scorecardresearch
 
Advertisement

Bihar 12th Result LIVE: 79.76% पास, रोहिणी ने किया टॉप

aajtak.in | 29 मई 2019, 7:15 PM IST

BSEB Bihar Intermediate Result 2019: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के 44 दिन बाद ही रिजल्ट जारी कर रिकॉर्ड बना दिया है. पहले बताया जा रहा था कि परीक्षा के रिजल्ट 1 बजे तक जारी किए जाएंगे और बोर्ड ने करीब 3 बजे परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है.

 

3:28 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
वाणिज्य के टॉपर्स
1. सत्यम कुमार- 94.4 फीसदी
2. सोनू कुमार- 94 फीसदी
3. श्रेया- 93.8 फीसदी अंक

3:28 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
आर्ट्स के टॉपर्स
1. रोहिणी रानी- 92.6 फीसदी अंक (463 अंक)
1. मनीश कुमार- 92.6 फीसदी अंक (463 अंक)
2. विकास कुमार- 92 फीसदी अंक
2. महमूर जहां- 92 फीसदी अंक
3. हर्षिता कुमारी- 458 अंक
3. ऋषिकांत झा-  458 अंक
3:22 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
विज्ञान में दो टॉपर रहे हैं. 1. रोहिणी (नालंदा)- 94.6 फीसदी मार्क्स 1. पवन कुमार- 94.6 फीसदी मार्क्स 2. सत्यजीत सुमन- 94.4 फीसदी 2. सुभाकर- 94.4 फीसदी 3. मोहम्मद अहमद- 94.2 फीसदी अंक
3:16 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 17 फीसदी ज्यादा परीक्षार्थी पास हुए हैं.
Advertisement
3:14 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
आनंद किशोर ने बताया कि इस बार 10 सेट की व्यवस्था की गई थी और नकल रोकने के लिए काफी प्रयास किए गए थे.
3:13 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
इस साल 12वीं कक्षा में 10 लाख 19 हजार 769 परीक्षार्थी पास हुए हैं.
3:10 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
आनंद किशोर ने बताया कि पहली बार मार्च में नतीजे जारी किए गए.
3:09 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
कला में करीब 76 फीसदी बच्चे पास हुए.
वाणिज्य में कुल 93.02 फीसदी बच्चे पास हुए.
साइंस में 81.20 फीसदी बच्चे पास हुए.
3:08 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
इस बार परीक्षा में पास प्रतिशत- 79.76 रहा
Advertisement
3:06 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने तीनों विषयों के नतीजे जारी कर दिए गए हैं.
2:59 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
माना जा रहा है कि परीक्षा के रिजल्ट इस बार बेहतर होंगे और 60 फीसदी तक उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं.
2:58 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
उम्मीदवार लगातार परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट हेवी ट्रैफिक की वजह से क्रैश हो गई है.
2:30 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: बिहार 12वीं बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा के लिए बोर्ड अधिकारी BSEB सभागार में पंहुच गए हैं और कुछ ही मिनटों में परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे.
2:29 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: माना जा रहा है कि इस साल बेहतर रिजल्ट जारी हो सकता है और पास होने वाले उम्मीदवारों में इजाफा हो सकता है.
Advertisement
2:21 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: परीक्षा के नतीजे BSEB सभागार में जारी किए जाएंगे, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पास प्रतिशत, टॉपर्स आदि की जानकारी दी जाएगी.
2:17 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: बताया जा रहा है कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी, जिसके बाद परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.
1:54 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: परीक्षा के नतीजे जारी होने का वक्त पास आते ही परीक्षार्थियों ने रिजल्ट देखने की कोशिश भी शुरू कर दी है. वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह कई वेबसाइट ठीक से नहीं चल रही है और सर्वर संबंधी दिक्कतें हो रही हैं. इसलिए रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने में दिक्कत हो सकती है, इसलिए थोड़ी देर इंतजार कर रिजल्ट देखें.
Advertisement
1:50 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: इस बार बिहार बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के साथ ही कॉपियों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और कॉपी जांचने का कार्य होते ही बोर्ड ने नतीजे जारी करने का फैसला कर लिया है.
1:41 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Priyanka Sharma
कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने में केवल 1 घंटा बाकी है.
1:21 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Priyanka Sharma
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं के रिजल्ट की लास्ट मिनट की तैयारियां कर रहा है. रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे.
1:14 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: बिहार बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस रिजल्ट की घोषणा करेंगे, जिसके बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट कर पाएंगे. पिछले साल बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स का इंटरव्यू भी लिया था, ताकि उम्मीदवार की तार्किक जांच भी की जाए.
12:51 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब और बढ़ गया है. पहले बताया जा रहा था कि परीक्षा के रिजल्ट 1 बजे तक जारी किए जाएंगे, लेकिन अब परीक्षा के रिजल्ट 2.30 बजे तक जारी किए जाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार अब बोर्ड चेयरमैन आनंद किशोर 2.30 बजे परीक्षा के नतीजे जारी करेंगे.
Advertisement
12:44 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: परीक्षार्थी bsebssresult.com, biharboardonline.bihar.gov.in, indiaresults.com, examresults.net जैसी वेबसाइटों पर रिजल्ट देख सकते हैं.
12:20 PM (7 वर्ष पहले)

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. उसके बाद परीक्षा के नतीजों से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. उसके बाद अपने सब्जेक्ट के आधार पर सही लिंक का चुनाव करें. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर अपना रिजल्ट देख लें.
12:17 PM (7 वर्ष पहले)

पिछली बार 52.95 हुए थे पास

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: पिछली बार इंटरमीडिएट परीक्षा में 52.95 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे. आर्ट्स का पास प्रतिशत 63.12, कॉमर्स का 91.32 और साइंस का 44.71 फीसदी रहा था. वहीं पिछली बार नतीजे जारी होने में देरी हो गई थी.
12:15 PM (7 वर्ष पहले)

पहली बार मार्च में जारी हो रहे नतीजे

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: ऐसा पहली बार हो रहा है कि परीक्षा के नतीजे मार्च में ही जारी कर दिए जाएंगे. पहले परीक्षा के नतीजे करीब दो महीने बाद तक जारी किए जाते थे. हालांकि इस बार परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म हो गया है. हर बार परीक्षा के नतीजे मई आखिरी तक जारी किए जाते हैं.
12:10 PM (7 वर्ष पहले)

नकल पर रही लगाम

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: नकल की वजह से चर्चा में रहने वाली बिहार बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल के कम मामले देखने को मिले. इस बार करीब 150 छात्र ही निष्कासित किए गए, जबकि पिछले सालों में यह संख्या बहुत ज्यादा थी.
Advertisement
12:07 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं इस बार 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच कराई गई थीं. वहीं प्रैक्टिल परीक्षाओं का आयोजन 15 जनवरी से 25 जनवरी के बीच किया गया था. वहीं करीब 1300 परीक्षा केंद्रों में उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी.
12:05 PM (7 वर्ष पहले)

13 लाख उम्मीदवारों को है इंतजार

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: इस बार इंटर परीक्षा में कुल 13 लाख 15 हजार 371 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार है. साथ ही इस बार परीक्षार्थियों को ज्यादा दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ा है और परीक्षा के कुछ दिन बाद ही नतीजे जारी किए जा रहे हैं.
12:05 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Pareek
Bihar 12th Result 2019: बिहार बोर्ड की ओर से आज तीनों विषय कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. तीन विषयों के विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
Advertisement
Advertisement