scorecardresearch
 

25 जुलाई 2015: दिनभर की बड़ी खबरें एक साथ

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सीथ पीएम मोदी
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सीथ पीएम मोदी

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

11:48 PM कल JDU के कायस्थ सम्मेलन में जाएंगे शत्रुघ्न सिन्हा
बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार रात बिहार के सीएम और जेडीयू नेता नीतीश कुमार से मुलाकात की. मीटिंग के बाद सिन्हा ने नीतीश कुमार को 'विकास पुरुष' कहा

11:30 PM दिल्ली: बदमाशों ने व्यापारी से 22 लाख रूपए लूट लिए
दक्षिण दिल्ली के ओखला इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी और उसके भाई से 22 लाख रूपए लूट लिए. फिर उनमें से एक को गोली भी मार दी.

11:12PM काबुल एयरपोर्ट पर दागे गए दो रॉकेट, कोई हताहत नहीं

10:43 PM अलवर के लक्ष्मणगण तोढा गांव में जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत

10:20 PM बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा

10:05 PM बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से मिले

Advertisement

09:50 PM राजमुंद्री: बाबा रामदेव ने गोदावरी में लगाई पवित्र डुबकी

 

09:20PM BCCI के लगाए आजीवन प्रतिबंध को चुनौती नहीं देंगे श्रीसंत

09:02 PM नीतीश जी हताश हैं और लालू जी घबराए हुए: रविशंकर

 

08:45 PM नीतीश पर रविशंकर का हमला, 'लालू जी के कंधे पर बैठ आप बिहार का विकास करेंगे?'

 

08:30 PM दिल्ली: सीएम केजरीवाल से मिलेंगे समाजसेवी अन्ना हजारे
रविवार को अन्ना हजारे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे.

08:15 PM RSS के संयुक्त सचिव सुरेश सोनी कार्यभार से मुक्त
RSS के संयुक्त सचिव सुरेश सोनी स्वास्थ्य कारणों से सालभर के लिए कार्यभार से मुक्त किए गए.

08:00 PM दिल्ली: रविवार को जंतर मंतर पर अन्ना हजारे की रैली
समाजसेवी अन्ना हजारे रविवार को दिल्ली में जंतर मंतर के पास रैली का आयोजन करेंगे और शहीदों की विधवाओं का सम्मान करेंगे.

 

07:45 PM विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से ईद मिलन की पार्टी
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ईद मिलन की पार्टी का आयोजन किया जिसमें पाकिस्तान समेत कई इस्लामिक द�

07:20 PM दिल्ली: 21 नेपाली लड़कियों के साथ दो दलाल गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर 21 नेपाली लड़कियों के साथ दो दलाल गिरफ्तार. देह व्यापार के लिए दिल्ली से अहमदाबाद और वहां से दुबई भेजी जाने वाली थीं महिलाएं.

Advertisement

07:10 PM स्पॉट फिक्सिंग केस: खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध नहीं हटाएगा BCCI

06:50 PM शरद यादव JDU अध्यक्ष हैं, लेकिन चलती नीतीश की है: शाहनवाज हुसैन

06:49 PM बीजेपी को बिहार की नहीं, कुर्सी की चिंता: नीतीश

06:48 PM मुजफ्फरपुर में मोदी को रिस्पॉन्स नहीं मिला: नीतीश

06:47 PM पहले राम को बीजेपी का सक्रिय सदस्य बनाया, अब यदुवंश की बात: नीतीश

06:46 PM बिजली पर मोदी ने भूटान की बात की, बरौनी की नहीं: नीतीश

06:45 PM जॉर्ज की बात की लेकिन जसवंत को भूल गए: नीतीश कुमार

 

06:40 PM पीएम रहते सीएम का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे मोदी: नीतीश

06:15 PM लोग जानते हैं बिजली पर पीएम मोदी की बात झूठ है: नीतीश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर नीतीश कुमार ने कहा, 'जब पीएम मुजफ्फरपुर में बिजली पर बोल रहे थे तो उनको लोगों से रिसपॉन्स नहीं मिल रहा था क्योंकि लोगों को पता है कि जो बात वो कह रहे थे वो सच नहीं थी.'

05:58 PM स्पॉट फिक्सिंग केस से बरी होने वाले खिलाड़ियों के लिए खुश हूं: गांगुली
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले पर बोले सौरव गांगुली, 'मुझे कोर्ट के फैसले की पूरी जानकारी नहीं है. लेकिन अगर अदालत ने तीनों खिलाड़ियों को बरी किया है तो मैं उनके लिए बहुत खुश हूं.'

Advertisement

05:50 PM दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने की फिल्म 'मसान' की तारीफ

 

05:30 PM रोलैंट ओल्टमंस होंगे भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच

05:21 PM मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय बीता: अजीत चंदीला
स्पॉट फिक्सिंग मामले से बरी होने पर बोले अजीत चंदीला, 'मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय बीता'

05:16 PM उम्मीद है BCCI से दोबारा ट्रेनिंग शुरू करने की अनुमति मिलेगी: श्रीसंत
आईपीएल-6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में बरी होने पर श्रीसंत रो पड़े. उन्होंने कहा, ' उम्मीद है BCCI से दोबारा ट्रेनिंग शुरू करने की अनुमति मिलेगी.'

04:42 PM IPL स्पॉट फिक्सिंग: सभी क्रिकेटर कोर्ट से बरी
आईपीएल-6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने एस श्रीसंत समेत तीनों दोषी क्रिकेटरों को कोर्ट से बड़ी राहत दी है.तीनों को ही रिहा कर दिया गया है. साल 2013 में आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आया था, जिसमें क्रिकेटर एस. श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण के अलावा दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भी आरोपी बनाया गया.

04:38 PM मोदी पर लालू प्रसाद का निशाना, 'इनके DNA में है झूठ बोलना'

04:21 PM हां मैं विभीषण हूं और नीतीश कुमार रावण: जीतनराम मांझी
बिहार के पूर्व सीएम जीतनरम मांझी का नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- 'हां मैं विभीषण हूं. इसलिए राम रूपी नरेंद्र मोदी को बताऊंगा कि रावण रूपी नीतीश का वध कैसे करना है.'

Advertisement

04:12 PM जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक हुए तो लोग नीतीश-लालू पर थूकेंगे: रामविलास पासवान

03:52 PM संसद सत्र खत्म होने पर बिहार को 50 हजार करोड़ से ज्यादा का पैकेज: पीएम मोदी

03:51 PM संसद सत्र के चलते मुंह पर ताला लगा है: पीएम मोदी

03:47 PM नल से पानी की तरह पाइप से रसोई गैस मिलेगी: पीएम मोदी

03:43 PM मैं बिहार को 24 घंटे बिजली का वादा करता हूं: पीएम मोदी

03:40 PM 'RJD का मतलब रोजाना जंगलराज का डर': पीएम मोदी
पीएम मोदी का लालू यादव पर निशाना, बोले-'RJD का मतलब रोजाना जंगलराज का डर'

03:33 PM परेशानी सिर्फ 100 दिन तक, फिर बिहार की जनता सरकार बदल देगी: पीएम मोदी

03:28 PM केंद्र के अहम मंत्रालय बिहार के नेताओं के पास: पीएम मोदी

03:23 PM मैं बुरा था तो चांटा मारते, गला घोंट देते: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, 'एक व्यक्ति से परेशानी के चलते उन्होंने बिहार के विकास का गला घोंट दिया.' पीएम मोदी ने कहा, 'मैं बुरा था तो चांटा मारते, गला घोंट देते.'

03:22 PM यह चुनाव बिहार के युवाओं, किसानों के भविष्य के लिए है: पीएम मोदी

03:21 PM बिहार में बदलाव के लिए सेवा का मौका दें: पीएम मोदी

Advertisement

03:20 PM 14 महीने का विरह भी नीतीश को परेशान कर रहा है: पीएम मोदी

03:15 PM 60 महीने में आपके सपने पूरे कर दूंगा: पीएम मोदी

03:10 PM मुझे ऐसे हुजूम की कल्पना नहीं थी: पीएम मोदी
रैली में पहुंचे लोगों की बड़ी संख्या को देख पीएम मोदी ने कहा, 'अगर इस भीड़ में कोई गिर गया तो मैं क्या जवाब दूंगा?'

03:07 PM बिहार के मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की परिवर्तन रैली

3:05PM स्पेशल पैकेज और स्पेशल स्टेटस में फर्क होता है: लालू यादव

 

2:56PM जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में ब्लास्ट, एक नागरिक की मौत

 

2:30PM IPL स्पॉट फिक्सिंग केस में पटियाला हाउस कोर्ट 4 बजे सुनाएगा फैसला

2:20PM बिहार: परिवर्तन रैली के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

 

2:08PM जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में ब्लास्ट, कई लोग घायल

2:00PM रिपेयरिंग के लिए मुंबई-पुणे हाईवे 3 घंटों के लिए बंद किया गया

1:42PM ललित मोदी विवाद- ट्रैवल डॉक्यूमेंट के लिए नहीं की कभी सिफारिश: सुषमा स्वराज

 

1:20PM दिल्ली सरकार के खिलाफ ACB चीफ मीणा ने दिए जांच के आदेश

1:00PM दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच बारिश के चलते रद्द

Advertisement

12:51PM पूसा दिल्ली में और खेती बिहार में होती है: PM मोदी

 

12:45PM बिहार चुनाव हम बड़े अंतर से जीतेंगे: लालू यादव

 

12:45PM सूरत रेप केस में आसाराम के खिलाफ 10 अगस्त को कोर्ट में होगी सुनवाई

12:32PM बालटाल: बादल फटने से 3 दुकानदारों की मौत, सुबह फटा था बादल

12:26PM झारखंड में CRPF ने नक्सली नेता सिल्वेस्टर को मार गिराया
सिल्वेस्टर पर 15 लाख रुपये का था इनाम.

11:50AM सही वक्त आने पर वादे से ज्यादा मिलेगा बिहार को राहत पैकेज: मोदी

 

11:26AM विकास के काम में राजनीति नुकसान पहुंचाती है: मोदी

11:20AM बिहार का कल्याण करा दीजिए: नीतीश कुमार

11:10AM पीएम का स्वागत, तहे दिल से धन्यवाद: नीतीश कुमार

 

11:05AM PM मोदी ने IIT पटना का किया उद्घाटन

10:54AM बिहार: PM मोदी ने मुंबई- पटना के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

10:40AM पटना: पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार मंच पर मौजूद

 

10:32AM पीएम मोदी पटना पहुंचे, करेंगे 5 योजनाओं का शिलान्यास

10:15AM जनधन योजना पर बोले नीतीश कुमार- 70 फीसदी से ज्यादा खाते निष्क्रिय
नीतीश ने कहा कि लोगों को झूठे सपने दिखाए गए.

 

10:02AM बिहार चुनाव में मोदी के खिलाफ गांव-गांव जाकर प्रचार करेंगे केजरीवाल: सूत्र

9:46AM महाराष्ट्र सरकार ने याकूब मेमन की दया याचिका खारिज करने की गवर्नर से की सिफारिश

9:40AM बिहार चुनाव में PM मोदी के खिलाफ प्रचार करेगी AAP

 

9:14AM पुलिस किसके अधीन रहेगी, ये संसद तय करेगी या बस्सी: संजय सिंह

 

8:55AM WB: मुर्शिदाबाद में रेप करने से रोकने पर महिला की जीभ काटी
मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं.

8:45AM बिहार: मुजफ्फरपुर में मोदी की रैली से पहले 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया
पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.

8:27AM सूरत रेप केस में आसाराम पर आज तय होंगे आरोप, कोर्ट में होनी है सुनवाई

8:02AM 3 साल का कार्यकाल पूरे होने पर प्रणब मुखर्जी आज राष्ट्रपति भवन में देंगे डिनर
सोनिया, केजरीवाल, मोदी होंगे शामिल.

7:50AM UP: अमिताभ ठाकुर की मुलायम सिंह यादव के खिलाफ दायर शिकायत खारिज

7:30AM जम्मू कश्मीर: बालटाल में बादल फटा, 2 लोगों की मौत

07:10 AM दिल्ली: CRPF के ट्रेनिंग सेंटर में भीषण आग से जवान की मौत
राजधानी दिल्ली में CRPF के ट्रेनिंग सेंटर में देर रात लगी भीषण आग, एक जवान की झुलसने से हुई मौत, आग लगने की वजह का अभी खुलास नहीं.

06:35 AM बिहार में चुनावी शंखनाद करने आज पहुंचेंगे PM मोदी
नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर में विराट परिवर्तन रैली में 5 बड़ी सौगातों के साथ कर सकते हैं 1 लाख करोड़ के विशेष पैकेज का ऐलान, सुरक्षा के इंतजाम सख्त.

05:30 AM पाकिस्तान के कई इलाकों में भूकंप, तीव्रता 5.1 मापी गई

04:24 AM गुजरात के कच्छ में पाकिस्तानी युवक पकड़ा गया
अहमदाबाद में पुलिस ने एक पाकिस्तानी युवक को हिरासत में लिया, जो गुजरात के कच्छ जिले के भुज शहर की एक मस्जिद में से मिला था.

03:40 AM हिमाचल बस हादसा: 9 शव बरामद, 33 लोग अब तक लापता
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्बती बस दुर्घटना में मरने वाले लोगों की संख्या एक और शव मिलने के बाद बढ़कर नौ हो गई है, जबकि 33 लोग लापता दर्ज किए गए हैं.

02:13 AM दिल्ली: माली की हत्या के मामले में किशोर पकड़ा गया
दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक फार्म हाउस में एक माली की हत्या के सिलसिले में एक किशोर को पकड़ा गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

01:25 AM कोलकाता: शरारती कॉल से हवाई अड्डे पर बम की दहशत
कोलकाता में एक शख्स ने अपनी बचपन की मित्र से फोन पर शरारत की, जिस वजह से एयर इंडिया के कोलकाता स्थित कार्यालय में बम होने की दहशत फैल गई. सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

12:02AM AIADMK के मंत्री के निजी सचिव ने की आत्महत्या

12:00AM झारखंड: बोकारो में नक्सलियों ने 20 डंपरों में लगाई आग

Advertisement
Advertisement