देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
11:40 PM पंजाब: धर्मग्रंथ के अपमान मामले की न्यायिक जांच के आदेश
पंजाब सरकार ने फरीदकोट में धर्मग्रंथ के अपमान लेकर भड़की हिंसा और दो लोगों की मौत के बाद न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही आरोपियों का सुराग देने वाले को एक करोड़ का इनाम देने की भी घोषणा की है.
11:09 PM गुड़गांव: देश के किसी भी विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री देने वाला सौरभ सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा
10:45 PM लेखकों का अवार्ड लौटाना सरकार के खिलाफ ‘गढ़ी हुई कागजी बगावत’ है: अरुण जेटली
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लेखकों की ओर से साहित्य अकादमी अवार्ड लौटाने के सिलसिले को एक गढ़े हुए संकट पर सरकार के खिलाफ ‘एक गढ़ी हुई कागजी बगावत’ करार दिया है.
10:33 PM इंडिगो का आईपीओ 26 अक्टूबर को आने की संभावना
सस्ती विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली इंडिगो की मूल कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन का 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 अक्टूबर को आ सकता है.
10:11 PM वाराणसी: गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक अजय राय पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (रासुका) लगाया गया
09:45 PM J-K: कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास मुठभेड़ में एक भारतीय जवान शहीद और एक आतंकी ढेर
09:17 PM दिल्ली पहुंचे दिग्गज फुटबॉलर पेले
Football legend Pele arrived in Delhi pic.twitter.com/vI5pRnOjwa
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
09:06 PM इंदौर वनडे: कप्तान धोनी को मिला मैन ऑफ द मैच
इंदौर वनडे में 86 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान धोनी को मिला मैन ऑफ द मैच
08:45 PM भारत ने इंदौर वनडे 22 रन से जीता
08:42 PM द अफ्रीका का 9वां विकेट गिरा, इमरान ताहिर 9 रन बनाकर आउट
08:40 PM हाथरस में पटाखों की दुकान में आग लगी
08:24 PM साउथ अफ्रीका को सातवां झटका, डेल स्टेन आउट
साउथ अफ्रीका को सातवां झटका, डेल स्टेन आउट
08:23 PM सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार कार्रवाई करेगी: प्रसाद
सरकार ने आज कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय सुरक्षा को बाधित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए जाएंगे. संचार एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया पर एक सवाल के जवाब में आज कहा, जहां तक चरमपंथ, सांप्रदायिकता या आतंकवादी समर्थक विचारों का सवाल है तो गृह मंत्रालय और हमारे मंत्रालय के बीच समन्वय के लिए उचित तंत्र है.
08:00 PM दालों का आयात कर इनका बफर स्टॉक बनाएगी सरकार
केंद्र सरकार दालों का आयात कर इनका बफर स्टॉक बनाएगी ताकि बढ़ते दाम पर अंकुश लगाया जा सके. यह बात बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही.
07:26 PM साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका, डेविड मिलर आउट
06:59 PM सुभाष बाबू के परिजनों से बोले पीएम- मुझे अपना ही समझें
I told Subhas Babu's family members- please consider me a part of your family. They shared their valuable suggestions with me.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2015
06:55 PM पीएम के साथ 7 आरसीआर में नेताजी के परिजनों की मीटिंग खत्म
केंद्र सरकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फाइलें जगजाहिर करेगी. यह जानकारी सूत्रों से मिली. बताया जाता है कि पहला सेट 23 जनवरी 2016 को जगजाहिर होगा. पीएम के साथ 7 आरसीआर में नेताजी के परिजनों की मीटिंग खत्म.
06:52 PM केंद्र सरकार जगजाहिर करेगी नेताजी की फाइलें
केंद्र सरकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फाइलें जगजाहिर करेगी. यह जानकारी सूत्रों से मिली. बताया जाता है कि पहला सेट 23 जनवरी 2016 को जगजाहिर होगा.
06:45 PM मुआवजे को लेकर भेदभाव न करे राज्य सरकार: राम नाइक
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने दादरी हत्याकांड को लेकर बुधवार को अखिलेश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार को भेदभाव नहीं करना चाहिए. नाइक ने कहा कि इखलाक के परिवार को तो सरकार ने सहायता राशि दे दी, लेकिन उन परिवारों का क्या जिन्होंने अपनों को खोया. जिस तरह सरकार ने अखलाक के परिवार की मदद की, उसी तरह अन्य मामलों में भी विचार करना चाहिए."
06:33 PM पंजाब: सिख प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत, दो मरे
एक पवित्र किताब के कथित अपमान के मुद्दे पर सिख प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच फरीदकोट, मोगा और संगरूर जिलों सहित पंजाब में कई जगहों पर हुई झड़पों में आज दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक पुलिस महानिरीक्षक सहित 75 अन्य जख्मी हो गए.
06:28 PM दिल्ली के निहाल विहार से गायब प्रॉपटी डीलर की मिली लाश
वेस्ट दिल्ली के निहाल विहार इलाके से इसी महीने की दस तारिख से गायब प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हो गई है. डीलर की लाश बहादुरगढ़ नाले में मिली. इनके सर में गोली लगी थी. डीलर के गायब होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.
06:25 PM साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका, डि कॉक आउट
साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका, डि कॉक आउट
06:23 PM गाजियाबाद में तेज हवा के बाद हो रही जबरदस्त बारिश
गाजियाबाद में मौसम ने ली करवट. तेज़ हवा के बाद हो रही है तेज बारिश.
06:17 PM साउथ अफ्रीका को पहला झटका, अमला आउट
साउथ अफ्रीका को पहला झटका, अमला आउट
06:14 PM बैंक ऑफ बड़ौदा के दो अफसर सीबीआई हिरासत में
दिल्ली की अदालत ने बैंक ऑफ बड़ौदा के दो अधिकारियों को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा. इन्हें 6,000 करोड़ रुपये विदेशी खाते में भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
06:02 PM बिहार में दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार समाप्त
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 32 सीटों पर 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया. इस दौरान नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का स्टिंग वीडियो सामने आने से भाजपानीत राजग को महागठबंधन के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला बोलने का एक नया हथियार मिल गया.
05:57 PM बिहार में कांग्रेस खाएगी मुंह की: रविशंकर प्रसाद
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस बिहार में इस बार भी मुंह की खाएगी.
05:40 PM मौसम ने ली करवट, हो सकती है दिल्ली-यूपी में बारिश
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला पिछले 24 घंटों से देखा जा रहा है. तकरीबन 4000 मीटर या इससे ज्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कई जगह बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है. मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश का सिलसिला बन रहा है.
05:32 PM मैं अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार सलीब की तरह ढोता रहूंगा: विनोद शुक्ल
दादरी की घटना और कन्नड़ लेखक एमएम कलबुर्गी की हत्या के विरोध में कई साहित्यकार अपने साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा रहे हैं, वहीं सुप्रसिद्ध उपन्यासकार और 1999 के साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल ने कहा है कि वह अपना सम्मान लौटा नहीं रहे हैं और वह इसे सलीब की तरह ढोते रहेंगे.
05:30 PM सोना 27,000 रुपये के हुआ पार
विदेशों में मजबूती के रुख और त्यौहारों व शादी विवाह की मांग बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 27,000 रुपये के पार निकल गया. कारोबार के दौरान यह 385 रुपये उछलकर 27,185 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 500 रुपये की तेजी के साथ 37,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.
05:21 PM साउथ अफ्रीका को 248 का लक्ष्य
साउथ अफ्रीका को 248 का लक्ष्य. शीर्ष बल्लेबाजों के स्तरहीन प्रदर्शन के बीच महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 92) की कप्तानी पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होलकर क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे एकदिवसीय में 247 रन बनाए.
05:19 PM नेपाल में नए संसद अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार तक
नेपाल में नए प्रधानमंत्री के चुनाव के बाद शुक्रवार तक संसद का नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा. नेपाल की राजधानी में यह घोषणा की गई. नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई. संसदीय सचिवालय के मुताबिक, संसद अध्यक्ष सुभाष चंद्र नेमबांग बुधवार को ही इस्तीफा देने की संभावना है.
05:11 PM निफ्ट परिसरों को अपग्रेड करने की मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों के आरक्षण के क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के परिसरों को अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी. साथ ही फंड के इस्तेमाल की समय सीमा को भी बढ़ा दिया. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की.
05:04 PM INDvsSA: टीम इंडिया को 9वां झटका, उमेश यादव आउट
05:00 PM INDvsSA: टीम इंडिया को 8वां झटका, हरभजन सिंह आउट
04:42 PM दिल्ली में एनडीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता
Youth Congress protest against NDA Govt in Delhi, water canons used against protesters. pic.twitter.com/hny3EvhULg
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
04:35 PM शिवसेना को सत्ता से प्यार है: शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि शिवसेना को सत्ता से प्यार है. महाराष्ट्र में सरकार नहीं गिरेगी.
04:28 PM INDvsSA: टीम इंडिया को 7वां झटका, भुवनेश्वर कुमार आउट
INDvsSA: टीम इंडिया को 7वां झटका, भुवनेश्वर कुमार आउट. 32 गेंदों में बनाए 14 रन. इमरान ताहिर की गेंद पर हुए बोल्ड.
04:24 PM INDvsSA: 39 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर- 165/6
04:23 PM महाराष्ट्र और देश दोनों की स्थिति चिंताजनक है: शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा- महाराष्ट्र और देश दोनों की स्थिति चिंताजनक है. लेखक और साहित्यकार अपना सम्मान लौटा रहे हैं. सहनशीलता का स्तर नीचे गिरता जा रहा है.
04:18 PM फरीदकोट में पुलिस-पब्लिक की झड़प, 50 लोग घायल
पंजाब के फरीदकोट में पुलिस-पब्लिक की झड़प, 50 लोग घायल. इनमें 24 पुलिसकर्मी भी शामिल.
04:15 PM अरविंद केजरीवाल ने चंद्र बाबू नायडू से की मुलाकात
अरविंद केजरीवाल ने चंद्र बाबू नायडू से की मुलाकात. दोनों नेताओं के बीच आंध्र भवन में हुई बातचीत.
04:10 PM मर्सिडीज ने 58.90 लाख में लॉन्च की SUV GLE
04:05 PM थोड़ी देर में नेताजी के परिजनों से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Delhi: Subhas Chandra Bose's family members en route to meet PM Narendra Modi pic.twitter.com/GOLrBHhJmu
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
Hopefully the matter will come to a close & world will know the truth: Family member of SC Bose's family pic.twitter.com/LNH0JurEaq
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
04:00 PM अमृतसर से 60 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद
पंजाब के अमृतसर में भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीबी चांद सीमा चौकी के निकट एक किलोग्राम वजनी 12 पैकेट हेरोइन बरामद की है. बरामद नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 करोड़ रुपये आंकी गई है.
03:56 PM PM से नेताजी से जुड़ी फाइल सार्वजनिक करने की मांग करेंगे सुभाष चंद्र बोस के परिजन
We are going to request the PM to declassify the files: Family member of SC Bose's family pic.twitter.com/03YaK8iGPG
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
03:50 PM कुपवाड़ा ग्रेनेड धमाके में तीन सैनिक घायल, चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त
कुपवाड़ा ग्रेनेड धमाके में तीन सैनिक घायल, चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त. सेना के बंकर के निकट अज्ञात हमलावरों ने किया ग्रेनेड धमाका.
बुरी तरह लड़खड़ाई टीम इंडिया... 30 ओवरों में बनाए महज 126 रन
03:43 PM INDvsSA: भारत को छठा झटका, अक्षर पटेल आउट
INDvsSA: भारत को छठा झटका, अक्षर पटेल आउट. 13 रन बनाकर पवैलियन लौटे.
03:40 PM बिहार: रक्सौल सीमा पर गिरफ्तार किए गए 3 संदिग्ध
बिहार: रक्सौल सीमा पर गिरफ्तार किए गए 3 संदिग्ध. पुलिस की पूछताछ जारी.
03:36 PM J-K: कुपवाड़ा में ग्रेनेड धमाका, दो सैनिक जख्मी
J-K: कुपवाड़ा में ग्रेनेड धमाका, दो सैनिक जख्मी. दोपहर 2:25 बजे हुआ ब्लास्ट.
03:31 PM श्रीलंका की नेवी ने 9 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंका की नौसेना ने जाफना में 9 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बोट को भी कब्जे में ले लिया है.
03:21 PM भारत को 5वां झटका, रैना आउट
भारत को 5वां झटका, रैना आउट
03:13 PM भारत को चौथा झटका, रहाणे आउट
भारत को चौथा झटका, रहाणे आउट
02:54 PM भारत को तीसरा झटका, कोहली रन आउट
भारत को तीसरा झटका, कोहली रन आउट
02:53 PM घोटालों को बढ़ावा दे रहे हैं मोदीजी: लालू यादव
व्यापम, खनन, चावल, चिक्की आदि घोटाले पर कुछ ना बोलकर मोदी घोटालों को बढ़ावा दे रहे हैं। इनके घोटालों की जांच में भी घोटाला होता है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 14, 2015
02:33 PM गैरजिम्मेदाराना है दादरी पर पीएम का बयान: AAP
PM recent statement on #DadriIncident is irresponsible: Ashutosh, AAP pic.twitter.com/oKpC3n0obF
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
02:31 PM इंदौर वन डे: भारत को दूसरा झटका, शिखर धवन आउट
इंदौर वन डे: भारत को दूसरा झटका, शिखर धवन आउट.शिखर धवन 23 रन बनाकर हुए आउट.
02:25 PM उधमपुर हमला मामले में एनआईए ने की एक और गिरफ्तारी
एनआईए ने उस ट्रक के सह मालिक को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें इस साल अगस्त में आतंकी हमला करने के लिए पाकिस्तानी आतंकवादी नावेद कथित तौर पर यात्रा कर उधमपुर आया था. सबज़ार अहमद को कल रात दक्षिण कश्मीर के कुलगाम से गिरफ्तार किया गया. वह लश्कर ए तैयबा के आतंकियों को कश्मीर में प्रवेश करने के लिए वाहन की सुविधा भी कथित तौर पर प्रदान करता था.
02:24 PM गौमांस प्रतिबंध: SC ने जम्मू पीठ में सुनवाई संबंधी याचिका खारिज की
उच्चतम न्यायालय ने जम्मू कश्मीर में गौ हत्या पर प्रतिबंध लागू करने और गौमांस की बिक्री पर रोक के लिये दायर याचिकाओं की सुनवाई जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की श्रीनगर पीठ की बजाय जम्मू पीठ में करने का निर्देश देने के लिये दायर याचिका पर आज विचार से इनकार कर दिया.
01:57 PM जो बार-बार गलती करे उसे पाकिस्तान कहते हैं: इंद्रेश कुमार
संघ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि एक बार जो गलती करे उसे इंसान कहते हैं और जो बार बार गलती करे उसे पाकिस्तान कहते हैं.
01:52 PM कालिख कांड से शिवसेना की इज्जत नहीं बढ़ी है: एमजी वैद्य
कुलकर्णी कालिख कांड पर आरएसएस नेता एमजी वैद्य ने कहा कि इससे शिवसेना की इज्जत नहीं बढ़ी है.
01:39 PM इंदौर वन डे: टीम इंडिया को पहला झटका
इंदौर वन डे: इंदौर वन डे: टीम इंडिया को पहला झटका. रोहित शर्मा आउट. रोहित 3 रन बनाकर आउट.
01:36 PM जल्द पूरी दिल्ली में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे: केजरीवाल
Cabinet took 2 imp decisions 4 women safety -PWD shud lit up all dark spots in Del n bring a proposal soon to put CCTV cameras all over Del
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 14, 2015
01:33 PM दादरी मामले में हम कुछ नहीं कहेंगे: संजय राउत
#Dadri ke maamle mein humaara kuch kehna nhi hai, wo Maharashtra se juda hua maamla nhi hai: Sanjay Raut, Shiv Sena pic.twitter.com/apTsLSUOL1
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
01:30 PM रूस में भूकंप के झटके, 6.3 रही तीव्रता
01:20 PM क्या जब साहित्यकारों ने अवॉर्ड लिया था तब राम राज्य था: परेश रावल
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने साहित्यकारों द्वारा साहित्य अकादमी अवॉर्ड लौटाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सवालिया लहजे में ट्विटर पर लिखा है कि क्या जब वे लोग अवॉर्ड ले रहे थे तब राम राज्य था?
Was it like a Ram Rajya when they accepted the award ?
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) October 14, 2015
01:14 PM शिवसेना ने बदनामी मोल ली है: एमजी वैद्य
संघ विचारक एमजी वैद्य ने कहा- सुधींद्र कुलकर्णी का अपमान करके शिवसेना की इज्जत नहीं बढ़ी. उन्होंने बदनामी मोल ली है. आप विरोध कर सकते हैं, लेकिन विरोध का मतलब अपमान नहीं होता.
Shiv Sena ki izzat nahin badi, unhone badnaami mole lee hain: MG Vaidya on Sudheendra Kulkarni pic.twitter.com/AWpqemlZT7
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
01:07 PM INDvsSA: टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव, अमित मिश्रा को ड्रॉप किया गया
टीम इंडिया में तीन बदलाव- अश्विन की जगह हरभजन सिंह खेल रहे हैं. अमित मिश्रा की जगह अक्षर पटेल और स्टुअर्ट बिन्नी की जगह मोहित शर्मा को टीम में जगह.
01:03 PM INDvsSA: भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
INDvsSA: भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला. इंदौर में खेला जा रहा है दूसरा वनडे मैच.
01:02 PM संघ पर ब्राह्मणों का कब्जा है: लालू प्रसाद
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा- संघ पर ब्राह्मणों का कब्जा है. नरेंद्र मोदी अगर पिछड़ों के हितैषी हैं तो भागवत संघ प्रमुख पद से हटवाएं.
01:01 PM पुलवामा में गोलीबारी में तीन लोग घायल
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में प्रदर्शनकारियों के एक समूह को हटाने के लिए सुरक्षाबलों की कथित रूप से की गई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतिपुर में सीआरपीएफ के बंकर पर कथित रूप से पथराव किया. प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने कथित रूप से गोलीबारी की, जिसके कारण तीन स्थानीय लोग- परवेज अहमद डार, जुनैद शाला और दानिश अहमद डार घायल हो गए.
12:55 PM अगर राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ता है तो यह प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है: रिजिजू
PM is right, its State Govt's responsibility when something goes wrong in their law & order situation: Kiren Rijiju pic.twitter.com/sDNFNom4jA
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
12:50 PM IBC मुकाबलों के संचालन के लिए 13 अधिकारियों को मंजूरी
इंडियन बॉक्सिंग काउंसिल की देखरेख में दिसंबर में होने वाले पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबलों के लिए 13 अधिकारियों और चिकित्सकों को पुणे में चली कार्यशाला में आधिकारिक बैज दिए गए.
12:45 PM नरेंद्र मोदी को 'गोधरा का हीरो' मानता है RSS: आजम खान
RSS and other parties affiliated with BJP considers Narendra Modi as Godhra’s "hero": Azam Khan pic.twitter.com/2niqqHUNHL
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
12:40 PM भोपाल: जनसंपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज
भोपाल में जनसंपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरएस मीणा के खिलाफ एक महिला से कथित यौन शोषण का मामला दर्ज.
12:35 PM कोयला घोटाला: अदालत ने पूर्व कोयला सचिव और पांच अन्य पर आरोप तय किए
कोयला घोटाला मामले में एक विशेष अदालत ने मंगलवार को पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता और पांच अन्य पर आरोप तय किए. यह मामला मध्य प्रदेश में एक अभियुक्त कंपनी को कोयला ब्लॉक के आवंटन में कथित अनियमितता से जुड़ा है.
12:30 PM PM ने दुनियाभर में निंदा होने के बाद दिया दादरी पर बयान: आजम खान
Dadri has harmed the nation’s feelings, the PM made a statement now when the entire world condemned it: Azam Khan pic.twitter.com/m73u19IBnb
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
12:25 PM मुझे पाकिस्तान में नाटक के लिए नहीं मिली थी अनुमति: अनुपम खेर
I have not been allowed to perform my play in Pak, I applied too many times & visa wasnt granted: Anupam Kher pic.twitter.com/nmjaG9g444
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
12:20 PM UPPSC चीफ अनिल यादव की नियुक्ति अवैध: हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) के चीफ अनिल यादव को तुरंत उनके पद से हटाने के आदेश दिए. कोर्ट ने कहा कि उनकी नियुक्ति अवैध है.
11:56 AM पूरा देश नेताजी के बारे में सच जानना चाहता है: चित्रा घोष
Entire country has been missing him,but for family it’s a big ques mark, where did he go?Chitra Ghosh,SC Bose’s niece pic.twitter.com/YAYGY5dwFp
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
11:51 AM दिल्ली: HC ने औरंगजेब रोड मामले में याचिका खारिज की
याचिकाकर्ता ने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने के खिलाफ याचिका दायर की थी.
11:34 AM हिंदुत्व के मुद्दे पर बाला साहब ठाकरे की भी हुई थी आलोचना: संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- हिंदुत्व के मुद्दे पर बाला साहब ठाकरे की भी हुई थी आलोचना. हम मोदी जी के हिंदुत्व के स्टैंड पर आगे बढ़ रहे हैं.
11:24 AM पहली बार किसी पीएम ने नेताजी के पूरे परिवार वालों को एक साथ बुलाया: रॉय
देश में पहली बार किसी पीएम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 35 परिवारवालों को एक साथ मिलने के लिए बुलाया है. यह बात नेताजी के परिजन अभिजीत रॉय ने कही.
11:20 AM डलहौजी में खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत
हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में बुधवार को पर्यटकों की कार खाई में गिर गई. इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. पर्यटक पंजाब के अमृतसर के रहनेवाले हैं.
11:08 AM गोधरा की वजह से ही हम आदर करते हैं मोदीजी का पर....: संजय राउत
Shiv Sena leader Sanjay Raut on PM Narendra Modi pic.twitter.com/OXkGpWiazE
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
11:06 AM पुलिस से भिड़े सिख प्रदर्शनकारी, 15 घायल
फरीदकोट जिले में पवित्र वस्तुओं का कथित रूप से अनादर करने की घटना को लेकर विभिन्न सिख संगठनों से जुड़े लोगों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष में आज कम से कम 15 लोग घायल हो गए जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हवा में गोली चलाई.
11:05 AM रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे सुधरा
रुपया निर्यातकों और बैंकों द्वारा ताजा बिकवाली के मद्देनजर आज के शुरुआती कारोबार में नौ पैसे सुधरकर 65.09 पर पहुंच गया. कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विश्व की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से भी रुपए के रझान को मदद मिली.
11:03 AM जमैइकन लेखक मार्लोन जेम्स को बुकर पुरस्कार
जमैइकन लेखक मार्लोन जेम्स को उनकी किताब ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ सेवन किलिंग्स के लिए वर्ष 2015 का प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया है और इस प्रकार उन्होंने जमैका के साहित्यिक इतिहास में पहली बार यह पुरस्कार जीत कर इतिहास रच दिया है.
10:49 AM राजनीति में हमसे बहुत जूनियर हैं मोदी: लालू
लालू यादव ने बुधवार को कहा कि मोदी हमसे राजनीति में बहुत जूनियर हैं. जाति है और रहेगी. अमित शाह पहले अपनी जाति बताएं.
10:45 AM मोदी है सबसे बड़ा शैतान: राबड़ी देवी
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि पीएम मोदी सबसे बड़ा शैतान है. कोई भी विरासत तो अपने बेटों को ही सौंपी जाती है.
10:38 AM बिहार में बड़ा हादसा टला, जिंदा बम बरामद
बिहार के बाराचट्टी के धनगई क्षेत्र में एक पुल नीचे से पुलिस ने 25 किलोग्राम का जिंदा बम बरामद किया है. बताया जाता है कि ये बम नक्सलियों ने रखा था.
10:32 AM आरक्षण पर भागवत के बयान की आयोग से शिकायत करेगा महागठबंधन
आरक्षण पर मोहन भागवत के बयान की महागठबंधन चुनाव आयोग से शिकायत करेगा. केसी त्यागी, आरपीएन सिंह और मनोज झा आयोग जाएंगे.
10:20 AM मैं आरक्षण विरोधी नहीं हूं: मोहन भागवत
मोहन भागवत ने गोरखपुर में संघ के एक सेवक राकेश सिंह पहलवान के सवाल पर स्पष्ट किया कि वह आरक्षण विरोधी नहीं हैं. भागवत ने कहा कि एक बार फिर 70 साल से चली आ रही आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए.
10:14 AM बिहार में एनडीए ही बनाएगी सरकार: मांझी
जीतनराम मांझी ने बुधवार को कहा कि बिहार में एनडीए ही सरकार बनाएगी. मांझी ने कहा कि बाकी सबका सूपड़ा साफ हो जाएगा.
10:11 AM मोदीजी ये कोई तरीका है: लालू यादव
Chuppi kya toda hai (PM Modi)? maane tumko hum maar dein, peet dein aur sorry kahein,ye koi tareeka hai? Lalu Yadav pic.twitter.com/ABRTxl5Fzf
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
10:09 AM पीएम पहले चोट पहुंचाते हैं और बाद में घटना को दुखद बताते हैं: लालू
दादरी कांड पर लालू यादव ने पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा कि पहले आप चोट पहुंचाते हैं और फिर घटना को दुखद बताते हैं.
09:57 AM नागपुर में बंद पड़े मेडिकल स्टोर, लोग परेशान
Nagpur (Maharashtra): Chemist unions call for a nation-wide strike against the online sale of medicines. pic.twitter.com/0L6s0eBG8A
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
09:52 AM दाल मुर्गे से महंगी. क्या मोदीजी चाहते हैं सभी मुर्गा खाएं: दिग्विजय
दाल मुर्ग़ा से महंगी । क्या मोदी जी चाहते हैं सभी दाल छोड़ कर मुर्ग़ा खायें ?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 14, 2015
09:45 AM ....तो क्या शिव सेना से गठबंधन तोड़ देंगे मोदीजी: दिग्विजय सिंह
यदि मोदी जी ग़ुलाम अली का विरोध और सुधीन्द्र कुलकर्णी पर कालिख पोतने को सही नहीं मानते हैं तो क्या शिव सेना से गठबन्धन तोड़ेंगे?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 14, 2015
09:36 AM दादरी मामले पर दिग्विजय का हमला, BJP नेताओं पर कार्रवाई करें पीएम
दादरी मामले पर पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'यदि मोदी दादरी की घटना से दुखी है तो जिन भाजपा नेताओं ने दादरी की घटना का अप्रत्यक्ष समर्थन किया है उनके खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं करते?'
09:32 AM झारखंड: लातेहार में मालगाड़ी पटरी से उतरी
झारखंड के लातेहार में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रिचुघोटा स्टेशन के पास हुआ हादसा.
09:27 AM शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक नीचे, निफ्टी में भी 0.3 % की गिरावट
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक नीचे, निफ्टी में भी 0.3 % की गिरावट
09:08 AM शिवसेना ने जो सलूक सुधींद्र कुलकर्णी के साथ किया बेहद दुखद: शबाना आजमी
शबाना आजमी ने कहा कि हमेशा किया से जाता है कि जो भी मुद्दा है उसको हम हिंदू मुस्लिम मसला बना देते हैं, जबकि ये संघर्घ विचारधाराओं का है.
I was deeply hurt & pained by what Shiv Sena did to Sudheendra Kulkarni ji: Actor Shabana Azmi pic.twitter.com/yeW2VhlLn1
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
09:00 AM बीजेपी ऐसी घटनाओं का समर्थन नहीं करती: पीएम मोदी
दादरी विवाद को लेकर एक अखबार को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी ऐसी घटनाओं का समर्थन नहीं करती.
08:57 AM ऐसी घटनाओं में केंद्र का कोई हाथ नहीं: पीएम मोदी
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने दादरी घटना को दुखद बताते हुए कि ऐसी घटनाओं में केंद्र का कोई हाथ नहीं.
08:50 AM कलबुर्गी की हत्या और दादरी घटना मेरे साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने का कारण हैं : मंदक्रांता सेन
मंदक्रांता सेन ने यंग राइटर्स स्पेशल अवॉर्ड लौटाया. मंदक्रांता ने कहा, 'कलबुर्गी की हत्या और दादरी घटना मेरे साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने का कारण हैं.'
08:46 AM दादरी की घटना दुखद: PM मोदी
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दादरी की घटना दुखद.
08:38 AM पंजाब: अटारी बॉर्डर से बरामद की गई 60 करोड़ रुपए की हेरोइन
पंजाब की अटारी बॉर्डर के पास सीमा सुरक्षा बल ने 60 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की.
08:25 AM आंध्र प्रदेश: 4 साल की बच्ची को सजा के तौर पर गर्म लोहे की स्लाइड पर बैठाया
आंध्र प्रदेश में 4 साल की बच्ची को सजा के तौर पर एक गर्म लोहे की स्लाइड पर बैठाया गया.
West Godavari (AP): 4-year old suffers burns after she was allegedly made to sit on hot iron
slide as punishment pic.twitter.com/oE2Sjutlvd
— ANI (@ANI_news) October 14, 2015
08:10 AM आज केंद्रीय कैबिनेट की होगी बैठक
सुबह 10:30 बजे होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक.
07:48 AM बिहार: दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन
बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. अब दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है. ऐसे में सभी दल चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे.
07:32 AM यूपी मे आज एक लाख बीस हजार दवा की दुकानें रहेंगी बंद
ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध मे दवा कारोबारी हड़ताल पर रहेंगे।साथ ही इनलोगों की यह भी मांग है कि मेडिकल स्टोर्स में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को भी खत्म किया जाना चाहिए.
07:22 AM ग्रेटर नोएडा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, मौके पर मौत
जेवर कोतवाली क्षेत्र के दयानतपुर गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार कॉन्स्टेबल रामवीर और उनके दोस्त हेमंत को टक्कर मार दी. जिसके बाद रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया.
07:08 AM ग्रेटर नोएडा: चाकुओं से गोदकर सरेआम महिला की हत्या
जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर के मेन मार्केट में एक महिला की सरेआम चाकुओं से गोद कर हत्या.
07:02 AM ग्रेटर नोएडा में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
ग्रेटर नोएडा के विसपुरा इलाके में एक युवक को गोली मारी. युवक की हालत गंभीर.
06:40 AM हैदराबाद: मिसाइल परिसर का नाम बदलकर डॉ. कलाम के नाम पर करेगी सरकार
केंद्र सरकार ने हैदराबाद स्थित अपने महत्वाकांक्षी मिसाइल परिसर का नाम दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में उनके नाम पर ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स’ रखने का फैसला किया है.
‘बीएसई दुनिया का सबसे तेज एक्सचेंज’
05:50 AM गुजरात में गैर हिन्दुओं को VHP की चेतावनी, गरबा से दूर रहें तो बेहतर
05:35 AM विदेश में रह रहे लोगों को भारतीयों के बारे में जानने की जरूरत: AR रहमान
ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को लगता है कि दुनियाभर के वाणिज्य दूतावास समेत विदेश में रह रहे लोगों को प्रेरक भारतीय हस्तियों के बारे में जानने की जरूरत है.
04:53 AM IGI एयरपोर्ट के टॉयलेट से बरामद किए गए 22 आईफोन
दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट के टॉयलेट में छुपाए गए थे आईफोन 6एस. एक शख्स गिरफ्तार. CISF और कस्टम विभाग के संयुक्त ऑपरेशन से हुआ खुलासा.
04:25 AM हैदराबाद पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किए 8 विदेशी नागरिक
धोखाधड़ी के एक मामले की पड़ताल कर रही हैदराबाद पुलिस को पता चला था कि आरोपी नाइजीरियाई नागरिक दिल्ली में मौजूद हैं.
03:26 AM रूस ने सीरिया में किया अब तक का सबसे भीषण हमला
रूस ने कहा कि उसने सीरिया में अब तक का सबसे तेज हवाई हमला किया. इसी बीच जिहादियों ने जवाबी हमलों का संकल्प लेते हुए दमिश्क स्थित रूसी दूतावास पर रॉकेट से हमले किए.
02:47 AM विवादों के बीच आज दिल्ली आएंगे PAK के पूर्व विदेश मंत्री कसूरी
मुंबई में किताब के विमोचन को लेकर हुए घमासान और विवाद के बाद पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी बुधवार को दिल्ली में होंगे.
ओसामा बिन लादेन के बारे में सबकुछ जानता था PAK
02:06 AM मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनेगा भारत: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनेगा.
एशिया के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री चुने गए अरुण जेटली
अमित शाह बोले- दादरी हत्याकांड गलत, गुनहगारों को मिले कड़ी सजा
01:20 AM PM मोदी के लिए खास तोहफा लेकर आएगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का परिवार
PM मोदी के लिए खास तोहफा लेकर आएगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का परिवार. मोदी को नेताजी की तस्वीर वाली जैकेट भेंट करेंगे.
12:43 AM दिल्ली: ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार लोगों को रोका. इनकी पुलिस से नोंकझोंक हुई. बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की. हालांकि घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए.
12:02 AM बिहार के गया में जेडीयू उम्मीदवार पर फेंके गए पत्थर
गया जिले के टेकारी से जेडीयू उम्मीदवार अभय कुशवाहा और उनके समर्थकों पर कुछ लोगों ने मामूली झड़प के बाद पत्थर बरसाए.
12:00 AM आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार से मिलेंगे PM मोदी
Tomorrow is a very special day. I will meet family members of Subhas Babu at my residence. It is an honour to host them.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 13, 2015