11:43PM जम्मू-कश्मीर: रविंद्र रैना की हालत नाजुक
11:12PM जम्मू-कश्मीर में बीजेपी उम्मीदवार पर हमला
जम्मू-कश्मीर में नौशेरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र रैना पर हमला. पीडीपी कार्यकर्ताओं ने उन पर उस समय हमला बोल दिया जब वे अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर रहे थे. रविंद्र रैना को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
10:38 PM 8 और आतंकियों को दी जा सकती है किसी भी वक्त फांसी: पाक सेना प्रमुख
पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ का ट्वीट, '8 और आतंकियों को दी जा सकती है किसी भी वक्त फांसी, जेल सुपरिटेंडेंट को भेजे गए डेथ वॉरंट'
8 more terrorists to be hanged anytime soon. Death warrants received by Jail Superintendents.
#PeshawarAttack
— Gen Raheel Sharif (@ImRaheelSharif) December 19, 2014
10:14PM पाकिस्तान में दो आतंकियों को फांसी दी गई
पाकिस्तान के फैसलाबाद में दो आतंकवादी अकील उर्फ डॉ. उस्मान और अरशद मेहमूद को शुक्रवार को फांसी पर लटका दिया गया है. नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार किसी आतंकवादी को फांसी दी गई है. उस्मान पहले पाकिस्तानी आर्मी में काम करता था और 2009 के आर्मी हेडक्वार्टर हमले में उसका भी हाथ था.
09:45PM रास्थान के चुरु में ऑनर किलिंग
राजस्थान के चुरु में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. हिसारे के लड़के और लड़की को मारकर चुरु में फेंका गया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दोनों के उम्र करीब 25 साल है.
09:18PM राष्ट्रपति के डिनर आयोजन में मोदी और मनमोहन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति के लिए डिनर का आयोजन किया तो इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी पहुंचे.
08:49PM बांग्लादेशी राष्ट्रपति ने की हामिद अंसारी से मुलाकात
दिल्ली में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से मिले बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद.
08:45PM 25 दिसंबर को वाराणसी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 दिसंबर को वाराणसी जाने का कार्यक्रम है. वे सुबह 9.10 पर वाराणसी पहुंचेंगे.
08:36PM दिल्ली के फॉग हेल्पलाइन
दिल्ली में कोहरे के कारण होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए 5 लाइन वाली फॉग हेल्पलाइन नंबर काम करने लगा है. हेल्पलाइन नंबर है: 011 23747110.
08:28PM केजरीवाल ने दिल्ली में एक सभा को संबोधित किया
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सभा को संबोधित किया.
07:30PM ओडिशा चिटफंड मामले में डीएसपी प्रमोद पांडा गिरफ्तार
सीबीआई ने ओडिशा चिटफंड मामले में डीएसपी प्रमोद पांडा से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
07:20PM इटली के चश्मे से राहुल गांधी को मोदी के काम नहीं दिखते: अमित शाह
केरल के पल्लिकल में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, राहुल जी आप तो मुंह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हो हमारे प्रधानमंत्री ने गरीबी देखी है. उन्होंने कहा, मोदी जी देश में जो बदलाव लाए हैं जो राहुल गांधी को नहीं दिख रहा क्योंकि उन्होंने इटली के चश्मे पहने हैं.
07:15PM 6 महीने में 10 बार पेट्रोल की कीमतें कम कीं: अमित शाह
केरल के पल्लिकल में एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 6 महीने में ही केंद्र की बीजेपी सरकार ने पेट्रोल की कीमतें 10 बार कम की हैं.
06:56PM आदर्श घोटाला मामले में अशोक चव्हाण को राहत
आदर्श बिल्डिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण को राहत मिल गई है.
06:39PM वडोदरा में 1.5 करोड़ रुपये की शराब नष्ट की गई
गुजरात के वडोदरा में स्थानीय प्रशासन ने 1.5 करोड़ रुपये की शराब को नष्ट किया. गौरतलब है कि गुजरात में शराब पर पाबंदी है.
06:02PM वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल के सेमीफाइल में पहुंची साइना नेहवाल
वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल के एक मैच में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी यिओन को 15-21, 21-7, 21-17 से हरा दिया है. साइना ने अपने सभी ग्रुप मैच जीते हैं और अब वह सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.
05:36PM शराब को जीएसटी से बाहर रखा जाएगा: अरुण जेटली
05:26PM बजट सत्र में पेश किया जाएगा जीएसटी बिल: जेटली
जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक पर वित्त मंत्री अरुण जेटली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने राज्यों को आश्वासन दिया है कि पहले तीन साल में उनके घाटे को 100 फीसदी पूरा कर दिया जाएगा. इसके बाद चौथे साल 75 फीसदी और पांचवे साल 50 फीसदी घाटे को केंद्र की ओर से पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह राज्यों और केंद्र सरकार दोनों के लिए विन-विन वाली स्थिति होगी.
05:18PM मदन मित्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा को शारदा चिटफंड मामले में 2 जनवरी तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
05.12PM केंद्र सरकार हमें बहुत कम पैसे देती है: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि लोकतंत्र में केंद्र सरकार पॉलिसी बनाती है, जबकि राज्य सरकारों को उसे लागू करना होता है. केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल से 40 हजार करोड़ रुपये इकट्ठा करती है, लेकिन हमें केवल 7-8 हजार करोड़ ही देती है, इस तरह से कैसे चलेगा.
05:01PM गृहमंत्रालय ने स्कूलों को आतंकी घटना से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए
पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल में घुसकर आतंकवादियों ने सवा सौ से ज्यादा मासूमों को मौत के घाट उतार दिया तो इधर भारत में भी चिंता सताने लगी. केंद्रीय गृहमंत्रालय ने स्कूलों को आतंकी घटना से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.#हर स्कूल में कंक्रीट की बाउंड्री होनी चाहिए, जिसमें 3.4 गेट हों.#हर स्कूल में 24 घंटे 3-4 गार्ड मौजूद होने चाहिए.#पीसीआर और स्थानीय पुलिस थाने के नंबर हमेशा स्कूल में लिखे होने चाहिए.#स्कूल के मुख्य द्वार पर टेलिफोन कनेक्शन होना चाहिए. #स्कूल की बाउंड्री वॉल के साथ CCTV कैमरे लगे होने चाहिए.#सिक्योरिटी गार्ड और नोडल अफसर के पास वॉकी टॉकी होना चाहिए.#हर स्कूल में अलार्म सिस्टम होने चाहिए.#इलेक्ट्रिक घंटी का होना भी जरूरी है.
04:52PM लोकसभा के पटल पर रखा गया जीएसटी बिल
04:50PM पाकिस्तान आतंकवाद की भट्टी है: शाहनवाज हुसैन
04:35PM GST के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस
तृणमूल कांग्रेस जीएसटी के समर्थन में है, लेकिन पार्टी का कहना है कि राज्यों के हितों का भी ध्यान रखा जाए और उन्हें हर्जाना दिया जाना चाहिए.
03:58PM कोटा के विधायक प्रह्लाद गुंजल को सजा मिलनी चाहिए: योगेंद्र यादव
It is BJP's concern whether he should be expelled from party or not, we just want him to be punished: Yogendra Yadav pic.twitter.com/PKsfMoIzF9
— ANI (@ANI_news) December 19, 2014
03:21PM दिल्ली: बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने की नरेंद्र मोदी से मुलाकात
Delhi: Bangladesh President Abdul Hamid meets PM Narendra Modi pic.twitter.com/qmOor88TGa
— ANI (@ANI_news) December 19, 2014
03:11PM दिल्ली: कांग्रेस ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मिलने का समय मांगा
दिल्ली कांग्रेस ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मिलने का समय मांगा. फर्जी वोटरों के मुद्दे पर 22 दिसंबर को चुनाव आयोग से मिलना चाहती है कांग्रेस.
03:00PM दिल्ली: द्वारका कोर्ट में वकीलों से मिलने पहुंचे केजरीवाल का कार्यक्रम रोका गया
दिल्ली के द्वारका कोर्ट में वकीलों से मिलने अरविंद केजरीवाल को कार्यक्रम करने से रोका गया. मंच कोर्ट परिसर में लगाया गया था. जिला जज के आदेश आदेश पर रोका गया कार्यक्रम.
02:37PM बीजेपी ने कोटा के विधायक प्रह्लाद गुंजल को सस्पेंड किया
बीजेपी ने कोटा के विधायक प्रह्लाद गुंजल को सस्पेंड किया, कोटा के सीएमओ को धमकी देने का आरोप था.
02:32PM दिल्ली: ई-रिक्शा चालकों को कोर्ट से झटका, फिलहाल वैध नहीं माने जाएंगे
दिल्ली के ई-रिक्शा चालकों को कोर्ट से झटका. हाईकोर्ट ने कहा, संसद में बिल पास होने और राष्ट्रपति के मंजूरी के बाद ही ई-रिक्शा को वैध माना जाएगा. अगली सुनवाई 21 जनवरी को.
02:15PM IT रिटर्न केस: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मिली कोर्ट से राहत
IT रिटर्न केस मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बड़ी राहत. कोर्ट ने जांच की याचिका को खारिज किया.
02:01PM लोकसभा में लखवी पर प्रस्ताव पास
लोकसभा में लखवी पर प्रस्ताव पास. 26/11 के गुनहगारों को सजा हो.
02:00PM कोलकाता: मदन मित्रा को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया
शारधा घोटाले में आरोपी मदन मित्रा को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया.
Kolkata: Madan Mitra produced at Alipore court pic.twitter.com/8hQuzoCPlz
— ANI (@ANI_news) December 19, 2014
01:45PM कुल्लु-मनाली: हालात में थोड़ा सुधार, बिजली सप्लाई अभी भी प्रभावित
01:30PM सुषमा स्वराज का लोकसभा में बयान
Pak has made mockery of their commitment of fighting terror groups without hesitation, by granting bail to Lakhvi: EAM Sushma Swaraj at LS
— ANI (@ANI_news) December 19, 2014
01:08PM पेशावर हमले पर लोकसभा में PM मोदी का बयान
पेशावर हमले पर लोकसभा में PM मोदी का बयान, कहा- जितनी पीड़ा पाकिस्तान को उतनी ही पीड़ा भारत को भी.
12:50PM दिल्ली: DND का टोल टैक्स बढ़ा, अब देने होंगे 28 रुपये
DND फ्लाइवे का टोल टैक्स बढ़ा, अब चारपहिया वाहनों को देने होंगे 28 रुपये.
12:34PM पाकिस्तान को आतंकवादी मुल्क घोषित कर देना चाहिए: मुरली मनोहर जोशी
Have said it earlier too,internationally Pakistan should be declared a terrorist state-Murli Manohar Joshi,BJP pic.twitter.com/3YGlhzAr1L
— ANI (@ANI_news) December 19, 2014
12:25PM राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिली
President Pranab Mukherjee discharged from Army RR Hospital, leaves for his residence
— ANI (@ANI_news) December 19, 2014
12:17PM लोकसभा में लखवी मामले में बोले खड़गे, PM दें जानकारी
लोकसभा में लखवी मामले में बोले नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, PM नरेंद्र मोदी दें पूरी जानकारी.
12:12PM वाड्रा-DLF जमीन सौदा: पेज गायब होने के मामले में जांच के आदेश
वाड्रा-DLF जमीन सौदा में जांच के आदेश के पेज गायब होने के मामले में हरियाणा सरकार ने जांच के आदेश दिए.
12:06PM ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: भारत का पहला विकेट गिरा, मुरली विजय आउट
ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत का पहला विकेट गिरा, मुरली विजय आउट. 27 रन बनाकर आउट हुए मुरली.
12:03PM समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट: स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपी आज NIA कोर्ट में पेश होंगे
समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपी आज NIA कोर्ट में पेश होंगे. साल 2007 में हुआ था समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट.
12:00PM NSA अजित डोभाल ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
NSA अजित डोभाल ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, आधे घंटे तक चली दोनों की मुलाकात.
11:44AM रोहतक: रामपाल की कोर्ट में पेशी
रोहतक आश्रम में हिंसा भड़काने के मामले में रामपाल की कोर्ट में पेशी.
11:42AM अटल बिहारी से सीखें मोदी: गुलाम नबी
कांग्रेस का नरेंद्र मोदी पर निशाना, राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद गुलाम नबी ने कहा, 'मोदी को अटल बिहारी से सीखना चाहिए कि संसद की गरिमा कैसे रखी जाती है.'
11:38AM धर्मांतरण पर हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
धर्मांतरण पर हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, वेल तक पहुंच गए थे विपक्षी सांसद.
11:32AM दिल्ली: सुषमा स्वराज ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद से मुलाकात की
Delhi: EAM Sushma Swaraj meets Bangladesh President Abdul Hamid pic.twitter.com/5enM1dTtfh
— ANI (@ANI_news) December 19, 2014
11:23AM सोनिया गांधी का मेडिकल बुलेटिन जारी, हालत में सुधार
सोनिया गांधी का मेडिकल बुलेटिन जारी, हालत में सुधार. कल देर रात सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
11:12AM आगरा: धर्मांतरण की जांच करने पहुंची अल्पसंख्यक आयोग की टीम
धर्मांतरण की जांच करने आगरा पहुंची अल्पसंख्यक आयोग की चार सदस्यीय टीम. अलीगढ़ भी जाएगी जांच टीम.
11:04AM ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 505 रन पर सिमटी.
10:57AM पाकिस्तान: जेल से नहीं छूटेगा जकीउर रहमान लखवी
जेल से नहीं छूटेगा जकीउर रहमान लखवी, कल पाक कोर्ट ने दी थी जमानत. 16 MPO एक्ट के तहत लखवी को गिरफ्तार किया गया.
10:45AM कोर ग्रुप के मंत्रियों के साथ PM की बैठक शुरू
कोर ग्रुप के मंत्रियों के साथ PM की बैठक शुरू. जेटली, सुषमा और राजनाथ बैठक में मौजूद.
10.31 AM पाकिस्तान सरकार ने कहा- लखवी की जमानत को देंगे चुनौती
10:25AM पाक आर्मी चीफ ने 6 आतंकियों के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किए: जियो न्यूज
जियो न्यूज के हवाले से खबर, पाक आर्मी चीफ ने 6 आतंकियों के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किए.
10:16AM शारधा घोटाले में CBI जांच कोर्ट के आदेश पर हो रहा है: मुख्तार अब्बास नकवी
शारधा घोटाले में ममता बनर्जी के आरोपों का खंडन करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'जांच कोर्ट के आदेश पर हो रहा है. ममता को आरोप लगाने के पहले थोड़ा होमवर्क कर लेना चाहिए.'
10:02AM वाड्रा-DLF जमीन सौदा: सौदे की जांच के आदेश से पेज गायब
वाड्रा-DLF जमीन सौदा में खुलासा, सौदे की जांच के आदेश से पेज गायब. पिछली सरकार ने दिए थे जांच के आदेश.
09:57AM आंध्र प्रदेश: हॉस्टल वार्डन पर लगा आठवीं क्लास की बच्ची के साथ रेप का आरोप
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक हॉस्टल वार्डन पर लगा आठवीं क्लास की बच्ची के साथ रेप का आरोप. आरोपी स्थानीय चर्च में पार्ट-टाइम पादरी भी है. हॉस्टल में 13 लड़कियों और 17 लड़कों समेत 30 बच्चे रहते हैं.
09:46AM कोलकाता: भाड़े में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर टैक्सी चालकों की हड़ताल
कोलकाता में भाड़े की बढ़ोत्तरी के साथ साथ विभिन्न मांगों को लेकर टैक्सी चालकों की हड़ताल.
Taxi strike by trade unions in Kolkata (WB) over demand of revised fare structure & improved working conditions pic.twitter.com/C8U71huD9L
— ANI (@ANI_news) December 19, 2014
09:30AM हर सरकार ने CBI का राजनीतिक इस्तेमाल किया है: अली अनवर
It's a fact, most of Govts at Centre have used CBI as political tool: Ali Anwar, JDU on Mamata Banerjee remark on CBI pic.twitter.com/qSwoG8IpSd
— ANI (@ANI_news) December 19, 2014
09:05AM प्रसिद्ध गांधीवादी नेता चुनीभाई वैद्य का निधन
08:45AM वाराणसी: कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Intense cold wave and dense fog conditions in Varanasi, Uttar Pradesh pic.twitter.com/uT4PHqKe7D
— ANI (@ANI_news) December 19, 2014
08:07AM दिल्ली: एयरपोर्ट पर जबरदस्त कोहरा, उड़ानों पर असर
दिल्ली एयरपोर्टर पर जबरदस्त कोहरा, खराब विजिबिलिटी की वजह से उड़ानों पर असर.
08:04AM राजस्थान: आज 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर
कोटा के एमएलए की गुंडागर्दी के विरोध में आज 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर जाएंगे राजस्थान के डॉक्टर.
07:34AM ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 351/6
ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 351/6. स्टीवन स्मिथ 110 और मिशेल जॉनसन 67 रन बनाकर नाबाद लौटे. तीसरे दिन के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट गंवाए.
07:23AM ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: स्टीवन स्मिथ की सेंचुरी
ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: स्टीवन स्मिथ की सेंचुरी. 147 गेंद पर पूरा किया शतक. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 339 रन. टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ का छठा शतक.
07:13AM ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: मिशेल जॉनसन का पचासा
ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: मिशेल जॉनसन का पचासा. महज 37 गेंद पर जड़े 50 रन. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 319 रन.
07:05AM ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: ऑस्ट्रेलिया के 300 रन पूरे
ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: ऑस्ट्रेलिया के 300 रन पूरे. 6 विकेट गंवा चुका है ऑस्ट्रेलिया. तीसरे दिन वरुण एरोन और ईशांत शर्मा ने एक-एक विकेट लिया. को मिला विकेट. मिशेल जॉनसन 33 और स्टीवन स्मिथ 95 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद.
06:21AM ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका, एरोन को मिला विकेट
ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका, वरुण एरोन को मिला विकेट. ब्रैड हैडिन 6 रन बनाकर हुए आउट. एरोन को मिला इस टेस्ट मैच में पहला विकेट. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 247 रन पर पांच विकेट.
05:54AM ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका, ईशांत को मिला विकेट
ब्रिस्बेन टेस्ट Day 3: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका, ईशांत को मिला विकेट. मिशेल मार्श 11 रन बनाकर हुए क्लीनबोल्ड. ईशांत को मिला इस टेस्ट मैच में पहला विकेट. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 232 रन पर पांच विकेट.
03:53AM लखवी की जमानत से गलत संदेश गया है: बाबुल सुप्रियो
मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी जकीउर रहमान लखवी को जमानत मिलने के मुद्दे पर पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि पड़ोसी राष्ट्र गलत संदेश दे रहा है. पेशावर के स्कूल में हुए वीभत्स हमले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दो दिन पहले ही आतंकवादियों को पनाह देने और भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल करने की कीमत चुकाई है.
01:57AM पाकिस्तान में आईईडी विस्फोट में तीन सैनिकों की मौत
पश्चिमोत्तर कबिलाई क्षेत्र में उग्रवादियों द्वारा रखे गए आईईडी के चपेट में एक सैन्य काफिले के आने से आज तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. सैन्य अधिकारियों ने बताया कि खबर पख्तुनख्वा में बाजौर एजेंसी के दामोडोला इलाके में एक सडक किनारे विस्फोट रखा गया है. इलाके की घेराबदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.
01:55AM डीयू की ज्ञानोदय एक्सप्रेस ट्रेन पूर्वोत्तर के लिए रवाना
दिल्ली विश्वविद्यालय की ज्ञानोदय एक्सप्रेस 870 छात्रों और शिक्षकों को लेकर पूर्वोत्तर रवाना हुई. इसका मकसद छात्रों को क्षेत्र की संस्कृति एवं धरोहर से अवगत कराना है. धरोहर-ज्ञानोदय एक्सप्रेस ट्रेन को यहां सफदरजंग रेलवे स्टेशन से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू और खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री सरबंदा सोनोवाल ने हरी झंडी दिखाई.
12:06 AM गुजरात: सफाई के लिए गटर में उतरे 3 सफाई कर्मचारियों की मौत
12:04 AM दिल्ली: अज्ञात हमलावरों ने कैब ड्राइवरों को गोली मारी
12:00 AM दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्ट को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत