scorecardresearch
 

NEWSWRAP: पवार बोले- तीसरा मोर्चा व्यवहारिक नहीं, पढ़ें सोमवार सुबह की 5 अहम खबरें

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट हो रहे विपक्ष को बड़ा झटका लग सकता है. विपक्षी पार्टियों में सबसे बड़े नेताओं में से एक एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महागठबंधन और तीसरे मोर्चे को लेकर बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि ये सब 2019 चुनाव से पहले व्यवहारिक नहीं लगता है. शरद पवार के बयान पर शिवसेना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, और विपक्षी पार्टियों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है. पढ़ें सोमवार सुबह की 5 अहम खबरें.

Advertisement
X
शरद पवार
शरद पवार

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट हो रहे विपक्ष को बड़ा झटका लग सकता है. विपक्षी पार्टियों में सबसे बड़े नेताओं में से एक एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महागठबंधन और तीसरे मोर्चे को लेकर बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि ये सब 2019 चुनाव से पहले व्यवहारिक नहीं लगता है. शरद पवार के बयान पर शिवसेना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, और विपक्षी पार्टियों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है. पढ़ें सोमवार सुबह की 5 अहम खबरें.

सोमवार को शिवसेना ने सामना में लिखा कि विरोधियों को शरद पवार से सावधान रहना होगा, क्योंकि बीजेपी शरद पवार की जुबानी अपनी भाषा बुलवा रही है. सामना में लिखा कि शरद पवार बोल रहे हैं कि तीसरा मोर्चा असंभव है यही बात बीजेपी भी करती है. सामना में लिखा है कि तो क्या शरद पवार (गुरुजी) की जुबानी बीजेपी (मोदी) कुछ कहना चाह रहे हैं. उन्होंने लिखा कि पवार जैसे नेता विरोध में हैं या भी नहीं ये देखना होगा. यानी अगर नेतृत्व उनके पास नहीं रहेगा तो तीसरा मोर्चा प्रैक्टिकल नहीं होगा.

Advertisement

दिल्ली पुलिस को बुराड़ी इलाके के जिस घर में 11 शव मिले, वहां से कुछ लिखित दस्तावेज मिले हैं. इन दस्तावेजों से इस केस में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. दस्तावेजों में बाकायदा पूरे परिवार की मौत की पटकथा लिखी हुई है. घर की छानबीन में पुलिस को ऐसे दो रजिस्टर बरामद हुए हैं, जिनमें ये हैरान करने वाली जानकारी लिखी हुई है. रजिस्टर में जैसे-जैसे लिखा हुआ है, ठीक उसी हालत में 10 शव घर के अंदर लटके मिले हैं, जबकि ग्यारहवां शव दूसरे कमरे में पड़ा मिला है.

महाराष्ट्र के धुले जिले में बच्चा चोरी करने वाला गैंग समझकर कुछ लोगों ने 5 लोगों को जमकर पीट दिया. लोगों द्वारा लहूलुहान कर दिए जाने के बाद पांचों की मौत हो गई. धुले जिले की पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है. गांव में फैले तनाव के मद्देनजर सामाजिक संगठन के लोगों को साथ लेकर माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया है.

रूस में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में रविवार का दिन काफी रोमांचक रहा. पहले स्पेन और रूस के बीच मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जिसमें मेजबान टीम को कामयाबी मिली. उसके बाद देर रात खेले गए मैच में क्रोएशिया ने पेनाल्टी शूटआउट में डेनमार्क को परास्त कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की.

Advertisement

लखनऊ में टीले वाली मस्जिद के पास भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. मान्यताओं के मुताबिक लखनऊ को लक्ष्मण की नगरी माना जाता है और यहां पुरातात्विक रूप से लक्ष्मण के टीले का एक जिक्र भी है. 27 जून को बीजेपी के 2 पार्षदों रजनीश गुप्ता और रामकृष्ण यादव ने लखनऊ नगर निगम को एक प्रस्ताव दिया, जिसमें टीले वाली मस्जिद के पास नगर निगम की जमीन पर लक्ष्मण की मूर्ति लगाने की मांग रखी गई. इस प्रस्ताव पर सहमति बन चुकी है लेकिन प्रस्ताव नगर निगम में अभी पास नहीं हुआ है और न ही इसपर कोई आखिरी मुहर लगी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement