस और लखनऊ पुलिस को टैग करते हुए लखनऊ में अपराध की बात उठाई है.