11:25PM ओटावा में हुए हमले से दुखी हूं: नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओटावा में हुए हमले पर दुख जताया है और कहा, सबकी सलामती की दुआ कर रहा हूं.
News of the attack in Ottawa is extremely disturbing. I pray for everyone's safety.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2014
11:05PM राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस से ओटावा की स्थिति के बारे में बताया
10:49PM गाज़ियाबाद में रोड रेज की घटना. बाइक सवारों ने दो लोगों को मारी गोली.
गाज़ियाबाद में रोड रेज की घटना. बाइक सवारों ने दो लोगों को मारी गोली. विजयनगर के NH 24 की घटना. घायल नोएडा से स्विफ्ट में सवार होकर आये थे दिवाली की बधाईयां देने. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.
09:05PM 2 नवंबर को रेडियो पर 'मन की बात' करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को सुबह 11 बजे रेडियो पर मन की बात करेंगे. उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी.
08:43PM गोरखपुर के पटाखा बाजार में लगी आग
08:05PM कनाडा में संसद भवन के पास फायरिंग, एक पुलिसकर्मी की मौत
कनाडा में संसद भवन के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग की. गोली लगने के कारण एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई.
07:48PM गुड़गांव से जहांगीरपुरी मेट्रो 30 मिनट की देरी से चल रही है
07:30PM दिल्ली: तुगलक रोड में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पिटाई
दिल्ली के तुगलक रोड में दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल के साथ यूपी नंबर की कार में सवार लोगों ने मारपीट की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
06:19PM 12 नवंबर से चंपारन जिले की संपर्क यात्रा पर हैं नीतीश कुमार
04:04 PM नरेंद्र मोदी पाकिस्तान व मुस्लिम विरोधी: मुशर्रफ
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान व मुस्लिम विरोधी करार दिया है. मुशर्रफ ने आजतक से कहा कि मोदी थप्पड़ मारकर नहीं समझा सकते हैं. मुशर्रफ ने कहा कि भारत पाकिस्तान की फौज को कमतर न आंके. उन्होंने दावा किया कि सीमा पर फायरिंग पाकिस्तान की ओर से नहीं शुरू की गई थी.
03:40 PM विकास में नीतीश से भी लंबी लकीर खींचेंगे: जीतन राम मांझी
बिहार के सीएम जीतन राम मांझी ने दावा किया है कि वे प्रदेश के विकास में नीतीश कुमार से भी लंबी लकीर खींचेंगे.
02:32 PM रेलवे बोर्ड का अफसर 5 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार
दिल्ली में रेलवे बोर्ड का एक अफसर 5 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार हो गया. सीबीआई ने इस अफसर को मुंबई के एक टूर ऑपरेटर से घूस लेते पकडा.
02:25 PM कालेधन पर हमें ब्लैकमेल न करे सरकार: अजय माकन
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा है कि केंद्र सरकार कालेधन के मामले पर कांग्रेस को ब्लैकमेल करने की कोशिश न करे. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कांग्रेस के दबाव में आकर ही कालाधन रखने वालों के नाम उजागर करने को तैयार हुई है.
02:08 PM दिवाली के बाद शिवसेना से हो सकता है BJP का गठबंधन
शिवसेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी नेता शिवसेना से गठबंधन करने को इच्छुक हैं. दिवाली के बाद इस पर बड़ा फैसला हो सकता है.
02:06 PM नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 5 टिकट दलाल गिरफ्तार
01:36 PM अनिल देसाई, सुभाष देसाई मातोश्री पहुंचे
शिवसेना नेता अनिल देसाई, सुभाष देसाई उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे.
01:30 PM दिल्ली: दिवाली की रात 10 बजे चलेगी आखिरी मेट्रो
दिल्ली में दिवाली की रात 10 बजे आखिरी मेट्रो चलेगी. पहले DMRC ने कहा था कि अंतिम मेट्रो रात 8 बजे चलेगी.
01:17 PM महाराष्ट्र के गवर्नर से मिले प्रकाश जावड़ेकर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की.
01:14 PM दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: बीएस बस्सी
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा है कि दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है.
01:07 PM मिलावटखोरी को लेकर कमिश्नर से मिले गृहमंत्री
त्योहारी सीजन पर बढ़ती मिलावटखोरी को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कमिश्नर से मुलाकात की है. उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई का जायजा लिया.
12:42 PM संजय राउत ने गडकरी को मुंबई आने का न्योता दिया
शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी से फोन पर बात की है. उन्होंने गडकरी को मुंबई आने का न्योता दिया.
12:36 PM सभी सुखोई-30 विमानों की उड़ान पर लगी रोक
पुणे में सुखोई विमान हादसे के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. जांच पूरी होने तक सभी सुखोई-30 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है.
11:44 AM पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. उसने जम्मू के सांबा व अरनिया सेक्टर में बिना किसी उकसावे के ही फायरिंग की.
11:33 AM बेंगलुरु के स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप
11:06 AM मध्य प्रदेश: जबलपुर में भूकंप के झटके
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
10:48 AM DPS आरके पुरम के प्रिंसिपल की बेटी का शव मिला
दिल्ली में DPS आरके पुरम के प्रिंसिपल की बेटी का शव घर से बरामद हुआ है. पुलिस ने शुरुआती जांच में खुदकुशी का अंदेशा जताया है.
10:32 AM 26 अक्टूबर को NDA सांसदों को डिनर देंगे PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अक्टूबर को NDA के सभी सांसदों को डिनर पर बुलाया है.
10:02 AM दिल्ली: आरके पुरम के स्कूल में लड़की का शव मिला
09:31AM 'CM पद के लिए बीजेपी की पहली पसंद देवेंद्र फड़नवीस'
सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में CM पद के लिए बीजेपी की पहली पसंद देवेंद्र फड़नवीस ही हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी के सीनियर नेता इसी फैसले पर कायम रहना चाहते हैं.
08:55AM BJP नेताओं से मिले बिना ही मुंबई लौटे शिवसेना नेता
दिल्ली आए शिवसेना नेता अनिल देसाई व सुभाष देसाई बीजेपी नेताओं से मुलाकात किए बिना ही मुंबई लौट गए. समझा जा रहा था कि दोनों नेता राजनाथ सिंह व जेपी नड्डा से मुलाकात करके सरकार गठन के मसले पर चर्चा कर सकते हैं.
08:03AM मुंबई: रमेश जाधव हत्या मामले में 3 गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने शिवसेना नेता रमेश जाधव की हत्या मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. छेड़खानी का विरोध करने पर रमेश जाधव की हत्या कर दी गई थी.
7:12AM मुंबई: मलाड में शिवसेना नेता की हत्या
मुंबई के मलाड में शिवसेना नेता रमेश जाधव की हत्या कर दी गई है. हत्या से गुस्साए शिवसैनिकों ने कई इलाकों में हंगामा किया. पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला के साथ मारपीट कर रहे थे.
6:50AM UNHRC में भारत के पुनर्निवाचन पर PM ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में भारत के फिर से निर्वाचन पर खुशी जताई है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मोदी ने इस घटनाक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त की है. बयान में कहा गया है, भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र में शीर्ष के तौर पर उभरा है.
6:00AM पाकिस्तान में 30 आतंकवादी मारे गए
पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर बमबारी की जिसमें कम से कम 30 चरमपंथी मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि ताजा हमला दत्ता खेल क्षेत्र में हुआ जहां तालिबान अब भी अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं. एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में तालिबान का शीर्ष कमांडर दाउद मट्टा भी शामिल है, अधिकारी ने कहा कि हमले में आतंकवादियों के कम से कम चार ठिकाने तबाह कर दिए गए.
4:50AM बेंगलुरु के स्कूल में मासूम बच्ची का यौन उत्पीड़न
बेंगलुरु के एक निजी स्कूल के भीतर एक तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया. बीते चार महीनों में यहां इस तरह की यह तीसरी घटना घटी है. संयुक्त आयुक्त हेमंत निमबालकर ने कहा, नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ है. उन्होंने कहा कि पिता की शिकायत के बाद बाल यौन अपराध विरोधी कानून तथा आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्कूल के कर्मचारियों से भी पूछताछ हो रही है.
3:58AM शिवसेना नेता आज गृहमंत्री से कर सकते हैं मुलाकात
शिवसेना नेता आज गृहमंत्री से कर सकते हैं मुलाकात. शिवसेना के अनिल देसाई और सुभाष देसाई राजनाथ सिंह से कर सकते हैं मुलाकात.
2:55AM भीषण पर्वतारोहण हादसे के बाद नेपाल में बनेंगे नए नियम
नेपाल सरकार की ओर से बताया गया है कि वह मौसम संबंधी पूर्वानुमान में सुधार और पर्वतारोहियों की गतिविधियों पर बेहतर तरीके से नजर रखने के लिए नए नियम शुरू करेगा. पिछले सप्ताह नेपाल में हुए सबसे भयानक पर्वतारोहण हादसे में कई लोग मारे गए. पर्यटन विभाग के अधिकारी तुलसी गौतम ने बताया कि पर्वतारोहण पर जाने वाले पर्वतारोहियों को प्रशिक्षित स्थानीय गाइड को लेना जरूरी होगा और उन्हें जीपीएस ट्रैकिंग यूनिट किराए पर भी लेनी होगी ताकि आपात स्थिति में अधिकारियों को उन्हें ढूंढने में मदद मिले.
2:00AM मोहन भागवत के बयान पर आजम खां ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी
मोहन भागवत के बयान पर आजम खां ने गृहमंत्री को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है. मोहन भागवत ने सभी भारतीयों को हिन्दू कहा था.
1:10AM पाकिस्तान: कादरी अब देश भर में करेंगे प्रदर्शन करेंगे
पाकिस्तानी धर्मगुरू ताहिर उल कादरी ने सरकार के खिलाफ अपना धरना खत्म कर दिया और कहा कि वह इंकलाब के अगले दौर के तौर पर देश भर में प्रदर्शनों का आयोजन करेंगे. वह दो महीने से अधिक समय से इस्लामाबाद में धरना दे रहे थे. अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कादरी ने कहा कि उनका धरना क्रांति की शक्ल ले चुका है तथा उनकी पार्टी पाकिस्तान अवामी तहरीक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी.
12:17AM नेपालः बर्फीले तूफान में चार भारतीयों की मौत
भारतीय दूतावास ने मंगलवार को बताया कि नेपाल के सबसे भीषण पर्वतारोहण हादसे का शिकार हुए 40 लोगों में चार भारतीय भी शामिल थे. उत्तर-पश्चिम हिमालय के मुस्तांग, मनंग और अन्नपूर्णा सर्किट में आए सबसे भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में आने से अब तक चार भारतीय नागरिक मारे गए और एक नागरिक लापता है. यह तूफान नेपाल में आए अब तक के सबसे भीषण बर्फीले तूफानों में से एक है.
12:00AM आजम खान ने राजनाथ सिंह से RSS चीफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
सपा नेता आजम खान ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आरएसएस चीफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आरएसएस चीफ ने सभी भारतीयों को हिंदू कहा था.