scorecardresearch
 

मुंबई: आरे प्रदर्शन पर जावड़ेकर का बोले- दिल्ली मेट्रो के लिए भी काटे गए थे पेड़

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने शनिवार को लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो के लिए भी पेड़ काटे गए थे, उस समय भी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था. 

Advertisement
X
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो)
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो)

  • दिल्ली मेट्रो ने लगाए थे एक के बदले 5 पेड़
  • पर्यावरण प्रेमी और पार्टियां कर रही प्रदर्शन

मेट्रो के लिए मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटे जा रहे हैं. इसके खिलाफ लामबंद पर्यावरण प्रेमी और राजनीतिक दल विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल शिवसेना भी अपनी ही सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल है. इन सबके बीच अब तक मौन रही केंद्र सरकार की ओर से ने जवाब दिया है.

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने शनिवार को लखनऊ में कहा कि दिल्ली मेट्रो के लिए भी पेड़ काटे गए थे, उस समय भी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि तब दिल्ली मेट्रो ने एक के बदले पांच पौधे लगाए थे. आज वह पौधे पेड़ बन गए हैं.

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो आज दुनिया की बेस्ट मेट्रो है. पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए भी दी है. गौरतलब है कि वन संरक्षण से जुड़े एक संगठन ने पेड़ों की कटाई के लिए बीएमसी द्वारा जारी आदेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से लेकर हाई कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया था.

Advertisement

हाई कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई के बाद चार अक्टूबर को अपना फैसला सुना दिया. को कर दिया था. कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने देर शाम से ही पेड़ों की कटाई शुरू कर दी. मौके पर विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ने के साथ ही पुलिस ने तीन किलोमीटर के रेडियस में किसी भी शख्स के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी.

Advertisement
Advertisement