scorecardresearch
 

साल 2016 में बदलेंगी ये 16 चीजें

नए साल में कैलेंडर से साथ ही ऐसी कई और चीजें भी बदल रही हैं जिनका आम जनता से सीधा कनेक्शन है.

Advertisement
X

नए साल का आगाज हो गया. 2016 को लेकर सोशल मीडिया पर एक संदेश भी चला- 'लुक 20 फील 16' यानी 'मैच्योर बनें और जवां फील' करें. कैलेंडर से साथ ही ऐसी कई चीजें भी बदल रही हैं जिनका आम जनता से सीधा कनेक्शन है. कहीं जेब ढीली होगी तो कहीं जेब में ज्यादा पैसे आने का भी संयोग है. ये हैं वो 16 बड़े बदलाव-

1. राजधानी दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए गाड़ियों पर ऑड इवन फॉर्मूले का ट्रायल एक जनवरी से शुरू हो रहा है. शुरुआत में 15 दिनों के लिए यह फॉर्मूला लागू किया गया है. सफल रहने पर इसे आगे भी लागू किया जाएगा.

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि एक जनवरी 2016 से तीसरी और चौथी श्रेणी के कर्मचारियों की भर्तियों में इंटरव्यू नहीं होगा. इसके लिए मेरिट के आधार पर सेलेक्शन होंगे.

Advertisement

3. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडि‍या (SBI) में से लॉकर लेने और बैंक अकाउंट मेंटेनेंस का खर्च बढ़ जाएगा.

4. केंद्र के फैसले के मुताबिक, 1 जनवरी 2016 से 10 लाख रुपए की सालाना इनकम वालों को एलपीजी गैस सब्सिडी नहीं मि‍लेगी.

5. जनवरी से EPFO अकाउंट होल्डर्स के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को जरूरी बना दि‍या जाएगा.

6. सुप्रीम ने दि‍ल्ली में 1 जनवरी 2016 से मार्च, 2016 तक 2000 सीसी से ज्यादा इंजन वाली कारों की रजि‍स्ट्री और नई डीजल कारों को बेचने पर रोक लगाने का आदेश दिया है.

7. देश में कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के 1 जनवरी से 2 लाख रुपए से ज्यादा के किसी भी सामान की खरीद और बिक्री पर पैन कार्ड का डीटेल देना जरूरी होगा.

8. कैश कार्ड या प्री-पेड कार्ड से साल में 50 हजार रुपए से ज्यादा की खरीदारी पर भी अब पैन कार्ड का डीटेल देना जरूरी होगा.

9. अगर बातचीत के दौरान आपकी कॉल बीच में ही कट जाती है तो 1 जनवरी 2016 से आपके मोबाइल ऑपरेटर पर प्रति कॉल ड्रॉप 1 रुपए का जुर्माना लगेगा.

10. दिल्ली के स्कूलों में नए साल की पहली तारीख से नर्सरी एडमिशन शुरू हो जाएंगे.

Advertisement

11. एक जनवरी से ब्रिटेन भारत को दी जाने वाली वित्तीय सहायता पूरी तरह बंद कर देगा. ब्रिटेन की सरकार के फैसले के मुताबिक, वह वर्ष 2015 तक भारत को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में लगातार कमी करती रहेगी और उसके बाद सहायता पूरी तरह बंद कर देगी.

12. नए साल की पहली तारीख से मर्सेडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू, मारुति सुजुकी, ह्युदै समेत कई कंपनियां कीमतों में इजाफा करेंगी.

13. भारतीय रेलवे से सीनियर सिटीजन को खास सुविधाएं देने जा रहा है. रेलवे सीनियर सिटीजन कोटे की सीटें दो से बढ़ाकर चार करने जा रहा है.

14. नए साल से एक रुपये के नोट की वापसी हो रही है.

15. दिल्ली सरकार के एक फैसले के मुताबिक, नए साल से ऐसे किसी भी मामले की जांच में देरी नहीं होगी जिसमें डीएनए सैंपल की जरूरत होती है. सरकार ने फैसला लिया है कि अब ये रिपोर्ट 30 दिन के अंदर मिलेगी.

16. 2016 में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें भी लागू होनी हैं. सरकार जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने जा रही है. आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों का वेतन 16 प्रतिशत तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है.

Advertisement
Advertisement