देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
10:42 PM रूसी विमान क्रैशः लुफ्थांसा, एयर फ्रांस के विमान सिनाई से नहीं गुजरेंगे
10:10 PM बांग्लादेशी ब्लॉगर की किताबों के प्रकाशक की हत्या
10:01 PM अभिषेक मनु सिंघवी के बेटे की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी
PM Narendra Modi attends wedding reception of Avishkar, son of Congress leader Abhishek Manu Singhvi in Delhi.
— ANI (@ANI_news)
09:50 PM रूसी विमान क्रैशः अब तक 150 शव बरामद
मिस्र में क्रैश हुए रूसी विमान के मलबे से अब तक 150 शव मिल चुके हैं. रूसी टीवी चैनल ने इसकी पुष्टि की है.
09:25 PM PM मोदी के नेतृत्व में ही हो सकता है देश का विकासः रिजिजू
गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि पीएम मोदी ही ऐसे नेता हैं, जिनके नेतृत्व में देश विकास कर सकता है. उन्होंने यह भी कहा है कि देश अब पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा है.
08:58 PM रूसी विमान हादसे पर राहुल गांधी का ट्वीट, जताई सहानुभूति
Very sad to learn about the Russian plane crash in Egypt,my deepest condolences to the families of the victims of this terrible accident
— Office of RG (@OfficeOfRG)
08:30 PM बिहारः EC का पार्टियों को निर्देश- चुनाव अधिकारी को दिखाएं विज्ञापन
बिहार चुनाव में बीजेपी के दो विज्ञापन बैन करने के बाद चुनाव आयोग ने और सख्ती बरती है. पार्टियों को निर्देश दिया है कि अखबारों में दिए जाने वाले विज्ञापन मुख्य चुनाव अधिकारी को भी दिखाए जाएं. साथ ही चुनाव अधिकारियों को भी ताकीद किया है कि वे विज्ञापनों पर पैनी निगाह रखें.
08:15 PM हरभजन सिंह की शादी में परोसी गई तंबाकू, शिकायत दर्ज
शिकायत सिख संगठनों ने की है. इनका कहना है कि भज्जी ने अपनी शादी में 113 तरह का तंबाकू परोसा था जबकि भज्जी खुद सिख समाज से हैं. वहां आए मेहमानों ने हुक्का-तंबाकू का सेवन भी किया जबकि सिख धर्म में हुक्का-तंबाकू का सेवन या परोसना मना है.
07:58 PM इस्लामिक स्टेट का दावा- हमने गिराया मिस्र में रूसी विमान
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने दावा किया है कि मिस्र में क्रैश हुए रूसी विमान पर उसने हमला कर गिराया है. दिन में रूस का विमान मिस्र में क्रैश हो गया था. इसमें सवार सभी 224 लोगों की मौत हो गई थी.
07:50 PM सबसे यादगार लमहा टेस्ट टीम का नंबर वन बनना है: सहवाग
07:45 PM दूध से मक्खी की तरह निकाल देते हैं चयनकर्ता: सहवाग
07:34 PM जनसंख्या नीति पर पुनर्विचार की जरूरतः RSS
आरएसएस के सर सह कार्यवाह गोपाल कृष्णजी ने कहा कि विभिन्न संप्रदायों के बीच जनसंख्या वृद्धि दर में भारी असुंतलन है. इससे देश के सामने गंभीर चुनती पैदा हो गई है. जनसंख्या नीति पर पुनर्विचार की आवश्यकता है.
07:20 PM दिल्ली सरकार ने ACB चीफ के खिलाफ दिए विभागीय जांच के आदेश
दिल्ली सरकार और एसीबी में टकराव बढ़ गया है. सरकार ने एसीबी चीफ मुकेश मीणा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं.
07:07 PM बांग्लादेश में एक और ब्लॉगर की हत्या, हमले में तीन घायल
बांग्लादेश में एक और ब्लॉगर की हत्या कर दी गई. हमले में तीन लोग घायल भी हुए हैं.
06:53 PM लालू के खिलाफ FIR, मोदी को नरपिशाच, शाह को कहा था राक्षस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. लालू ने पीएम मोदी को नरपिशाच और अमित शाह को राक्षस कहा था.
06:35 PM दिल्ली के चावड़ी बाजार में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची
दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची हैं.
06:18 PM फिर बोले प्रणब- विविधता हमारी ताकत, हर कीमत पर सुरक्षित रहे
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मोदी सरकार को इशारों-इशारों में दोबारा चेताया है. प्रणब ने कहा कि विविधता हमारी ताकत है और हमें हर कीमत पर इसकी सुरक्षा करनी चाहिए.
06:07 PM नवतेज सरना होंगे ब्रिटेन में भारत के नए उच्चायुक्त
नवतेज सरना को ब्रिटेन में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है.
05:47 PM गुड न्यूजः पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता
नई दरें आधी रात से लागू हो जाएंगी. डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
05:22 PM खतरे में है देश की विभिन्नता में एकता की पहचानः सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना
साधा है. कहा है कि विभिन्नता में एकता देश का गौरवशाली इतिहास रहा है. यह
हमारी पहचान है. लेकिन आज यह खतरे में है. इस इतिहास को सांप्रदायिक
विचारधारा से खतरा है.
05:20 PM J-K: अनंतनाग में हुए ग्रेनेड हमले में 7 लोग घायल
04:50 PM सारदा घोटालाः टीएमसी नेता मदन मित्रा को जमानत मिली
04:27 PM BJP जब भी केंद्र में आई, दलितों के अधिकार छीनने की कोशिश कीः मायावती
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने बीजेपी पर आरक्षण के मुद्दे पर साजिश रचने का आरोप लगाया. कहा कि बीजेपी जब-जब केंद्र की सरकार में आई है, दलितों के अधिकार छीनने की कोशिश की है.
04:05 PM पहली बार ट्रांसजेंडर को मिला कर्नाटक राज्योत्सव अवॉर्ड
कर्नाटक राज्योत्सव अवॉर्ड पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को दिया गया है. बेंगलुरु के अकाई पद्मशाली को यह पुरस्कार दिया गया है. 12 साल की उम्र में बतौर सेक्स वर्कर अपना करियर शुरू करने वाले पद्मशाली आज सेक्शुअलिटी पर जागरुकता फैला रहे संगठन के संस्थापक हैं.
04:05 PM क्रैश हुए रूसी विमान के मलबे से 4 लोग जिंदा निकले
रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो विमान के एक हिस्से से चीख-पुकार सुनाई दी.
सूत्रों के मुताबिक रेस्क्यू टीम 4 लोगों को जिंदा निकालने में कामयाब
रही.
03:48 PM कश्मीर के अनंतनाग में अज्ञात ने फोड़ा बम, दो घायल
कश्मीर के अनंतनाग के जगावाड़ा में कुछ अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड हमला कर दिया. हमले में दो लोग घायल हो गए.
03:30 PM शीना हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी को 7 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा
शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और दो अन्य की न्यायिक हिरासत 7 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है.
02:55 PM नीतीश ने PM मोदी को दी आरक्षण पर बहस करने की चुनौती
बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने ट्वीट कर PM मोदी को आरक्षण पर बहस करने की चुनौती दी है. नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम सामने आकर बहस करें लोगों को भ्रमित करना छोड़ें.
Modiji I’m ready to debate the issue of reservation with you anyday. Stop misleading people&your efforts to add communal color to BiharPolls
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
02:36 PM मिस्र: सिनाई के पास मिला क्रैश हुए रूसी विमान का मलबा
मिस्र के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि रूस के दुर्घटनाग्रस्त यात्री विमान का मलबा सिनाई के पास मिला.
02:20 PM चीन में इमारत ढहने से 17 लोगों की मौत
मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक आवासीय इमारत के ढह जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गये. घटना उस समय घटी जब इमारत की मरम्मत का कार्य चल रहा था.
01:58 PM शीना केस: इंद्राणी की न्यायिक हिरासत 7 नवंबर तक बढ़ी
शीना केस में आरोपियों की पेशी. CBI ने मांगी इंद्राणी की वॉयस सैंपल लेने की अनुमति. इंद्राणी के वकील ने कहा कि इंद्राणी की तबियत ठीक नहीं. याचिका पर अब 3 नवंबर को होगी सुनवाई. सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 7 नवंबर तक बढ़ी.
01:34 PM मिस्र में लापता यात्री विमान क्रैश, 212 लोग थे सवार
मिस्र में एक यात्री विमान के लापता होने की खबर आ रही थी. मिस्र के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस विमान के क्रैश होने की पुष्टि की है. उड़ान के कुछ देर बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था. विमान में 212 लोग सवार थे.
13:26 PM RTI कार्यकर्ता को कालिख पोतने वाले शिवसैनिक पार्टी से बर्खास्त
महाराष्ट्र के लातूर में आरटीआई कार्यकर्ता का चेहरा काला करने वाले शिवसेना के कार्यकर्ता पार्टी से बर्खास्त, युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने दी जानकारी.
01:17 PM शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया
शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को पेशी के लिए मुंबई की अदालत में लाया गया.
01:08 PM मिस्र में एक यात्री विमान लापता, विमान में 212 लोग सवार
मिस्र में एक यात्री विमान के लापता होने की खबर है. उड़ान के कुछ देर बाद ही विमान से संपर्क टूट गया. विमान में 212 लोग सवार हैं.
Egyptian Air Traffic Control has lost contact with civilian airliner over Sinai Peninsula: REUTERS
— ANI (@ANI_news)
12:59 PM आनंद शर्मा जैसे लोगों ने कांग्रेस को 42 सीटों तक पहुंचाया- राजीव प्रताप
पीएम मोदी की तीखी आलोचना कर रहे कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के कमेंट पर राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि आनंद शर्मा जैसे लोगों ने कांग्रेस को 42 सीटों तक पहुंचाया है.
12:33 PM सुशील मोदी का ट्वीट, अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण करना चाहते हैं नीतीश और लालू
सुशील मोदी ने ट्वीट कर नीतीश और लालू से पूछा है कि अपने 25 साल के शासन में अल्पसंख्यकों के लिए रोजी-रोटी और तालीम का इंतजाम क्यों नहीं कर पाए.
लालू प्रसाद और नीतीश कुमार दलितों-पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था में सेंध लगाकर अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण करना चाहते हैं। वे बतायें 1/1..
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi)
12:25 PM रन फॉर यूनिटी से नहीं बल्कि वर्क फॉर यूनिटी से काम होगा- कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा कि रन फॉर यूनिटी से नहीं बल्कि वर्क फॉर यूनिटी से काम होगा. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम दूसरों को सम्मान देने में भरोसा नहीं करते.
PM ji, "Run For Unity" se laabh nahin hoga, "Work For Unity". Apni vaani par ankush lagae: Anand Sharma, Congress
— ANI (@ANI_news)
12:08 PM IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में RBI गवर्नर, कहा- विकास के लिए बहस जरूरी
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में RBI गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि सहनशीलता और सम्मान संतुलन के लिए जरूरी है.
Tolerance can take offence out of debate, and instill respect: RBI Governor Raghuram Rajan at IIT Delhi Convocation
— ANI (@ANI_news)
12:01 PM मेघालय में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0
आज करीब पौने ग्यारह बजे मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 मापी गई.
11:54 AM मोदी जी एक बड़े पोस्ट पर छोटे दिमाग के व्यक्ति- आनंद शर्मा
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी एक बड़े पोस्ट पर छोटे दिमाग के व्यक्ति हैं. प्रधानमंत्री पद की गरिमा का ख्याल रखना उन्हें नहीं आता.
Modi ji ek bade post par, chote dimaag kay vyakti hain. PM post ki garima kaise rakhe unko nahi pata: Anand Sharma
— ANI (@ANI_news)
11:41 AM भोपाल: सीएम शिवराज ने सोमालिया के राष्ट्रपति से की मुलाकात
Bhopal: MP CM Shivraj Singh Chouhan meets Hassan Sheikh Mohamoud (President of Somalia)
— ANI (@ANI_news)
11:36 AM यूपी: जालौन में 9वीं कक्षा की छात्रा से रेप, पड़ोस के युवक पर आरोप
यूपी के जालौन में 9वीं कक्षा की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. रेप का आरोपी पड़ोस के युवक को बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर, छात्रा को मेडिकल जांच के लिये भेजा.
11:32 AM यूपी कैबिनेट विस्तार: 9 मंत्रियों की पदोन्नति
उत्तर प्रदेश में अखिलेश कैबिनेट विस्तार के दौरान 12 नए मंत्री शामिल हुए और 9 मंत्रियों की पदोन्नति हुई.
11:07 AM यूपी: अखिलेश कैबिनेट विस्तार में 5 कैबिनेट मंत्री और 6 राज्य मंत्री शामिल
11:04 AM यूपी: लखनऊ में चल रहा नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण
कमाल अख्तर बने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और विनोद कुमार, बलवंत सिंह, साहब सिंह मंत्री बने.
10:52 AM यूपी: अखिलेश कैबिनेट का विस्तार, नए मंत्रियों को दिलाई जा रही है शपथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कैबिनेट का विस्तार, कई नए मंत्रियों को मिली जगह, लखनऊ में शपथ ग्रहण जारी.
Cabinet expansion of UP Govt, CM Akhilesh Yadav in attendance.
— ANI (@ANI_news)
10:36 AM इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को लड़वाना पाप है- मणिशंकर अय्यर
Hum dono karte aaye hai, kyu nahi hum dono kar sakte? Indira Gandhi aur Sardar Patel ko ladwana paap hai: MS Aiyar
— ANI (@ANI_news)
10:18 AM दिल्ली: दूरदर्शन के खिलाफ यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली के मंडी हाउस में यूथ कांग्रेस ने दूरदर्शन दफ्तर के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम न दिखाने की वजह से विरोध प्रदर्शन किया.
10:11 AM शिवसेना से अनबन पर बोले लालू, खत्म हो रही है बीजेपी
बीजेपी- शिवसेना की अनबन पर लालू यादव ने कहा कि बीजेपी खत्म हो रही है, कौन पार्टी के साथ रहेगा.
BJP khatam ho raha hai, kaun rahega inke saath?: Lalu Yadav on Shiv Sena-BJP rift
— ANI (@ANI_news)
09:42 AM नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में घोटाला किया- लालू यादव
लालू यादव ने पीएम मोदी को घोटालेबाजों का घोटालेबाज कहा.
Ghotalbazzo ka ghotalbaaz hai Narendra Modi, poora desh mei ghotala kiya: Lalu Yadav
— ANI (@ANI_news)
लालू यादव ने कहा कि अब घोटालों का पैसा बिहार चुनाव में लाया गया है.
Aur ab ghotalo ka paisa laake, Bihar kay chunaav mei jaali note aur dollar laake Bihar mei pohochaya: Lalu Yadav
— ANI (@ANI_news)
09:31 AM गंगा की स्वच्छता के लिए आगे आए ऑस्ट्रिया के संगीतकार
स्वच्छ गंगा अभियान को समर्थन देते हुए ऑस्ट्रिया के संगीतकारों ने गंगा के तट पर अपनी प्रस्तुति दी.
Austrian musicians perform at banks of River Ganga to support "Clean Ganga Campaign"
— ANI (@ANI_news)
09:24 AM मुंबई: CM फड़नवीस और गडकरी ने पटेल को दी पुष्प श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में सरदार वल्लभभाई पटेल को फूलों से श्रद्धांजलि दी.
Maharashtra CM Devendra Fadnavis & Union Min Nitin Gadkari pay floral tribute to Vallabhbhai Patel in Mumbai.
— ANI (@ANI_news)
09:14 AM लोक कलाकार कोवन की गिरफ्तारी पर द्रमुक प्रमुख ने जताई आपत्ति
लोक कलाकार कोवन की गिरफ्तारी पर द्रमुक प्रमुख करुणानिधि ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अन्ना द्रमुक के शासन के तहत यह लोकतंत्र की हत्या है.
08:50 AM बिहार चुनाव: नीतीश कुमार की आठ स्थानों पर रैली आज
Will address rallies today in सिकटी,ठाकुरगंज, कोचाधामिन, जोकिहाट, रानीगन्ज, बिहारीगंज, सिमरी बख़्तियारपुर, मधेपुरा
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
08:45 AM दिल्ली: राजपथ, रफी मार्ग और मान सिंह रोड सुबह 9:30 बजे तक बंद
08:33 AM मुंबई: घाटकोपर के कपड़ा गोदाम में आज सुबह लगी आग
मुंबई के घाटकोपर स्थित कपड़ा गोदाम में सुबह 6 बज कर 45 मिनट पर आग लग गई. दमकल की 8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची.
Fire in Ghatkopar near Sarvoday, total 8 fire tenders at the spot. Fire still on.
— ANI (@ANI_news)
Fire in Ghatkopar near Sarvoday. Fire under control now.
— ANI (@ANI_news)
08:21 AM PM मोदी ने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुए 'रन फॉर युनिटी' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई.
PM Narendra Modi flags off "Run For Unity" at Rajpath, Delhi.
— ANI (@ANI_news)
08:14 AM PM मोदी ने लोगों को एकता की शपथ दिलाई
"Ek Bharat Shreshth Bharat" once implemented will be states recognising and learning about another state's culture & language: PM
— ANI (@ANI_news)
08:12 AM एकता का मंत्र सबसे बड़ी शक्ति: PM मोदी
सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 140वीं जयंती है. पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में बांधा है. एकता, सद्भावना, शांति से देश आगे बढ़ेगा. एकता का मंत्र सबसे बड़ी शक्ति है.
08:09 AM एकता, सद्भावना, शांति से देश आगे बढ़ेगा: PM मोदी
सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 140वीं जयंती है. पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में बांधा है. एकता, सद्भावना, शांति से देश आगे बढ़ेगा. श्रेष्ठ भारत बनाना हमारा कर्तव्य है.
08:05 AM सरदार पटेल ने अहमदाबाद में स्वच्छता अभियान चलाया था: PM
सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 140वीं जयंती है. पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में बांधा है. श्रेष्ठ भारत बनाना हमारा कर्तव्य है. पीएम ने यह भी कहा कि सरदार पटेल ने अहमदाबाद में स्वच्छता अभियान चलाया था.
08:02 AM श्रेष्ठ भारत बनाना हमारा कर्तव्य: PM मोदी
07:56 AM सरदार पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में बांधा: PM
सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 140वीं जयंती है. पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में बांधा.
07:53 AM महापुरुषों का जीवन पीढ़ियों को ऊर्जा देता है: PM मोदी
भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 140वीं जयंती है. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा कि महापुरुषों का जीवन पीढ़ियों को ऊर्जा देता है.
07:50 AM 'रन फॉर यूनिटी': राजपथ पर PM मोदी, अरविंद केजरीवाल मौजूद
PM Modi, HM, Venkaiah Naidu, Delhi CM & Delhi LG at Rajpath, PM will flag off "Run For Unity" shortly.
— ANI (@ANI_news)
07:42 AM पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
Former PM Manmohan Singh pays tribute to Indira Gandhi on her death anniversary at Shakti Sthal, New Delhi.
— ANI (@ANI_news)
07:32 AM PM मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
Saluting the Iron Man and the Architect of Modern India, Sardar Patel.
— Narendra Modi (@narendramodi)
07:21 AM इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Tributes to former Prime Minister of India, Mrs. Indira Gandhi on her death anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi)
06:48 AM दिल्ली: रायसीना रोड से शक्ति स्थल तक यूथ कांग्रेस की यात्रा
The "Yatra" is from Youth Congress Office in Raisina Road to Shakti Sthal, Raj Ghat.
— ANI (@ANI_news)
06:38 AM दिल्ली: सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
पटेल चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अशोक रोड पर पुलिस ने रोका.
Sardar Patel belonged to nation, unfortunately we were stopped from paying him tribute at Patel Chowk: Amarinder Brar, President Youth Cong
— ANI (@ANI_news)
06:02 AM सोहना: 2 युवकों पर महिला से गैंगरेप करने का आरोप
सोहना में 2 युवकों पर 22 वर्षीय महिला से गैंगरेप करने का आरोप है. आरोपी युवकों को महिला पहले से जानती थी. आरोपी युवक महिला को सोहना बस अड्डे से जबरदस्ती उठाकर ले गए. दोनों युवकों के खिलाफ सोहना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज.
04:30 AM दिल्ली: त्रिनगर में पति ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या की
दिल्ली के त्रिनगर इलाके में करवाचौथ के त्योहार पर पति ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी. बाद में खुद को भी मारने की कोशिश की. पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
02:02 AM आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि
आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है. सुबह 9 बजे दिल्ली के 1 अकबर रोड पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा.
01:32 AM आज भारत के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती
आज भारत के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती है. पीएम मोदी ने सरकार ने पटेल की जयंती को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय किया है.
01:00 AM दिल्ली: आज 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारत के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राजपथ पर एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे. सरकार ने पटेल की जयंती को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय किया है.
12:25 AM आज इंडोनेशिया के लिए रवाना होगी CBI और मुंबई पुलिस की टीम
छोटा राजन को भारत लाने के लिए CBI और मुंबई पुलिस की टीम शनिवार रात इंडोनेशिया के लिए रवाना होगी.
12:01 AM मुंबई में भी बननी चाहिए बुर्ज खलीफा जैसी इमारत: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इच्छा जताई है कि मुंबई में दुबई की बुर्ज खलीफा जैसी इमारत बननी चाहिए.
12:00 AM शिवसेना की गतिविधियों के खिलाफ PAK की रणनीति
पाकिस्तान ने पूरी दुनिया से शिवसेना की गतिविधियों पर गौर करने के लिए कहा है. पाकिस्तान ने हाल की घटनाओं का उदाहरण भी पेश किया है.