11:52 PM यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कल सुबह 11:30 बजे ईसाई धर्म के धर्माचार्यों से मिलेंगे
11:08 PM IPL 2017: किंग्स एलेवन पंजाब को हराकर मुंबई इंडियंस 8 विकेट से जीता
11:05 PM सीएम योगी का साफ निर्देश-कल से यूपी के वाहनों से पूरी तरह से हटेगी लाल और नीली बत्ती
11:03 PM मुस्लिम संगठन रज़ा एकेडमी ने सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की
10:25 PM यूपी: सीतापुर में 5 लोग 45,000 सिम के साथ गिरफ्तार
09:29 PM हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से ईडी ने 9 घंटे तक की पूछताछ
09:20 PM पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में कल सुबह 11 बजे सिविल सर्विस डे समारोह को संबोधित करेंगे
08:56 PM किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं, पुलिस को करें फोन: एसपी सिंह बघेल
आजतक के स्टिंग ऑपरेशन 'ऑपरेशन गोरक्षक' पर बोले यूपी के पशुधन मंत्री.
08:38 PM आजतक का खुलासा- कथित गोरक्षकों को दी जाती है पिटाई की खास ट्रेनिंग
यूपी और हरियाणा के गोरक्षकों का स्टिंग ऑपरेशन. कई बार गाय ना होने पर लोगों को पीटा जाता है.
08:31 PM चेन्नई: शशिकला और दिनाकरन को पार्टी से निकालने पर अड़ा ओपीएस खेमा
08:12 PM नोएडा के सेक्टर 18 स्थित सेल्स टैक्स दफ़्तर में लगी आग
08:01 PM 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया दिल्ली का तापमान
07:41 PM इटावा: मुलायम सिंह यादव के घर पहुंची बिजली विभाग की टीम
बिजली की चोरी पर सख्त हुई योगी सरकार, मुलायम के घर 4 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया
07:28 PM भ्रष्टाचार मामले में ईडी के पूर्व अफसर जेपी सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर
07:15 PM पाकिस्तान के गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में हाफिज़ सईद पर निशाना
06:53 PM पुदुचेरी: LG किरण बेदी ने सचिवालय की सभी गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के आदेश दिए
06:42 PM कश्मीर डिविजन के सभी हायर सेकेंडरी स्कूल कल तक बंद रहेंगे
06:33 PM असम: सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए, 2 गिरफ्तार
06:23 PM J-K: जीप के बोनट पर शख्स को बांधकर घुमाने के मामले की जांच शुरू
कश्मीर: सेना ने आरोपी मेजर के खिलाफ जांच के आदेश दिए. 13 अप्रैल को मेजर के खिलाफ हुई थी एफआईआर.
06:13 PM व्यापम घोटाला: सीबीआई ने मध्य प्रदेश के मुरैना से एक शख्स को किया गिरफ्तार
06:06 PM चारा घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Fodder scam case: SC reserves judgement in the matter, asks all respective parties to give their submissions in a week to the court.
— ANI (@ANI_news) April 20, 2017
06:02 PM CBI ने रिश्वत मामले में कमांडर वर्क्स इंजीनियर के अधिकारी को गिरफ्तार किया
05:54 PM मुंबई: ED ने 836.29 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में रूपचंद बैद को गिरफ्तार किया
05:48 PM दिल्ली: 23 अप्रैल को सुबह चार बजे से ही चलने लगेगी मेट्रो
एमसीडी चुनाव के मद्देनजर फैसला. चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों को आने-जाने में होगी आसानी.
05:42 PM MCD चुनाव: द्वारका में रैली को संबोधित नहीं करेंगे अमित शाह
गले में संक्रमण के चलते रैली को संबोधित नहीं करेंगे बीजेपी अध्यक्ष
05:36 PM 23 अप्रैल को दिल्ली में होगी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक
05:25 PM चीन के पहले कारगो अंतरिक्षयान Tianzhou1 का प्रक्षेपण
05:15 PM 1984 सिख दंगे मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को दिया नोटिस
05:13 PM प्रशासन को भी आमजन के प्रति संवेदनशील होना होगा: सीएम योगी आदित्यनाथ
05:09 PM बुंदेलखंड 6 लेन एक्सप्रेस वे सड़क से जुड़ेगा: सीएम योगी आदित्यनाथ
05:08 भ्रष्टाचार में संलिप्त लोग बर्खास्त होंगे: सीएम योगी आदित्यनाथ
05:07 PM भ्रष्टाचार और अराजकता से सरकार सख्ती से निपटेगी: सीएम योगी आदित्यनाथ
05:06 PM योजनाओं का लाभ गरीबों को मिलना ही चाहिए: सीएम योगी आदित्यनाथ
05:04 PM सरकार की सभी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी: सीएम योगी आदित्यनाथ
05:03 PM कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा, कोई भेदभाव नहीं होगा: सीएम योगी आदित्यनाथ
05:02 PM 2 साल में बुंदेलखंड की पानी समस्या खत्म होगी: सीएम योगी आदित्यनाथ
04:54 PM जे जयललिता की संदेहास्पद मौत मामले में तमिलनाडु सरकार सीबीआई जांच कराए: केपी मुनुसामी
04:50 PM नोटबंदी पर बने संसदीय पैनल ने उर्जित पटेल को 25 मई से पहले पेश होने को कहा
04:43 PM सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर के कथित एनकाउंटर मामले में फैसला सुरक्षित रखा
04:35 PM विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार ब्रिटेन के संपर्क में: MEA
04:29 PM नवाज शरीफ इस्तीफा देकर जांच का सामना करें: इमरान खान
04:21 PM दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ भांडाफोड़ डॉक्यूमेंट जारी किया
04:20 PM मोहसिन रज़ा शिया वक्फ बोर्ड के औचक निरीक्षण पर पहुंचे
04:19 PM हैदराबाद से दिल्ली के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट पर सवार हुए रविंद्र गायकवाड़
बैन हटने के बाद शिवसेना सांसद की एअर इंडिया की फ्लाइट से पहली उड़ान, 0415 बजे की फ्लाइट
04:14 PM दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम के लिए 1 मई से डेस्टिनेशन बसों को चलाने का NGT का आदेश
दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम के लिए 1 मई से डेस्टिनेशन बसों को चलाने का NGT का आदेश
04:10 PM सीबीआई ने घूसखोरी मामले में छत्तीसगढ़ के अफसरशाह बीएल अग्रवाल के खिलाफ दायर किया चार्जशीट
03:58 PM मुंबई: स्पेशल एनआईए कोर्ट ने जाकिर नाइक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया
03:50 PM सेंसेक्स 85.82 अंकों की उछाल के साथ 29,422.39 पर बंद
निफ्टी 32.90 अंकों की उछाल के साथ 9,136.40 पर बंद
03:40 PM दिल्ली में सोनिया गांधी से उनके निवास पर मिले नीतीश कुमार
03:36 PM मुंबई: पाकिस्तानी कपड़े बेचे जाने के विरोध में मनसे कार्यकर्ताओं ने एक शोरूम में की तोड़फोड़
03:24 PM आज शाम 7 बजे देश को संबोधित करेंगे नवाज शरीफ, साढ़े 5 बजे इमरान खान की प्रेस कांफ्रेंस
03:19 PM धोनी को SC से राहत, मैग्जीन के कवर पेज पर फोटो का मामला
महेंद्र सिंह धोनी को भगवान विष्णु के तौर पर दिखाए जाने के मामले में क्रिकेटर के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग खारिज
03:14 PM हैदराबाद एयरपोर्ट से 2 महिलाएं हिरासत में ली गईं, 75 लाख का सोना बरामद
03:05 PM हिज्बुल मुजाहिदीन के लेटर मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
02:58 PM हम सुप्रीम कोर्ट के शुक्रगुजार, किसी भी जांच को तैयार: ख्वाजा मुहम्मद आसिफ
पनामा केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान
02:53 PM पनामा केस: पीएम नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित किए जाने के पक्ष में दो जज
सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित करने की PTI की याचिका खारिज की
02:47 PM पनामा केस: नवाज और उनके दो बेटों को संयुक्त जांच टीम के सामने पेश होना होगा
02:44 PM पाकिस्तान: पनामा केस में सुप्रीम कोर्ट ने संयुक्त जांच टीम बनाने को कहा
कतर पैसे भेजे जाने का मामला, पांच जजों की बेंच ने 3-2 से सुनाया फैसला.
02:39 PM बीएमसी ने ऋषि कपूर को थमाया नोटिस, नियमों के उल्लंघन का आरोप
02:28 PM बसपा में सभी पदों से हटाए गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, केवल राष्ट्रीय सचिव रहेंगे
02:17 PM गुरदासपुर में गैंगवार, गोली लगने से दो लोगों की मौत, कई घायल
02:14 PM पश्चिम बंगाल के हावड़ा में थर्मोकोल फैक्ट्री में लगी आग
02:03 PM यूपी: किसानों की खुदकुशी मामले में सीएम ने मांगी रिपोर्ट
बुंदेलखंड में दो किसानों की खुदकुशी का मामला, योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
02:00 PM वित्त वर्ष 2016-17 के लिए EPF पर 8.65% ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की मंजूरी
01:41 PM BSF के बर्खास्त जवान तेज बहादुर का आरोप, फौज में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार
01:33 PM बरखा शुक्ला ने दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
01:26 PM पश्चिम बंगाल में ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 2 छात्रों की मौत, 10 घायल
01:25 PM योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले- बड़ी बेवफा चीज है लाल बत्ती
01:22 PM बुलंदशहर गैंगरेप मामला: SC ने आजम खान के विवादित बयान वाले मामले को 5 सदस्यीय संविधान पीठ को भेजा
01:19 PM श्री श्री रविशंकर की सफाई, हकीकत यह है कि हमने यमुना को कोई क्षति नहीं पहुंचाई
01:18 PM दिव्यांग कर्मचारी पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद योगी सरकार के मंत्री ने दी सफाई
लखनऊ में दिव्यांग कर्मचारी को लेकर बयान देने के बाद कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने अब कहा है- 'मेरा मतलब दिव्यांग को हटाना नहीं था बल्कि मेरा कहना था कि वह कमजोर है, काम नहीं कर पाता तो उसकी सहायता को एक दूसरा व्यक्ति रख लो.'
01:15 PM NGT ने श्री श्री रविशंकर को लताड़ा, कहा-आपको जिम्मेदारी का एहसास नहीं
01:12 PM पटना: लालू यादव के दोनों बेटों के खिलाफ जनहित याचिका दायर
आरोप है कि दोनों ने नामांकन भरते समय अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा नहीं दिया था
01:09 PM MCD चुनाव: संबित पात्रा और संजीव बाल्यान डीटीसी बसों में सफर कर बीजेपी के लिए मांग रहे वोट
01:05 PM यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का बयान, अलग-अलग जगहों से 9 लोग हिरासत में लिए गए
Nine people from different locations were held by police, interrogation is underway:ADG (law and order) Daljeet Singh Choudhary pic.twitter.com/sBbLpD2ACe
— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2017
12:49 PM पठानकोट हमले से सुर्खियों में आए SP सलविंदर सिंह ने किया सरेंडर
12:27 PM अजान पर सोनू निगम ने जो कहा वह गलत, हम सभी धार्मिक मामले में एकजुट: अतीफ अली अल कादरी
12:15 PM बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 51 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया
12:03 PM पंचकूला AJL केस: ED ने मोतीलाल वोरा और हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछताछ की
11:59 AM हैदराबाद पुलिस ने प्लेन हाईजैक की फर्जी मेल भेजने वाले को गिरफ्तार किया
11:49 AM सुप्रीम कोर्ट ने टाटा ग्रुप की अर्ज़ी खारिज की, होटल ताज मानसिंह की होगी नीलामी
11:38 AM झांसीः CM योगी अचानक गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, अधिकारियों को लगाई फटकार
11:34 AM UP के इलाहाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या की
11:30 AM CM योगी गाड़ी में लालबत्ती लगाकर झांसी पहुंचे
11:27 AM नागपुर: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने लेक्चरर के मुंह पर पोती कालिख
11:10 PM उमा भारती बोलीं, राम मंदिर के लिए मंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं
11:06 PM UP: आयकर टीम ने नोएडा अथॉरिटी के रिटायर OSD यशपाल त्यागी के 4 ठिकानों पर छापे मारे
11:02 PM UP:बरेली में बीजेपी विधायक महेंद्र यादव ने टोल प्लाजा के कर्मचारी को तमाचा जड़ा
10:45 AM राजस्थान के बांसवाड़ा में कपल की नग्न परेड कराई, पुलिस ने केस दर्ज कर 4 लोगों को किया गिरफ्तार
10:15 AM UP:आयकर विभाग ने कानपुर के एडिशनल सेल्स कमिश्नर केशव लाल के निवास पर छापा मारा
10:07 PM यूपी ATS ने 5 राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर चलाया ऑपरेशन, आतंकी साजिश के आरोप में 3 व्यक्ति गिरफ्तार
10:03 PM J&K: सेना के कैंप में लगी आग में पाया गया काबू
09:59 PM उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी कार से लालबत्ती हटाई
09:44 PM झांसीः किसानों का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर CM योगी से मुलाकात करेगा
09:17 PM कश्मीर के बारामूला में सेना कैंप के अंदर आग लगी
09:12 PM तेज बहादुर कोर्ट मार्शल को चुनौती देने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट को रवाना
09:05 PM गायकवाड़ के खिलाफ कार्रवाई में लेटलतीफी पर एयर इंडिया ने दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र
08:49 PM माल्या को भारत वापस लाने में लग सकता है 6 महीने का वक्त: ED के वरिष्ठ अधिकारी
08:32 PM दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास कार ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 3 लोग घायल
08:28 PM भारतीय मूल के कनाडाई रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जान ने स्वर्ण मंदिर पहुंचकर माथा टेका
08:23 PM हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित रेवलसर झील में सैकड़ों मछलियां मरी मिलीं
08:12 PM सरकार से समर्थन मांगा जाएगा. अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो कोर्ट जाएंगेः तेज बहादुर
07:29 AM 'सामना' के संपादकीय में विजय माल्या को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना
07:12 AM बिहार टॉपर स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
06:54 AM दिल्ली: 30 साल के शख्स पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
06:27 AM देर रात एम्स पहुंचकर हड़ताली टीचर से मिले राहुल गांधी
05:22 AM एक दिन के दौरे पर झांसी जाएंगे यूपी के सीएम आदित्यनाथ
04:48 AM दिल्ली के जाफराबाद में गोली मारकर दो लोगों की हत्या
12:03 AM बिल गेट्स और मेलिंडा फाउंडेशन से फंड लेने वाले NGO का FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द
पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के विदेशी फंड लेने पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा दी है.
12:02 AM मथुरा जवाहर बाग हिंसा के मुख्य आरोपी विवेक यादव को मिली जमानत
रामवृक्ष यादव के बेटे विवेक यादव को 5 लाख रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी गई है.
12:01 AM दिल्ली: आज शाम 6 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह