scorecardresearch
 

मालेगांव ब्लास्ट: ले. कर्नल पुरोहित की कोर्ट में पेशी

मालेगांव विस्‍फोट मामले में आरोपी लेफ्टीनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को एटीएस मंगलवार को नासिक की अदालत में पेश करेगी.

Advertisement
X

मालेगांव विस्‍फोट मामले में आरोपी लेफ्टीनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को एटीएस मंगलवार को नासिक की अदालत में पेश करेगी. नासिक की अदालत ने पुरोहित को मंगलवार तक की हिरासत में भेजा था. एटीएस पुरोहित से और पूछताछ करने को लेकर रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी.

इससे पहले सोमवार को नासिक कोर्ट ने इसी मामले में गिरफ्तार साध्वी प्रज्ञा समेत आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाकर 29 नवंबर तक कर दी. साध्वी के वकीलों ने नासिक कोर्ट में एक नई अर्जी भी दाखिल की है जिसमें आरोप लगाया है कि एटीएस प्रज्ञा को परेशान कर रही है.

कोर्ट ने मामले में पकड़े गए बाबा दयानंद पांडेय उर्फ सुधाकर द्विवेदी के वकील की एटीएस के खिलाफ अपील स्वीकार कर ली है. अदालत ने दयानंद के वकील को एटीएस की पूछताछ के दौरान मौजूद रहने की इजाजत दे दी है.

Advertisement
Advertisement