scorecardresearch
 

01 अप्रैल 2016: दिनभर की सभी बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X

22:50 PM अभिनेता एजाज खान ने कहा कि प्रत्यूषा खुदकुशी नहीं कर सकती
अभिनेता एजाज खान ने कहा कि प्रत्यूषा बनर्जी खुदकुशी नहीं कर सकती

09:02 PM मुंबई: टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने खुदकुशी की
मुंबई: टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने खुदकुशी की

09:00 PM भारतीय 59 मछुआरे पाकिस्तान में गिरफ्तार
भारतीय 59 मछुआरे पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए हैं. इनके 10 नाव भी पाकिस्तानी पुलिस के कब्जे में.  

08:26 PM दिल्ली से आगरा तक के लिए गतिमान एक्सप्रेस का उद्घाटन 5 अप्रैल को
दिल्ली से आगरा तक के लिए गतिमान एक्सप्रेस का उद्घाटन 5 अप्रैल को

08:12 PM विजय माल्या कल ED के सामने पेश नहीं होंगे
विजय माल्या कल ED के सामने पेश नहीं होंगे.

09:36 PM दिल्ली में CNG 60 पैसे सस्ती हुई
दिल्ली में CNG 60 पैसे सस्ती हुई जबकि एनसीआर में 70 पैसे सस्ती हुई

Advertisement

07:26 PM कोलकाता पुलिस ने हैदराबाद में IVRCL कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ की
कोलकाता पुलिस ने हैदराबाद में IVRCL कंपनी के अधिकारियों से 4 घंटे तक पूछताछ की

07:14 PM कोलकाता पुल हादसा: बीजेपी ने विरोध में निकाला कैंडल मार्च
कोलकाता पुल हादसा: बीजेपी ने विरोध में निकाला कैंडल मार्च.

 

06:40 PM साल 2015-16 में राजकोषीय घाटा 3.9 फीसदी के अंदर: वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्रालय का कहना है कि सरकार ने साल 2015-16 में राजकोषीय घाटा 3.9 फीसदी रहने की उम्मीद जताई थी और आंकड़ें उम्मीद के मुताबिक हैं.

06:19 PM बाबुल सुप्रियो ने कहा कि हादसे को लेकर ममता का बयान गलत
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि पुल निर्माण को लेकर ममता बनर्जी का बयान बेहद गलत है.

05:56 PM कल राहुल गांधी हादसे का जायजा लेने कोलकाता जाएंगे
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हादसे का जायजा लेने कल कोलकाता जाएंगे

05:49 PM रिटायर्ड IAS अफसर रमेश कुमार आंध्र प्रदेश के चुनाव आयुक्त बने
रिटायर्ड IAS अफसर रमेश कुमार आंध्र प्रदेश के नए चुनाव आयुक्त बनाए गए हैं.

05:24 PM हरियाणा: मुरथल गैंग रेप मामले में HC की फटकार के बाद केस दर्ज
हरियाणा के मुरथल गैंग रेप मामले में HC की फटकार के बाद पहली एफआईआर दर्ज की गई है 

Advertisement

05:16 PM व्यापम केस: ED ने दो आरोपियों की करीब 9 करोड़ की जमीन जब्त की
व्यापम केस में कार्रवाई करते हुए ED ने दो आरोपियों की करीब 9 करोड़ रुपये की जमीन जब्त की

05:02 PM बीजेपी सांसद उदित राज ने दिल्ली सरकार का बजट दलित विरोधी बताया
बीजेपी सांसद उदित राज ने दिल्ली सरकार के बजट को दलित विरोधी करार दिया

04:42 PM कोलकाता हादसे की जांच CBI से कराने के लिए HC में याचिका
कोलकाता हादसे की जांच CBI से कराने के लिए HC में याचिका दी गई है. ये याचिका एक वकील ने दायर की है

04:00 PM फ्रांस: सेंट्रल पेरिस में ब्लास्ट

03:45 PM उत्तराखंड बजट विनियोग मामले पर अब कोर्ट में 6 अप्रैल को सुनवाई
उत्तराखंड बजट विनियोग मामले पर अब नैनीताल हाई कोर्ट में 6 अप्रैल को सुनवाई होगी

 

03:23 PM श्रीनगर: जामा मस्जिद में लहराएं गए पाकिस्तानी झंडे

 

03:20 PM इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका खारिज हुई

 

03:10 PM कोलकाता हादसा: घटनास्थल से सैंपल लेने पहुंची फॉरेंसिक टीम

 

03:04 PM उमर-कन्हैया की सुरक्षा को लेकर JNUSU ने VC को लिखी चिट्ठी
उमर खालिद और कन्हैया कुमार की सुरक्षा को खतरा देखते हुए जेएनयू छात्रसंघ ने वीसी को चिट्ठी लिखी.

Advertisement

03:00 PM देश को तोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर षड्यंत्र हो रहा है: गिरिराज सिंह

 

02:51 PM मुरथल गैंगरेप: हरियाणा पुलिस ने FIR दर्ज की

 

02:50 AM गुजरात: रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, 3 लोग घायल

02:46 PM हैदराबाद यूनिवर्सिटी: योगेंद्र यादव को मेन गेट पर रोका गया
पूर्व आप नेता और एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव को हैदराबाद यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर रोका गया.

02:43 PM महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने IVRCL कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की

02:26 PM जाट आरक्षण पर हरियाणा सरकार के बिल को चुनौती देंगे BJP सांसद राजकुमार सैनी

 

02:17 PM आज दोपहर तीन बजे पाकिस्तान के लिए रवाना होगी JIT
पठानकोट हमलों की जांच के लिए भारत आई पाकिस्तान JIT आज हो सकती है रवाना.

02:12 PM बीजापुर: CRPF ने बरामद किए 9 रिमोट कंट्रोल IED
बीजापुर में CRPF ने बरामद किए 9 रिमोट कंट्रोल IED.

01:41 PM कोलकाता हादसा: IVRCL कंपनी के 5 अधिकारी हिरासत में

01:16 PM कोलकाता हादसा: राहत बचाव का काम पूरा हुआ

 

01:13 PM मंदिरों में समानता पर बोली महाराष्ट्र सरकार- हम लैंगिक भेदभाव के खिलाफ
मंदिरों में महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने पर बोली महाराष्ट्र सरकार- हम लैंगिक भेदभाव का विरोध करते हैं.

Advertisement

01:03 PM ब्रिज गिरना हादसा था, किसी एक को कैसे जिम्मेदार बनाया जा सकता है: IVRCL

 

01:01 PM कोलकाता हादसे पर बोली IVRCL कंपनी- हादसे की जिम्मेदारी किसको दी जाए

12:53 PM कोलकाता हादसे पर बोली IVRCL कंपनी का बयान- जांच में पूरा सहयोग करेंगे

12:48 PM कोलकाता हादसे पर IVRCL कंपनी ने कहा- जांच में पूरा सहयोग करेंगे

 

12:44 PM दारुल उलूम का फतवा शहीदों का अपमान: साध्वी निरंजन ज्योति

 

12:40 PM भारत में रहना है तो 'भारत माता की जय' कहना ही होगा: प्रताप सरनाईक
दारुल उलूम के फतवे के खिलाफ बोले शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक- भारत में रहने वालों को बोलना होगा भारत माता की जय. नहीं बोलेंगे तो शिवसेना स्टाइल में देंगे जवाब.

12:31 PM दिल्ली: NIA हेडक्वार्टर से रवाना हुई पाकिस्तान JIT
पठानकोट हमलों की जांच के लिए भारत आई पाकिस्तान JIT दिल्ली में NIA हेडक्वार्टर से रवाना हुई.

12:28 PM बंगलुरु: पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
बंगलुरु में PUC पेपर लीक होने के बाद प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.

12:24 PM हम भारत माता की जय बोलते हैं, बोलते रहेंगे: शहनवाज हुसैन
बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने कहा- हम तो भारत माता की जय बोलते हैं और बोलते रहेंगे.

Advertisement

12:14 PM पाकिस्तान JIT का दौरा संतोषजनक: किरन रिजिजू

 

12:00 PM बंगलुरु: PUC पेपर लीक होने के बाद ABVP का सड़कों पर प्रदर्शन

 

11:53 AM कोलकाता: बीजेपी ने TMC सरकार के खिलाफ 'चार्जशीट ऑफ करप्शन' जारी किया

 

11:40 AM 65 की उम्र में ही रिटायर होंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

 

11:36 AM SC ने चुनावी उम्मीदवारों की संपत्ति के वेरिफिकेशन की मांग वाली याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी उम्मीदवारों की संपत्ति के वेरिफिकेशन की मांग वाली याचिका को खारिज किया. कहा- चुनाव जीतने के बाद किसी उम्मीदवार को अयोग्य करार देने के लिए कोई कानून नहीं.

11:25 AM उत्तराखंड HC ने टाली कांग्रेस के बागी विधायकों के मामले की सुनवाई
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने कांग्रेस के बागी विधायकों के मामले की सुनवाई 11 अप्रैल तक टाल दी है. कोर्ट ने इस मामले को राजनीति से प्ररित बताते हुए इसे कम मह्तव का मुद्दा भी कहा.

11:21 AM सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को कहा 'बेवकूफ'

11:13 AM देश के सभी स्कूलों में समान पाठ्यक्रम की PIL सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
देश भर के स्कूलों में समान पाठ्यक्रम की मांग पर दाखिल PIL सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा याचिका में कोई दम नहीं.

Advertisement

11:06 AM कोलकाता हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 24 हुआ

11:01 AM कोलकाता हादसे में राहत कार्य में जुटे RSS के कार्यकर्ता

 

10:38 AM कोलकाता हादसा: 5 सदस्यीय टीम जांच के लिए हैदराबाद पहुंची

 

10:29 AM जम्मू-कश्मीर: 4 अप्रैल को CM पद की शपथ ले सकती हैं महबूबा मुफ्ती
4 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं महबूबा मुफ्ती. वह जम्मू-कश्मीर की पहली महिला सीएम होंगी.

10:18 AM उत्तराखंड: केंद्र के बजट अध्यादेश के खिलाफ आज हाईकोर्ट में हरीश रावत डालेंगे याचिका
केंद्र के बजट अध्यादेश को चुनौती देने के लिए हरीश रावत और पूर्व संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश की तरफ से उत्तराखंड हाई कोर्ट में आज डाली जा रही दो याचिकाएं. वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल करेंगे पैरवी.

09:58 AM गोवा: सरकार ने कसीनो लाइसेंस एक साल के लिए बढ़ाया
गोवा सरकार ने मंडोवी नदी के पास कसीनो वालों की लाइसेंस अवधि एक साल के लिए बढ़ाई.

09:48 AM कोलकाता हादसा: सिर्फ लाशें निकालने के लिए हटाया जा रहा मलबा

 

09:30 AM भारत माता की जय बोलना मुसलमानों के लिए जायज नहीं: दारुल उलूम, देवबंद
भारत माता की जय बोलना मुसलमानों के लिए जायज नहीं: दारुल उलूम, देवबंद

09:21 AM सेंसेक्स में 84 अंकों की गिरावट, निफ्टी 7700 के करीब
सेंसेक्स में 84 अंकों की गिरावट, निफ्टी 7700 के करीब

09:16 AM तुर्की में कार बम हमले में 7 की मौत, 14 घायल
तुर्की में कार बम हमले में 7 की मौत, 14 घायल

09:06 AM आतंकी संगठनों को सपोर्ट करने वालों पर नजर रखेंगे अमेरिका और सऊदी अरब
आतंकी संगठनों को सपोर्ट करने वालों पर नजर रखेंगे अमेरिका और सऊदी अरब.

09:04 AM फ्लाइट ऑपरेट करने से मना करने वाले को एयर इंडिया ने किया सस्पेंड

 

08:53 AM कोलकाता हादसा: अब तक 23 लोगों की मौत

 

08:39 AM कोलकाता हादसा: मलबे में दबे लोगों के बचने की संभावना कम

 

08:27 AM जापान में भूकंप के जबरदस्त झटके, तीव्रता 6.1
जापान में भूकंप के जबरदस्त झटके, तीव्रता 6.1. अब तक सुनामी की चेतावनी नहीं.

08:23 AM कोलकाता में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

 

08:19 AM PM मोदी ने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

 

08:03 AM दिल्ली: बिल्डर फहीम अहमद की गोली मारकर हत्या

 

07:39 AM बोफोर्स मामले में अमिताभ बच्चन ने लिखा ब्लॉग
बच्चन ने लिखा कि 25 साल से वह झूठ और निंदा झेल रहे हैं.

07:20 AM आरके पचौरी पर एक यूरोपी महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
आरके पचौरी पर एक यूरोपी महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

06:28 AM नवीन जिंदल ने जिंदल स्टेनलेस बोर्ड से दिया इस्तीफा
नवीन जिंदल ने अपने भाई रतन जिंदल के नेतृत्व वाली कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है.

06:15 AM मुंबईः टैंकर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
बीती रात मुंबई के गोरेगांव लिंक रोड पर हुए हादसे में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

05:47 AM 21वीं सदी की तकनीकें इस्तेमाल कर रहे हैं आतंकीः PM मोदी
उन्होंने कहा कि आतंकवाद विकसित हो गया है. आतंकवादी 21वीं सदी की तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन हम इससे जूझने के लिए अब भी पुराने तरीके अपना रहे हैं.

05:40 AM आतंकवाद को सिर्फ दूसरे की समस्या न समझें: PM मोदी
व्हाइट हाउस में पीएम मोदी ने कहा, 'हमें इस भावना को छोड़ना होगा कि आतंकवाद किसी और की समस्या है.'

05:35 AM वैश्विक की बजाए राष्ट्रीय स्तर पर हो रही आतंकवाद से लड़ाईः PM मोदी
मोदी ने कहा कि आतंकवाद वैश्विक स्तर पर फैला है लेकिन हम अब भी सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर इससे लड़ रहे है.

05:25 AM ब्रसेल्स हमले से मिली असली खतरे की जानकारीः पीएम मोदी

 

05:20 AM वॉशिंगटनः PM मोदी ने डिनर पर छेड़ा परमाणु सुरक्षा का मुद्दा
व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान पीएम मोदी ने परमाणु आतंकवाद के खतरे के मुद्दे को उठाया.

 

04:30 AM वॉशिंगटन डीसीः न्यूक्लियर समिट के डिनर पर पहुंचे PM मोदी

 

03:35 AM बिग बी ने कोलकाता ब्रिज हादसे पर लिखा ब्लॉग, जताया दुख
कोलकाता में गुरुवार को फ्लाई ओवर गिर जाने और इसमें कई लोगों की मौत और जख्मी हो जाने पर बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने दुख जताया है. उन्होंने अपने ब्लॉग में कहा कि काम के सिलसिले में कोलकाता में रहते हुए वो भी कई बार इस फ्लाई ओवर के पास से गुजरे होंगे. उन्होंने कहा कि नसीब और वक्त किसी का इंतजार नहीं करता

03:13 AM देविंदर सिंह पंजाब कांग्रेस से निलंबित
पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष वीर देविंदर सिंह को उनकी पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से गुरुवार को निलंबित कर दिया गया.

02:57 AM क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार, 9.28 लाख रुपये जब्त
हैदराबाद में एक क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद 11 लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और इस मामले में 9.28 लाख रुपये और 26 मोबाइल फोन जब्त किए गए.

02:31 AM कोलकाता ब्रिज हादसाः PM मोदी ने दीदी को दिया मदद का आश्वासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में फ्लाई ओवर गिरने की घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की और केंद्र की ओर से हर तरह की मदद का आश्वासन दिया.

02:15 AM सोनिया गांधी मई मे सौराष्ट्र में किसानों की रैली को करेंगी संबोधित
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मई के पहले पखवाड़े में सौराष्ट्र क्षेत्र में किसानों की एक रैली को संबोधित करेंगी. पार्टी के सूत्रों ने बताया कि रैली के लिए तारीख और स्थान पर फैसला अगले पखवाड़े किया जाएगा.

02:00 AM कोलकाता पुल हादसाः रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
कोलकाता में गुरुवार को एक निर्माणाधीन पुल गिरने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम रात को भी जारी है.

 

01:47 AM नॉर्थ दिल्लीः रंजिश के चलते बिल्डर की गोली मारकर हत्या
उत्तरी दिल्ली के बल्ली मारन इलाके में फहीम नाम के एक बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. रात 11 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया. ये मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है.

01:20 AM वर्जीनियाः बस स्टेशन पर गोलियां चलाने वाला गिरफ्तार
ताजा जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी और एक महिला घायल हुई है.

01:05 AM वर्जीनियाः बस स्टेशन पर चली गोलियां, तीन जख्मी
वर्जीनिया पुलिस के सूत्रों ने जानकारी दी है कि रिचमंड स्थित ग्रेहाउंड बस स्टेशन पर गोलियां चलाई गईं. इस घटना में एक सैनिक समेत तीन लोग घायल हुए हैं.

12:49 AM हीना जहीर नकवी बोली- सिर्फ बोलकर क्यों हो तलाक?
पहली महिला काजी हीना जहीर नकवी ने कहा कि तलाक सिर्फ बोलकर क्यों दिया जाए? उन्होंने कहा कि ज्यादातर महिलाएं इसके खिलाफ हैं.

12:42 AM वॉशिंगटनः बराक ओबामा से मिले चीनी राष्ट्रपति
वॉशिंगटन डीसी में न्यूक्लियर समिट से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग ने मुलाकात की.

12:10 AM भारत और अमेरिका के बीच LIGO परियोजना पर सहमति
भारत और अमेरिका के बीच LIGO परियोजना पर सहमति.

12:05 AM कोलकाता हादसा: 21 लोगों की मौत, 85 जख्मी, 2 गंभीर
कोलकाता हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 85 लोग जख्मी हैं

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement