scorecardresearch
 

Weather Forecast Today: बाढ़ से बेहाल बिहार, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast Today 9 August 2020, IMD Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, मेरठ, मोदीनगर, अमरोहा, चांदपुर, हस्तिनापुर, हापुड़, गाजियाबाद, विराटनगर, सोनीपत, बागपत, झज्जर, रोहतक और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है.

Advertisement
X
Bihar Flood, Weather Forecast Today 9 August Live Updates (मौसम का हाल)
Bihar Flood, Weather Forecast Today 9 August Live Updates (मौसम का हाल)

बंगाल की खाड़ी में बना ऊपरी हवा का चक्रवात कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है. वहीं, मॉनसून की अक्षीय रेखा बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी भागों पर है. मौसम विभाग के मुताबिक इस सिस्टम के आगे बढ़ने पर मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली, मेरठ, मोदीनगर, अमरोहा, चांदपुर, हस्तिनापुर, हापुड़, गाजियाबाद, विराटनगर, सोनीपत, बागपत, झज्जर, रोहतक और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड में भारी बारिश ने कहर बरपाया था, जिससे जगह-जगह पर भूस्खलन और जल भराव हुआ था. मौसम विभाग (IMD) ने 9 अगस्त को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है.

Advertisement

बिहार में बाढ़, राहत कार्य में जुटी NDRF की टीम

बिहार में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए इस समय एनडीआरएफ की कुल 23 टीमें राज्य के 14 जिलों सारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर, गोपालगंज, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, सिवान, वैशाली व मुजफ्फरपुर जिलों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.

एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ग्रस्त इलाकों में सिविल मेडिकल टीमों को भी मोटर बोट से पहुंचाने में मदद कर रही हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके.

flood-1_080920083708.jpg

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन

केरल में बारिश का सिलसिला जारी है. केरल के इडुक्की में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 24 तक पहुंच गई है. कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है. बता दें कि भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड सहित 9 जिलों में 9 अगस्त तक के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था.

दिल्ली के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में देर रात अचानक मौसम बदला. दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. IMD के मुताबिक दिल्ली में आज यानी रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है.

Advertisement

राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना

पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में मॉनसून (Monsoon) के फिर से सक्रिय होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, दौसा, जयपुर, सीकर, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार केरल पर मॉनसूनी वर्षा का दौर जारी रहेगा. सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, गुजरात के कुछ भागों, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान में भी हल्की बारिश के आसार हैं.

Advertisement
Advertisement