scorecardresearch
 

13 अप्रैल 2017: दिन भर की सभी बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X
योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ

10:48 PM परवेज मुशर्रफ ने अफगानिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया

10:35 PM कश्मीर के श्रीनगर लोकसभा में मतदान के बाद इंटरनेट सेवा बहाल हुई

10:20 PM अमेरिका ने अफगानिस्तान में अब तक का सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम गिराया

 

10:05 PM अंबेडकर जयंती के मौके पर पीएम मोदी कल नागपुर जाएंगे

09:45 PM IPL-10: पंजाब ने KKR को दिया 171 रनों का लक्ष्य

09:30 PM विजय बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश महाधिवक्ता पद से दिया इस्तीफा

राघवेंद्र सिंह नए अधिवक्ता बनाए गए.

 

09:00 PM क्रिकेटर बेतुकी बयानबाजी की जगह युवाओं को बदलने में योगदान करें: पीडीपी

08:44 PM लालू यादव बिहार के सबसे बड़े जमींदार हैं: सुशील मोदी

08:36 PM कुलभूषण जाधव को न्याय दिलाने के लिए भारत हर हद तक जाएगा: राजनाथ सिंह

Advertisement

08:01 PM यूरोप जा रही प्रवासियों की नाव भूमध्य सागर में पलटी, 97 लापता
लीबिया के कोस्ट गार्ड ने दी जानकारी

07:46 PM जम्मू-कश्मीर: मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल की गईं

07:43 PM झारखंड: पलामू में नक्सलियों ने 21 ट्रैक्टरों और एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले किया

07:35 PM IPL-10: कोलकाता ने टॉस जीता, पंजाब की पहले बल्लेबाजी
ईडन गार्डन में रात आठ से शुरू होगा मुकाबला

07:33 PM राहुल गांधी ने कर्नाटक में 2 और मध्य प्रदेश में एक सीट पर कांग्रेस की जीत पर दी बधाई

07:26 PM 15 और 16 अप्रैल को ओडिशा के दौरे पर जाएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

07:06 PM मध्य प्रदेश: बांधवगढ़ से बीजेपी के शि‍वनारायण सिंह 25476 वोटों के अंतर से जीते

06:59 PM देश के 16 दलों ने EVM पर सवाल उठाया था और इस पर फैसला चुनाव आयोग को लेना है: हारुन यूसुफ

06:53 PM टी-20 क्रिस गेल का फॉर्मेट है: माइकल क्लार्क

06:48 PM CRPF जवानों से बदसलूकी मामले में आरोपियों के खि‍लाफ दर्ज होगी एफआईआर
जम्मू-कश्मीर: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे जवान. बदसलूकी का वीडियो हुआ था वायरल.

06:37 PM मध्य प्रदेश: अटेर की सीट पर कांग्रेस का फिर से कब्जा
कांग्रेस के हेमंत कटारे ने बीजेपी के अरविंद कटारिया को महज 857 वोट से हराया, कटारिया ने फिर से मतगणना की मांग की. भदौरिया और उनके समर्थकों ने मतगणना केंद्र पर किया हंगामा, मीडियाकर्मियों से की बदसलूकी.

Advertisement

06:23 PM ED ने मनी लॉन्ड्र‍िंग के आरोपी सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया

06:17 PM यूपी राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी
कहा- साल 2006 के बाद के ईवीएम उपलब्ध कराए जाएं, नहीं तो बैलेट पर कराने पड़ सकते हैं चुनाव.जुलाई में होने वाले हैं यूपी के नगर निकाय के चुनाव. पिछली बार 2011 में EVM से हुए थे चुनाव.

06:13 PM 18 अप्रैल को होगी योगी कैबिनेट की तीसरी बैठक

06:10 PM गुजरात के अहमदाबाद में आठ जगहों पर सीबीआई की छापेमारी
नोटबंदी के वक्त बैंक ऑफ महाराष्ट्र के दो अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया था. अहमदाबाद स्थित अम्बवादी ब्रांच का मामला.

05:47 PM नोएडा: सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश
लगभग 25 साल के युवक की लाश के सिर और दोनों हाथ कटे हुए हैं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

05:41 PM श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव: बडगाम में 38 केंद्रों पर फिर से मतदान, 2.02 फीसदी वोटिंग

05:36 PM झारखंड: लिट्टीपाड़ा सीट से झामुमो के साइमन मरांडी 13 हजार वोट से जीते

05:27 PM जालंधर पुलिस ने जाम्बिया के एक युवक को किया गिरफ्तार, 50 लाख की हेरोइन जब्त

05:20 PM साल 2016-17 के लिए पीएफ जमा पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा

Advertisement

05:10 PM घर की रजिस्ट्री महिला के नाम पर हो: पीएम मोदी

05:06 PM महिलाओं को भी रात में काम करने की सुविधा हो: पीएम मोदी

05:04 PM महिलाओं में संघर्ष और सामर्थ्य की क्षमता: पीएम मोदी

05:02 PM विकास में नारी शक्ति का अहम योगदान: पीएम मोदी
इंडियन मर्चेंट चैंबर के कार्यक्रम में पीएम मोदी. चैंबर की महिला विंग की 50वीं सालगिरह.

04:51 PM कुलभूषण जाधव के मसले पर कोई समझौता नहीं करेगी पाकिस्तानी आर्मी
आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने सेना मुख्यालय में कोर कमांडरों के साथ मीटिंग की

04:47 PM सीएम योगी का एलान- फिजूलखर्ची रोकेगी हमारी सरकार

04:44 PM यूपी में 75 जिलों के लिए 150 एडवांस एम्बुलेंस सेवा शुरू
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाई

04:40 PM मुंबई: PMLA कोर्ट ने जाकिर नाइक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया

04:28 PM मध्य प्रदेश: अटेर उपचुनाव में 18वें दौर की काउंटिंग के बाद कांग्रेस 7900 वोटों से आगे

04:25 PM झारखंड: लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में 17वें दौर की काउंटिंग के बाद झामुमो बीजेपी से 9227 वोट से आगे

04:15 PM कर्नाटक में जीत पर बोले सीएम सिद्धरमैया- यह जनादेश नहीं, वोटरों का प्यार है

04:09 PM पटना राजधानी एक्सप्रेस में लूट को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

04:03 PM दिल्ली में सभी 272 वार्ड में जीत का जश्न मनाएगी बीजेपी
राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत के बाद एलान

03:53 PM सेंसेक्स में 182.03 अंकों की गिरावट, 29,461.45 पर बंद हुआ
निफ्टी में 52.65 अंकों की गिरावट, 9,150.80 पर बंद

03:49 PM नजफगढ़ के चाइल्ड होम की लड़कियों ने लिखा दिल्ली हाईकोर्ट को पत्र
पत्र लिखकर अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार को बताया और जज से याचना की कि उन्हें बचा लिया जाए.

03:42 PM दिल्ली: अमित शाह से मिले मनजिंदर सिंह सिरसा और मनोज तिवारी
राजौरी गार्डन से विधानसभा उपचुनाव जीते हैं सिरसा.

03:36 PM 8 मई तक सभी अवैध निर्माण हटाएगा हाजी अली दरगाह ट्रस्ट

03:30 PM पाकिस्तानी आर्मी के अफसर के बारे में हमें कोई सूचना नहीं: गोपाल बागले

03:27 PM कुलभूषण जाधव से समूचे भारतीयों की भावनाएं जुड़ी हैं: गोपाल बागले

03:21 PM कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान में जो भी हुआ है वो कानून के मुताबिक नहीं: गोपाल बागले

03:19 PM कुलभूषण को फांसी हुई तो हत्या माना जाएगा: MEA

03:17 PM कुलभूषण जाधव निर्दोष भारतीय हैं जिन्हें किडनैप किया गया: गोपाल बागले, प्रवक्ता विदेश मंत्रालय

03:04 PM मनी लॉड्रिंग केस में ED ने वीरभद्र सिंह को भेजा नया समन

 

Advertisement

02:44 PM दिल्लीः करोल बाग में चार्टर्ड अकाउंटेंट के ऑफिस पर ED का छापा

 

02:37 PM उपचुनाव नतीजे: धौलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत

02:30 PM राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने GST बिल के सभी विधेयकों को दी मंजूरी

02:22 PM लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने 16 अप्रैल को बुलाई पार्टी की बैठक
सूत्रों के मुताबिक बसपा में बड़े बदलाव के संकेत हैं. मायावती ने 16 अप्रैल को पार्टी की बैठक बुलाई है.

02:15 PM यूपी: सद्भावना मंडल के जरिए कराया जाएगा मुस्लिम बेटियों का सामूहिक विवाह
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सद्भावना मंडल के जरिए मुस्लिम बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा. सरकार गृहस्थी का सामान और मेहर की रकम भी देगी.

02:10 PM यूपी: निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में आरक्षण की व्यवस्था खत्म
अख‍िलेश सरकार ने मतगणना से एक दिन पहले किया था फैसला, अब निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में आरक्षण की व्यवस्था खत्म की जाएगी. समाजवादी सरकार ने ही लागू की थी निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पिछड़ों दलितों के लिए आरक्षण की योजना. 10 मार्च 2017 को सरकार की ओर से जारी आदेश में आरक्षण खत्म करने की बात.

01:56 PM दिल्ली: UK के रक्षा मंत्री ने अमर जवान ज्योति जाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Advertisement

 

01:30 PM दिल्ली: मनजिंदर सिंह सिरसा दोपहर 2.30 बजे अमित शाह से करेंगे मुलाकात
दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट से बीजेपी-अकाली गठबंधन के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह ने जीत दर्ज की है. मनजिंदर सिंह सिरसा 2: 30 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे.

01:11 PM किसानों के मामले पर SC ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह किसानों का खुदकुशी करना दुखद.

01:09 PM एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाएंगे: सीएम योगी

01:07 PM सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें: सीएम योगी

01:05 PM सिख परंपरा ने देश को एकसूत्र में बांधा: योगी आदित्यनाथ

01:04 PM गुरु तेग बहादुर के बलिदान से प्रेरणा मिली: सीएम योगी

01:03 PM उपचुनाव: कर्नाटक की नंजनगुड सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट को मिली जीत

12:53 PM J&K: बड़गाम में पुनर्मतदान के दौरान 12 बजे तक महज 1.4 फीसदी वोटिंग

12:51 PM उपचुनाव: पश्‍चिम बंगाल की कांठी दक्ष‍िण सीट पर टीएमसी कैंडिडेट चंद्रिमा को मिली जीत

12:49 PM यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुद्वारे में मत्था टेका

12:47 PM उपचुनाव: एमपी की बांधवगढ़ सीट पर बीजेपी कैंडिडेट 25,000 वोटों से जीता

12:45 PM उपचुनाव: अटेर में 8वें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस कैंडिडेट 318 वोट से आगे

12:44 PM उपचुनाव: दिल्ली बीजेपी ऑफिस में आज 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बीजेपी नेता

12:34 PM दिल्ली में AAP की हार पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को दिया हौसला

 

12:28 PM राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विश्व मोहन भट्ट को दिया पद्मभूषण अवॉर्ड

12:27 PM राष्ट्रपति ने संजीव कपूर, डॉ. सुब्रतो दास, दीपा करमाकर और जितेंद्र नाथ गोस्वामी को दिया पद्मश्री

12:18 PM उपचुनाव: दिल्ली के राजौरी गार्डन में बीजेपी-अकाली को 50 फीसदी, तो AAP को महज 13 फीसदी वोट

12:09 PM उपचुनाव: असम के धीमाजी सीट पर बीजेपी के रनोज पेगु करीब 9 हजार वोटों से जीते

12:08 PM उपचुनाव: राजस्थान के धौलपुर में 9वें दौर की मतगणना के बाद बीजेपी कैंडिडेट 20 हजार वोट से आगे

12:02 PM उपचुनाव: दिल्ली के राजौरी गार्डन सीट पर बीजेपी-एसएडी कैंडिडेट को मिली जीत

11:41 AM EVM टैम्परिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया
8 मई को होगी अगली सुनवाई

11:36 AM उत्तराखंड सरकार ने एनएच-74 घोटाले के मामले में 1 PCS अधिकारी को सस्पेंड किया

11:34 AM CM एड्रेस के दुरुपयोग पर लालू प्रसाद की बेटी चंदा यादव के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में PIL दाखिल

11:32 AM उपचुनाव: पश्चिम बंगाल की कांठी सीट पर टीमएसी की चंद्रिमा भट्टाचार्य 29 हजार वोटों से आगे

11:09 AM दिल्ली: उपचुनाव में AAP ने मान ली हार, सिसोदिया बोले-जनरैल के इस्तीफे से थी नाराजगी

11:05 AM गुजरात दंगा: सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों से SIT के प्रमुख आर के राघवन को कार्यमुक्त किया
सदस्य के वेंकटेशन को भी कार्यमुक्त किया गया

11:00 AM उपचुनाव: एमपी के अटेर में मतगणना रुकी, कांग्रेस ने लगाया ईवीएम टैम्परिंग का आरोप

10:56 AM शेयरधारकों में इस साल 13,000 करोड़ रुपये बांटेगी इन्फोसिस

10:51 AM उपचुनाव: हिमाचल के भोरंज सीट पर बीजेपी को मिली जीत

10:46 AM उपचुनाव: कर्नाटक की नंजनगुड और गुंडलुपेट से कांग्रेस कैंडिडेट आगे

10:44 AM उपचुनाव: दिल्ली के राजौरी गार्डन में बीजेपी-एसएडी कैंडिडेट 7400 वोटों से आगे

10:31 AM MP उपचुनाव: बांधवगढ़ में 7वें दौर की मतगणना के बाद बीजेपी कैंडिडेट 9713 वोटों से आगे

10:29 AM झारखंड उपचुनाव: लिट्टीपाड़ा में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद JMM आगे

10:27 AM राजस्थान: धौलपुर में चौथे दौर की मतगणना के बाद बीजेपी कैंडिडेट 10,000 वोटों से आगे

10:25 AM कमजोर वैश्व‍िक संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 73 अंक गिरा

09:58 AM इंफोसिस ने रवि वेंकटेसन को बोर्ड का को-चैयरमैन नियुक्त किया

09:56 AM शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे मजबूत

09:54 AM कर्नाटक उपचुनाव: नंजनगुड में चौथे दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस कैंडिडेट 10,992 वोटों से आगे

09:52 AM झारखंड उपचुनाव: लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड में बीजेपी आगे

09:50 AM MP उपचुनाव: उमरिया सीट से बीजेपी कैंडिडेट 5477 वोटों से आगे

09:48 AM असम उपचुनाव: धेमाजी से बीजेपी कैंडिडेट 2752 वोटों से आगे

09:47 AM पश्च‍िम बंगाल: कांठी दक्षिण से टीएमसी की उम्मीदवार 2935 वोटों से आगे

09:39 AM गुड फ्राइडे पर डिजिटल डे घोषित करने पर बीजेपी के पूर्वोत्तर के सहयोगी दल ने जताई आपत्ति

09:37 AM MP: बांधवगढ़ में बीजेपी और अटेर सीट पर कांग्रेस आगे

09:17 AM उपचुनाव मतगणना: 10 में से 5 विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे

09:06 AM दिल्ली: राजौरी गार्डन सीट पर दूसरे राउंड में बीजेपी-अकाली उम्मीदवार कांग्रेस से 685 वोटों से आगे

08:54 AM उपचुनाव मतगणना: राजस्थान के धौलपुर सीट पर पहले राउंड में बीजेपी आगे

08:43 AM दिल्ली: राजौरी गार्डन सीट पर पहले राउंड में बीजेपी-अकाली उम्मीदवार आगे, AAP तीसरे स्थान पर

08:40 AM पाकिस्तान के बलूच नेताओं ने कुलभूषण जाधव को फांसी देने का विरोध किया

08:18 AM पीएम मोदी ने जालियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

08:09 AM दिल्ली: राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर शुरू हो गई मतगणना

08:07 AM श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के 38 पोलिंग स्टेशन पर आज फिर से हो रहे हैं चुनाव

08:04 AM बीएस-3 वाहनों पर बैन मामले में आज सुप्रीम कोर्ट का आएगा निर्णय

07:59 AM यूपी: योगी सरकार ने भूमिहीन किसानों के 2 बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

07:56 AM यूपी: फर्जी बीपीएल और राशन कार्ड से सस्ता राशन ले रहे लोगों से पैसे वापस लेगी सरकार

07:54 AM यूपी: गैस चूल्हा पाने वालों को नहीं मिलेगी पीडीएस से किरासन

07:47 AM सोमालिया में डकैतों द्वारा अपहृत किए गए भारतीय बचाए गए

07:37 PM सुदर्शन न्यूज चैनल के CMD सुरेश चव्हाण गिरफ्तार, संभल में सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप

07:29 AM केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह आज CM योगी आदित्यनाथ से करेंगे मुलाकात

07:21 AM सरकारी जमीनों से कब्जा हटाने के लिए टास्क फोर्स बनाएगी यूपी सरकार

01:09 AM सीरिया पर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को रूस ने वीटो लगाकर रोका
यूएन सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में सीरिया में हुए कथित कैमिकल हमलों की निंदा की गई थी साथ ही जल्द जांच कराने की मांग की गई थी.

01:01 AM लखनऊ: यूपी सचिवालय की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी होंगे तैनात

12:05 AM 'पोएला बैसाख' के पर्व पर 15 अप्रैल को बंगाली खाना परोसेगा एअर इंडिया

12:03 AM IIT मद्रास में लगी आग, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां

Advertisement
Advertisement