36 अर्थ ऑब्जरवेशन उपग्रह जिन्होंने ढांचागत विकास और सेना की मदद की
Posted by :- Rachit kumar
1988 में पहला अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट छोड़ा गया था. तब से लेकर अब तक 36 अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट अंतरिक्ष में छोड़े गए. इनमें से 17 अभी भारत की निगरानी कर रहे हैं. इनमें शामिल हैं - रिसोर्ससेट-1, 2, 2ए, कार्टोसेट-1, 2, 2ए, 2बी, रीसेट-1 और 2, ओशनसेट-2, मेघाट्रॉपिक्स, सरल, स्कैटसेट-1, इनसेट-3डी, कल्पना, इनसेट-3ए, इनसेट-3डीआर.
ये सभी उपग्रह कृषि विकास, शहरी और ग्रामीण विकास की योजनाओं, जलस्रोत, खनिज संपदा, पर्यावरण, जंगल और आपदा प्रबंधन में मदद करते हैं. इनमें से रीसेट और कार्टोसेट सैटेलाइट्स का उपयोग पाकिस्तान में मौजूद आंतकियों पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के लिए किया गया था. 36 मिशन में से सिर्फ 2 मिशन ही फेल हुए.