scorecardresearch
 

30 मई 2015: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का अपडेशन.

Advertisement
X
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

08:15 PM बिहार: जीतनराम मांझी के बेड़े में शामिल जीप से टक्कर में तीन लोग घायल
बिहार: जीतनराम मांझी के बेड़े में शामिल जीप से टक्कर में तीन लोग घायल, मांझी ने किया तीन हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान

08:00 PM गांधी परिवार हमेशा नारे ही देता रहा है, क्या राहुल गरीबी हटाओ के नारे को भूल गए: पीयूष गोयल
गांधी परिवार हमेशा नारे ही देता रहा है, क्या राहुल गरीबी हटाओ के नारे को भूल गए: पीयूष गोयल

07:40 PM दिल्ली: जासूसी उपकरण मामले पर दिल्ली सरकार का बयान, हमने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं भेजा
दिल्ली: जासूसी उपकरण मामले पर दिल्ली सरकार का बयान, हमने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं भेजा

07:19 PM दिल्ली सरकार के जासूसी उपकरण खरीदने की मांग को ठुकरा सकता है केंद्र: सूत्र
दिल्ली सरकार के जासूसी उपकरण खरीदने की मांग को ठुकरा सकता है केंद्र: सूत्र

Advertisement

07:09 PM गोंडा में अतिक्रमणकारियों ने SDM और उनकी टीम पर हथगोले और लाठियों से किया हमला
उत्तर प्रदेश के गोंडा में अतिक्रमणकारियों ने SDM और उनकी टीम पर हथगोले और लाठियों से किया हमला. गनीमत यह रही कि हथगोला फटा नहीं. फिलहाल उपजिलाधिकारी और उनकी टीम सुरक्षित

06:55 PM लैंड बिल मुद्दे पर रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर हमला, क्या उन्होंने झूठ बोलने की कसम खा ली है
लैंड बिल मुद्दे पर रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर हमला, क्या उन्होंने झूठ बोलने की कसम खा ली है

06:40 PM केदारनाथ त्रासदी राहतकार्य घोटाले की जांच के लिए मुख्य सचिव नियुक्त
केदारनाथ त्रासदी राहतकार्य घोटाले की जांच के लिए मुख्य सचिव नियुक्त

06:25 PM केदारनाथ त्रासदी: CM हरीश रावत ने राहत-बचाव खर्चों के जांच के आदेश दिए
केदारनाथ त्रासदी: CM हरीश रावत ने राहत-बचाव खर्चों के जांच के आदेश दिए

06:10 PM हमने तो कभी नेहरू की शेरवानी का रेट नहीं पूछा: शाहनवाज हुसैन
हमने तो कभी नेहरू की शेरवानी का रेट नहीं पूछा: शाहनवाज हुसैन

 

 

06:00 PM उत्तर प्रदेश में भी गर्मी ने किया बेहाल, इलाहाबाद में पारा 47.3 तक पहुंचा
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी ने किया बेहाल, इलाहाबाद में पारा 47.3 तक पहुंचा

05:40 PM राजस्थान में आज भी जारी रहा गर्मी का कहर, कोटा में सबसे अधिक 44.5 रहा तापमान
राजस्थान में आज भी जारी रहा गर्मी का कहर, कोटा में सबसे अधिक 44.5 रहा तापमान

Advertisement

05:40 PM NSUI कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी का घेराव किया

05:30 PM राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, किसानों की जमीन, बड़े घरानों को देने की जल्दी में हैं प्रधानमंत्री
राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, किसानों की जमीन, बड़े घरानों को देने की जल्दी में हैं प्रधानमंत्री

 

 

05:24 PM जापान का बोनिन आइलैंड रहा भूकंप का केंद्र
जापान का बोनिन आइलैंड रहा भूकंप का केंद्र

05:18 PM अमेरिका में भी भूकंप के हल्के झटके, तीव्रता 4.8
अमेरिका में भी भूकंप के हल्के झटके, तीव्रता 4.8

 

 

05:14 PM जापान में 7.9 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, भारत में भी महसूस किए गए झटके
जापान में 7.9 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, भारत में भी महसूस किए गए झटके

05:08 PM जापान में भूकंप के भयानक झटके, तीव्रता 8.5

05:03 PM दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके

04:55 PM दिल्ली: AAP विधायक प्रमिला टोकस के खिलाफ FIR दर्ज
दिल्ली: AAP विधायक प्रमिला टोकस के खिलाफ FIR दर्ज, एक युवक से मारपीट और फायरिंग का है आरोप

04:48 PM नालंदा यूनिवर्सिटी के चांसलर बने जॉर्ज यीओ
जॉर्ज यीओ नालंदा यूनिवर्सिटी के चांसलर बने. सिंगापुर में वित्तमंत्री रह चुके हैं जॉर्ज यीओ.

Advertisement

04:38 PM 'न तो कांग्रेस ज्वॉइन करूंगा, न ही कोई और पार्टी'
मैं न तो कांग्रेस ज्वॉइन करूंगा और न ही किसी अन्य पार्टी का हिस्सा बनूंगा: गिरधर गमांग

 

04:05 PM '2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप में होंगी 32 टीमें'
2022 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में 32 टीमें ही होंगी और स्थानीय क्षेत्रों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा: FIFA अध्यक्ष ब्लाटर

03:49 PM देहरादून ब्लास्ट अपडेट: 3 घायल, एक की हालत नाजुक
देहरादून के कैंट इलाके में गोरखा राइफल्स के ट्रक में ब्लास्ट होने के कारण 3 जवान घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है. घायलों को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.

03:16 PM 'उत्तराखंड त्रासदी के बाद हुए थे भ्रष्टाचार'
उत्तराखंड त्रासदी के बाद राहत और बचाव कार्य में हुए भ्रष्टाचार पर मैं पिछले एक साल से बोलता रहा हूं: रमेश पोखरियाल

 

02:46 PM दिल्ली : फैक्ट्री में आग, फायर की 12 गाड़‍ियां रवाना
बाहरी दिल्ली लिबास पुर में ग्रीस की फैक्ट्री में लगी आग. फायर की 12 गाड़‍ियां रवाना

02:46 PM दिल्ली : फैक्ट्री में आग, फायर की 12 गाड़‍ियां रवाना
बाहरी दिल्ली लिबास पुर में ग्रीस की फैक्ट्री में लगी आग. फायर की 12 गाड़‍ियां रवाना

Advertisement

02:16 PM देहरादून: कैंट इलाके में गोरखा राइफल्स के ट्रक में ब्लास्ट
देहरादून के कैंट इलाके में गोरखा राइफल्स के ट्रक में ब्लास्ट होने से कई जवान हुए घायल.

01:11 PM सूट-बूट वास्तव में सूटकेस से ज्यादा स्वीकृत है: नरेंद्र मोदी
सूट-बूट वास्तव में सूटकेस से ज्यादा स्वीकृत है, 60 सालों के शासन के बाद कांग्रेस को अचानक गरीबों की याद आ गईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

12:42 PM गिरिधर गमांग ने कांग्रेस छोड़ी, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
गिरिधर गमांग ने कांग्रेस छोड़ी. बीजेपी में शामिल हो सकते हैं गिर‍िधर गमांग. गमांग ओडिशा के पूर्व सीएम रहे.

12:22 PM रॉकेट लॉन्चर पिनाक मार्क 2 का सफल परीक्षण
रॉकेट लॉन्चर पिनाक मार्क 2 का सफल परीक्षण.

12:35 PM दिल्ली: AAP की छात्र इकाई का प्रदर्शन
IIT मद्रास में छात्र समूह पर बैन का विरोध कर रहे हैं AAP  की छात्र इकाई.

11:52 AM कैबिनेट में हुआ फैसला, भूमि बिल पर फिर अध्यादेश को मंजूरी
कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला, भूमि बिल पर फिर जारी होगा अध्यादेश. 4 जून को खत्म हो रही है अध्यादेश की मियाद.

11:45 AM MP: होशंगाबाद में नोट पेपर फैक्ट्री का उद्घाटन
होशंगाबाद में नोट पेपर फैक्ट्री का उद्घाटन वित्त मंत्री जेटली ने किया. 1000 रुपए के नोट के पेपर अब भारत में बनेंगे.

Advertisement

11:15AM दिल्ली: केजरीवाल सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

10:42 AM दिल्ली: पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक जारी
दिल्ली: पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक जारी

10:38 AM नरेला: राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर मरीज से छेड़छाड़ का आरोप
नरेला में राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में हंगामा हो गया. सभी डॉक्टर हड़ताल पर गए.

10:20 AM मद्रास: IIT की सुरक्षा बढ़ाई गई
DFYI आज करेगा विरोध प्रदर्शन. विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई गई.

10:09 AM गद्दाफी स्टेडियम के निकट हुआ विस्फोट आत्मघाती हमला: परवेज राशिद
पाकिस्तान के सूचना मंत्री परवेज राशिद ने कहा है कि गद्दाफी स्टेडियम के निकट हुआ विस्फोट आत्मघाती हमला था जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई. यह विस्फोट कल रात नौ बजे उस समय हुआ जब पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच डे-नाइट मैच चल रहा था. 

09:10 AM भूमि बिल पर गलत प्रचार किया जा रहा है: नरेंद्र मोदी
भूमि बिल पर गलत प्रचार किया जा रहा है: नरेंद्र मोदी

09:08 AM भ्रष्टाचार पर काबू पाना हमारी उपलब्धि: नरेंद्र मोदी
भ्रष्टाचार पर काबू पाना हमारी उपलब्धि: नरेंद्र मोदी

09:03 AM सूट-बूट पर जिक्र करने वाले दिमाग‍ी तौर पर दिवालिया: नरेंद्र मोदी
सूट-बूट पर जिक्र करने वाले दिमाग‍ी तौर पर दिवालिया: नरेंद्र मोदी

09:01 AM हमने अपने लक्ष्य को हासिल किया: नरेंद्र मोदी
अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी ने कहा, 'अच्छे दिन हमने हासिल कर लिए.'

Advertisement

 

08:55 AM दिल्ली: PM आवास पर होगी कैबिनेट की बैठक
 PM आवास पर होगी कैबिनेट की बैठक, सुबह 10:30 बजे होगी कैबिनेट की बैठक.

08:41AM रेल के AC क्लास के किराये बढ़े
रेल के AC क्लास  के किराये बढ़े. 1 जून से लागू हुए किराये. AC क्लास के किराये में 0.5% की बढ़ोतरी.

08:39 AM छत्तीसगढ़: सुकमा मे विस्फोटक बरामद

7:20AM नशीली दवा मामले में मुंबई के पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने नशीली दवाओं को जब्त करने के मामले में पांच पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया. इस मामले में पूर्व कॉन्स्टेबल धरमराज कालोखे और शशिकला उर्फ बेबी पाटनकर कथित तौर पर शामिल थे.

7:00AM स्कूल में अवैध तरीके से घुसने पर तीन मणिपुरी युवक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने तीन मणिपुरी युवकों को दक्षिण दिल्ली के आनंद निकेतन में माउंट कार्मेल स्कूल के परिसर में गैरकानूनी तरीके से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों मणिपुरी युवकों में से एक अवयस्क है.

6:30AM पूर्वी दिल्ली में गहनों की दुकान में लूटपाट, दुकानदार को गोली मारी
पूर्वी दिल्ली में मानसरोवर इलाके में गहनों की एक दुकान से चार नकाबपोश लुटेरों ने लाखों रूपये के सोने के गहने लूट लिए. लुटेरों ने विरोध करने पर दुकान के मालिक गिरीश चंद्र वर्मा पर गोली भी चलाई. गोली वर्मा के कंधे पर लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है.

6:00AM दिल्ली: लूटपाट के सिलसिले में दो नेपाली गिरफ्तार
दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक कारोबारी के यहां लूटपाट करने के करीब तीन माह बाद दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेपाली नागरिकों विशाल सामत और दीपक बहादुर को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सूचना मिलने के बाद बुधवार को गिरफ्तार किया.

5:30AM गाजियाबाद: तांत्रिक पर विधवा के साथ रेप का आरोप
गाजियाबाद में एक विधवा ने आरोप लगाया है कि एक तांत्रिक और उसके दोस्त ने उसके साथ मथुरा में सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में महिल ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई.

क्या स्मृति की चुनौती कबूल करेंगे राहुल?

'बजरंगी भाईजान' से मि‍लिए तस्वीरों में...

12:19AM मनोज वशिष्ठ केस: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट SIT को मिली
मनोज वशिष्ठ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एसआईटी को मिल गई है. पोस्टमॉर्टम पर मनोज की पत्नी प्रियंका ने उठाए सवाल. कहा कि उन्होंने और एसीपी सुरेश कौशिक ने खुद चेक की थी मनोज की लाश. लाश पर सिर के अलावा किसी तरह के जख्म या गोली या खून का निशान नहीं था. तो फिर ये दूसरी गोली कहां से आई?

12:16AM लेडी ड्रग तस्कर केस: क्राइम ब्रांच ने पांच पुलिसवालों को गिरफ्तार किया

Advertisement
Advertisement