11:29 PM भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट: पहली पारी में टीम इंडिया 353 रनों पर सिमटी
तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया 353 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. आखिरी के 14 रनों के दौरान भारत के 5 विकेट गिरे.
11:04 PM फरीदाबाद: जहरीली गैस की चपेट में आकर दो भाइयों की मौत
हरियाणा के जिला फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र के धीरज नगर में सेफ्टी टैंक की सफाई करने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर दो भाइयों की मौत हो गई.
10:35 PM तमिलनाडु: ट्रेन में लूट का मामला RPF से CBCID को किया गया ट्रांसफर
तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक के आदेश पर ट्रेन में लूट मामले की जांच आरपीएफ से सीबीसीआईडी को ट्रांसफर किया गया.
Tamil Nadu train robbery case: Case transferred from Railway Protection Force to CBCID on directions of the DGP.
— ANI (@ANI_news)
09:52 PM मुंबई: स्मगलिंग के आरोप में एअर इंडिया का पायलट गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट से आरोपी पायलट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
09:26 PM लोकपाल और लोकायुक्त संशोधन बिल-2016 को कैबिनेट की मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की हुई बैठक में लोकपाल और लोकायुक्त संशोधन बिल-2016 को मंजूरी दे दी गई.
09:08 PM रियो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार
ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम ने भारतीय टीम को 6-1 से हराया.
08:54 PM किरन रिजिजू इंडोनेशिया के बाली में आतंक विरोधी अंतरराष्ट्रीय बैठक में हुए शामिल
MoS Home Kiren Rijiju participated in the International Meeting on Counter- Terrorism in Bali, Indonesia today.
— ANI (@ANI_news)
08:32 PM भोपाल: बिजली इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली बिल को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने बिजली विभाग के सब इंजीनियर कमलाकर बराठे (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
07:51 PM वेटलिफ्टर सतीश शिवालिंगम 77 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में नहीं पहुंच पाए
Weightlifting: Sathish Sivalingam fails to qualify for finals of Men's 77 kgs category
— ANI (@ANI_news)
07:43 PM जूडो के 90 किलोग्राम के भार वर्ग में अवतार सिंह बाहर
रियो ओलंपिक से भारतीय जूडो खिलाड़ी अवतार सिंह 90 किग्रा के भार वर्ग के पहले राउंड में हारकर बाहर हुए.
07:34 PM मैटरनिटी एक्ट संशोधन बिल को कैबिनेट की मुहर
मैटरनिटी एक्ट संशोधन बिल को कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई है.
07:10 PM जीतू राय 50 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल की दौड़ से बाहर
जीतू राय और प्रकाश नन्जप्पा रियो ओलंपिक के 50 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए.
07:04 PM नोएडा अथॉरिटी घोटाले केस में इंजीनियर जेपी सिंह की गिरफ्तारी
इंजीनियर जेपी सिंह की गिरफ्तारी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. सीबीआई के मुताबिक जेपी सिंह के यादव सिंह से कारोबारी रिश्ते थे.
06:47 PM रियो: बोम्बयाला देवी महिला सिंगल तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची
06:45 PM ED ने फारूक ईरानी के परिवार की 25 करोड़ की संपत्ति अटैच की
प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी मामले में फर्स्ट लीजिंग कंपनी के पूर्व एमडी फारूक ईरानी के परिवार की 25 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की.
06:40 PM संसद में कैबिनेट की बैठक शुरू
Cabinet meeting begins in Parliament
— ANI (@ANI_news)
06:24 PM दुनिया की कोई ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती: राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती है.
06:06 PM चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा के हजारों किसानों से किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में किसान बैलगाड़ियों पर सवार होकर प्रदर्शन किया. ये लोग करीब डेढ़ लाख किसानों से साइन करवाई गई चिट्ठियां पंजाब के गवर्नर को देने के निकले थे.
05:58 PM राजनाथ सिंह ने कहा- कश्मीर में जो हो रहा है वो पाक प्रायोजित है
राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा कि कश्मीर में जो हो रहा है उसके पीछे पाकिस्तान है.
05:54 PM राजनाथ सिंह ने कहा- कश्मीर मुद्दे पर उच्चस्तरीय चर्चा हुई
राज्यसभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर सभी से बात करने की जरुरत है.
05:46 PM जेडीयू नेता ने मिलकर दिया समर्थन का भरोसा: इरोम शर्मिला
They (JDU) came here, even though I won't join their party, they ensured me of their full support: Irom Sharmila
— ANI (@ANI_news)
05:38 PM दिल्ली: मोहल्ला क्लीनिक्स में 1 सितंबर से डेंगू टेस्ट की सुविधा
दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि अब 1 सितंबर से मोहल्ला क्लीनिक्स में भी डेंगू टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी.
05:33 PM बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ितों के बयान CGM कोर्ट में दर्ज
पिछले दिनों बुलंदशहर के पास हाइवे पर गैंगरेप की शिकार मां-बेटी ने सीजीएम कोर्ट में CRPC164 के तहत अपने बयान दर्ज कराए.
05:26 PM कानपुर IIT के छात्रों का लगातार तीसरे दिन क्लास से बायकॉट
26 साल के स्कॉलर रिसर्चर की मौत मामले पर छात्र डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर क्लास का बहिष्कार कर रहे हैं. वहीं परिवार वाले CBI से जांच की मांग कर रहे हैं.
05:18 PM ताला मरांडी ने झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
कार्यकारिणी विवाद के बाद झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से ताला मरांडी ने इस्तीफा दे दिया है.
05:04 PM किडनी रैकेट: अस्पताल के CEO और 4 डॉक्टर्स 4 दिन की पुलिस रिमांड पर
अदालत ने किडनी रैकेट में मुंबई पुलिस की दलील पर गौर करते हुए हीरानंदानी अस्पताल के CEO और 4 डॉक्टर्स को 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है.
04:48 PM AAP विधायकों को संसदीय सचिव बनाने मामले पर 19 अगस्त को सुनवाई
21 AAP विधायकों को संसदीय सचिव बनाने मामले पर चुनाव आयोग में अब 19 अगस्त को अगली सुनवाई होगी.
04:36 PM सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 300 सांसदों ने पीएम को लिखी चिट्ठी
सैलरी बढ़ाने की मांग लेकर राज्यसभा और लोकसभा के करीब 300 सांसदों एक चिट्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिखी है. सूत्रों की मानें तो जिन-जिन सांसदों के नाम चिट्ठी में हैं उनसे पीएम मोदी मिलकर बातचीत करेंगे.
04:25 PM 20 सांसदों की टीम ने पीएम मोदी से मिलकर MP फंड को बढ़ाने की मांग की
सांसदों की अगुवाई बीजेपी सांसद नीलम सोनकर शास्त्री ने की. डेलिगेशन में महेश शर्मा, सावित्री बाई फूले, भोला सिंह और प्रियंका सिंह रावत शामिल थीं.
04:13 PM भारत और रूस के इंजीनियरों के लिए खुशी का दिन: पीएम मोदी
PM Modi, Russian President Vladimir Putin and TN CM jointly inaugurate the Unit 1 of Kudankulam Nuclear Power Plant
— ANI (@ANI_news)
04:08 PM कुडनकुलम परमाणु प्लांट भारत और रूस की दोस्ती का एक और प्रतीक: पीएम मोदी
In dedicating Kudankulam nuclear power plant we mark another historic tie between India and Russia: PM Modi
— ANI (@ANI_news)
03:55 PM सेंसेक्स 310 अंक गिरकर 27774 पर बंद, निफ्टी 8600 के नीचे बंद
बुधवार को सेंसेक्स 310 अंक गिरकर 27774 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 103 अंक लुढ़क कर 8575 पर बंद हुआ.
03:44 PM पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट का किया उद्धाटन
तमिलनाडु में कुडनकुलम न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट के यूनिट नंबर 1 का उद्धाटन किया गया.
PM Modi, Russian President Vladimir Putin and TN CM to jointly inaugurate Unit 1 of Kudankulam Nuclear Power Plant
— ANI (@ANI_news)
03:25 PM बहादुर अली के पास से GPS और सैटेलाइट फोन बरामद: NIA
NIA ने दावा किया है कि बहादुर अली लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में तीन बार शामिल हुआ था.
03:01 PM संसदीय सचिव मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक चुनाव आयोग पहुंचे
02:46 PM लश्कर से ट्रेंड आतंकी है बहादुर अलीः NIA
लश्कर से ट्रेंड आतंकी है बहादुर अलीः NIA
02:38 PM कश्मीरः हालात का फायदा उठाने की ताक में था बहादुर अली
एनआईए ने कहा कि कश्मीर में बिगड़े हालात का फायदा उठाने की ताक में था बहादुर अली. उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत उपलब्ध हैं.
02:35 PM रोजगार देनेवाले आर्थिक विकास की जरूरतः जेटली
लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि हमें रोजगार देनेवाले आर्थिक विकास की जरूरत है.
02:20 PM MP शशिकला पुष्पा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कल
AIADMK से निष्कासित सांसद शशिकला पुष्पा पर उत्पीड़न के केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया है. कोर्ट ने कहा है कि कल तक शशिकला के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए.
02:14 PM जीतू वाघानी को गुजरात का नया बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया है नए गुजरात अध्यक्ष को नियुक्त. जीतू फिलहाल विधायक हैं.
02:10 PM हरियाणा: 2 दलित बहनों से गैंगरेप के मामले में तीनों आरोपी हिरासत में
हरियाणा में गोहाना के बरोदा गांव में मंगलवार को दो दलित सगी बहनों के साथ गैंगरेप और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
02:05 PM मणिपुर: BSF कैंप को निशाना बनाकर मोईरंग पुरेल गांव में किया गया था धमाका
Visuals of the spot of bomb blast targeting a BSF post in Moirang Purel village near Imphal which injured a 7-yr old
— ANI (@ANI_news)
02:00 PM केजरीवाल सरकार ने पब्लिक फंड का एड के लिए दुरुपयोग किया या नहीं, कमेटी करेगी फैसला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित कमेटी 6 हफ्ते मे तय करेगी कि केजरीवाल सरकार ने पब्लिक फंड का विज्ञापन के लिए दुरुपयोग किया या नहीं. हाई कोर्ट ने अजय माकन की याचिका को कमेटी के पास भेजा.
01:55 PM कश्मीर ही नहीं, कश्मीरियों को भी अपना बनाना जरूरी: मणिशंकर अय्यर
There is a need to understand tht its not enough to just have Kashmir,we have to ensure Kashmiris r ours: Mani Aiyar
— ANI (@ANI_news)
01:48 PM महाराष्ट्र: नागपुर की गौशाला में खराब हालात में मिलीं गायें
Maharashtra: Cattle seen undernourished & in poor health at a cow-shed in Nagpur due to lapse in maintenance
— ANI (@ANI_news)
01:40 PM एक देश का आतंकी, दूसरे देश का शहीद नहीं हो सकता: किरण रिजिजू
गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है. बुरहान वानी को शहीद बताने वाले आतंक के सरगनाओं को साफ संदेश देते हुए कहा है कि एक देश का आतंकी, दूसरे देश का शहीद नहीं हो सकता.
01:33 PM ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर सड़क हादसे पर जताया दुख
Devastated - sad loss of life - unfortunate accident betw Cochin-Allepy. Arranged for hospital immediately - on way to meet bereaved family!
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia)
01:26 PM 60 हजार की रिश्वत लेने पर CBI ने CA को किया गिरफ्तार
01:22 PM BJP, कांग्रेस और सपा से लोग BSP में हो रहे शामिल: नसीमुद्दीन सिद्दीकी
01:10 PM हिंगोनिया गौशाला केस: राजस्थान HC ने कहा- धर्म से निकला कानून
01:09 PM हिंगोनिया केस: HC ने कहा- वधशाला बनती जा रही है गौशाला
01:06 PM राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई
01:01 PM बुरहान वानी जिंदा रहने से ज्यादा मरने के बाद रहा खतरनाक: डेरेक ओ ब्रायन
12:57 PM मणिपुर यूनिवर्सिटी के गेट पर धमाका, IED ब्लास्ट की आशंका
12:51 PM राष्ट्रपति भवन में 3 सितंबर को ओणम उत्सव मनाएगी केरल सरकार
12:45 PM केरल: ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में शामिल कार से एक की मौत
केरल के अलपुझा जा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया काफिले में शामिल कार से हुए हादसे में एक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है हादसे का शिकार शख्स स्कूटर पर सवार था.
12:42 PM इराक: बगदाद के अस्पताल में आग लगने से जले 12 नवजात बच्चे
12:40 PM 15 अगस्त को लेकर MHA ने जारी की एडवाइजरी
300 किलोमीटर के दायरे में उड़ान की इजाजत नहीं. सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर, ड्रोन, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है.
12:37 PM कश्मीर की जनता को भड़का रहा है पाकिस्तान: रामगोपाल यादव
राज्यसभा में कश्मीर के मौजूदा हालात पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव कश्मीर के हालात खराब. कश्मीरी देखते हैं पाकिस्तानी चैनल.
12:32 PM कश्मीर के युवकों को बरगलाते हैं आतंकी: रामगोपाल यादव
सपा नेता रामगोपाल यादव ने कश्मीर मसले पर हो रही चर्चा में कहा कि पाकिस्तान की सेना नहीं चाहती कि भारत से उनके रिश्ते सुधरे. जबकि भारत रिश्ते सुधारने की निरंतर कोशिश करता है.
12:29 PM महाराष्ट्र में प्याज संकट पर नितिन गडकरी ने की हाई लेवल मीटिंग
उच्चस्तरीय बैठक में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री समेत, शरद पवार और राधा मोहन सिंह ने भी शिरकत. बैठक का नेतृत्व नितिन गडकरी ने किया.
12:21 PM स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सभी राज्यों को एडवाइजरी हुई जारी
पर्यटन मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सभी राज्यों को सुरक्षा में एहतियात बरतने को लेकर एडवाइजरी जारी की है.
12:15 PM नेशनल मैमोरियल के सामने 12-18 अगस्त सेल्फी लेना मना
पर्यटन मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा कारणों से निर्देश जारी कर कहा है कि नेशनल मैमोरियल के सामने 12-18 अगस्त सेल्फी लेना मना है.
12:10 PM अलगाववादियों से पूछो युवाओं के हाथ में पत्थर क्यूं पकड़ाए: शमशेर सिंह
कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद के कश्मीर मसले पर केंद्र को घसीटने के बाद राज्यसभा में बीजेपी सांसद शमशेर सिंह ने कहा कि अलगाववादियों से पूछो युवाओं के हाथ में लैपटॉप और किताबों की जगह पत्थर क्यूं पकड़ाए.
12:05 PM श्रीनगर एयरपोर्ट पर हज यात्रियों के पहले जत्थे को CM महबूूबा ने दिखाई हरी झंडी
Srinagar: J&K CM Mehbooba Mufti the first batch of Haj pilgrims FROM J&K
— ANI (@ANI_news)
12:00 PM कोलकाता: भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव
Kolkata: Heavy rain lashes the city, causes water logging in many parts (Visuals from Central Avenue area)
— ANI (@ANI_news)
11:53 AM कोयला घोटाला: कोर्ट ने केस की धीमी प्रोग्रेस पर CBI से किया सवाल
सीबीआई कोर्ट ने कोयला घोटाला मामले की जांच में तेजी लाने को कहा है. इस केस की अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी. जिंदल ग्रुप के पूर्व सीए सुरेश सिंघल का बयान रिकॉर्ड किया गया.
11:50 AM केजरीवाल सरकार ने ओला-उबर कैब के लिए बनाई पॉलिसी
दिल्ली की केजरीवाल सरकार जल्द ही उपराज्यपाल नजीब जंग की मंजूरी के लिए भेजेगी ओला-उबर कैब के लिए बनाई पॉलिसी.
11:43 AM तमिलनाडु की सांसद शशिकला पुष्पा पर FIR दर्ज
तमिलनाडु की सांसद शशिकला पुष्पा पर उनके घर पर काम करने वाली महिला ने FIR की है. उसने शशिकला पर उत्पीड़न, मारपीट और अवैध रूप से कैद करके रखने का इल्जाम लगाया गया है.
11:37 AM यूपी: 13 साल की दलित बच्ची को पंडित ने मंदिर में पानी पीने से किया मना
Gunnaur (Sambhal,UP): 13 year old girl denied drinking water at a temple by priest on account of her being a Dalit
— ANI UP (@ANINewsUP)
11:34 AM सांप्रदायिकता और अलगाववाद में फर्क है: गुलाम नबी आजाद
There is a difference between communalism and separatism: Ghulam Nabi Azad, Cong in Rajya Sabha
— ANI (@ANI_news)
11:32 AM MP से कश्मीर मुद्दा उठाया लेकिन संसद में नहीं बोले पीएम मोदी: गुलाम नबी आजाद
11:27 AM कश्मीर मुद्दे पर आजाद ने कहा- हालात हुए बदतर जबसे बीजेपी ने कदम रखा
11:27 AM कश्मीर मसले पर बोले आजाद- पीएम ने छिड़का जख्मों पर नमक
11:25 AM गुलाम नबी आजाद का बीजेपी पर निशाना, कहा- आपका काम आग लगाना
राज्यसभा में कश्मीर मससे पर बोल रहे गुलाम नबी आजाद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 'आपका काम आग लगाना है.'
11:22 AM दही-हांडी की ऊंचाई और गोविंदा की उम्र पर फैसला 17 अगस्त को
दही हांडी की ऊंचाई 20 फीट से ज्यादा रखने और उसमें 18 से कम उम्र के बच्चों की भागीदारी की मंजूरी पर सुप्रीम कोर्ट ने 2014 का आदेश जारी रखने के संकेत दिए हैं. हालांकि, कोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद 17 अगस्त को आदेश देने को बात कही है.
11:16 AM पीएम सदन की चर्चाओं में नहीं आते: गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में कश्मीर मसले पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. कश्मीर और दलित मुद्दे पर पीएम के बयान की मांग की.
11:12 AM कश्मीर के मौजूदा हालात पर राज्यसभा में चर्चा शुरू
पिछले 33 दिनों से कर्फ्यू का दंश झेल रहे कश्मीर के हालात पर राज्यसभा में चर्चा शुरू हो गई है. इस चर्चा के लिए 4 घंटे का समय तय किया गया है.
11:05 AM मैं जीसस या गांधी नहीं बनना चाहती, मैं आम इंसान हूंः इरोम
मैं जीसस या गांधी नहीं बनना चाहती, मैं आम इंसान हूंः इरोममैं जीसस या गांधी नहीं बनना चाहती, मैं आम आदमी हूंः इरोम शर्मिला
10:55 AM हिंगोनिया गौशाला केस: राजस्थान हाई कोर्ट पहुंचे अधिकारी
जयपुर की हिंगोनिया गौशाला में भूख प्सास से एक दिन में 85 गायों की मौत के मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नर, मेयर, राजस्थान एनिमल हस्बेंड्री सचिव, जयपुर नगर निगम कमिश्नर, कलेक्टर राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचे.
10:49 AM जम्मू कश्मीर: घाटी में 33वें दिन कर्फ्यू जारी
Jammu and Kashmir: Curfew continues for 33rd day (Visuals from Srinagar)
— ANI (@ANI_news)
10:47 AM पंजाब: गैंगवार में हुई गैंगस्टर की मौत, 117 गोलियां चली
पंजाब के तरनतारन में एक गाड़ी पर कुछ गैंगस्टरों ने दूसरे गैंगस्टरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. फॉर्च्यूनर गाड़ी से 117 गोलियां चलाई गई. इसमें एक गैंगस्टर की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
10:43 AM मणिपुर: BSF कैंप पर हुए हमले में 7 साल का बच्चा घायल
10:37 AM श्रीनगर: CM महबूबा मुफ्ती हज यात्रियों के पहले जत्थे को आज करेंगी रवाना
इस साल जम्मू कश्मीर से 6445 हज यात्री जा रहे हैं. 19 अगस्त को श्रीनगर एयरपोर्ट से हज पर जाने वाले यात्रियों की आखिरी फ्लाइट मदीना रवाना होगी.
10:31 AM जैश ए मोहम्मद का भारत में आतंक का नया प्लान
खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि जैश ए मोहम्मद का भारत में आतंक का नया प्लान बना रहा है. आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने आतंकियों की भर्ती और ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान में कई नये सेंटर बनाए हैं.
10:28 AM दिल्ली: वर्ल्ड बायोफ्यूल डे कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
Union Power Minister Piyush Goyal speaking on the occasion of World Biofuel Day in Delhi.
— ANI (@ANI_news)
10:10 AM मणिपुर: BSF कैंप को निशाना बनाकर किया गया बम धमाका
10:01 AM डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत हुआ रुपया
09:50 AM जम्मू कश्मीर: स्कूल बस पलटने से 1 बच्चे की मौत, 12 घायल
जम्मू कश्मीर के बिशनाह में स्कूल बस हादसे में घायल हुए 12 लोगों में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है. जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं.
09:40 AM नागपुर: RSS 15 अगस्त को मदरसे में फहराएगा तिरंगा
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से 15 अगस्त को नागपुर स्थित एक मदरसे में तिरंगा फहराया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इंद्रेश कुमार के साथ अन्य आरएसएस के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में मुस्लिम गोरक्षक मंच की भी स्थापना की जाएगी.
09:30 AM सेंसेक्स में 33 अंकों की गिरावट, 28,050 पर पहुंचा
09:25 AM रियो ओलंपिक: तैराकी में फेल्प्स ने जीता 20वां स्वर्ण
अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने मंगलवार को 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए अपना 20वां ओलंपिक स्वर्ण हासिल किया.
09:20 AM वाराणसी: खतरे के निशान के पास पहुंची गंगा, मंदिर में भरा पानी
Uttar Pradesh: Varanasi temples located on banks of Ganga inundated as the river flows close to danger mark.
— ANI UP (@ANINewsUP)
09:05 AM राजस्थान: भारी बारिश से जोधपुर में बाढ़ जैसे हालात
Rajasthan: Heavy rains trigger flood-like situation in Jodhpur, streets flooded, water enters office areas
— ANI (@ANI_news)
08:55 AM हरियाणाः नारनौल में पुलिस और गो तस्करों के बीच झड़प
08:40 AM आगरा के पास मंदिर में पुजारी की हत्या, बेशकीमती मूर्तियां चोरी
आगरा से करीब 25 किलोमीटर दूर थाना खंदौली के राम नगर मोहल्ले के मंदिर में मंगलवार रात पुजारी की हत्या कर दी गई और मंदिर में प्रतिष्ठित सात बेशकीमती मुर्तियां चोरी कर ली गई. वारदात की खबर पाकर मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और पुलिस पहुंची.
08:35 AM खालिस्तान के 3 आतंकी PAK में बने हथियारों के साथ गिरफ्तार
पंजाब के होशियारपुर से पंजाब पुलिस ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के तीन आतंकियों को पाकिस्तानी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों के पास से 3 पिस्टल, 15 बुलेटप्रूफ जैकेट और विस्फोटक बरामद किया गया है.
08:30 AM रियो ओलंपिक: बस पर हुए हमले में तुर्की का पत्रकार घायल
ओलंपिक पार्क में कवरेज के लिए जा रहे पत्रकारों की बस पर रियो में एक हमलावर ने फायरिंग कर दी. बस में दो गोलियां मारी गईं.
08:25 AM ईटानगर: कलिखो पुल के पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर ले जाया जा रहा है
Itanagar: Mortal remains of Former Arunachal Pradesh CM Kalikho Pul being taken to hometown in Anjaw district.
— ANI (@ANI_news)
08:20 AM अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कलिखो पुल को दी गई श्रद्धांजलि
Tributes being paid to late Former Arunachal Pradesh CM Kalikho Pul in Itanagar
— ANI (@ANI_news)
08:16 AM पीएम मोदी की भाबरा रैली से लौट रहे 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत
पीएम मोदी की रैली से लौट रही बस दुर्घटना का शिकार हो गई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 8 घायल हो गए. घायलों में से 6 की हालत नाजुक बनी हुई है.
08:11 AM भारत को सौंपा जाएगा कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पहली ईकाई का उत्पादन
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज वीडियो लिंकअप के माध्यम से जुड़कर कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पहली ईकाई का उत्पादन पूरी तरह से भारत को सौंपेगे. जयललिता भी होंगी शामिल.
07:57 AM बुलंदशहर गैंगरेप मामले पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई
बुलंदशहर एसपी से मांगी थी 2 दिन में प्रगति रिपोर्ट.
07:45 AM रोहतक के बहुचर्चित ऑनर किलिंग मामले में दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा
07:07 AM राजस्थान: भारी बारिश के कारण पाली में आज भी स्कूल बंद
06:25 AM रियो: पत्रकारों को ले जाने वाली बस पर हमला, कोई घायल नहीं
ओलंपिक पार्क जाने के दौरान हाईवे पर चली गोली.
05:49 AM सभी सुविधाओं से लैस दीनदयाल कोच आज से पटरियों पर उतरेंगे
अनारक्षित यात्रियों के लिए सभी सुविधाओं से लैस दीनदयाल कोच आज से पटरियों पर उतरेंगे. आनंद विहार से गोरखपुर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन में लगेंगे.
05:01 AM संसद में आज होगी कश्मीर संकट पर चर्चा
04:14 AM दही हांडी मामले में आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
महाराष्ट्र सरकार की दही हांडी के मामले में दाखिल अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा.
03:24 AM INDvsWI तीसरा टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाए 5 विकेट पर 234 रन
अश्विन 75 और साहा 46 रन बनाकर खेल रहे हैं.
03:10 AM रियो: मुक्केबाजी के 75 किलो वर्ग में भारत के विकास ने US के कॉनवेल को हराया
प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह.
02:55 AM रियो: मुक्केबाजी के 75 किलो वर्ग में भारत के विकास का मुकाबला US के कॉनवेल से शुरू
02:23 AM रियो ओलंपिक: मुक्केबाजी के 75 किलो वर्ग के मुकाबले शुरू
भारत के विकास कृष्ण यादव उतरेंगे रिंग में.
02:00 AM 21 AAP विधायकों के संसदीय सचिव मुद्दे पर आज चुनाव आयोग में सुनवाई
01:14 AM रियो: सानिया-बोपन्ना का मुकाबला ऑस्टेलियाई जोड़ी सामंता स्टोसूर-जॉन पीयर्स से होगा
12:35 AM मोदी जी गुजरात में पटेल समुदाय पर गोली चली है, दलित समुदाय पर नहीं: हार्दिक पटेल
मोदी जी गुजरात में पटेल समुदाय पर गोली चली हे,दलित समुदाय पर नहीं.नाटक मत किजिये.
— Hardik Patel (@HardikPatelOff)
12:03 AM पाकिस्तान का कश्मीर में घुसपैठ से इनकार, भारत के दावे को नकारा
12:01 AM जोधपुर: तेज बारिश के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश
जोधपुर में भारी बारिश के चलते सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है.