scorecardresearch
 
Advertisement

संसद में खेलों से जुड़ा अहम बिल पास, इन मुद्दों पर हुआ हंगामा

aajtak.in | 10 अगस्त 2018, 1:15 PM IST

 

6:40 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
6:33 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
बीजेपी सांसद उदित राज ने लोकसभा में अदालतों की कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे लंबित मामले भी जल्द सुलझेंगे और जरूरतमदों को न्याटय मिल सकेगा. उदित राज ने कहा कि अदालतों तक देश की गरीब जनता की पहुंच बहुत कम है क्योंकि कोर्ट के चक्कर काटने में लाखों रुपये खर्च होते हैं. बीजेपी सांसद रमेद विधूड़ी ने अनियमनित कॉलोनियों में रहने वाली दिल्ली की जनता का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कच्ची कॉलोनी में रहने वाली दिल्ली की 35 लाख आबादी नारकीय जीवन में रह रहे हैं. विधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार अगर उनका भला नहीं कर सकती तो उन्हें एमसीडी के दायरे में दे दी ताकि हम उन लोगों की भलाई के लिए कुछ कर सकें.
6:30 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra



6:05 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
बिहार के बालिका गृह में यौन शोषण का मुद्दा उठाते हुए लोकसभा सांसद राजेश रंजन ने कहा कि मुजफ्फपुर नगर तक यह मामला सीमित नहीं है बल्कि अन्य गृहों में भी शोषण की शिकायतें आ रही हैं. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि माफियाओं के साथ पूर्व सीएम और बड़े-बड़े नेताओं का फोटो आ चुकी है और सफेदपोश लोगों की भागीदारी भी बताई जा रही है, इसीलिए अब सभी बालिका गृहों की जांच सीबीआई से कराई जाए. 
Advertisement
5:51 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra



5:28 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक स्थगित

5:06 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
मनोनीत सांसद राकेश सिन्हा ने अपने मेडन स्पीच देते हुए राज्यसभा में कहा कि सवाल गुणवत्ता का है क्योंकि कोई एक सदस्य हंगामा करे और सदन 365 दिन भी चले तो क्या फायदा. उन्होंने कहा कि सदन में गृहमंत्री को बीते 3 दिनों से जवाब देने नहीं दिया जा रहा था, उन तीन दिनों को नुकसान की भरपाई कौन करेगा. राकेश सिन्हा अपना भाषण पूरा नहीं कर पाए, उपसभापति ने उन्हें अगल सत्र में भाषण पूरी करने के लिए कहा.

4:51 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
नरेश गुजराल की ओर से लाए गए प्राइवेट मेंबर बिल पर बोलते हुए आरपीआई (ए) सांसद रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस के आशीर्वाद से में लोकसभा में गया और अब बीजेपी के आशीर्वाद से राज्यसभा में आ गया. कांग्रेस लंबे वक्त तक सत्ता में रही लेकिन अब उसने भी हंगामा करना सीख लिया है. उन्होंने कहा कि यह सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रहती है लेकिन विपक्ष हंगामा करता है और इसीलिए सोच रहा हूं कि मैं दोबारा लोकसभा चला जाऊं.
4:09 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
मोदी सरकार ने लोकसभा में पेश किया SC/ST संशोधन विधेयक
Advertisement
4:08 PM (7 वर्ष पहले)

राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्यालय बिल लोकसभा से पारित

Posted by :- Anugrah Mishra
खेल मंत्री राज्यवर्धन ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद खिलाड़ियों पर होने वाला खर्च कई गुना बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा कि 200 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये महीने भत्ता दिया जाता है. इसके अलावा विदेशों में ट्रेनिंग और रहने-खाने की व्यवस्था भी सरकार करती है. इससे अलग ट्रेनिंग ले रहे खिलाड़ियों को खाना, भत्ता और सप्लीमेंट के लिए अलग से पैसा दिया जाता है. मंत्री ने कहा कि कोच से लेकर खेल से जुड़े स्टाफ की भी सैलरी बढ़ाई गई है. मंत्री के वक्तव्य के बाद लोकसभा में ध्वनिमत से बिल को पारित किया गया.
3:56 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
खेल मंत्री ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी का चांसलर एक खिलाड़ी होगा ताकि वह खेल को समझ सके. साथ ही काउंसिल में भी खिलाड़ी होंगे और केंद्र सरकार के साथ बजट के लिए हमेशा समन्वय रहेगा. मंत्री ने बताया कि स्टैंडिंग कमेट की रिपोर्ट के बाद हमने बजट सत्र में बिल पेश किया और यूनिवर्सिटी में कोर्स शुरू हो गया था. लेकिन हंगामे की वजह से बजट सत्र नहीं चला और हमें छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए अध्यादेश लाना पड़ा.
3:51 PM (7 वर्ष पहले)

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को विश्व स्तर पर ले जाएंगे: खेल मंत्री

Posted by :- Anugrah Mishra
लोकसभा में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि देश में खेलों के प्रति माहौल बदल रहा है. उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी की खेल की तमाम विधाओं के बारे में कोर्स चलाया जाएगा और इसके कैंपस दूसरे राज्यों के अलावा विदेश में भी हो सकते हैं. मंत्री ने बताया कि यूनिवर्सिटी के लिए कई देशों से करार हुए हैं और वहां से फैकल्टी आकर हमारे यहां ट्रेनिंग देंगे जिससे यह एक ग्लोबल यूनिवर्सिटी बन सके.
3:33 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra



3:26 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
हिसार से INLD के सांसद दुष्यंत चौटाला ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बिल पर चर्चा करते हुए कहा कि मणिपुर में यूनिवर्सिटी बन रही है अच्छी बात है, लेकिन इसका पहली शाखा या एक्सीलेंस सेंटर हरियाणा में होना चाहिए क्योंकि खेल के क्षेत्र में हरियाणा ने देश का गौरव हमेशा से बढ़ाया है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने खेलों के लिए कुछ नहीं किया उल्टा कॉमनवेल्थ घोटाले से देश का नाम डुबा दिया. तिवारी ने कहा कि यह शुरुवात बहुत अच्छी है और इसके लिए खेल मंत्री को मैं बधाई देता हूं.
Advertisement
2:57 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने संसद के कामकाज से संबंधित बिल का समर्थन करते हुए कहा कि राज्यसभा की कार्यवाही 11 बजे क्यों शुरू होती है, हमें लोकसभा सांसदों की तरह चुनाव क्षेत्र में जाना नहीं होता है और हम 10 बजे से सदन की कार्यवाही चला सकते हैं. उन्होंने कहा कि समय का नुकसान सबसे ज्यादा हानिकारिक है और सरकार से आग्रह है कि इस बिल को सरकारी बिल बनाकर अगले सत्र में पेश किया जाना चाहिए.

2:52 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra



2:49 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
नरेश गुजराल ने कहा कि गतिरोध से नुकसान छोटे दलों का ही होता है क्योंकि बड़े दलों को अपनी बात कहने का मौका मिल जाता है. उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते हंगामा कर संसद न चलने देना हमारी गरिमा के खिलाफ है. गुजराल ने कहा कि सरकार से मेरी मांग है कि इस बिल को पारित किया जाए.  
2:46 PM (7 वर्ष पहले)

संसद में गतिरोध बड़ी समस्या: नरेश गुजराल

Posted by :- Anugrah Mishra
राज्यसभा में संसद के कामकाज में गतिरोध की वजह से होने वाली गिरावट से संबंधित बिल को पेश करते हुए अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल ने कहा कि साल में मुश्लिक से 60 दिन संसद चल पाती है जिससे आम जनता के पैसे का नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि मेरे बिल में प्रावधान है कि सदन की कार्यवाही अगर बाधित होती है तो सत्र में उतने घंटों का कामकाज और जोड़ा जाना चाहिए. गुजराल ने कहा कि साल में 4-5 महीने संसद चलनी चाहिए और कम से कम 120 दिन तो संसद चलनी ही चाहिए.  

2:40 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल रखे जा रहे हैं.
Advertisement
2:31 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
लंच के बाद राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू
2:13 PM (7 वर्ष पहले)

आलू-गोभी खाकर चैंपियन नहीं बनते: TMC सांसद

Posted by :- Anugrah Mishra
पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और टीएमसी के सांसद प्रसून बनर्जी ने लोकसभा में राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्यालय बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है और खेल के क्षेत्र में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि खेल का बजट बढ़ाना चाहिए, चाहे इसके लिए चुनाव पर होने वाले खर्च को कम क्यों न करना पड़े. बनर्जी ने कहा कि रोटी, आलू, गोभी खाकर कोई वर्ल्ड चैंपियन नहीं बना जा सकता. उन्होंने कहा कि बच्चों को कुछ मिलता नहीं लेकिन जीतने के बाद दिया जाता है, जब जरूरत होती है तब पैसा नहीं मिलता. सांसद ने कहा कि स्कूलों में स्पोर्ट्स को अनिवार्य किया जाना चाहिए.

1:07 PM (7 वर्ष पहले)

लोकसभा में राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्यालय बिल पर चर्चा

Posted by :- Anugrah Mishra
लोकसभा में राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्यालय बिल पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 524 करोड़ रुपये की यूनिवर्सिटी मणिपुर में बनाई जा रही है यह स्वागत योग्य कदम है. उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि हर साल जो सैनिक पूर्व सैनिक बन जाते हैं क्या उनका इस्तेमाल देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है. ठाकुर ने कहा कि खेल कोटे से आए पूर्व सैनिकों का इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा सकता है.
1:01 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
राज्यसभा की कार्यवाही 2.30 PM तक स्थगित

12:58 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra



Advertisement
12:46 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
राजनाथ ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल से वापस जाने के कहा गया था लेकिन सांसदों ने सुरक्षा कर्मियों से हाथापाई की जिससे महिला सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं. उन्होंने कहा कि इससे आम यात्रियों को भी परेशानी हुई. सांसदों के दल को 151 CRPC के तहत गिरफ्तार किया गया और सिल्चर एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में ठहराया गया था. प्रतिनिधिमंडल के सम्मान के साथ कोलकाता और दिल्ली के लिए रवाना किया गया. 
12:46 PM (7 वर्ष पहले)

कानून व्यवस्था के तहत TMC सांसदों को किया अरेस्ट: गृहमंत्री

Posted by :- Anugrah Mishra
लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री ने TMC सांसदों की गिरफ्तारी पर कहा कि असम सरकार को मीडिया और खुफिया एजेंसियों के जरिए कुछ जानकारी मिली थी. इसी आधार पर राज्य में कानून व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट पर सांसदों को हिरासत में लिया गया था. प्रशासन ने सांसदों से बड़ी विनम्रता से कहा कि मौजूदा माहौल में उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई और बाकायदा उनसे जनप्रतिनिधियों जैसा ही व्यवहार किया गया है.
12:28 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने TRAI चेयरमैन का आधार डेटा लीक होने का मामला उठाया. इसपर मंत्री रविशंकर ने कहा कि इस बारे में UIDAI ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक डेटा को लीक करना मुमकिन नहीं है और हम लोग पब्लिक लाइफ में हैं, हमारे पते से लेकर फोन नंबर तक सरकारी वेबसाइट पर डले हुए हैं.
12:22 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
12:17 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
राज्यसभा में केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि हमारी सरकार से पहले आधार निराधार था लेकिन हमने संसद में इसे कानूनी आधार दिया है. उन्होंने कहा कि आधार का डेटा एकदम सुरक्षित है और इसके जरिए गरीब जनता को ताकत मिली है. मंत्री ने कहा इसके जरिए हम सरकारी पैसा को बचाने में सफल हुए हैं.
Advertisement
12:10 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि देश के पास लिस्ट होनी चाहिए कि उसके नागरिक कौन है. उन्होंने कहा कि कई देशों के साथ हमारी सीमाएं खुली हुई हैं और यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है. आजाद ने कहा कि कई अहम लोगों के नाम लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं तो ऐसे में प्रक्रिया को कैसे एकदम ठीक माना जाए.

12:06 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
टीएमसी सांसद डेरेक ओब्राईन ने अपनी पार्टी के सांसदों की गिरफ्तारी पर राजनाथ सिंह से सदन में जवाब देने को कहा. इसपर सभापति ने डेरेक को क्विज मास्टर कहकर संबोधित किया, जिसपर उन्होंने आपत्ति जताई और कार्यवाही से यह कथन हटाने की मांग की. सभापति ने उनकी बात की स्वीकार करते हुए बैठने को कहा.

11:54 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, वेल में प्रदर्शन कर रहे टीएमसी के सांसद इदरीश अली की तबीयत बिगड़ी, एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.
11:41 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
टीएमसी सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 11.50 तक स्थगित
11:33 AM (7 वर्ष पहले)

किसी भी भारतीय का नाम NRC में नहीं छूटेगा: राजनाथ

Posted by :- Anugrah Mishra
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि असम में कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाएगी. इसके लिए फोर्स की जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 40 लाख परिवार नहीं है बल्कि व्यक्ति हैं. राजनाथ ने कहा कि मांगे गए जरूरी प्रमाणपत्र देने पर किसी भी भारतीय का नाम NRC से नहीं छूटेगा. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पूरी निष्पक्षता अपनायी जा रही है और किसी को उत्पीड़ित नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 3.30 करोड़ लोगों ने NRC के लिए आवेदन दिया था जिसमें से 2.90 करोड़ लोगों NRC के ड्राफ्ट में शामिल किया गया है.
Advertisement
11:30 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra





11:27 AM (7 वर्ष पहले)

NRC में किसी के साथ भेदभाव नहीं: राजनाथ

Posted by :- Anugrah Mishra
राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सिर्फ ड्राफ्ट है अंतिम लिस्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरी प्रक्रिया चलाई जा रही है और आगे का काम भी कोर्ट की देखरेख में होगा. उन्होंने कहा कि कोई भेदभाव नहीं हुआ है और न आगे होगा. राजनाथ ने कहा कि फाइनल लिस्ट से पहले और बाद में अपनी अपील देने का मौका मिलेगा. राजनाथ ने कहा कि किसी के खिलाफ बलपूर्वक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. कुछ लोगों ने इस मामले पर डर फैलाने की कोशिश की और सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश भी कुछ वर्गों के द्वारा की जा रही है.
11:23 AM (7 वर्ष पहले)

NRC पर राज्यसभा में गृहमंत्री का जवाब

Posted by :- Anugrah Mishra
एनआरसी पर जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर काफी गंभीर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि देश हित और संप्रभुता के मुद्दे पर सदन हमेशा एकमत रहा है. राजनाथ सिंह ने कहा कि NRC पर स्थिति साफ होने दें, उन्होंने कहा कि अभी ड्राफ्ट जारी हुआ है और वह अंतिम लिस्ट नहीं है. राजनाथ ने कहा कि समझौता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय में हुआ था और 6 दिसबंर 2013 को NRC अपडेशन के लिए भारत सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी हुआ था. इस काम को पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है और फाइनल ड्राफ्ट 30 जुलाई 2018 को जारी किया गया.
11:19 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
टीएमसी सांसद डेरेक ओब्राईन ने राज्यसभा में कहा कि सदन के 2 सांसदों को गिरफ्तार किया गया है और इस बारे में गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए. लेकिन सभापति ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी है और गृहमंत्री इसके बारे में जवाब दे सकते हैं.
11:19 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
राज्यसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल ने लंबित विधेयकों के बारे में सदन को जानकारी दी. उन्होंने सरकारी कामकाज के बारे में विस्तृत ब्यौरा सदन के सामने पेश किया. सभापति ने इसके बाद कहा कि करीब 30 से ज्यादा अहम बिल लंबित हैं जिन्हें सदन के पारित किया जाना है. वेंकैया नायडू ने कहा मुझे विशेषाधिकार प्रस्ताव के नोटिस मिले हैं लेकिन अभी उसपर मंथन चल रहा है.

Advertisement
11:09 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
राज्यसभा में संसदीय समितियों से जुड़ी रिपोर्ट और दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जा रहे हैं.
11:05 AM (7 वर्ष पहले)

लोकसभा में जोरदार हंगामा

Posted by :- Anugrah Mishra
लोकसभा में स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि मुझे इस विषय के बारे में पता है लेकिन प्रश्न काल ये बाद यह मुद्दा उठाए. अगर सरकार की ओर से कोई जवाब देना चाहे तो दे सकता है. बावजूद इसके टीएमसी के सांसद जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं.
11:02 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
राज्यसभा में सदन के पूर्व सदस्य और पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई
11:00 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra



Advertisement
11:00 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Anugrah Mishra
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
10:58 AM (7 वर्ष पहले)

संसद में आज का एजेंडा

Posted by :- Anugrah Mishra
लोकसभा और राज्यसभा के एजेंडे में करीब 200 प्राइवेट मेंबर बिल हैं. संसद के कामकाज में गतिरोध की वजह से होने वाली गिरावट से संबंधित बिल पर राज्यसभा में चर्चा की जाएगी. लोकसभा में आज राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्यालय बिल पर चर्चा को आगे बढ़ाया जाएगा, इस बिल में मणिपुर में नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का प्रावधान है. पिछले दिनों खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस बिल को पेश किया था.
Advertisement
Advertisement