scorecardresearch
 
Advertisement

Himachal Chunav Result: हिमाचल में जयराम को राम-राम, कांग्रेस की जय... AAP की जमानत जब्त

aajtak.in | शिमला | 08 दिसंबर 2022, 9:53 PM IST

Himachal Pradesh Vidhan Sabha Election Result: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को पटखनी देते हुए 40 सीटों पर जीत दर्ज की है. इस लिहाज से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है. बीजेपी महज 25 सीटों पर सिमट गई है. पहली बार हिमाचल में चुनाव लड़ रही AAP का खाता तक नहीं खुल सका है. तीन सीटें निर्दलियों के खाते में चली गई हैं.

हिमाचल प्रदेश में बहुमत की ओर कांग्रेस (फाइल फोटो) हिमाचल प्रदेश में बहुमत की ओर कांग्रेस (फाइल फोटो)

Himachal Pradesh Vidhan Sabha Election Result: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. सभी 68 सीटों पर रिजल्ट आ चुके हैं. हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. यहां कांग्रेस ने 40 सीटें जीत ली हैं. बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है. पहली बार हिमाचल में चुनाव लड़ रही AAP का खाता तक नहीं खुल सका, जबकि तीन सीटें निर्दलियों के खाते में चली गई है. 

सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था. यहां मंडी जिला की स‍िराज सीट से ह‍िमाचल के मुख्‍यमंत्री जय राम ठाकुर खुद चुनावी समर में उतरे. हालांकि उन्होंने अपनी जीत दर्ज करा ली है. वह करीब 20 हजार वोटों से जीते हैं.

एक बार फिर तय हो गया है कि हिमाचल ने विधानसभा चुनाव में अपने रिवाज को ही फॉलो किया है. यहां हर पांच साल में सरकार बदल जाती है. बीजेपी ने इस बार बीजेपी ने लोगों से रिवाज बदलने की अपील की थी. हिमाचल में एक चरण में ही चुनाव हुआ था. सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था. यहां कुल 74.05 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी. करीब 10 हजार सुरक्षाकर्मियों, चुनाव अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों की निगरानी में काउंटिंग की गई.

Himachal Pradesh Election Results Streaming

How to Check Himachal Pradesh Assembly Election Results 2022 on ECI
 

6:37 PM (3 वर्ष पहले)

कांग्रेस के खाते में 40 सीट, AAP की झोली खाली

Posted by :- akshay shrivastava

कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी के खाते में 25 सीटें आई हैं. वहीं, 3 सीटें अन्य ने जीती हैं. आम आदमी पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही.

5:59 PM (3 वर्ष पहले)

हिमाचल में कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत

Posted by :- akshay shrivastava

अब तक के नतीजों में कांग्रेस 39 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 1 सीट पर लीड कर रही है. वहीं, बीजेपी अब तक 18 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 7 सीटों पर लीड कर रही है. इस चुनाव में 3 सीटें अन्य के खाते में भी गई हैं.

4:35 PM (3 वर्ष पहले)

राहुल गांधी ने जताया जनता का आभार

Posted by :- akshay shrivastava

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद. सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई. आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है. फिर से आश्वस्त करता हूं कि जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे.

3:53 PM (3 वर्ष पहले)

हुड्डा बोले- चंडीगढ़ में बैठक करेंगे हिमाचल के MLA

Posted by :- akshay shrivastava

हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हिमाचल के विधायक चंडीगढ़ में बैठक करेंगे. यह एक सुविधाजनक स्थान है. फिलहाल उन्हें छत्तीसगढ़ ले जाने की कोई योजना नहीं है. हुड्डा ने आगे कहा कि हिमाचल चुनाव के नतीजों का असर हरियाणा में भी दिखेगा.

Advertisement
2:40 PM (3 वर्ष पहले)

Election Results Himachal Pradesh: बीजेपी को राज्य में था हार का डर: प्रतिभा सिंह

Posted by :- manish yadav

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा- मोदीजी ने कई बार हिमाचल का दौरा किया, लेकिन क्या वे यहां सेंध लगा पाए? बीजेपी जानती थी कि राज्य में हारेगी इसलिए पीएम मोदी बार-बार राज्य के दौरे पर आए.

डिंपल की जीत के बाद अखिलेश ने थमाया शिवपाल को सपा का झंडा, SP में मिली PSP

हिमाचल विधानसभा चुनाव
हिमाचल विधानसभा चुनाव
2:20 PM (3 वर्ष पहले)

Himachal Pradesh Election Results Date:  'चुने हुए MLA तय करेंगे कांग्रेस का सीएम'

Posted by :- manish yadav

हिमाचल चुनाव में कांग्रेस के जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस की चीफ प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुने हुए विधायक तय करेंगे कि कौन सीएम होगा. एक बार जब वे अपनी पसंद स्पष्ट कर देंगे, तब पार्टी आलाकमान नाम की घोषणा करेगा. उन्होंने कहा बताया कि वह राजीव शुक्ला से चुनाव के संबंध में बात नहीं कर पाई है. 

Election Results 2022: MCD के बाद हिमाचल भी BJP के हाथ से गया, उपचुनावों में भी 7 में से 6 सीटों पर पीछे

 

1:46 PM (3 वर्ष पहले)

Himachal Pradesh Election Results Date: हिमाचल में नहीं खुल सका AAP का खाता

Posted by :- manish yadav

हिमाचल में इस बार कांग्रेस का सरकार बनाना लगभग तय हो गया है. यहां वह 40 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. हिमाचल में पहली बार चुनाव लड़ रही AAP का खाता तक नहीं खुल सका. सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था.

 

1:14 PM (3 वर्ष पहले)

Himachal Election: कांग्रेस के जीते प्रत्याशी भेजे जा सकते हैं रायपुर

Posted by :- manish yadav

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है लेकिन उसे विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर सताने लगा है. जानकारी के मुताबिक राजीव शुक्ला को चंडीगढ़ भेजा जा रहा है. वहीं हिमाचल चुनाव में जीते सभी प्रत्याशियों को चंडीगढ़ बुलाया गया है. सूत्रों के मुताबिक इसके बाद वहां से विधायकों को रायपुर ले जाया जा सकता है. छत्तीसगढ़ के सीएम और हिमाचल के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा है कि बीजेपी कुछ भी कर सकती है. हालांकि उन्होंने कहा था कि वे किसी भी विधायक को रायपुर नहीं ले जाएंगे.

गुजरात के इतिहास में कभी इतना नीचे नहीं गिरी कांग्रेस, सीट ही नहीं वोट शेयर भी औंधे मुंह

 

 

12:53 PM (3 वर्ष पहले)

Himachal Pradesh Election 2022: किसी भी हद तक जा सकती है बीजेपी: बघेल

Posted by :- manish yadav

हिमाचल में भले ही कांग्रेस जीत रही हो लेकिन इसी के साथ ही उसे अब एक डर भी सताने लगा है. उसे अपने विधायकों के टूटने की चिंता होने लगी है. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा- मैं हिमाचल जाऊंगा क्योंकि वहां पर्यवेक्षक था. अपने साथियों को संभाल कर रखना होगा क्योंकि बीजेपी कुछ भी कर सकती है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी विधायक को छत्तीसगढ़ लेकर नहीं जाएंगे.

 

Advertisement
12:47 PM (3 वर्ष पहले)

Himachal Election Results Live: कांग्रेस का वोट शेयर BJP से महज 0.30% ज्यादा    

Posted by :- manish yadav

हिमाचल चुनाव में भले ही कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही हो लेकिन अगर वोट शेयर की बात की जाए तो ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस का वोट शेयर 43.6 फीसदी तो बीजेपी का वोट शेयर 43.3 फीसदी है यानी कांग्रेस का महज 0.30 फीसदी वोट शेयर ही ज्यादा हैं.

हिमाचल चुनाव
हिमाचल चुनाव
12:37 PM (3 वर्ष पहले)

Himachal Election Results 2022: कांग्रेस में जश्न, बांटी जा रही मिठाइयां

Posted by :- manish yadav

शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. वे मिठाइयां बांट रहे है. कांग्रेस यहां 39 सीटों पर आगे चल रही है.

 

12:26 PM (3 वर्ष पहले)

Election Results Himachal Pradesh: 'हाईकमान करेगा सीएम पर फैसला'

Posted by :- manish yadav

हिमाचल में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के जीतने के बाद उनके बेटे ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पद पर कौन बैठेगा, इसका निर्णय आलाकमान करेगा. मालूम हो कि खुद प्रतिभ सिंह ने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी थी.

 

12:19 PM (3 वर्ष पहले)

Himachal Election Results Live: सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस में मंथन

Posted by :- manish yadav

हिमाचल में कांग्रेस के सरकार बनाने के पूरे पूरे आसार लग रहे हैं. इसी के मद्देनजर कांग्रेस में सरकार बनाने को लेकर मंथन हो रहा है. कांग्रेस यहां 37 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी 28 तो निर्दलीय तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

Gujarat Election Results 2022: किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे? देखें पूरी लिस्ट

11:28 AM (3 वर्ष पहले)

Himachal Pradesh Election Results Date: कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से निकली आगे

Posted by :- manish yadav

हिमाचल चुनाव में सभी 68 सीटों पर रुझान का आ गए हैं. कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस 38, बीजेपी 27 और तीन सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं.

 

Advertisement
11:18 AM (3 वर्ष पहले)

Himachal Pradesh Election Results 2022: कांग्रेस बहुमत के आंकड़े पर पहुंची

Posted by :- manish yadav

हिमाचल चुनाव में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े पर पहुंच गई है. वह अभी 35 सीटों पर आगे चल रही है.

Gujarat Election Results 2022: किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे? देखें पूरी लिस्ट

11:07 AM (3 वर्ष पहले)

Himachal Pradesh Election 2022: बीजेपी को अब तक 43.6%, कांग्रेस को 43.1% वोट मिले

Posted by :- manish yadav

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल चुनाव में बीजेपी को अब तक 43.6 फीसदी, कांग्रेस को 43.1 फीसदी वोट मिले हैं. कांग्रेस 35 तो बीजेपी 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं 3 सीटों पर निर्दलीयों को कब्जा होता दिखाई दे रहा है.

Mainpuri by election result 2022 Live: मैनपुरी में डिंपल यादव 26000 वोट से आगे, अपने बूथ पर भी पिछडे BJP कैंडिडेट
 

हिमाचल विधानसभा चुनाव
हिमाचल विधानसभा चुनाव
10:58 AM (3 वर्ष पहले)

Himachal Pradesh Election Results Date: सीएम जयराम ठाकुर छठी बार जीते चुनाव

Posted by :- manish yadav

Himachal Pradesh Election Results Date: हिमाचल प्रदेश की सराज सीट पर से सीएम जयराम ठाकुर ने चुनाव लड़ा था. वे यहां 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत गए हैं. वह छठी बार चुनाव जीते हैं.

Himachal Pradesh Election Results 2022: किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे? देखें पूरी लिस्ट
 

10:46 AM (3 वर्ष पहले)

Himachal Election Results Live: हिमाचल में कांग्रेस अब 34 तो बीजेपी 29 सीटों पर आगे

Posted by :- manish yadav

Himachal Election Results 2022: हिमाचल में कांग्रेस ने फिर से बढ़त बना ली है. यहां कांग्रेस अब 34 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

 

10:28 AM (3 वर्ष पहले)

Himachal Election Results Live: बीजेपी ने विनोद तावड़े को हिमाचल भेजा

Posted by :- Panna Lal

Himachal Pradesh Election Results: सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश राजनैतिक हालात को देखते हुए महासचिव विनोद तावड़े हिमाचल प्रदेश भेज दिया है.  

 

Advertisement
10:21 AM (3 वर्ष पहले)

Himachal Election Results Live: हिमाचल में निर्दलीयों के हाथ सत्ता की चाबी

Posted by :- Panna Lal

हिमाचल प्रदेश में बागी उम्मीदवारों के हाथों में आ सकती है सत्ता की चाबी. दो सीटों पर बीजेपी के बागी तो एक सीट पर कांग्रेस का बागी निर्दलीय आगे चल रहा है. नालागढ़ से बीजेपी के बागी के एल ठाकुर आगे चल रहे हैं. देहरा से बीजेपी के बागी होशियार सिंह आगे चल रहे हैं. हमीरपुर से कांग्रेस के बागी आशीष कुमार आगे चल रहे हैं. बंजर से निर्दलीय हितेश्वर सिंह आगे चल रहे हैं. हितेश्वर सिंह ने भी बीजेपी से टिकट मांगा था. लेकिन टिकट न मिलने पर वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि BJP के स्थानीय नेताओं ने तीनों निर्दलियों से संपर्क साधने की कोशिश की है. 

10:12 AM (3 वर्ष पहले)

सीएम जयराम ने बनाई बड़ी लीड

Posted by :- Panna Lal


हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा क्षेत्र से 14921 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

10:04 AM (3 वर्ष पहले)

हिमाचल में कांग्रेस एक बार फिर आगे

Posted by :- Panna Lal

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर से आगे हो गई है. ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर चल रही है. यहां मिनट मिनट में चुनाव रुझान बदल रहे हैं. 

9:45 AM (3 वर्ष पहले)

हिमाचल में सभी सीटों पर आए रुझान, बीजेपी 33 सीटों पर आगे

Posted by :- manish yadav

हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर नतीजों के रुझान आ गए हैं. यहां बीजेपी 33 तो कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है.

9:42 AM (3 वर्ष पहले)

बीजेपी 31 तो कांग्रेस 23 सीटों पर आगे: चुनाव आयोग

Posted by :- manish yadav

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के लिए जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 31, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 23 तो निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
 

Advertisement
9:37 AM (3 वर्ष पहले)

हिमाचल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

Posted by :- manish yadav

हिमाचल में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रही हैं. बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है. बीजेपी 33 तो कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है.

9:30 AM (3 वर्ष पहले)

बीजेपी 33 तो कांग्रेस 32 सीटों पर आगे

Posted by :- manish yadav

हिमाचल चुनाव के रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच बहुत की नजदीकी मामला चल रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 32 सीटों पर तो बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है.

हिमाचल विधानसभा चुनाव
हिमाचल विधानसभा चुनाव
9:21 AM (3 वर्ष पहले)

हिमाचल में कांग्रेस बहुमत की ओर

Posted by :- manish yadav

हिमाचल में अब कांग्रेस 33 सीटों तो बीजेपी 29 सीटों पर आगे हुई.

हिमाचल में अब कांग्रेस आगे हुई.
हिमाचल में अब कांग्रेस आगे हुई.
9:16 AM (3 वर्ष पहले)

अब बीजेपी ने कांग्रेस को किया पीछे, 31 सीटों पर चल रही आगे

Posted by :- manish yadav

हिमाचल में मुकाबला बहुत ही दिलचस्प होता जा रहा है. रुझानों में कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी आगे चल रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब बीजेपी कांग्रेस को पछाड़ते हुए 31 सीटों पर कब्जा करती दिख रही है. वहीं कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है.

 

9:13 AM (3 वर्ष पहले)

लाहौल स्पीति में बीेजेपी तो चंबा सदर में कांग्रेस आगे

Posted by :- manish yadav

हिमाचल की लाहौल स्पीति सीट से बीजेपी प्रत्याशी राम लाल मार्कण्डेय 301 मतों से आगे हैं. वहीं चंबा सदर से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैय्यर 250 वोट से आगे हैं

Advertisement
9:08 AM (3 वर्ष पहले)

कांग्रेस ने 31 सीटों पर बनाई बढ़त

Posted by :- manish yadav

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर काउंटिंग चल रही है. यहां कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है हालांकि बीजेपी 27 सीटों पर आगे है.

हिमाचल में काउंटिंग शुरू
हिमाचल में काउंटिंग शुरू
9:05 AM (3 वर्ष पहले)

एग्जिट पोल में कांग्रेस को 40 तो बीजेपी को 34 सीटें मिलने का अनुमान

Posted by :- manish yadav

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी 24 से 34 सीटें जीतती दिख रही है, जबकि कांग्रेस के खाते में 30 से 40 सीटें जा रही हैं. इस राज्य में AAP का खाता नहीं खुल रहा है लेकिन अन्य को जरूर 4 से 8 सीटें जाती दिख रही हैं. 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा में अन्य के खाते में ये बड़ा आंकड़ा है. अगर हिमाचल का नतीजा बहुमत से दूर रहता है तो इन इंडिपेंडेंट उम्मीदवारों का रोल बहुत बढ़ सकता है.  

9:00 AM (3 वर्ष पहले)

कांग्रेस बीजेपी में कांटे की टक्कर

Posted by :- manish yadav

हिमाचल में मुकाबला रोचक होता जा रहा है. यहां बीजेपी ने बढ़त बना ली है. बीजेपी अब 26 सीटों पर आगे चल रही है. हालांकि कांग्रेस अब भी आगे है. वह 29 सीटों पर आगे है. इसके अलावा 5 सीटों पर अन्य का कब्जा होता दिखाई दे रहा है.

 

8:57 AM (3 वर्ष पहले)

प्रतिभा सिंह ने सीएम पद के लिए दावेदारी ठोकी

Posted by :- manish yadav

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम पद के लिए दावेदारी ठोक दी है. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह परिवार को दरकिनार नहीं किया जा सकता है.

8:51 AM (3 वर्ष पहले)

कांग्रेस 28 सीटों पर तो बीजेपी 26 सीटों पर आगे

Posted by :- manish yadav

हिमालच में 68 सीटों पर वोटों की काउंटिंग चल रही है. अब तक की काउंटिंग के मुताबिक कांग्रेस 28 सीटों पर तो बीजेपी 26 सीटों पर आगे है. वहीं 5 सीटें अन्य को जाती दिखाई दे रही हैं.

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement