scorecardresearch
 

NewsWrap: वेदांती बोले- राम मंदिर पर मध्यस्थता करने वाले रविशंकर कौन, पढ़ें बड़ी खबरें

रामविलास वेदांती ने कहा- 'जेल गए हम, लाठियां खाई हमने और अचानक से श्रीश्री रविशंकर आ गए'. उन्होंने कहा कि रविशंकर तब कहां थे जब हम संघर्ष कर रहे थे. अमेरिका और यूरोप के कई शहरों पर लोन वुल्फ अटैक करवाने के बाद आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएस) की बुरी नजर अब भारत पर है. एक साथ पढ़िए बुधवार शाम की पांच बड़ी खबरें.

Advertisement
X
रामविलास वेदांती
रामविलास वेदांती

रामविलास वेदांती ने कहा- 'जेल गए हम, लाठियां खाई हमने और अचानक से श्रीश्री रविशंकर आ गए'. उन्होंने कहा कि रविशंकर तब कहां थे जब हम संघर्ष कर रहे थे. अमेरिका और यूरोप के कई शहरों पर लोन वुल्फ अटैक करवाने के बाद आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएस) की बुरी नजर अब भारत पर है. एक साथ पढ़िए बुधवार शाम की पांच बड़ी खबरें.

राम मंदिर मामले में मध्यस्थता का बीड़ा उठाने वाले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर पर अयोध्या आंदोलन से जुड़े रहे बीजेपी के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने सवाल उठाते हुए कहा कि रविशंकर कौन होते हैं, फैसला करने वाले. रामविलास वेदांती ने कहा- 'जेल गए हम, लाठियां खाई हमने और अचानक से श्रीश्री रविशंकर आ गए'. उन्होंने कहा कि रविशंकर तब कहां थे जब हम संघर्ष कर रहे थे.

Advertisement

अमेरिका और यूरोप के कई शहरों पर लोन वुल्फ अटैक करवाने के बाद आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएस) की बुरी नजर अब भारत पर है. उसने भारत में लोन-वोल्‍फ हमले की धमकी दी है. आईएस की यह मलयालम भाषा में दी गई है. इस ऑडियो क्लिप में आईएस ने केरल के त्रिसूर पुरम और कुंभ जैसे प्रमुख त्यौहार के समय लोन वुल्फ अटैक की धमकी दी है. जारी ऑडियो क्ल‍िप में इस्‍लामिक स्‍टेट के मंसूबे काफी खतरनाक सुनाई पड़ते हैं.

नोटबंदी के एक साल पूरे होने के बाद अब इनकम टैक्स विभाग की एक खास रिपोर्ट तैयार हो चुकी है. 27 पेज की इस रिपोर्ट में इनकम टैक्स विभाग ने खुलासा किया है कि नोटबंदी लागू होने के बाद देशभर में किस तरह से नोटबंदी के प्रभावों से बचने के लिए आम आदमी और संस्थाओं ने पुराने कैश को किनारे लगाने की कवायद की थी. इनकम टैक्स विभाग की रिपोर्ट में कालेधन को छिपाने के लिए तरह-तरह के कारोबारियों द्वारा अपनाए गए हथकंड़ों का जिक्र किया गया है.

गुजरात विधानसभा चुनाव हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है. कांग्रेस और बीजेपी के वरिष्ठ नेता एक तरफ जहां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. वहीं दूसरी तरफ जोड़-तोड़ की भी हर मुमकिन कोशिशों राजनीतिक दलों के बीच देखने को मिल रही हैं. मगर, कांग्रेस को अब तक इस दिशा में कोई बड़ा नेतृत्व हाथ नहीं लगा है.

Advertisement

चीन में लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बने शी जिनपिंग को माओ के बाद दूसरा सबसे शक्तिशाली नेता बताने के बाद अब उन्हें भगवान भी बताया जाने लगा है. खबरों के मुताबिक चीन के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में रह रहे ईसाई परिवारों को अब जीजस क्राइस्ट की तस्वीर की जगह शी जिनपिंग की तस्वीर लगाने का ‘हुक्म’ सुनाया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement