scorecardresearch
 

12 अप्रैल 2014: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड जगत में शनिवार 12 अप्रैल 2014 को क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X
राहुल गांधी
राहुल गांधी

09.20PM 10 साल से सरकार है, थोड़ी एंटी इंकम्‍बेंसी होगी: राहुल गांधी
हम 10 साल से सरकार में हैं ये सच्‍चाई है, इसे आप बदल नहीं सकते और यह अपने आप में बड़ी उपलब्‍िध है. नेहरू जी की सरकार सबसे लंबी सरकार थी और उनके बाद मनमोहन सिंह जी की सरकार सबसे लंबी सरकार है. इतनी लंबी सरकार है तो थोड़ा-बहुत एंटी इंकम्‍बेंसी होगी, इस बात को मानकर चलना है. लेकिन पिछले 10 सालों में हमने 15 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, यही लोग भारत के मानव संसाधन हैं. मुझे लगता है कि हमने अधिकार की बात की है, सड़कें बनाई हैं, एयरपोर्ट बनाए हैं तो हमने काफी लोगों की जिन्‍दगी में बदलावा लाया है और मुझे लगता है कि हमें इसका फायदा मिलेगा.

09.13PM बीजेपी की मार्केटिंग हमसे बेहतर है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा,  देखिए कांग्रेस का जो बेस गरीब जनता का बेस है. बीजेपी का बेस कॉर्पोरेट्स का बेस है और बीजेपी की मार्केटिंग एबिलिटीज हमसे बेहतर हैं. हमारे काम करने की क्षमता, हमारे कार्यक्रमों की क्षमता, हमारे कॉन्‍टेक्‍ट की क्षमता उनसे बेहतर हैं. आम तौर पर हर कैंपेन में उनके कैंपेन का शोर ज्‍यादा होता है. आप किसी भी कैंपेन को देख लें उनकी आवाज ज्‍यादा होती है, मगर जब रिजल्‍ट निकलते हैं तो दूसरी बात होती है. अगर आप सेफोलोजिस्‍ट से भी पूछेंगे तो वे भी ये बात कहेंगे कि जो कांग्रेस का बायस होता है, गरीब लोग कांग्रेस को वोट करते हैं, कमजोर लोग कांग्रेस को वोट करते हैं तो उनकी आवाज कम होती है.

Advertisement

09.11PM 2004 और 2009 में भी सर्वे में हम हार रहे थे: राहुल गांधी
चुनाव पूर्व सर्वे में पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, देखिए, ओपिनियन पोल 2004 में कह रहे थे कि कांग्रेस पार्टी हारेगी, इंडिया शाइनिंग का मार्केटिंग कैंपेन था. 2009 में भी ओपिनियन पोल में यही कहा गया और रिजल्‍ट दूसरा ही निकला. बीजेपी की मार्केटिंग अच्‍छी है, मगर अंत में रिजल्‍ट देखते हैं.

09.07PM कांग्रेस को बहुमत मिलना चाहिए: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस को बहुमत मिलना चाहिए. मगर जो हमारी लड़ाई असल में विचारधारा की लड़ाई है, चुनाव में दो विचारधाराएं हैं. हमारी सोच है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को शक्ति दी जाए. हम विकेंद्रीकरण की बात करते हैं, अधिकार की बात करते हैं. उनकी सोच सत्ता की शक्ति है, एक व्‍यक्ति सारी शक्ति ले जाए और हिन्‍दुस्‍तान को इस तरह से चलाए. ये बिल्‍कुल अलग तरह की विचारधारा है. अगर आप कांग्रेस पार्टी की सफलताओं को देखेंगे तो आप देखेंगे कि हम तब सफल होते हैं जब लोगों को शक्ति देते हैं. आजादी की लड़ाई से ही हम ऐसा कर रहे हैं. आजादी की लड़ाई में लोगों शक्ति दी, हरितक्रांति के समय शक्ति दी, टेलिकॉम क्रांति के समय शक्ति दी और लोगों का सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार आदि अधिकार देकर भी शक्ति दी है. हमारी कोशिश है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इस देश को चलाएं.

Advertisement

09.04PM हमने हर क्षेत्र में एनडीए से ज्‍यादा काम किया: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आज तक से बात करते हुए कहा कि हमने हर क्षेत्र में एनडीए से ज्‍यादा काम किया है.

09.02PM हम सभी को ताकत देना चाहते हैं: राहुल गांधी

 

07:30PM अखिलेश की रामपुर रैली में नहीं शामिल हुए आजम खान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रामपुर में एक रैली को संबोधित किया. इस रैली में आजम खान शामिल नहीं हुए. आजम खान पर चुनाव आयोग ने बैन लगा रखा है.

07:15PM दिल्ली: भजनपुरा में गैस सिलेंडर फटा, एक की मौत
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एलपीजी फटने से एक घर में आग लग गई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

05:50 PM वरुण गलत रास्ते पर चला गया है: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने अपने चचेरे भाई और बीजेपी नेता वरुण गांधी के बारे में कहा है कि वह गलत रास्ते पर चला गया है.

4.21PM यूपी के संभल में आजम खान के खिलाफ केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के संभल में आजम खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. भड़काऊ भाषण के आरोप में आजम के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है.

4.16PM लखीमपुर: मुलायम सिंह की सभा में सांड घुसा, अफरातफरी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में आयोजित हा रही सपा प्रमुख मुलायम की रैली में अचानक एक सांड और बंदर घुस आए, जिस कारण वहां अफरातफरी मच गई.

Advertisement

 

03:12PM राहुल गांधी के पास 8 करोड़ 7 लाख रुपये की संपत्ति

03:03PM मशहूर गीतकार गुलजार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
मशहूर गीतकार गुलजार को मिला सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान. मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार.

02:53PM मैंने नरेंद्र मोदी पर निजी हमला नहीं कियाः राहुल गांधी
नरेंद्र मोदी पर निजी हमला करने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, मैंने निजी हमला नहीं किया. मैंने तो सिर्फ हलफनामे में जो अब तक कहा गया है उसका जिक्र किया.

02:50PM अमेठी से मेरा पारिवारिक रिश्ताः राहुल गांधी
अमेठी से राहुल गांधी ने नामांकन भरा. पर्चा भरने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी से मेरा पारिवारिक रिश्ता है. अमेठी के लिए काम करने की खुशी है. उम्मीद है कि अच्छी जीत होगी. महिलाओं के लिए बहुत काम किया है. रेल से अमेठी को जोड़ा है. 

02:42PM एनडीए की सरकार बनी तो रॉबर्ट वाड्रा को जेलः उमा भारती
बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा कि अगर एनडीए की सरकार बनती है तो रॉबर्ट वाड्रा जेल जाएंगे.

02:05PM नामांकन दाखिल करने पहुंचे राहुल गांधी
नामांकन दाखिल करने पहुंचे राहुल गांधी. साथ में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद.

01:40PM गौरीगंज पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
अमेठी में राहुल गांधी का रोड शो. गौरीगंज में राहुल गांधी का भव्य स्वागत. प्रियंका गांधी भी साथ में मौजूद.

Advertisement

1:12PM छत्तीसगढ़: बीजापुर के कुटरु में नक्‍सली हमला
बीजापुर के कुटरु में नक्‍सली हमला हुआ है. इस हमले में CRPF के 7 जवान शहीद हो गए हैं. जवान पोलिंग पार्टी के साथ थे.

12:40PM अमेठी में राहुल गांधी का रोड शो जारी
अमेठी में राहुल गांधी का रोड शो चल रहा है. राहुल आज वहां नामांकन भरेंगे. उनके साथ सोनिया गांधी और प्रियंका भी साथ है.

12:15PM अमहट एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी
अमहट एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी. प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पहले से ही एयरपोर्ट पर मौजूद हैं. आज अमेठी से पर्चा भरेंगे राहुल गांधी.

11:52AM मैं झूठे वादे नहीं करूंगाः नरेंद्र मोदी
जसवंत सिंह के गढ़ बाड़मेर में नरेंद्र मोदी की रैली. मोदी ने कहा- मैं झूठे वादे नहीं करूंगा. भरोसा हो तो वोट देना वरना मत देना. हमारा लक्ष्य विकास और सुशासन. आज देश में भरोसे की कमी है.

11:45AM सारण से राबड़ी देवी ने नामांकन दाखिल किया
सारण से आरजेडी उम्मीदवार राबड़ी देवी ने नोमिनेशन दाखिल किया. इस दौरान लालू प्रसाद यादव भी मौजूद थे. यह राबड़ी देवी का पहला लोकसभा चुनाव है. पिछले लोकसभा चुनाव में लालू यादव इस सीट से सांसद थे.

11:30AM सियाचिन पर संजय बारू का दावा बकवासः पूर्व सेनाध्यक्ष
पूर्व सेनाध्यक्ष और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर जनरल जेजे सिंह ने संजय बारू के उन दावों को खारिज किया है जिसमें कहा गया, 'सियाचिन से जवान हटाना चाहती थी सेना.'

Advertisement

11:10AM अमित शाह पर बैन के खिलाफ अपील करेगी बीजेपी
अमित शाह पर बैन लगाने के खिलाफ अपील करेगी बीजेपी. पार्टी प्रवक्ता अमित शाह ने कहा, हम चुनाव आयोग को इस फैसले पर पुनर्विचार करने कहेंगे. हम इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. आजम खान और अमित शाह को एक ही नजरिए से नहीं देखा जा सकता. आजम खान और समाजवादी पार्टी ने सांप्रदायिक तनाव पैदा किया.

10:45AM फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचे प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा
फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचे प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा. अमेठी के लिए रवाना हुए. आज नोमिनेशन दाखिल करेंगे राहुल गांधी.

10:03AM यूपी: कुशीनगर में 10वीं की छात्रा को जिंदा जलाया
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रेप करने में नाकाम होने के बाद 10वीं की छात्रा को जिंदा जलाया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

09:30AM लोकसभा चुनावः चौथे दौर का मतदान जारी
सोलहवी लोकसभा चुनाव के लिए चौथे दौर का मतदान जारी. 4 राज्यों की 7 सीटों पर वोटिंग. सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम.

09:15AM जसंवत के गढ़ बाड़मेर में गरजेंगे नरेंद्र मोदी
जसंवत सिंह के गढ़ बाड़मेर में आज गरजेंगे नरेंद्र मोदी. कर्नल सोनाराम के लिए करेंगे प्रचार. राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में भी 2 रैली.

09:00AM आजम खान ने गांधी परिवार के खिलाफ उगला जहर
आजम खान ने गांधी परिवार के खिलाफ उगला जहर. चुनाव आयोग के प्रतिबंध से ऐन पहले बिजनौर की रैली में दिया बयान. कहा- राजीव और संजय के गुनाहों के लिए उन्हें मिली माकूल सजा.

Advertisement

07:30 AM आज नामांकन से पहले 40 किमी रोड शो करेंगे राहुल
आज अमेठी से नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी. सोनिया गांधी और प्रियंका भी होंगी साथ. नामांकन से पहले 40 किमी का होगा रोड शो.

12:10AM तारीफ के बाद कांग्रेस ने वाजपेयी को ‘विभाजनकारी व्यक्ति’ बताया
नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ करने के बाद कांग्रेस ने उन्हें एक ‘विभाजनकारी व्यक्ति’ बताया और साथ ही कहा कि उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी के साथ आजाद भारत में विभाजनकारी राजनीति की शुरुआत की.

12:05AM भारत ने अग्नि 1 मिसाइल का पहला रात्रिकालीन सफल परीक्षण किया
भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम अग्नि 1 बैलिस्टिक मिसाइल का प्रथम रात्रिकालीन सफल परीक्षण किया: रक्षा सूत्र.

Advertisement
Advertisement