आज देश और दुनिया में क्या कुछ हुआ खास जानने के लिए पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें एकसाथ.
10:14 PM JNU में कथित भेदभाव के खिलाफ कल से दो दिन का धरना शुरू करेगी ABVP
09:59 PM चीन ने ब्राजील से मांस के आयात पर रोक लगाई
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के मद्देनजर ड्रैगन ने लिया फैसला.
09:50 PM जम्मू: पुलिस ने रियासी जिले से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया
पुलिस के डर से अरनस इलाके में छिपा था यह आतंकवादी, इसके नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है.
09:35 PM उत्तर प्रदेश: अखिलेश सरकार के कार्यकाल में नियुक्त चेयरमैन, उपाध्यक्ष और सलाहकार हटाए गए
मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने जारी किए आदेश. अखिलेश सरकार के दौरान कुछ विभागों/सार्वजनिक निगमों, परिषदों, समितियों आदि में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नियुक्त सलाहकारों, अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए.
09:27 PM नई दिल्ली: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की
09:17 PM टॉपर घोटाला और BSSC पेपर लीक मामले में आनंद बरार दिल्ली के AIIMS से गिरफ्तार
पटना पुलिस की एसआईटी ने की गिरफ्तारी, कल तक पटना ले जाएगी पुलिस.
09:02 PM ICC ने अंकुर खन्ना को नया प्रमुख वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया
08:52 PM यूपी के सीएम आदित्य नाथ कल दिल्ली आएंगे, अमित शाह से करेंगे मुलाकात
08:38 PM अमेरिका: ट्रंप के चुनाव प्रचार में रूसी हस्तक्षेप की एफबीआई कर रही है जांच
08:34 PM उपहार सिनेमा अग्निकांड मामले में एक साल की सजा भुगतने के लिए गोपाल अंसल ने किया सरेंडर
08:32 PM ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के चर्च फादर टोमी मैथ्यू पर जानलेवा हमले की कोशिश
08:29 PM उत्तराखंड: एसएसपी उधमसिंह नगर हटाए गए, सदानंद दाते बने नए एसएसपी
08:26 PM यूपी: वाराणसी के कॉलेज में हवाई फायरिंग करने वाले बीजेपी नेता सत्य प्रकाश सिंह गिरफ्तार
08:24 PM यूपी सरकार के सुप्रीम कोर्ट में वकील एम आर शमशाद ने दिया इस्तीफा
08:22 PM उत्तराखंड सरकार ने 10 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला किया
08:03 PM बीजेपी ने दिल्ली सरकार के काम को उजागर करने के लिए विजय गोयल की अध्यक्षता में बनाई कमिटी
07:49 PM सूडान: एयरपोर्ट पर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 44 लोगों की मौत
07:45 PM बिहार: रोहतास जिले में नक्सली संगठन टीपीसी का कमांडर गिरफ्तार
नक्सली कमांडर अनिल कुशवाहा उर्फ संदेश पर था 50 हजार का इनाम. एसटीएफ ने रोहतास जिले के दरिगांव इलाके से किया गिरफ्तार. इस पर हत्या और अपहरण के दर्जनों मामले हैं दर्ज. एसटीएफ एसपी नीलेश कुमार ने दी जानकारी.
07:38 PM 22 मार्च को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह
मुख्यमंत्री बनने के बाद पंजाब के सीएम की प्रधानमंत्री से यह पहली औपचारिक मुलाकात होगी.
07:29 PM तमिलनाडु के किसानों के मसले पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने जेटली को लिखी चिट्ठी
07: 16 PM मंत्री के लिए किसी फ्लाइट को 5-7 मिनट देर करना उचित है, ट्रैफिक रोकना भी ठीक: उमा भारती
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि अगर कोई मंत्री निजी काम से कहीं जा रहा है तो उसे यह छूट नहीं मिलनी चाहिए.
06:51 PM यूपी: प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की योजना भवन में चल रही है बैठक
नई सरकार के गठन के बाद यह ऐसी पहली बैठक है
06:51 PM भारतीय महिला बैंक का भारतीय स्टेट बैंक में विलय होगा
06:43 PM बीजेपी संसदीय दल की बैठक कल सुबह 9:30 बजे होगी
06:40 PM दिल्ली डेयरडेविल्स के ऑलराउंडर जीन पॉल ड्यूमिनी निजी कारणों से IPL से बाहर हुए
06:26 PM अमेरिका में भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है, सामरिक संबंध बाद में आता है: सुषमा स्वराज
06:12 PM मोईन कुरैशी मामले में तलाशी पर ईडी को दिल्ली में मिली 3 करोड़ की विदेशी मुद्रा
06:08 PM राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
06:07 PM ईडी ने जाकिर नाईक मामले में आईआरओ और अन्य संगठनों की 18.37 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
06:03 PM रजनीकांत मिश्रा यूपी के नए डीजीपी हो सकते हैं: सूत्र
1984 बैच के आईपीएस अफसर रजनीकांत मिश्रा इस वक्त बीएसएफ में एडिशनल डीजी हैं.
06:02 PM US में भारतीयों पर हमले के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज राज्यसभा में दे रहीं बयान
05:59 PM यूपी: सरकार बदलने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन अपर महाधिवक्ताओं ने दिया इस्तीफा
05:49 PM यूपी में किसानों की कर्जमाफी से बैंकों को होगा 27,420 करोड़ का नुकसान: SBI
05:41 PM यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-अवैध बूचड़खानों को बंद किया जाएगा
05:34 PM हरियाणा में महिला पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार के लिए 46 जाट आंदोनलकारियों पर एफआईआर दर्ज
05:31 PM ओलंपिक की तैयारी के लिए सरकार ने सुशील कुमार सहित 13 खिलाड़ियों को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक
05:29 PM सीबीआई ने टीएमसी नेताओं की कथित घूसखोरी को उजागर करने वाले लैपटॉप, जासूसी कैमरे जब्त किए
05:20 PM गुजरात कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने खुद को सीएम की रेस से बाहर बताया
05:17 PM यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
04:58 PM कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से 6 लोगों की मौत
04:38 PM भागलपुर यूनिवर्सिटी ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की डिग्री रद्द की
04:26 PM भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची टेस्ट हुआ ड्रा, 4 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी
04:24 PM यूपी: सीएम आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों से 15 दिन के भीतर चल-अचल संपत्ति की घोषणा करने को कहा
04:019 PM पाकिस्तान से लौटे मौलवी सैयद आसिफ और नाजिम अली ने की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात
04:06 PM यूपी के सीएम योगी की प्रमुख सचिवों के साथ बैठक खत्म
03:36 PM यूपी: सीएम योगी कर रहे सभी विभागों के सचिवों, जिलों के डीएम, एसएसपी के साथ बैठक
बैठक में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी शामिल
03:05 PM सुप्रीम कोर्ट में बीसीसीआई मामले की सुनवाई शु्क्रवार तक टली
02:55 PM विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने पहुंचे निज़ामुदीन के मौलवी
02:44 PM यूपी: अपनी सरकारी कार में सायरन का इस्तेमाल नहीं करेंगे सिद्धार्थनाथ सिंह
02:35 PM LoC पर महिला की मौत मामले में पाकिस्तान में उप उच्चायुक्त तलब: सूत्र
02:25 PM मुख्यमंत्री पर 6 महीने तक सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए: रामगोपाल यादव
यूपी के नए सीएम आदित्यनाथ योगी पर बोले सपा नेता- काम को लेकर कम से कम 6 महीने तक समय देना चाहिए.
02:15 PM यूपी: इलाहाबाद में नगर निगम ने दो बूचड़खानों को किया सील
01:58 PM आगरा: सर्राफा कारोबारी की अज्ञात हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या
01:54 PM लखनऊ: सीएम आदित्यनाथ शाम 5 बजे मंत्रियों के साथ राज्यपाल से मिलेंगे, फिर तय होंगे विभाग
01:39 PM गौवंश संरक्षण से जुड़ा कानून सख्ती से लागू किया जाएगा: त्रिवेंद्र रावत, उत्तराखंड सीएम
01:26 PM ईवीएम के मुद्दे पर 2-3 दिनों में कोर्ट में अपील करेंगे: मायावती
01:21 PM पुणे: डाक्टरों से बदसलूकी के खिलाफ रेजीडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन
Pune: Maharashtra Association of Resident Doctors protest over recent incidents of assault against doctors.
— ANI (@ANI_news)
01:03 PM संसद सत्र: राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित
01:02 PM मणिपुर में BJP ने साबित किया बहुमत, जितेंद्र सिंह ने दी सीएम को बधाई
12:21 PM शिवसेना का बयान: गोवा में भ्रष्ट गठबंधन, जनता ने चुनाव में बीजेपी को नकार दिया
Goa has a temporary Govt.Its a corrupt alliance.The BJP here had been completely rejected by people during polls: Sanjay Raut,Shiv Sena
— ANI (@ANI_news)
12:07 PM दिल्ली: पाकिस्तान से स्वदेश लौटे मौलवी 2 बजे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से करेंगे मुलाकात
12:01 PM आइडिया-वोडाफोन विलय: कुमार मंगलम बिड़ला होंगे चेयरमैन, वोडोफोन से CFO
दोनों कंपनियों के प्रमुखों ने कहा- कुछ वक्त के लिए कंपनियों (वोडोफोन-आइडिया) की हिस्सेदारी बराबर होग.
11:55 AM मणिपुर विधानसभा में बीजेपी ने बहुमत साबित किया
11:47 AM रांची टेस्ट: लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 83 रन बनाए
11:16 AM उपहार कांड: सुप्रीम कोर्ट का गोपाल अंसल को सरेंडर करने में और वक्त देने से इनकार
11:10 AM पाकिस्तान में लापता हुए दो भारतीय मौलवी दिल्ली वापस लौटे
Delhi: The two Hazrat Nizamuddin clerics who had gone missing in Pakistan, return to India
— ANI (@ANI_news)
10.48 AM दिल्ली: कैबिनेट ने जीएसटी से जुड़े चार विधेयकों को दी मंजूरी, जल्द संसद में पेश होंगे बिल
Union Cabinet okays supplementary(IGST,UTGST,CGST) and compensation bills
— ANI (@ANI_news)
10.42 AM दिल्ली: महिला आरक्षण बिल को पारित कराने के लिए डीएमके सांसद कनिमोझी का प्रदर्शन
Why has the bill not been passed yet? Why has it not become a law yet?We want to bring attention back to Women's Reservation Bill: Kanimozhi
— ANI (@ANI_news)
10:10 AM शाम 5 बजे राज्यपाल के साथ मीटिंग करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
10:04 AM दिल्ली: संसद भवन में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू
09.52 AM लखनऊ: योगी आदित्यनाथ खुद सीएम आवास का जायजा लेने जाएंगे
09.34 AM लखनऊ: मुख्य सचिव राहुल भटनागर और गृह सचिव देबाशीष पांडा सीएम आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे
09.32 AM टेलीकॉम कंपनी आईडिया और वोडाफोन ने किया विलय का ऐलान
Idea says board approves scheme of amalgamation of Vodafone India and its unit Vodafone Mobile Services with company: Reuters
— ANI (@ANI_news)
09.21 AM लखनऊ: सीएम आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे डीजीपी जावेद अहमद
Lucknow: UP DGP Javeed Ahmed leaves from VVIP guest house after meeting CM Yogi Adityanath
— ANI UP (@ANINewsUP)
09.12 AM लखनऊ: मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
09.02 AM दिल्ली: आजदपुर स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदकर एक शख्स ने की खुदकुशी
08:38 AM दिल्ली में आज सुबह 10 बजे होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
08:18 AM महाराष्ट्र: अकोला के RRC कॉम्पलेक्स में भीषण आग, एक शख्स इमारत के भीतर फंसा
Maharashtra: Fire breaks out in RRC Complex on Gandhi Road in Akola, 10 fire tenders at the spot.
— ANI (@ANI_news)
08:00 AM यूपी: औरेया में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या
07: 47 AM मणिपुर विधानसभा में आज सीएम एन बी सिंह की अगुवाई में बीजेपी सरकार का बहुमत परीक्षण
07: 40 AM इलाहाबाद में बीएसपी नेता मोहम्मद शमी की गोली मारकर हत्या
07:30 AM उबर कंपनी के चेयरमैन जेफ जोन्स ने इस्तीफा दिया
05:27 AM दिल्ली: गोविंदपुरी में कार ने साइकिल को टक्कर मारी, 1 की मौत
04:22 AM ओडिशा: कोरापुट जिले में CRPF जवान की मौत, खुदकुशी का शक
03:58 AM मणिपुर में पांच महीने के बाद आर्थिक नाकेबंदी खत्म
03:24 AM मणिपुर में आज विश्वास मत पेश करेंगे मुख्यमंत्री बीरेन सिंह
02:56 AM यूएस: कोलेरेडो यूनिवर्सिटी के करीब जंगल में भारी आग, बुझाने की कोशिश जारी
02:38 AM मुंबई: राज्यसभा के पूर्व सांसद प्यारीमोहन महापात्रा का निधन
02:12 AM दिल्ली: जाट आंदोलन टलने के बाद सामान्य रहेगी मेट्रो सेवा
01:49 AM सिंधु आयोग की बैठक में हिस्सा लेने पाकिस्तान पहुंचा भारतीय दल
01:29 AM महाराष्ट्र: मुंबई समेत कई हिस्सों में सामूहिक अवकाश पर रेजिडेंट डॉक्टर
01:17 AM महिला आरक्षण बिल के समर्थन में आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगी DMK नेता कणिमोझी
01:02 AM सोलोमन द्वीप में 6.0 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की खबर नहीं
12:55 AM केरल: गर्मी के चलते 30 अप्रैल तक काम के घंटों में बदलाव
12:41 AM AAP ने MCD चुनावों के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की
12:30 AM 15 दिन में संपति का ब्योरा दें यूपी के मंत्री: CM योगी आदित्यनाथ का आदेश
12:18 AM 1 अप्रैल से नर्मदा किनारे बंद होंगी शराब की दुकानें: शिवराज चौहान
12:16 AM मुंबई: ओडिशा जन मोर्चा के अध्यक्ष प्यारीमोहन मोहपात्रा का निधन
Former Rajya Sabha MP & President of Odisha Jana Morcha Pyarimohan Mohapatra passes away at Hinduja Hospital in Mumbai (File Pic)
— ANI (@ANI_news)
12:03 AM छत्तीसगढ़: बस्तर में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच गोलीबारी
Chhattisgarh: Exchange of fire between Police party &Naxals in Darbha (Bastar). 2 jawans received minor injuries. Naxals fled from the spot
— ANI (@ANI_news)