scorecardresearch
 

NewsWrap: दिल्ली चुनाव में 62.59% मतदान,पढ़ें रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था. रविवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए. वहीं ओडिशा में बारातियों से भरी बस के करंट की चपेट में आ जाने से 8 की मौत हो गई.

Advertisement
X
चुनाव आयोग ने वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए
चुनाव आयोग ने वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था. रविवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए. वहीं ओडिशा में बारातियों से भरी बस के करंट की चपेट में आ जाने से 8 की मौत हो गई. कोरोना की महामारी से जूझ रहे चीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत मदद के लिए तैयार है. इसके अलावा शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हमने हिंदुत्व की विचारधारा त्यागी नहीं है.   

1-

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव आयोग ने वोटिंग पर्सेंट जारी कर दिए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59 पर्सेंट मतदान हुआ. चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में रात तक वोटिंग जारी थी और देर रात तक डेटा इकट्ठा किया जा रहा था. बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसदी मतदान हुआ. यह लोकसभा चुनाव से 2 फीसदी ज्यादा है.

Advertisement

2-

ओडिशा में एक बस बिजली की तार के चपेट में आ गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. बस में बाराती सवार थे. गंजाम जिले में हुई इस घटना में करीब 32 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहीं घटनास्थल पर 10 एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी है और राहत एंव बचाव का काम किया जा रहा है. इससे पहले 29 जनवरी की सुबह गंजाम जिले में एक बड़ा बस हादसा हुआ था जिसमें बस पहाड़ी से नीचे गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई थी.

3-

चीन में कोरोना वायरस के कारण हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों से एकजुटता व्यक्त की है. पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर भारत की ओर से सहायता की पेशकश की है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने जानमाल के नुकसान के चलते शोक भी व्यक्त किया है. वहीं पीएम मोदी ने हुबेई प्रांत से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए चीन सरकार की ओर से प्रदान की गई सुविधा के लिए भी सराहना की है.

4-

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी बैठक में कहा है कि मुझे अपने हिंदुत्व को साबित करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेरा हिंदुत्व बालासाहेब ठाकरे का है और वह काफी शुद्ध है. बैठक में ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाने का मतलब ये नहीं कि शिवसेना ने हिंदुत्व की विचारधारा को त्याग दिया है. सीएम ने कहा कि हम अभी भी हिंदुत्व विचारधारा वाली पार्टी हैं. लेकिन इस वक्त महाराष्ट्र का विकास हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.

Advertisement

5-

मौजूदा विजेता भारत बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 47.2 ओवरों में 177 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं टिक पाया. ध्रुव जुरेल ने 22, कप्तान प्रियम गर्ग ने सात, अथर्व अंकोलेकर ने तीन, रवि बिश्नोई ने दो, सुशांत मिश्रा ने तीन और आकाश सिंह ने नाबाद एक रन बनाया.

Advertisement
Advertisement