मालेगांव धमाकों के मामले में गिरफ्तार हुए कर्नल पुरोहित की पत्नी अपर्णा ने पहली बार अपनी जुबान खोली है. अपर्णा का कहना है कि उनके पति को फंसाया जा रहा है.
इससे पहले कर्नल पुरोहित को अदालत ने दो दिनों की रिमांड के लिए पुणे पुलिस को सौंप दिया है. कोर्ट में पुरोहित की पेशी के दौरान हरियाणा पुलिस ने कस्ट़डी की मांग की, जिस पर पुरोहित के वकील ने कहा कि अगर अदालत कर्नल पुरोहित को हरियाणा कोर्ट की कस्टडी में सौंप देती है तो उन्हें जान का खतरा है.