scorecardresearch
 

देश को भावी प्रधानमंत्री के रूप में 'आदमखोर' नहीं इंसान चाहिए, बोले बेनी प्रसाद वर्मा

केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने देश के विकास के लिये कांग्रेस की सत्ता में पुन: वापसी को जरूरी बताते हुए कहा कि देश को भावी प्रधानमंत्री के रूप में 'आदमखोर' नहीं अच्छे इंसान की आवश्यकता है.

Advertisement
X

केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने देश के विकास के लिये कांग्रेस की सत्ता में पुन: वापसी को जरूरी बताते हुए कहा कि देश को भावी प्रधानमंत्री के रूप में अच्छे इंसान की आवश्यकता है.

वर्मा ने लखनऊ के रवीन्द्रालय सभागार में आयोजित दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर उसे विकास मार्ग पर आगे बढ़ाने में कांग्रेस के योगदान को पूरे देश ने देखा है.

उन्होंने कांग्रेस को देश के डीएनए में होने का दावा करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को कायम रखते हुए इसे उन्नति के रास्ते पर आगे ले जाने के लिये इसका सत्ता में बने रहना जररी है.

बेनी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि भावी प्रधानमंत्री के रूप में इस देश को ‘आदमखोर’ नहीं इंसान चाहिए. बेनी ने समाज के बदलाव के लिये दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की एकजुटता को आवश्यक बताते हुए उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया और इसके मुखिया मुलायम सिंह यादव को देश का सबसे बड़ा धोखेबाज करार दिया.

Advertisement

उन्होंने सपा सरकार पर गरीब जनता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोहिया का अनुयायी होने का दम भरने मात्र से समाज का भला होने वाला नहीं है, बल्कि जरुरत है उनके दिखाये रास्ते पर चलकर लोगों के दु:ख दर्द बांटने का, जिसमें सपा सरकार विफल रही है.

वर्मा ने कहा कि मुलायम उन्हें राजनीति में लाने वाले रामसेवक यादव और आगे बढ़ाने वाले चौधरी चरण सिंह का नाम भूलकर उस लोहिया की बात करते हैं, जिनके करीब तक वे कभी पहुंच नहीं पाये.

मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों की समस्याओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि सपा जिनके बूते पर सत्ता में आयी वे शिविरों में ठंड से ठिठुरते-मरते रहे और सपा नेता सैफई महोत्सव में फिल्मी सितारों के नाच-गाने का मजा लेते रहे.

अब बेनी नरेंद्र मोदी को 'आदमखोर' बोल रहे हैं या मुलायम को ये तो बेनी ही जानें.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement