11:49 PM अपने भाई के स्टिंग पर हार्दिक पटेल ने कहा- मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता
11:31 PM अमेरिका में लॉन्च हुआ Apple iPhone 7
सैन फ्रांसिस्को में टिम कुक ने Apple iPhone 7 लॉन्च किया.
11:23 PM आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य माना जाएगा: वेंकैया नायडू
Andhra Pradesh will be considered as a special state, & all the support is being extended from Centre:Venkaiah Naidu pic.twitter.com/eqoGAvTHg6
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
11:20 PM हार्दिक पटेल के खिलाफ सूरत के उद्योगपति ने जारी किया वीडियो
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ सूरत के उद्योगपति मुकेश पटेल और महेश सवानी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मुकेश पटेल हार्दिक पटेल के चचेरे भाई रवि पटेल को 30 लाख रुपये देते हुए दिख रहे हैं.
दावा किया गया है कि हार्दिक के कहने पर उनके चचेरे भाई को पैसे दिए गए थे.
11:13 PM आंध्र प्रदेश को मिलेगी दो कर रियायतें: वित्त मंत्री
Andhra Pradesh to get two tax concessions: FM on Andhra package.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 7, 2016
11:07 PM राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित हुआ पोलावरम सिंचाई परियोजना: अरुण जेटली
Polavaram irrigation project declared National Project; Centre to meet cost w.e.f April 1, 2014: Finance Minister Arun Jaitley on AP package
— Press Trust of India (@PTI_News) September 7, 2016
10:49 PM मध्य प्रदेश: आगर मालवा जिले में खिचड़ी खाने से 50 बच्चों समेत 200 लोग बीमार
200 people including 50 children fall sick after eating 'Khichdi prasad' in Madhya Pradesh's Agar Malwa district.
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
10:28 PM हरियाणा: सोनीपत में ऑनर किलिंग का मामला, 17 साल की लड़की को परिजनों ने मारा
सोनीपत में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है. खबर के मुताबिक परिजनों ने 17 साल की लड़की की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी.
09:43 PM कर्नाटक: CM ने सिंचाई विभाग को किसानों के लिए कावेरी का पानी छोड़ने को कहा
Karnataka CM Siddaramaiah orders irrigation ministry officials to release Cauvery water to the Karnataka farmers.
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
09:28 PM मध्य प्रदेश: आगर के पास खिचड़ी खाने से करीब 40 से 50 लोग बीमार
आगर के पास लाड़वन में खिचड़ी खाने से करीब 40 से 50 लोग बीमार हुए, जिसमें से 20 लोगों को नलखेड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया है.
09:17 PM कल पीएम मोदी से मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा: व्हाइट हाउस
US President Barack Obama to meet Prime Minister Narendra Modi tomorrow on the sidelines of the ASEAN Summit in Laos, says White House.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 7, 2016
09:04 PM JK के नबील अहमद वानी ने BSF असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम में किया टॉप
Udhampur: J&K youth Nabeel Ahmad Wani tops Border security force (BSF) assistant commandant (Works) examination. pic.twitter.com/iRljDxxVDH
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
08:48 PM PM स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम: लेह, लद्दाख के छात्रों ने की गृहमंत्री से मुलाकात
PM's Special Scholarship scheme: Students from Leh, Ladakh meet HM Rajnath Singh & HRD Min Prakash Javadekar #Delhi pic.twitter.com/Hmc3zs4i38
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
08:22 PM ISRO कल लॉन्च करेगा एडवांस वेदर सैटेलाइट GSLV-F05/INSAT-3DR
08:09 PM लाओस के प्रधानमंत्री ने किया गाला डिनर का आयोजन, शामिल हुए पीएम मोदी
Vientiane: PM Narendra Modi arrives for Gala dinner hosted by Laos PM Thongloun Sisoulith pic.twitter.com/vLkhu6GTqb
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
07:44 PM भारत और अमेरिका के बीच समझौता मुसलमानों के खिलाफ: हाफिज सईद
The new pact between India and US is against Pakistan, against China Pak Eco Corridor,in fact it is against the Muslim world: Hafiz Saeed
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
07:32 PM बिहार निषेध और उत्पाद शुल्क विधेयक 2016 पर राज्यपाल ने किया दस्तखत
बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने बिहार निषेध और उत्पाद शुल्क विधेयक 2016 पर दस्तखत कर दिया है.
07:19 PM सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विचारों का सीएम मुफ्ती ने किया स्वागत
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में कश्मीर मसले पर लिए गए फैसलों का स्वागत किया है.
07:01 PM संसदीय सचिवों को नहीं दी गई कोई अतिरिक्त सुविधा: दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने चुनाव आयोग को लिखा है कि उसके 21 संसदीय सचिवों को अतिरिक्त वेतन और कोई सुविधाएं नहीं दी गई.
06:49 PM उच्चायुक्त कार्यक्रम रद्द मामला: PAK ने खारिज की भारत की शिकायत
भारतीय राजनयिक गौतम बम्बावले का कार्यक्रम रद्द किए जाने पर भारत की ओर से जताई गई आपत्ति पर पाकिस्तान ने जवाब दिया है. नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत की शिकायत खारिज कर दी है. प्रवक्ता ने बताया की भारत में अक्सर पाक उच्चायुक्त के कार्यक्रम रद्द कर दिए जाते हैं.
06:40 PM राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू
फ्लेक्सी फेयर सिस्टम के तहत हर 10 फीसदी सीट बिकने पर 10 फीसदी किराया बढ़ेगा.
06:36 PM राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में सफर होगा महंगा
9 सितंबर से राजधानी और शताब्दी का किराया बढ़ेगा.
06:26 PM AAP का मुझ पर टैक्स ना भरने का आरोप गलत है: विजय गोयल
खेल मंत्री विजय गोयल ने 25 करोड़ का MCD टैक्स ना भरने के AAP के आरोप को बेबुनियाद और गलत बताया है.
Allegations of AAP are totally baseless and false: Vijay Goel,Sports Minister on AAP allegation that he didn't pay MCD tax of Rs 25 crore
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
06:20 PM राजस्थान: स्पेनिश महिला के साथ जोधपुर के होटल में छेड़खानी
स्पेन से जोधपुर घूमने आई महिला के साथ जोधपुर के एक होटल में छेड़खानी की गई. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी इलेक्ट्रिशियन छोटेलाल को हिरासत में लिया है.
05:54 PM कर्नाटक: गणेश विसर्जन के दौरान तुंगभद्रा नदी में 12 लोग डूबे, राहत और बचाव जारी
बेंगलुरु से 360 किमी दूर शिगोमा जिले में गणेश विसर्जन के दौरान तुंगभद्रा नदी में 12 लोगों के डूबने की आशंका है. पुलिस ने एक शव निकाल लिया है.
05:51 PM देवरिया में खाट की लूट पर राहुल गांधी का ट्वीट, साधा विजय माल्या पर निशाना
अगर गरीब खाट ले जाये तो आप लूट कहते हो,मगर जब Vijay Mallyaji जैसे लोग हज़ारों करोड़ रूपए ले जाएँ तो आप उन्हें Defaulter कहते हो-ये फर्क है!
— Office of RG (@OfficeOfRG) September 7, 2016
05:41 PM भोपाल: राजभवन के बाहर एक शख्स ने खुद को लगाई आग
भोपाल में राजभवन के बाहर मनोज त्रिपाठी नाम के शख्स ने खुद को आग लगा ली.
05:37 PM एसिड अटैक केस में शहाबुद्दीन को पटना हाई कोर्ट से मिली जमानत
बिहार के सिवान से पूर्व सांसद रहे शहाबुद्दीन को पटना हाई कोर्ट ने एसिड हमले के मामले में जमानत दे दी है, लेकिन दूसरे मामलों के कारण शहाबुद्दीन को जेल में ही रखा जाएगा.
05:27 PM सीडी कांड: संदीप कुमार को लेकर उनके सरकारी निवास पहुंची पुलिस
सेक्स सीडी कांड की जांच के लिए दिल्ली पुलिस बर्खास्त किए गए मंत्री संदीप कुमार को लेकर उनके सरकारी निवास पहुंची है.
05:15 PM सैनिक फार्म में अवैध निर्माण पर रिपोर्ट तैयार करें साउथ DCP: दिल्ली HC
दिल्ली हाई कोर्ट ने दक्षिणी दिल्ली के DCP को सैनिक फार्म में जाकर इलाके में अवैध निर्माण के बारे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की ओर भी इशारा किया है.
05:10 PM उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में घर-घर जाकर लोगों से मिले राहुल गांधी
Uttar Pradesh: Rahul Gandhi meets locals during his door to door campaigning in Gorakhpur pic.twitter.com/NrHgIZZf3j
— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2016
05:04 PM लाओस: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मिले पीएम मोदी
PM Narendra Modi meets Japanese PM Shinzo Abe in Vientiane(Laos) pic.twitter.com/ddTN2dV27O
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
04:56 PM कल चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू कल चंडीगढ़ में सांसद परगट सिंह और बैन्स ब्रदर्स के साथ प्रेस क्लब में दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
04:44 PM राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने कल पेश होंगे AAP नेता आशुतोष
दिल्ली सरकार से बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार की सीडी मामले पर आशुतोष ने आपत्तिजनक ब्लॉग लिखा था. इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने आशुतोष के खिलाफ समन जारी कर आयोग के समक्ष पेश होने को कहा था.
I have decided to appear before NCW tomorrow as I have been asked by the panel, to present my views.
— ashutosh (@ashutosh83B) September 7, 2016
04:38 PM दिल्ली HC का केंद्र से सवाल, छात्रों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य क्यों?
Delhi HC notice to Centre asking why Aadhar Card mandatory for students from minority communities for availing various central scholarships
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
04:09 PM कश्मीर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सभी पक्षों से बात करने की अपील
कश्मीर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक में कश्मीर मसले पर केंद्र और राज्य की ओर से सभी पक्षों से बात करने की अपील की गई.
03:10 PM ऊना दलित पिटाई केस: CID की टीम ने 4 पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार
02:41 PM बिहार: गया में बाढ़ जैसे हालात, राहत कार्य में जुटी एसडीआरएफ
Heavy flood situation in Gaya (Bihar), SDRF rescue operations underway. pic.twitter.com/nhl7euy35Y
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
02:34 PM सुप्रीम कोर्ट का विशाल डडलानी की गिरफ्तारी पर स्टे लगाने से इनकार
जैन मुनि विवादित टिप्पणी के केस में सुप्रीम कोर्ट ने विशाल डडलानी से बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील करने को कहा है.
02:21 PM कावेरी नदी विवाद: किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, ले जाया गया अस्पताल
Cauvery river water issue: Farmer attempts suicide by jumping into a canal in Mandya, rushed to hospital #Karnataka pic.twitter.com/aByASRLYt0
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
02:17 PM जैन मुनि पर टिप्पणी केस में विशाल डडलानी को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत
02:08 PM आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने लाओस पहुंचे PM मोदी
PM Narendra Modi arrives in Vientiane(Laos) pic.twitter.com/aobb7ygLV4
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
02:02 PM सांप्रदायिक मामलों की जिम्मेदारी DM पर: सीएम अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को राज्य में कानून व्यवस्था पर बैठक की. उन्होंने इस बैठक के बाद कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बेहतर हो ये दिखाई भी देना चाहिए, इस पर सरकार कोई समझौता नहीं करेगी.
02:00 PM नरेंद्र दाभोलकर मर्डर केस में CBI ने दायर की चार्जशीट
01:46 PM पंजाब के लोग जानते हैं उन्हें कैंसर, ड्रग और माफिया से छुटकारा दिलाएगी AAP: भगवंत मान
Bhagwant Mann: People want relief from cancer, drugs, mafia and they think AAP govt can solve the state's problems pic.twitter.com/k0Psg69BLM
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
01:26 PM उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में राहुल गांधी का रोड शो शुरू
Uttar Pradesh: Visuals from Rahul Gandhi's roadshow in Gorakhpur. pic.twitter.com/Y2HbGxEqVh
— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2016
01:21 PM मुंबई: लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
Mumbai: BJP chief Amit Shah offers prayers at Lalbaugcha Raja#GaneshChaturthi pic.twitter.com/lSQAlMS1uI
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
01:06 PM उग्रवाद, आतंकवाद और यौन अपराधों से संबंधित मामलों में मिलेगी छूट: सुप्रीम कोर्ट
12:59 PM हर राज्य में FIR दर्ज होने के 24 घंटे में अपलोड की जाए उसकी कॉपी: सुप्रीम कोर्ट
12:46 PM पंजाब: AAP नेताओं पर लगे आरोपों की जांच के लिए महिला आयोग अध्यक्ष ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी
State Women Commission Chief Paramjit Kaur writes to DGP asking for probe into allegations on AAP leaders in Punjab pic.twitter.com/vLJkuJWIxz
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
12:43 PM मोदी जी ने किसानों का नहीं सिर्फ अमीरों का कर्ज माफ किया: राहुल गांधी
Modi ji ne chhote kisaanon ka karza maaf nahi kiya hai, ameer aur bade logon ka maaf kiya hai: Rahul Gandhi pic.twitter.com/73IPzlzYbG
— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2016
12:20 PM गुजरात HC ने पोकेमॉन गो को लेकर याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार को दिया नोटिस
Gujarat HC issues notices to Centre, State Govt and US based Niantic Inc over PIL that mobile game 'Pokemon Go' hurts Hindu sentiments
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
12:05 PM पहलवान नरसिंह यादव की मदद के लिए आगे आए अखिलेश यादव
डोपिंग के आरोपों में 4 साल का बैन झेल रहे पहलवान नरसिंह यादव की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि वह नरसिंह यादव के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे ताकि इस मामले में दोषियों को सजा हो सके.
11:53 AM फिक्की में चल रहे होमलैंड सुरक्षा कार्यक्रम में पहुंचे गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू
11:50 AM मुंबई: सीएम देवेंद्र फडनवीस से उनके घर जाकर मिले उद्धव ठाकरे
मुंबई में मुख्यमंंत्री देवेंद्र फडनवीस से उनके घर जाकर मिले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे. पुलिस वालों पर बढ़ते हमलों को लेकर जताई चिंता.
11:42 AM दिल्ली: संसद में शुरू हुई सर्वदलीय बैठक
Delhi: All Party meeting begins in the Parliament. pic.twitter.com/HZGoqHdfpc
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
11:35 AM बेंगलुरू: तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी दिए जाने पर कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने किया प्रदर्शन
Bengaluru: Karnataka Rakshana Vedike stages protest at Mysore Bank Circle against release of Cauvery water to TN. pic.twitter.com/ohI7rbZ0g8
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
11:30 AM चारा घोटाला केस: लालू यादव के खिलाफ 28 सितंबर को होगी SC में सुनवाई
चारा घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट की ओर से लालू यादव के खिलाफ साजिश के आरोप हटाने के खिलाफ सीबीआई की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 28 सितंबर के लिए स्थगित कर दी गई है.
11:27 AM दिल्ली: बीजेपी दफ्तर के बाहर लगा आम आदमी पार्टी विरोधी पोस्टर
11:10 AM आतंकियों और अलगाववादियों के साथ हो एक जैसा सलूक: हंसराज अहीर
11:05 AM गाजियाबाद: 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के महेंद्रपुरी कालोनी में खुलेआम बदमाशों ने 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. बीती रात खुलेआम स्कार्पियो गाड़ी में हथियारों से लैस होकर आये 5-6 बदमाश हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.
10:59 AM अगर नहीं टूटी होती टीम अन्ना और इंडिया अगेंस्ट करप्शन तो देश में बदलाव आता: अन्ना हजारे
Agar team Anna & India Against Corruption nahi tutti, desh mei badlav aana tha: Anna Hazare in Ralegan Siddhi (Maha) pic.twitter.com/c5i9a44ylk
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
10:32 AM डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत हुआ रुपया
10:30 AM 24.70 अंकों की गिरावट के साथ 28,953.32 पर खुला सेंसेक्स
10:16 AM पंजाब: AAP नेताओं पर यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए DGP को भेजा गया पत्र
AAP विधायक वीरेंद्र सेहरावत की ओर से लगाए गए पंजाब की महिलाओं के शारीरिक शोषण के आरोपों की जांच के लिए पंजाब महिला आयोग ने DGP को पत्र भेजा है. संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर लगाए गये आरोपों की जांच करके रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है.
09:50 AM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाओस रवाना
PM Narendra Modi emplanes for Vientiane (Laos). pic.twitter.com/46qxF9CWRe
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
09:38 AM कोलकाता पुलिस को मिली सूचना, एयरपोर्ट पर हमले की बनी है योजना
कोलकाता पुलिस के लालबाजार मुख्यालय में किसी ने फोन पर करके सूचना दी है कि कोलकाता हवाई अड्डे पर हमले की योजना बनाई जा रही है.
09:28 AM तिरुवनंतपुरम: बीजेपी राज्य समिति कार्यालय पर फेंका गया पटाखा
पुलिस का कहना है कि कार्यालय पर एक मामूली पटाखा फेंका गया था. मामला दर्ज कर लिया गया है. मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे हुआ था हादसा.
09:15 AM गाजियाबाद: बीजेपी नेता तेवतिया पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
11 अगस्त को बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी मनोज गाजियाबाद के मुरादनगर से गिरफ्तार किया गया है.
08:49 AM राजनाथ सिंह आज सेना प्रमुख दलबीर सिंह से करेंगे मुलाकात
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह 10:15 बजे सेना प्रमुख दलबीर सिंह से करेंगे मुलाकात. गृह सचिव की उपस्थिति में होगी बैठक.
08:35 AM आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह
08:22 AM श्रीनगर: सेना के काफिले पर हमला, तीन जवान घायल
सेना के काफिले पर श्रीनगर में कुपवाड़ा-बारामुला रोड पर हुआ आतंकी हमला, इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं. घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
08:14 AM सानिया मिर्जा यूएस ओपन के महिला युगल से बाहर
सातवीं वरीयता प्राप्त सानिया मिर्जा और बारबोरा स्ट्राईकोवा को हराकर, शीर्ष वरीय कैरोलीन गार्सिया और क्रिस्टीना मलादेनोविक यूएस ओपन के महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं.
08:06 AM कर्नाटक: कावेरी नदी के मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों ने जाम किया रोड
Mandya (Karnataka): Protesters block road near Sanjay Circle, protesting over cauvery river water issue. pic.twitter.com/M9aED8j3Bo
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
07:50 AM यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आज बैठक करेंगे सीएम अखिलेश यादव
इस बैठक में सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और आईजी जोन को बुलाया गया है. पहले चर्चा थी कि यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी लेकिन बाद में मुख्यमंत्री ने सीधे अधिकारियों से मिलने का फैसला किया.
07:37 AM लाओस में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मिलेंगे पीएम मोदी
आज आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने लाओस जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
07:15 AM यूपी: गोरखपुर में 'खाट सभा' और रोड शो करेंगे राहुल गांधी
06:51 AM आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आज लाओस जाएंगे पीएम मोदी
आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के सदस्य देशों के साथ पीएम मोदी का कारोबार बढ़ाने के साथ-साथ डिजिटल संपर्क बढ़ाने पर जोर रहेगा.
05:58 AM दिल्ली में 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों के बैन मामले पर NGT में सुनवाई
प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली से 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों के हटाने मामले को लेकर NGT में सुनवाई होगी.
04:54 AM हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे से पूछताछ करेगा ED
प्रवर्तन निदेशालय धन शोधन मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य से पूछताछ करेगा. इससे पहले एजेंसी वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा से पूछताछ कर चुकी है.
03:40 AM जम्मू-कश्मीर मसले को लेकर दिल्ली में आज सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक
सर्वदलीय बैठक में सरकार आगे रणनीति के बारे में चर्चा करेगी. सूत्रों के मुताबिक हुर्रियत नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के बारे में भी चर्चा हो सकती है.
02:41 AM आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग का जम्मू-कश्मीर दौरा आज, हालात का लेंगे जायजा
आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग घाटी दौरे पर सुरक्षाबलों के अधिकारियों से मिलेंगे और ताजा हालात का जायजा लेंगे.
02:14 AM बीजेपी नेता तेवतिया पर हमले मामले में मुख्य आरोपी की मां के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने पिछले महीने गाजियाबाद में बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए हमले को लेकर मुख्य आरोपी मनीष की मां सतबीरी पर अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए हमले की साजिश रचने का केस दर्ज किया है.
01:10 AM दिल्ली: बिजली कटौती पर जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू
उपभोक्ता अब अपने इलाके में बिजली कटौती के बारे में बिजली वितरण कंपनियों से उर्जा मित्र हेल्पलाइन के जरिये जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें 14401 नंबर डॉयल करना होगा.
12:07 AM केरल ISIS केसः NIA ने यास्मीन को 9 सितंबर तक रिमांड पर लिया
केरल ISIS केसः NIA ने यास्मीन को 9 सितंबर तक रिमांड पर लिया.
12:02 AM बिहारः खाली गैस सिलेंडर के सहारे शराब तस्करी का खुलासा
बिहारः खाली गैस सिलेंडर के सहारे शराब तस्करी का खुलासा.