scorecardresearch
 

लद्दाख: सर्दियों की तैयारी में जुटी सेना, विशेष तरह के विंटर टेंट का ऑर्डर

चीन के साथ टकराव के बाद इस बार लद्दाख में सर्दियों के लिए बंदोबस्त में भारतीय सेना जुट गई है. चीन के साथ विवाद को लंबा खिंचता देख भारतीय सेना लद्दाख में मुस्तैदी के साथ जड़ जमाकर बैठने वाली है. इसके लिए भारतीय सेना ने विंटर टेंट का आपातकालीन ऑर्डर दिया है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-पीटीआई)
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-पीटीआई)

  • लद्दाख के लिए सेना की लंबी तैयारी
  • शून्य से नीचे के तापमान में ड्यूटी
लद्दाख में सर्दियां आने वाली है. इसी के साथ ही लेह-लद्दाख, सियाचिन और करगिल जैसे क्षेत्रों में तापमान शून्य से 20 से 30 डिग्री नीचे तक चला जाता है. इन क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी सेना के जवानों को डटकर रहना पड़ता है.

विंटर टेंट का ऑर्डर

चीन के साथ टकराव के बाद इस बार लद्दाख में सर्दियों के लिए बंदोबस्त में भारतीय सेना जुट गई है. चीन के साथ विवाद को लंबा खिंचता देख भारतीय सेना लद्दाख में मुस्तैदी के साथ जड़ जमाकर बैठने वाली है. इसके लिए भारतीय सेना ने विंटर टेंट का आपातकालीन ऑर्डर दिया है.

विंटर टेंट की हो रही है खरीदारी

आर्मी के टॉप सूत्रों ने आजतक को बताया कि पूर्वी लद्दाख में तैनात सेना के लिए अत्यधिक ठंड में काम आने वाले विशेष प्रकार के टेंट का ऑर्डर दिया जा रहा है. टेंट को यूरोपियन बाजार या फिर भारत में ही खरीदा जाएगा और सेना को इसकी जल्द से जल्द सप्लाई की जाएगी.

Advertisement

पढ़ें- LAC पर चीनी सेना ने समेटे टेंट, गलवान घाटी से 1 KM. तक पीछे हटे सैनिक

गलवान नदी में बढ़ा पानी का बहाव

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में गलवान नहीं में पानी का बहाव बढ़ गया है. नदी के किनारे शून्य से नीचे के तापमान में ड्यूटी देने के लिए सेना को विशेष तरह के वॉटरप्रूफ कपड़ों की जरूरत है.

पढ़ें- लद्दाख में -30 डिग्री में जम जाता है ईंधन, आर्मी को अब मिलेगा खास विंटर डीजल

चीन पहले ही कर चुका है इंतजाम

चीन ने मौसम की मार से बचने का इंतजाम पहले ही कर लिया है. सूत्र बताते हैं कि चीनी सैनिकों के ड्रेस की बनावट ऐसी है कि वो जरूरत पड़ने पर पानी में उतर सकते हैं. चीन के सैनिक अपनी सीमा में गलवान नदी के किनारे बड़ी संख्या में तैनात हैं. इसके अलावा पैट्रोलिंग प्वाइंट 14 पर भी उनकी आवाजाही होती रहती है.

Advertisement
Advertisement