10:11 PM दादरी घटना: PM की चुप्पी बहुत सवाल खड़ा कर रही है- आप नेता संजय सिंह
अमेरिका में अपनी माँ को याद करके रोने वाले मोदी जी दिल्ली के करीब एक माँ के आंसू आप नही देख पा रहे है आपकी चुप्पी बहुत सवाल खड़ा कर रही है
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 3, 2015
09:42 PM बीरगंज: नेपाल टीचर्स एसोसिएशन मधेशी आंदोलन में शामिल
Nepal Teachers Association joins Madhesi protest in Birgunj (Nepal) (Earlier today) pic.twitter.com/XCWw1kD8IZ
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
09:26 PM डॉक्टर इंद्राणी की दोनों रिपोर्ट देखेंगे, हमें फाइनल रिपोर्ट का इंतजारः मुख्य सचिव
मुख्य सचिव सतबीर सिंह ने कहा है कि डॉक्टर इंद्राणी की दोनों रिपोर्ट मिलाएंगे. हमं फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है. हमने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. जेल आईजी से सात दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट देने को कहा है.
08:59 PM CM से मुलाकात के लिए इखलाक के परिवार को सपा के MLC आशु मलिक ला रहे लखनऊ
यूपी के CM अखिलेश यादव से मुलाकात के लिए सपा के MLC आशु मलिक इखलाक की बेटी, दामाद और पत्नी को लखनऊ ला रहे हैं.
08:43 PM विदेशी कर रहें हैं बिहार में लोगों को वोट देने के लिए जागरूक
Foreigner creates awareness for voting in Gaya (Bihar), interacts with villagers pic.twitter.com/UCDfXYfSo9
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
08:33 PM पुणे: FTII छात्रों ने एसएम खान कमेटी की रिपोर्ट को नकारा
एसएम खान कमेटी की रिपोर्ट पर FTII छात्रों ने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. ऐसा लग रहा है, जैसे किसी और ने इस रिपोर्ट में कुछ हेर- फेर की है.
08:17 PM इखलाक के भाई का खुलासा, साजिश के तहत आपसी रंजिश में मारा गया इखलाक- साध्वी प्राची
Ikhlakh key bhai ney khulaasa kiya hai, wo kisi sazish key tehet aapsi ranjish mein maare gaye hain: Sadhvi Prachi #DadriIncident
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
08:11 PM 'मन की बात' ने पूरे किए एक साल, PM मोदी ने लोगों को दिया धन्यवाद
PM मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो पर अपने कार्यक्रम 'मन की बात' के एक साल पूरा होने पर लोगों को धन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को हुआ था.
07:58 PM दादरी हिंसा: यूपी के CM अखिलेश यादव कल इखलाक के परिवार से करेंगे मुलाकात
यूपी के CM अखिलेश यादव कल लखनऊ में इखलाक के परिवार से मुलाकात करेंगे.
UP CM Akhilesh Yadav to meet victim Ikhlakh's family in Lucknow tomorrow #DadriIncident
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
07:51 PM नॉर्थ दिल्ली के मेयर ने उप राज्यपाल नजीब जंग को लिखा पत्र
नॉर्थ दिल्ली के मेयर रविंदर गुप्ता ने दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग से पत्र के जरिए नॉर्थ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के नामित सदस्यों को बर्खास्त करने की मांग की है.
07:32 PM BJP नेता सुशील मोदी का लालू यादव पर हमला
ये कैसे यदुवंशी गोपालक हैं जो गाय का मांस खाने की बात करते हैं? click on the link to watch video https://t.co/pANP83I6Gy
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 3, 2015
07:27 PM T20 मैच: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम भुवनेश्वर पहुंची
भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीकी टीम 5 अक्टूबर को होने वाले दूसरे T20 मैच के लिए भुवनेश्वर पहुंची.
Indian Cricket Team & South African Team arrive in Bhubaneswar, Odisha for their second T20 Match on 5th October pic.twitter.com/z8LfqtErxn
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
07:21 PM सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर लालू यादव पर साधा निशाना
सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद वोट के लिए गोमांस भी खा सकते हैं. लालू यादव ने अपने बयान से करोड़ों लोगों का अपमान किया है.
लालू प्रसाद वोट के लिए गोमांस भी खा सकते हैं l उन्होंने अपने बयान से करोड़ों गोपालकों का अपमान किया हैl
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 3, 2015
07:18 PM साध्वी प्राची का विवादित बयान- बीफ खाने वालों का यही होगा हश्र
बीफ खाने वालों पर साध्वी प्राची ने विवादित बयान दिया. साध्वी ने कहा कि बीफ खाने वालों का यही हश्र होगा.
हमारी माता को मारने वालों को ऐसी ही सजा दी जाएगी.
Jo gau maans (cow meat) khane waley hain, unka yahi hashra hona chahiye: Sadhvi Prachi on #DadriIncident pic.twitter.com/K4MKc7rkic
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
06:52 PM दादरी हिंसा पर PM मोदी अभी भी चुप- CM अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि कई नेता दादरी में पीड़ित परिवार से मिलने गए, पर PM मोदी अभी भी चुप हैं. दादरी के लोगों को खुशी होगी, अगर PM मोदी भी वहां जा कर पीड़ित परिवार को आश्वासन दें.
Many pol leaders hv visited Dadri. But PM is silent till now. People will be happy if PM also visited n reassured victims n villagers
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 3, 2015
06:39 PM दादरी हिंसा पर राहुल गांधी का ट्वीट- नफरत फैलाने वालों से लड़ना होगा
दादरी हिंसा पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि लोगों के बीच नफरत भारत को कमजोर बनाता है. हमें साथ मिलकर नफरत फैलाने वाले लोगों से लड़ना होगा.
Hatred between our people weakens India. We have to stand together and fight those who spread it,Rahul Gandhi tweets on #DadriIncident
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
06:22 PM इंद्राणी की जांच रिपोर्ट: शरीर में नहीं मिले दवा के अंश- सूत्र
सूत्रों के अनुसार इंद्राणी की जांच रिपोर्ट में दवा के ओवरडोज का जिक्र नहीं है. ब्लड, यूरीन और पेट में दवा के अंश नहीं मिले.
Drug overdose ruled out. No chemicals found in stomach wash, urine or blood samples: Sources on Indrani Mukerjea's FSL Report
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
06:18 PM दादरी हिंसा: पीड़ित परिवार के लिए 20 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
यूपी के CM अखिलेश यादव ने दादरी हिंसा में मारे गए इखलाक के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया.
FLASH: UP CM Akhilesh Yadav announces an ex gratia of Rs 20 Lakh to the kin of deceased in the #DadriIncident
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
06:06 PM सर्वेश यादव मर्डर केस: राजा भैया के खिलाफ समन जारी करने का आदेश
CBI कोर्ट ने सर्वेश यादव मर्डर केस में राजा भैया, अक्षय प्रताप और मुन्ना के खिलाफ समन जारी करने का आदेश दिया है.
05:51 PM दादरी घटना: महेश शर्मा को बर्खास्त किया जाना चाहिए- शिवपाल यादव
सपा नेता शिवपाल यादव ने दादरी घटना पर महेश शर्मा को बर्खास्त करने की बात कही. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने दीजिए, हमारी सरकार इस घटना की निगरानी कर रही है.
PM ko turant unka isteefa lena chahiye, unhe barkhaast karna chahiye: Shivpal Yadav on Mahesh Sharma pic.twitter.com/hPBU6wqrxi
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
05:42 PM दिल्ली: प्रेम नगर रेलवे क्रॉसिंग पर दो युवक ट्रेन की चपेट में आए
दिल्ली के प्रेम नगर रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी पार कर रहे, स्कूटी सवार दो युवक ट्रेन की चपेट में आए. एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.
05:30 PM दादरी घटना पर बहुत ज्यादा राजनीति हो रही है- किरण रिजिजू
गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने दादरी घटना पर रिपोर्ट आने तक इंतजार करने को कहा है. गृह राज्य मंत्री ने कहा कि इस पर बहुत ज्यादा राजनीति हो रही है.
Report aane dijiye, kyunki iss par bahut zyaada rajneeti ho rahi hai :Kiren Rijiju, MoS Home on #DadriIncident pic.twitter.com/rwrpA6U4DX
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
05:16 PM दादरी हिंसा: पीड़ित इखलाक के परिवार से मिले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
Congress Vice President Rahul Gandhi meets victim Ikhlakh's family in #Dadri pic.twitter.com/d0VZpZr7JD
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
05:04 PM स्पेशल CBI कोर्ट ने इंद्राणी के वकील को अस्पताल में मिलने की नहीं दी इजाजत
Special CBI Court did not allow Indrani's lawyer to meet her in hospital
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
04:50 PM कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दादरी पहुंचे
इखलाक के परिवार से मिलने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दादरी पहुंचे.
Rahul Gandhi arrives in #Dadri to meet victim Ikhlakh's family pic.twitter.com/WQW5n1zOrg
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
04:41 PM भारत की तरफ से कोई नाकाबंदी नहीं, नेपाल में फैली गलत जानकारी
नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय ट्रकों को वापस लौटने से रोकने के बाद वीरगंज में भारतीय वाणिज्य दूतावास की प्रमुख अंजू रंजन ने बताया किया कि भारत की तरफ से कोई नाकाबंदी नहीं की गई है.
No blockade from India,misinformation being spread in Nepal. Its a Madhesi protest- Anju Ranjan,Indian Consulate Gen pic.twitter.com/pjfpl6oZm9
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
04:25 PM नेपाल पुलिस ने भारतीय ट्रकों को वापस लौटने से रोका
भारत- नेपाल बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय ट्रक को वापस आने से रोका लिया. नेपाल के चीफ कस्टम ऑफिसर ने कहा है कि जब तक भारत नेपाल में ट्रकों की वापसी के लिए तैयार नहीं होगा, तब तक ट्रकों को भारत वापस नहीं आने दिया जाएगा.
04:10 PM गुड़गांव: 6 अक्टूबर को होगा कार फ्री डे
गुड़गांव में इस मंगलवार को कार फ्री डे मनाया जाएगा.
04:05 PM कांग्रेस नेता कल दादरी के पीड़ितों से मिलने जाएंगे
Congress delegation to visit #Dadri tomorrow
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
04:03 PM दादरी हिंसा के 10 आरोपियों में से अब तक 8 गिरफ्तार
Total number of accused arrested in #DadriIncident is now eight
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
03:51 PM दादरी घटना के मुख्य आरोपी शिवम और विशाल गिरफ्तार
FLASH: Shivam and Vishal, the main accused in the #DadriIncident have been arrested
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
03:47 PM इंद्राणी की हालत 72 घंटे से नाजुक, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
जेजे अस्पताल में भर्ती हुई इंद्राणी मुखर्जी की हालत 72 घंटों से नाजुक है. कोर्ट ने अस्पताल से इंद्राणी मुखर्जी की रिपोर्ट मांगी है.
03:38 PM इंद्राणी मुखर्जी का मेडिकल बुलेटिन जारी, हालत गंभीर
जेजे अस्पताल में भर्ती हुई इंद्राणी मुखर्जी की हालत अभी भी खतरे से बाहर नहीं है.
03:22 PM गुजरात के आतंकरोधी कानून को लेकर कांग्रेस नेता राष्ट्रपति से मिले
गुजरात के आतंकरोधी कानून को लेकर कांग्रेस की प्रदेश ईकाई के नेता राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले
Gujarat Congress Delegation met President Pranab Mukherjee over Gujarat's anti-terror bill pic.twitter.com/1Jp8fEwFVN
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
02:57 PM दादरी में पीड़ितों से मिलकर बोले केजरीवाल- ये पूरी इंसानियत के खिलाफ
दादरी में पीड़ितों से मिलकर बोले केजरीवाल- ये पूरी इंसानियत के खिलाफ है. बहुत गलत हुआ. पार्टियां लोगों के बीच जहर घोलकर वोट बैंक की राजनीति कर रहीं हैं.
Ye poori tarah se insaniyaat key khilaaf hai. Bahut galat hua: Delhi CM Arvind Kejriwal #DadriIncident pic.twitter.com/THm7Gmpvxv
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
Delhi CM Arvind Kejriwal meets family of Ikhlakh,the victim in #Dadri incident pic.twitter.com/0ynQmJ1OmY
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
02:42 PM वकील को नहीं मिली इंद्राणी से मिलने की अनुमति
शीना केस में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की वकील को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गयी जो कथित तौर पर दवा की अधिक मात्रा लेने के बाद मुंबई के जेजे अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती हैं. उनकी वकील ने जेजे अस्पताल के डीन से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इंद्राणी की वकील गुंजन ने किला कोर्ट में इसके लिए इमरजेंसी याचिका दायर की है.
02:14 PM विवाद के बाद बोले लालू- मुझसे बड़ा कोई हिंदू या गौ पालक नहीं
बीफ मुद्दे पर विवाद के बाद बोले लालू- 'मुझसे बड़ा कोई हिंदू या गौ पालक नहीं. कुछ थके-हारे कम्युनल लोग हमारे मुंह में अपनी बात डाल रहे हैं.'
02:00 PM बांग्लादेश में जापान के नागरिक की हत्या
बांग्लादेश में जापान के नागरिक की गोली मारकर हत्या. अज्ञात लोगों ने की हत्या. एक हफ्ते पहले एक इटैलियन नागरिक की भी बांग्लादेश में कर दी गई थी हत्या. इसकी जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन ISIS ने ली थी.
01:30 PM भागलपुर रैली में बोलीं सोनिया- मोदी के वादों पर भरोसा नहीं
बिहार के भागलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा- मोदी के वादों पर भरोसा नहीं.
PM Modi ne janta se khokhle waade kiye hain,Bihar ka chunaav desh ko nayi disha dega-Sonia Gandhi #BiharPolls pic.twitter.com/bHPeSViVCW
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
01:25 PM बिसेहड़ा गांव के लोगों से मिल रहे हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल
दादरी कांड: बिसेहड़ा गांव के लोगों से मिल रहे हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल. पहले प्रशासन ने गांव से बाहर ही रोक लिया था.
13:12 PM लालू अतीत से ध्यान हटाने के लिए बीफ पर कर रहे हैं बयानबाजी- राजनाथ
बांका की रैली में बोले राजनाथ- लालू यादव अपने अतीत से ध्यान हटाने के लिए बीफ जैसे मुद्दों पर बयानबाजी कर रहे हैं.
HM Rajnath Singh addresses a rally in Amarpur (Banka, Bihar) pic.twitter.com/nyXzjHMcib
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
01:03 PM पूर्णिया में अमित शाह ने की रैली, लालू-नीतीश पर हमला
बिहार के पूर्णिया में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की रैली, कहा- लालू-नीतीश जंगलराज पार्ट-2 लाएंगे. हमने गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़ में विकास किया है और बिहार में दो-तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी.
BJP President Amit Shah addressing a rally in Purnia #BiharPolls pic.twitter.com/ckN0sAsfP9
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
12:58 PM कलबुर्गी हत्याकांड: 6 साहित्यकारों ने लौटाया अवॉर्ड
कलबुर्गी हत्याकांड के विरोध में BMTC अरलु साहित्य अवॉर्ड पाने वाले 6 साहित्यकारनों ने कन्नड साहित्य परिषद को सम्मान लौटाया. आरोपियों को पकड़ने में देरी के विरोध में लौटाया अवॉर्ड.
12:44 PM दिल्ली: जनकपुरी से झोलाछाप महिला डॉक्टर गिरफ्तार
जनकपुरी थाना पुलिस ने एक झोलाछाप महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. महिला पर आरोप है कि उसने एक बिनब्याही लड़की के एबॉर्शन की कोशिश की, लेकिन तय रकम न मिलने पर 100 नंबर पर कॉल हुई. बाद में लड़की का डीडीयू हॉस्टपीटल में Premature बच्चा पैदा हुआ जिसके सर पे चोट थी और बाद में बच्चे की मौत हो गई. इस महिला डॉक्टर पर 2003 में माइनर बच्चों को खरीदने, बेचने और फिर उन्हे Prostitution में धकेलने का आरोप था. इस मामले में पुलिस ने रेप का मुकदमा भी एक लड़के के खिलाफ दर्ज किया है.
12:35 PM लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन दाखिल किया
लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन दाखिल किया. लालू प्रसाद के दूसरे बेटे तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
Tejaswi Yadav files his nomination from Raghopur constituency for #BiharPolls. pic.twitter.com/Omw882JFDg
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
12:10 PM खिड़की एक्सटेंशन मामला: सोमनाथ भारती के खिलाफ सप्लीमेंट्री आरोपपत्र दाखिल
दिल्ली पुलिस ने खिड़की एक्सटेंशन मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया.
12:01 PM मीट पर लालू के बयान से भड़के गिरिराज
लालू के बयान पर गिरिराज का ट्वीट- लालू बौरा गये हैं, हिन्दू गौ पालक कभी गाय नहीं खाते. वोट के लिये हिन्दू को बदनाम न करें. शब्द वापिस ले नहीं तो उनके घर से आंदोलन शुरू कर दूंगा.
लालू बौरा गये है ,हिन्दू गौ पालक कभी गाय नहीं खाते.वोट के लिये हिन्दू को बदनाम न करे.शब्द वापिस ले नहीं तो उनके घर से आन्दोलन शुरू कर दूँगा
— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 3, 2015
11: 27 AM दादरी: बिसेहड़ा गांव में जाने से रोके गए केजरीवाल, गांव वालों ने मीडिया की एंट्री भी बैन की
दादरी: बिसेहड़ा गांव में जाने से रोके गए केजरीवाल, गांव वालों ने मीडिया की एंट्री भी बैन की.
Arvind Kejriwal, Kumar Vishwas, Sanjay Singh (AAP) not allowed to enter Bishada village by administration pic.twitter.com/WDCprsTCGH
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
We have been escorted to a guest house far from village: Sanjay Singh (AAP) on being stopped outside Bishada Village pic.twitter.com/NpxoNL00pp
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
11:10 AM दादरी: बिसेहड़ा गांव के बाहर रोकी गई CM केजरीवाल की गाड़ी
11:05 AM बिहार चुनाव में NDA के खिलाफ प्रचार करने जा रहे हैं राम जेठमलानी
10: 45 AM दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दादरी हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे
#DadriIncident Delhi CM Arvind Kejriwal reaches Dadri to meet Iqlakh's family pic.twitter.com/0QdeenjQTO
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
10:40 AM मुर्शिदाबाद के पत्थरघाटा गांव में धमाके में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद के पत्थरघाटा गांव में कल रात हुए धमाके में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत. स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़ा हो सकता है मामला.
10:32 AM दादरी कांड पर बोले लालू यादव- लोगों को मीट खाना छोड़ देना चाहिए. इससे कई बीमारियां होती हैं
People should not eat meat at all, it is a cause of many diseases: Lalu Yadav on being asked about #DadriIncident pic.twitter.com/nxgkEEx3hD
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
10:26 AM जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गौ-हत्या कानून को लेकर हंगामा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गौ-हत्या कानून को लेकर हंगामा
10:20 AM प. बंगाल निकाय चुनाव: बिधान नगर के वार्ड नं. 41 में भीड़ पर लाठीचार्ज
पश्चिम बंगाल स्थानीय निकाय चुनाव: बिधान नगर के वार्ड नं. 41 में भीड़ पर पुलिस लाठीचार्ज, कई बूथों पर तनाव.
10:05 AM 614 में से 302 जिलों में सूखा, फिर भी PM मोदी के दावे बड़े-बड़े: नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कसा तंज, ट्वीट कर कहा- 614 में से 302 जिलों में सूखा, फिर भी PM मोदी के दावे बड़े-बड़े, वादे जारी और विदेश दौरे भी.
302 of 614 dist are drought stricken yet Modiji continues with tall claims, lofty promises & foreign visits. And where is Mr. Agri minister?
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 3, 2015
09:43 AM यूपी के फर्रूखाबाद रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध उपकरण बरामद
यूपी के फर्रूखाबाद रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध उपकरण बरामद, डिवाइस में टाइमर लगा हुआ है, बम डिस्पोजल टीम रवाना.
Suspicious device found in Farrukhabad Railway Station (UP). pic.twitter.com/VpnyF8QPZV
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
Suspicious device, with a timer on top of it, found in Farrukhabad Railway Station (UP). Bomb Disposal Squad enroute. pic.twitter.com/Am0NRGglW9
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
09:38 AM कारीगरों ने रेशम के धागे से बनाई डॉ. कलाम की तस्वीर
Rameshwaram (TN) (02/10/15): Silk woven picture of frmr Pres. APJ Kalam given to his elder brother by silk workers pic.twitter.com/btD23cHeop
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
09:28 AM फ्रांस ने पुतिन से कहा, रूस इस्लामिक स्टेट तक सीमित रखे हवाई हमले
रूस के लड़ाकू विमानों द्वारा तीसरे दिन भी सीरिया में बम गिराए जाने के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कहा है कि मॉस्को को अपने हवाई हमले इस्लामिक स्टेट तक सीमित रखने चाहिए तथा दमिश्क सरकार का विरोध कर रहे अन्य विद्रोहियों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.
दादरी मामले में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर केस दर्ज
शीना मर्डर केस में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की हालत में सुधार नहीं, दी जा रही है ऑक्सीजन
08:25 AM पश्चिम बंगाल में दो स्थानीय निकायों के लिए मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल में आसनसोल नगर निगम की 106 और बिधाननगर की 41 वार्डों के लिए मतदान शुरू.
Local body elections begin in Kolkata (WB) pic.twitter.com/OFsx4Iqfar
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
08:22 AM मुंबई: पत्नी और दो बेटियों को जहर देकर की आत्महत्या
मुंबई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को कथित तौर पर जहर दने के बाद आत्महत्या कर ली. इससे सभी की मौत हो गई.
08:18 AM हार्दिक की अपील, खुदकुशी न करें किसान
नवगठित अखिल भारतीय पटेल नवनिर्माण सेना के नेता हार्दिक पटेल ने किसानों से खुदकुशी नहीं करने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने की अपील की है. हार्दिक ने कहा कि पूरे देश में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाना चाहिए.
08:15 AM धोनी ने हार के लिए निरंतरता की कमी को जिम्मेदार ठहराया
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गेंदबाजों की ओर से निरंतरता की कमी पर अफसोस जताया और कहा कि उनकी टीम धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए पहले टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपने गेमप्लान को और बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर सकती थी. जिसमें उसे सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
08:10 AM दिल्ली: कार की टक्कर लगने से ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक यातायात पुलिस अधिकारी कथित तौर पर तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया.
08:08 AM शशांक मनोहर के समर्थन में 22 संगठनों ने पत्र भेजा, BCCI अध्यक्ष बनना लगभग तय
शशांक मनोहर की फिर से BCCI अध्यक्ष के रूप में वापसी लगभग तय. 22 एसोसिएशंस ने समर्थन का पत्र भेजा. सर्वसम्मति से हो सकता है फैसला.
08:05 AM इंद्राणी की हालत में कोई सुधार नहीं
ड्रग ओवरडोज के बाद मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती इंद्राणी मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं. डॉक्टरों के अनुसार- 'ये प्वॉयजन साधारण स्थिति में 72 घंटे लगते हैं. पूरी तरह से शरीर से बाहर होने में 3 दिन लग सकते हैं. खतरे से बाहर है ऐसा अभी नहीं कह सकते हैं. सांस जब तक नॉर्मल ना हो खतरे से बाहर नहीं बोल सकते हैं.'
Her respiration is not normal until now, and until that happens we wont say she is out of danger: TP Lahane (JJ Hospital, Dean)
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
08:00 AM 'आप' नेता मयंक गांधी ने फिर लिखा ब्लॉग, पूछा- कहां है स्वराज?
आम आदमी पार्टी के नेता मयंक गांधी ने ब्लॉग लिखकर पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. मयंक गांधी ने पूछा है कि स्वराज जो हमारा प्रमुख लक्ष्य था आज कही नहीं है. इससे पहले भी मयंक गांधी की नाराजगी कई मुद्दों पर सामने आती रही है.
07:56 AM दादरी कांड: सोशल मीडिया पर भड़काऊ कमेंट्स करने के आरोप में 1 व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा थाना जारचा के बिसाहड़ा गांव में हिंसक झड़प के बाद फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइड पर भड़काऊ कमेंट्स करने के आरोप में अज्ञात अनुज कुमार के ट्विटर अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.
नेपाल: कोइराला ने किया प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान
07:36 AM बिहार चुनाव: आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पटना में बैठक करेंगे अमित शाह
#TopStory BJP Chief Amit Shah to address a rally in Purnia, Bihar.
— ANI (@ANI_news) October 3, 2015
शीना मर्डर केस: अस्पताल में भर्ती इंद्राणी मुखर्जी की हालत गंभीर
07:04 AM मुंबई: इंद्राणी मुखर्जी को ऑक्सीजन दी जा रही है
शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को ऑक्सीजन दी जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं है.
आत्महत्या से पहले छात्र ने रिकार्ड किया वीडियो मैसेज
06:35 AM आज खत्म हो रही है सोमनाथ भारती की पुलिस कस्टडी
अटेम्प्ट टू मर्डर के आरोपी सोमनाथ भारती की तीन दिनों की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही है. इस दौरान पुलिस उन्हें आगरा और मथुरा ले गई जहां गिरफ्तारी से बचने के लिए वो छुप रहे थे.
06:20 AM मुंबई: अबु सलेम से शादी की अर्जी पर TADA कोर्ट का फैसला आज
1993 मुंबई ब्लास्ट के आरोप में जेल में बंद अबु सलेम से शादी करने की एक महिला की अर्जी पर टाडा कोर्ट आज फैसला सुना सकता है. सीबीआई कोर्ट ने शादी की अर्जी का विरोध किया है.
06:10 AM मुंबई: BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज
BCCI अध्यक्ष पद के लिए आज शाम 7.30 बजे नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. माना जा रहा है कि पद के लिए केवल
शशांक मनोहर ही नॉमिनेशन दाखिल करेंगे. रविवार को एसजीएम की मीटिंग होगी.
05:45 AM कलबुर्गी हत्याकांड: आज 6 साहित्यकार लौटाएंगे अवॉर्ड
कलबुर्गी हत्याकांड के विरोध में BMTC अरलु साहित्य अवॉर्ड पाने वाले 6 साहित्यकार आज कन्नड साहित्य परिषद को सम्मान लौटाएंगे.
05:15 AM जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र आज से, बीफ बैन पर बवाल संभव
जम्मू कश्मीर विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि बीफ बैन को लेकर सत्र हंगामेदार हो सकता है.
ऐश्वर्या राय के लिए देवदास बने कपिल शर्मा
04:15 AM बिहार चुनाव: 'हम' पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे मांझी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी बिहार चुनाव के मद्देनजर आज पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे.
04:00 AM बिहार चुनाव: आज नामांकन दाखिल करेंगे तेजस्वी यादव
लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव आज हाजीपुर में बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. तेजस्वी राघोपुर से 'महागठबंधन' के उम्मीदवार हैं.
03:45 AM बिहार चुनाव: कहलगांव और वजीरगंज में सोनिया गांधी की रैली आज
बिहार चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दोपहर 1 बजे भागलपुर के कहलगांव में रैली करेंगे. इसके बाद 3 बजे गया के वजीरगंज में भी वो एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी.
03:15 AM दादरी बीफ कांड: पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज दादरी के बिसेड़ा गांव में अखलाक के परिवार से मिलने जाएंगे. गोमांस खाने का आरोप लगाकर भीड़ ने अखलाक की पीट पीटकर हत्या कर दी थी.
रोहित के शतक पर भारी पड़ी डुमिनी की पारी, भारत की हार
02:10 AM छेड़छाड़ का विरोध करने पर 60 साल की महिला पर हमला
पालमपुर में 40 साल के एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ का विरोध करने की वजह से 60 साल की एक महिला पर हंसिये से हमला कर दिया.
01:50 AM दुनिया की सबसे पुरानी कुरान में से एक ब्रिटेन में प्रदर्शित
कुरान की दुनिया की सबसे पुरानी पांडुलिपियों में से एक को बर्मिंघम में प्रदर्शित किया जा रहा है. पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन काल में संभवत: निर्मित कागज पर लिखी गई यह कुरान कम से कम 1,370 साल पुरानी है.
01:40 AM डेंगू संकट: दिल्ली सरकार ने 14 डॉक्टरों को नोटिस दिया
दिल्ली में 37 लोगों की जान ले चुके डेंगू संकट के बने रहने के बीच राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों के उन 14 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जो ड्यूटी के दौरान ‘सोते या इधर-उधर घूमते’ पाए गए थे.
01:30 AM लिथुआनिया ने गांधी जयंती मनायी, प्रधानमंत्री ने नए स्मारक का अनावरण किया
यूरोप के लिथुआनिया में महात्मा गांधी की 146वीं जयंती के अवसर पर उनके और लिथुआनिया में जन्मे उनके करीबी मित्र हर्मन कालबाक को समर्पित एक स्मारक का अनावरण किया.
‘स्वच्छ भारत’ अभियान से अलग हो जाएं इसके आलोचक : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेकहा कि ‘स्वच्छ भारत’ अभियान को सरकार या किसी राजनीतिक पार्टी से जोड़ने से यह नाकाम हो जाएगा. उन्होंने इस अभियान के आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इसका हिस्सा नहीं बन सकते, वे अलग हो जाएं लेकिन आलोचना ना करें.
12:50 AM महात्मा गांधी की अहिंसा दुनिया के लिए 'उदाहरण': बान की मून
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने महात्मा गांधी की 146वीं जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि उनकी अहिंसा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए 'उदाहरण' है.
12:30 AM आर्थिक अनुशासन बनाए रखने में अफसल रही बीजेपी सरकार: कांग्रेस
महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर का सरचार्ज लगाने के लिए बीजेपी नीत राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त टैक्स मुख्य तौर पर इसलिए लगाया गया क्योंकि राज्य वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में 'असफल' रहा.
12:10 AM हमीरपुर: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल
हमीरपुर-शिमला राजमार्ग पर तियाले दा घाट गांव के पास एक कार सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.
12:04 AM हिसार: लोगों ने हरियाणा रोडवेज की दो बसों को लगाई आग
हिसार के सदलपुर गांव में छह हमलावरों ने एक दूध विक्रेता विनोद कुमार की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया और हरियाणा रोडवेज की दो बसों में आग लगा दी.