11:33PM कार्यकर्ताओं के उग्र प्रदर्शन पर केजरीवाल ने मांगी माफी
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उग्र प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल ने मांगी माफी.
09:03PM AAP के हिंसक प्रदर्शन की निंदा करता हूं: राजनाथ सिंह
बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी के हिंसक प्रदर्शन की निंदा करता हूं.
08:57PM इलाहाबाद में भी भिड़े AAP-BJP के कार्यकर्ता
दिल्ली और लखनऊ के बाद इलाहाबाद में भी भिड़े AAP-BJP के कार्यकर्ता.
08:31PM मुझे अपनी जान की परवाह नहीं: केजरीवाल
अपने काफिले पर हमले के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा- मुझे अपनी जान की परवाह नहीं. सच्चाई का रास्ता कांटे भरा होता है. हम कोई गड़बड़ नहीं कर रहे हैं. मेरी गाड़ी पर डंडे से हमला हुआ. मैं अपने कार्यकर्ताओं से शांति की अपील करता हूं. मोदी के अलावा कौन ये हमले करवा सकता है?
08:26PM सच्चाई का रास्ता कांटों से भरा होता हैः केजरीवाल
अपने काफिले पर हमले के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा- सच्चाई का रास्ता कांटे भरा होता है. हम कोई गड़बड़ नहीं कर रहे हैं. मेरी गाड़ी पर डंडे से हमला हुआ. मैं अपने कार्यकर्ताओं से शांति की अपील करता हूं. मोदी के अलावा कौन ये हमले करवा सकता है?
08:00PM केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं से शांति की अपील की
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से शांति की अपील की है. केजरीवाल को गुजरात दौरे पर हिरासत में लिए जाने के बाद से दिल्ली, पटना और लखनऊ में में पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी कार्यकर्ताओं से भिड़े.
07:21 PM अहमदाबाद में केजरीवाल के काफिले पर हमला
अहमदाबाद के नजदीक आरोही नामक जगह पर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमला. काफिले पर पत्थर फेंके गए और काले झंडे भी दिखाए गए.
06 आशुतोष पर कार्रवाई होनी चाहिएः नलिन कोहली
बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा,'आशुतोष पर कार्रवाई होनी चाहिए.' बीजेपी नेता विजेंदर गुप्ता ने कहा, 'AAP के चुनावी प्रचार का घिनौना चेहरा सामने आया.'
06:01PM दिल्लीः बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़
दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़. आम आदमी पार्टी और बीजेपी समर्थकों के बीच पत्थरबाजी. दोनों पार्टी के समर्थकों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी.
05:55PM मोदी ने राहुल गांधी की सभा क्यों नहीं रोकी?: AAP
AAP नेता शाजिया इल्मी ने कहा, 'केजरीवाल से डर गए हैं मोदी. राहुल गांधी की सभा को क्यों नहीं रोका गया. केजरीवाल एक रोड शो ही तो निकाल रहे थे.'
05:35PM बीजेपी दफ्तर पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन. अरविंद केजरीवाल के काफिले को गुजरात में रोके जाने का विरोध.AAP कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार. बीजेपी-AAP कार्यकर्ता आपस में भिड़े.
05:29PM उत्तर प्रदेश में हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ 'एस्मा'
05:25PM राज ठाकरे से मेरी मुलाकात का गलत मतलब निकाला गयाः गडकरी
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने चंडीगढ़ में कहा, 'राज ठाकरे से मेरी मुलाकात का गलत मतलब निकाला गया.' गौरतलब है कि गडकरी और राज ठाकरे की मुलाकात से शिवसेना नाराज हो गई थी.
05:23PM मोदी के साथ जाने की तैयारी में जयललिताः सूत्र
तीसरे मोर्चे के लिए बड़ा झटका. AIADMK जल्द छोड़ेगा लेफ्ट का साथ. सूत्रों के हवाले से खबर. AIADMK सुप्रीमो जयललिता लेफ्ट पार्टी के साथ जाने के पक्ष में नहीं. उन्हें लगता है कि तीसरा मोर्चा फेल हो जाएगा. लोकप्रियता को देखते हुए मोदी के साथ जा सकती हैं जयललिता. AIADMK सूत्रों ने बताया कि जयललिता चाहती हैं कि चुनावी कैंपेन में लेफ्ट मोदी की निंदा ना करें.
04:48PM फिल्म 'गुलाब गैंग' की रिलीज पर रोक
फिल्म गुलाब गैंग की रिलीज पर रोक. दिल्ली हाईकोर्ट ने रिलीज पर लगाई रोक.
भारत के सामने 160 रन की चुनौती
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरा अफगानिस्तान मात्र 159 रन पर ढेर हो गया. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट झटका. वहीं अफगानिस्तान की ओर से शमीउल्लाह शेनवारी ने अर्धशतक जड़ा.
04:33PM सीट बंटवारे पर कांग्रेस से बातचीत पूरीः लालू यादव
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'सीट बंटवारे पर कांग्रेस से बातचीत पूरी.'
04:22PM 56 इंच की छाती नहीं, बडे़ दिलवाला नेता चाहिएः कांग्रेस
नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा का निशाना. कहा- 'देश को 56 इंच की छाती वाला नेता नहीं बल्कि बड़े दिलवाला नेता चाहिए. ऐसा नेता जो आम आदमी की समस्या को समझता हो.'
04:12PM केजरीवाल से डर गए हैं नरेंद्र मोदीः आशुतोष
AAP नेता आशुतोष ने कहा, अरविंद केजरीवाल से डर गए हैं नरेंद्र मोदी. केजरीवाल के हिरासत में लिए जाने से यह साबित हो गया कि मोदी उनसे डर गए है.'
03:38PM केजरीवाल को हिरासत में नहीं लिया थाः गुजरात पुलिस
अरविंद केजरीवाल को हिरासत लेने पर गुजरात पुलिस की सफाई. कहा- 'केजरीवाल को हिरासत में नहीं लिया था.'
03:32PM अरविंद केजरीवाल को हिरासत से छोड़ा गया
03:17PM अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिया गया
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिया गया. गुजरात के पाटन में हिरासत में लिया गया. आचार संहिता के उल्लंघन का मामला. पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के समर्थक.
03:13 PM अफगानिस्तान का सातवां विकेट गिरा, अश्विन ने शहजाद को किया आउट
02:59 PM
02:20PM कानपुर में विधायक-डॉक्टरों में मारपीट की न्यायिक जांच
कानपुर में विधायक-डॉक्टरों के बीच मारपीट में न्यायिक जांच के आदेश. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने न्यायिक जांच के आदेश दिए. रिटायर जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग का गठन. हाईकोर्ट ने तीन हफ्ते में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा.
लोकसभा चुनाव के नौवें और आखिरी चरण का मतदान 12 मई को होगा. इस दौर में तीन राज्यों के 41 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. बिहार (6), उत्तर प्रदेश (18) और पश्चिम बंगाल (17) में मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
लोकसभा चुनाव के आठवें चरण का मतदान 7 मई को होगा. इस दौर में 64 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे. आंध्र प्रदेश (25), बिहार (7), हिमाचल प्रदेश (4), जम्मू-कश्मीर (2), उत्तर प्रदेश (15), उत्तराखंड (5) और पश्चिम बंगाल (6) के कुल 64 सीटों पर मतदान. आंध्र प्रदेश के 175 विधानसभा क्षेत्रों में भी डाले जाएंगे वोट.
सातवें चरण का मतदान 30 अप्रैल को होगा. इस चरण में 89 संसदीय क्षेत्र के अलावा आंध्र प्रदेश विधानसभा की 119 सीटों पर मतदान होगा. आंध्र प्रदेश (17), बिहार (7), दादरा और नगर हवेली (1), दमन-दीव (1), गुजरात (26), जम्मू-कश्मीर (1), पंजाब (13), उत्तर प्रदेश (14) और पश्चिम बंगाल (9) में डाले जाएंगे वोट.
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान 24 अप्रैल को होगा. इस चरण में कुल 117 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे. असम (6), बिहार (7), छत्तीसगढ़ (7), जम्मू-कश्मीर (1), झारखंड (4), मध्य प्रदेश (10), महाराष्ट्र (19), पुदुचेरी (1), राजस्थान (5), तमिलनाडु (39), उत्तर प्रदेश (12) और पश्चिम बंगाल (6) में मतदाता करेंगे अपने अधिकार का इस्तेमाल.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को होगा. इस दौर के मतदान में कुल 122 संसदीय क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे. 17 अप्रैल को बिहार (7), छत्तीसगढ़ (3), गोवा (2), जम्मू-कश्मीर (1), झारखंड (5), कर्नाटक (28), मध्य प्रदेश (10), महाराष्ट्र (19), मणिपुर (1), उड़ीसा (11), राजस्थान (20), उत्तर प्रदेश (11) और पश्चिम बंगाल (4) में डाले जाएंगे वोट. इसी तारीख को उड़ीसा के 77 विधानसभा सीटों पर भी मतदान होंगे.
01:35PM चुनाव आयोग को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
दिल्ली होईकोर्ट से चुनाव आयोग को नोटिस. आम आदमी पार्टी को झाड़ू चुनाव चिन्ह देने पर नोटिस. एक शख्स ने झाड़ू चुनाव चिन्ह प्रदान करने के खिलाफ दी है अर्जी.
01:12PM एशिया कपः भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं. एशिया कप के फाइनल से बाहर हो चुकी हैं दोनों टीम. भारत- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमारअफगानिस्तान- एम शहजाद, एन जदरान, ए स्तनिकजई, नवरोज मंगल, एस शेनवारी, एम नबी, एन जदरान, एम अशरफ, आर शाह, टी जदरान और एस जदरान
12:45PM गुजरात में सब कुछ ठीक नहीं: अरविंद केजरीवाल
नरेंद्र मोदी के गढ़ में अरविंद केजरीवाल, कहा, 'गुजरात में सब ठीक है. ऐसा दिखाने की कोशिश हो रही है. पर सच्चाई कुछ और है. लोगों ने मुझे बताया कि शिक्षा, खेती और बिजली को लेकर कई मुद्दे हैं.'
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 12 अप्रैल को होगा. कुल पांच संसदीय क्षेत्र में डाले जाएंगे वोट. इनमें असम (3), सिक्किम (1) और त्रिपुरा (1) शामिल हैं. इसी तारीख को सिक्किम में विधानसभा के लिए भी वोट डाले जाएंगे.
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 10 अप्रैल को होगा. इस तारीख को कुल 92 संसदीय क्षेत्र में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस दौर में अंडमान-निकोबार (1), बिहार (6), चंडीगढ़ (1), छत्तीसगढ़ (1), हरियाणा (10), जम्मू-कश्मीर (1), झारखंड (5), केरल (20), लक्षद्वीप (1), मध्य प्रदेश (9), महाराष्ट्र (10), दिल्ली (7), उड़ीसा (10) और उत्तर प्रदेश (10) में वोट डाले जाएंगे. इसी तारीख को उड़ीसा में विधानसभा चुनाव का पहला चरण होगा. 147 में से 70 सीटों के लिए मतदाता वोट डालेंगे.
9 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होगा. इस चरण में 5 पूर्वोत्तर राज्यों के कुल 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसमें अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के दो-दो व मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड की 1--1 सीटों पर मतदान होगा.
लोकसभा चुनाव का आगाज 7 अप्रैल को होगा. इस चरण में दो राज्यों के कुछ 6 सीटों पर मतदान होगा. इसमें असम के पांच और त्रिपुरा की 1 सीट शामिल है.
12:24PM ओपिनियन पोल पर EC को फैसला करना है: कांग्रेस
ओपिनियन पोल पर केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, 'इस पर चुनाव आयोग को फैसला करना है. हम इस पर फैसला कैसे कर सकते हैं. बीजेपी ओपिनियन पोल बैन करने के खिलाफ है. तो पैसे देकर चलता रहेगा पोल. जैसा एक स्टिंग में दिखाया गया. कांग्रेस पार्टी खुद ब खुद इस पर कोई निर्णय नहीं ले सकती.'
मध्य प्रदेश में तीन चरणों में मतदान
मध्य प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होंगे. 10,17 और 24 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट. 10 अप्रैल को 9 लोकसभा सीटों पर मतदान. 17 अप्रैल को 10 लोकसभा सीटों पर मतदान. 24 अप्रैल को 11 सीटों पर मतदान.
केरल में 10 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान
12:00PM कांग्रेस चुनाव के लिए तैयारः कपिल सिब्बल
केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, 'हम चुनाव के लिए तैयार हैं. हमारे लिए यह मुश्किल चुनाव नहीं है बल्कि मीडिया इसे बनाने की कोशिश कर रहा है. एक भी कांग्रेसी नेता ऐसा नहीं है जिसे दोषी करार दिया गया हो. सिर्फ आरोप लगाए जा रहे हैं.'
कर्नाटक में 17 अप्रैल को लोकसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 10,17, 24, 30 अप्रैल और 07 मई को चुनाव
हिमाचल प्रदेश में 7 मई को मतदान
हरियाणा में 10 अप्रैल को मतदान
गुजरात में 30 अप्रैल को चुनाव
गोवा में 17 अप्रैल को चुनाव
असम में 7, 12 और 24 अप्रैल को चुनाव
अरुणाचल प्रदेश में 9 अप्रैल को चुनाव
11:30AM बीजेपी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रही हैः सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, हम सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस अपनी साख बचाने में जुटी है. तीसरा मोर्चा अपनी जमीन बचाने में लगी हुई है तो कुछ पार्टियों अपनी जमीन बनाने में. हम उम्मीद करते हैं कि देश की जनता मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी को वोट देगी.
पांच साल बाद आपको फिर मौका मिला है अपने प्रतिनिधियों को चुनने का. लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. देश भर में 9 चरणों में 7 अप्रैल से 12 मई तक लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. चुनाव आयोग ने बुधवार को नई दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. 16 मई को वोटों की गिनती होगी और अगली लोकसभा की स्थिति साफ हो जाएगी.
आंध्र प्रदेश में 30 अप्रैल और 7 मई को चुनाव
11:10AM आंध्र और उड़ीसा के विधानसभा चुनावों की तारीख
9 अप्रैल को उड़ीसा में विधानसभा चुनाव. आंध्र प्रदेश में 30 अप्रैल और 7 मई को होगा चुनाव.
11:05AM लोकसभा चुनावः 16 मई को मतगणना
मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी कि वोटों की गिनती 16 मई को होगी. लोकसभा और तीन विधानसभा चुनावों के नतीजे इसी दिन घोषित होंगे.
10:59AM
7 अप्रैल को पहला चरण. 9 अप्रैल को दूसरा चरण. 10 अप्रैल को तीसरा चरण. 12 अप्रैल को चौथा चरण. 17 अप्रैल को पांचवां चरण. 24 अप्रैल को छठे दौर का मतदान. 30 अप्रैल को सांतवें दौर का मतदान. 7 मई को आठवें दौर का मतदान. 12 मई को नौवें दौर का मतदान.
10:52AM लोकसभा चुनाव में पहली बार NOTA विकल्प भी होगाः EC
वीएस संपत ने कहा, लोकसभा चुनाव में पहली बार NOTA विकल्प भी होगा. पहली बार फोटो वोटर स्लिप का इस्तेमाल. वोटर को जागरुक करने के लिए पर्यवेक्षक. उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक. उम्मीदवारों के खर्च पर कड़ी निगाहें.
10:48AM 9.30 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं: वीएस संपत
चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा, 9.30 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जो पिछली बार की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा है. हर पोलिंग बूथ पर पानी और शेड की व्यवस्था. बूथ पर विकलांगों के लिए खास व्यवस्था. आज से चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगा.
10:35AM कुल 81.4 करोड़ मतदाता वोट डालेंगेः वीएस संपत
मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत ने कहा, चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई. लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होंगे. परीक्षाओं को ध्यान में रखकर चुनाव तारीखें तय की गई. मौसम का भी ध्यान रखा जा रहा है. लोकसभा चुनाव में कुल 81.4 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे. पिछले चुनाव की तुलना में 10 करोड़ मतदाता ज्यादा. हम मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए मुहिम चलाएंगे. 98.64 फीसदी मतदाताओं के पास पहचान पत्र.
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय पर एक शख्स ने काली स्याही फेंक दी.
गुजरात नरेंद्र मोदी का गढ़ है. कांग्रेस ने लाख कोशिश की लेकिन वह मोदी के गुजरात में सिक्का नहीं जमा सकी. अब अरविंद केजरीवाल ऐसा करने जा रहे हैं. केजरीवाल जल्द ही गुजरात में बड़ी रैली और उससे पहले रोड शो करेंगे, लेकिन क्या वह सफल हो पाएंगे?
कौन सा अंक आपके लिए शुभ है? आपके लिए शुभ रंग क्या है, जानें सोनल वर्मा से तेज तारे के साथ.
9: 20 AM महिला दिवस पर DND और मयूर विहार लिंक रोड टोल फ्री
8 मार्च महिला दिवस पर डीएनडी और मयूर विहार लिंक रोड महिलाओं के लिए पूरी तरह टोल फ्री होगा. जो भी महिला खुद ड्राइव करके वहां से गुजरेगी उन्हें टोल नहीं देना पड़ेगा.
8:59 AM मोदी के गढ़ गुजरात पहुंचे अरविंद केजरीवाल
गुजरात पहुंचे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोसिया, संजय सिंह साथ. 7 मार्च को केजरीवाल राजकोट जाएंगे. 6 मार्च को भुज से राजकोट तक करेंगे प्रचार.
8: 40 AM अहमदाबाद से भुज तक रोड शो करेंगे अरविंद केजरीवाल
आज मोदी के गढ़ में केजरीवाल, 4 दिनों के दौरे के लिए दिल्ली से रवाना हुई टीम केजरीवाल, अहमदाबाद में इंतजार में खड़े आप समर्थक.
06:42 AM AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात रवाना
अरविंद केजरीवाल गुजरात रवाना. आज से चार दिनों के दौरे पर हैं AAP संयोजक. केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी गुजरात गए.
06:30 AM
आज होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान. 10:30 बजे विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस.
12:14 AM गुजरात पुलिस ने गुलबर्ग धन गबन मामले में तीस्ता के जमानत आवेदन का किया विरोध
गुजरात पुलिस ने गुलबर्ग सोसायटी धन गबन मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़, उनके पति जावेद आनंद और अन्य के अग्रिम जमानत आवेदन का विरोध किया.
12:04AM हमारी सुंदर कहानी है, आप प्यार करेंगे और हमारी पीठ थपथपायेंगे: सुब्रत रॉय
‘आप जब हमारी कहानी सुनेंगे, तब आप हमें प्यार करेंगे और हमारी पीठ थपथपायेंगे’, ये ही वे शब्द हैं जिनमें सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने उच्चतम न्यायालय में अपने समूह के कठिन दौर को बयां किया.