देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
11:28PM आसाराम केस के मुख्य गवाह की मौत
शाहजहांपुर में गोली मारे जाने के बाद अस्पताल में भर्ती मुख्य गवाह कृपाल सिंह की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई.
10:56PM दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट महिला प्रोफेसर से रेप के आरोप में स्टूडेंट गिरफ्तार
10:29PM कुख्यात डकैत रहे निर्भय सिंह गुर्जर के दत्तक पुत्र को 7 साल की जेल
कुख्यात डकैत रहे निर्भय सिंह गुर्जर के दत्तक श्याम जाटव को अपहरण के मामले में 7 वर्ष की जेल और पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है. उसे 23 सितंबर 2000 को पंकज शर्मा, फोदल सिंह, सुरेंद्र सिंह और हरिशंकर के अपहरण का दोषी पाया गया है.
10:21 PM नाना पाटेकर भी FTII स्टूडेंट्स के समर्थन में उतरे
09:38PM एशेज में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 169 रनों से हराया
09:08PM PM मोदी तुर्कमेनिस्तान से किर्गिस्तान के लिए रवाना
08:33PM AAP विधायक मनोज कुमार दो दिन की पुलिस हिरासत में, घर में सबूत ढूंढ़ेगी पुलिस
08:25PM गुड़गांव: ऑटो में महिला से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने 7 जुलाई को ऑटो में महिला के साथ गैंगरेप किया था. महिला ने बादशाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपियों के नाम राकेश, महेश और सुरेंद्र हैं.
08:11PM सेरेना विलियम्स ने छठीं बार जीता विंबलडन खिताब
08:09PM 11 अक्टूबर को कानपुर में होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क में 11 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच होगा. दोनों टीमें चार दिन शहर में रहेंगी.
07:49PM केरल में बार का केस लड़ने पर मुकुल रोहतगी ने दी सफाई, कहा- मुझे कानून मंत्री से मिली थी अनुमति
07:39PM स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा पर 14 जुलाई को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
07:29PM ममता बनर्जी ने केजरीवाल से कहा- 'फिर मिलेंगे दिल्ली में'
07:05PM दिल्ली: रेप का आरोपी ASI बर्खास्त, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
06:38 PM ED की तथाकथित नोटिस का अभी तक इंतजार: ललित मोदी
1/2 Still waiting for the so called ED notice to be served to me officially in London. No such email relieved. ED pic.twitter.com/AlTnt6rooT
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 11, 2015
2/2 should know that they have to follow proper procedure instead of just saying xyz like they said blue corner 👇🏾 pic.twitter.com/l4f8Q9rHEI
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 11, 2015
3/2 is issued. Start doing things the legal way and proper way my advise to ED or you will again get EGG on your face pic.twitter.com/ZzIerO4n0Q
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 11, 2015
05:54 PM दिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर रेस्टोरेंट में लाश बरामद
दिल्ली के नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन पर मौजूद एक रेस्टोरेंट के कुक की लाश मिली है. पुलिस के मुताबिक मृ़तक का नाम रोहित सिंह है.
05:51 PM जम्मू: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छह बांग्लादेशी गिरफ्तार
बीएसएफ ने शुक्रवार देर रात जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छह बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया.
05:45 PM AI की सफाई, 'फ्लाइट में नहीं, अस्पताल में हुई यात्री की मौत'
एयर इंडिया की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट AI 887 पर सवार यात्री की मौत मामले पर विमानन कंपनी ने सफाई पेश की है. एयर इंडिया के मुताबिक प्लेन के उड़ान भरने से पहले ही यात्री की तबीयत खराब हो गई थी. फौरन प्लेन को रन-वे से वापस बुलाया गया. यात्री को एयरपोर्ट पर मौजूद डॉक्टर के हवाले करने
के बाद ही प्लेन ने उड़ान भरी. एयर इंडिया के मुताबिक यात्री की मौत फ्लाइट में नहीं बल्कि इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई.
05:34 PM यूपी की कानून व्यवस्था पर BJP की नजर, बनी चार सदस्यीय कमिटी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए चार सदस्यीय कमिटी बनाई है. इस टीम में अश्विनी चौबे, एमजे अकबर, मीनाक्षी लेखी और अर्जुन मेघवाल शामिल हैं.
05:15 PM मध्य प्रदेश: बीए पार्ट 2 की परीक्षा में सामूहिक चीटिंग
मध्य प्रदेश के शहडोल में भोज विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़े पैमाने पर बीए पार्ट 2 की परीक्षा में चीटिंग का मामला सामने आया है.
Mass cheating during BA 2nd year exams of Bhoj university in Shahdol(Madhya Pradesh) https://t.co/j0PYlofGD2
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
04:28PM AAP विधायक वंदना कुमारी के पति के खिलाफ शालीमारबाग थाने में केस दर्ज
04:02PM नवी मुंबई: रेप के आरोपी ने पुलिस के सामने की आत्महत्या
3:40PM जनसंख्या के आंकड़े जारी क्यों नहीं करती है बीजेपी: लालू यादव
पाखंडी भाजपाई इतने ही पिछड़ों के हितैषी है तो जनगणना के आंकड़े जारी क्यों नहीं करते?वंचितों के कल्याणार्थ बड़ी योजनाएं क्यों नहीं शुरू करते?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 11, 2015
3:25PM दिल्ली में महिला से ASI के रेप का मामला: राजनाथ सिंह ने दिया कार्रवाई का भरोसा
Proper action will be taken: HM Rajnath Singh on ASI rape case pic.twitter.com/cX7rneru1e
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
3:00PM भारत के पहले OBC पीएम को लेकर अमित शाह ने बोला झूठ: लालू यादव
Amit Shah saying Modi is India's first OBC PM is a big lie.In 1996,HD Deve Gowda became the PM-Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/G5NNePJ0QR
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
2:45PM तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी ने समझौते पर किए हस्ताक्षर
PM Modi and President Berdimuhamedow at the agreement signing ceremony in Ashgabat, Turkmenistan. pic.twitter.com/BxEu9ueAcy
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
2:12PM मध्य एशिया से भारत का गहरा रिश्ता: पीएम मोदी
We have common purpose in combating terrorism and extremism in our regions :PM Narendra Modi pic.twitter.com/vzB5AgmNEZ
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
1:45PM आरा जेल में धमाके का मामला: JDU विधायक सुनील पांडे गिरफ्तार
1:32PM पहले OBC पीएम नहीं हैं नरेंद्र मोदी: नीतीश कुमार
नीतीश ने कहा कि पहले ओबीसी पीएम देवगौड़ा थे.
1:20PM LMRC के अच्छे काम किए जाने पर गर्व है: अखिलेश यादव
We are proud that LMRC has done really good work : Uttar Pradesh CM Akhilesh Yadav pic.twitter.com/ZKRqTMo8Ec
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
12:50PM व्यापम केस: भोपाल में AAP का विरोध प्रदर्शन
AAP protest against #VyapamScam in Bhopal. pic.twitter.com/OtuLVkEq9X
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
12:25PM EMS धांधली केस: क्राइम ब्रांच ने रोहिणी के कई स्कूलों में छापा मारा
12:14PM FTII नियुक्ति पर बोले गजेंद्र सिंह- मुझे हटाने का अधिकार सिर्फ सरकार को है
11:55 AM पटना: समर्थकों के साथ हिरासत में लिए गए पप्पू यादव
नीतीश कुमार के खिलाफ बुलाया था बिहार बंद.
11:42 AM वसुंधरा राजे कल अमित शाह से करेंगी मुलाकात, ललित मोदी मामले में हो सकती है बात
11:22 AM केजरीवाल की इफ्तार पार्टी का न्योता ममता बनर्जी ने किया स्वीकार
ममता के प्रतिनिधि पार्टी में होंगे शामिल.
11:12 AM महाराष्ट्र के CM ने भारत रत्न के लिए की ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के नाम की सिफारिश
11:11 AM कांग्रेस ने कहा- PM ने नहीं दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
10:54 AM पूर्वी दिल्ली से AAP विधायक मनोज का साथी लखपत गिरफ्तार
10:25 AM उत्तराखंड: उत्तरकाशी-गंगोत्री मार्ग पर लैंडस्लाइड, भारी बारिश जारी
Landslide due to heavy rainfall in Uttarkashi-Gangotri marg. Char dham yatris stranded in the area. Rainfall still continuing.
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
10:00AM ग्वालियर: कंटेनर ने सिपाही और होमगार्ड को कुचला, मौत
9: 55AM व्यापम स्कैम: दिल्ली, मुंबई, भोपाल और लुधियाना में AAP करेगी आज प्रदर्शन
AAP to hold protests against #VyapamScam in Mumbai, Bhopal & Ludhiana today.
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
9:28AM कानपुर- अमित शाह के पोस्टर पर कालिख पोती, आज शाह करेंगे कानपुर का दौरा
पुलिस ने किया मामा दर्ज.
9: 20AM PSLV C-28 की सफलता पर PM मोदी ने इसरो को दी बधाई
9: 00AM दिल्ली- NCR में बारिश से कई इलाकों में लगा ट्रैफिक जाम
Delhi: Heavy rains hit the capital causing water logging in various parts of the city pic.twitter.com/0PvGMJK9no
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
8:35AM 'प्रधानमंत्री बीमा योजना' का पहला चैक सूरत में रहने वाले परिवार को दिया गया
First cheque of "Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana" given to a family in Surat (10.7.15) pic.twitter.com/POpEy5yJ99
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
8:05AM रूस से दिल्ली पहुंचे वित्त मंत्री अरुण जेटली
Finance Minister Arun Jaitley arrived in Delhi late last night from his visit to Russia. pic.twitter.com/s1Cck1YK0f
— ANI (@ANI_news) July 11, 2015
7:40AM दिल्ली- NCR के इलाकों में तेज बारिश
आसाराम केस के मुख्य गवाह को बीच सड़क गोली मारी
ये 40 ट्रेनें 14 से 16 जुलाई तक रहेंगी कैंसिल
02:10AM बांग्लादेश: भगदड़ में 27 लोगों की मौत
बांग्लादेश के मैमनसिंह शहर में शुक्रवार को रमजान के पवित्र महीने में एक व्यवसायी द्वारा मुफ्त कपड़े और उपहार बांटे जाने के कार्यक्रम में मची भगदड़ में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए.
01:40 AM दिल्ली: बम की अफवाह के बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ाई गई
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम होने की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शुक्रवार शाम करीब 5:35 बजे हवाई अड्डा कॉल सेंटर को बम की सूचना देने के लिए ऑस्ट्रेलियाई नंबर से फोन आया. हवाई अड्डे की जांच के बाद शाम करीब 6:45 बजे समिति ने कहा ऐसा कोई खतरा नहीं है.
12:50 AM पाकिस्तान में आतंकवादी सहित नौ लोगों की मौत
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग अलग घटनाओं में नौ लोग मारे गए.
12:02AM शाहजहांपुर: आसाराम केस के मुख्य गवाह को मारी गई गोली, गंभीर हालत में बरेली रेफर
12:00AM दिल्ली: मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर मामले की जांच करेगी CBI