scorecardresearch
 

लद्दाख में आर्मी के ध्रुव हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, क्रू मेंबर्स सुरक्षित

उड़ान के दौरान पायलट को हेलिकॉप्टर में कुछ गड़बड़ी महसूस हुई जिसके बाद उसे एहतियात के तौर पर उतारने का फैसला लिया गया.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर (PTI)
सांकेतिक तस्वीर (PTI)

  • इसमें सवार क्रू मेंबर्स और यात्री सुरक्षित
  • गड़बड़ी की आशंका पर पायलट ने उतारा

पूर्वी लद्दाख में रविवार को आर्मी के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव ने एहतियात के तौर पर अचानक लैंडिंग (इमरजेंसी लैंडिंग) की. हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया और इसमें सवार क्रू मेंबर्स और यात्री सुरक्षित हैं. उड़ान के दौरान पायलट को हेलिकॉप्टर में कुछ गड़बड़ी महसूस हुई जिसके बाद उसे एहतियात के तौर पर उतारने का फैसला लिया गया.

पूर्वी लद्दाख वही इलाका है जहां चीन और भारत के बीच तनाव चल रहा है. दोनों देश के सैनिक सीमा विवाद को लेकर आमने-सामने हैं. चीनी सैनिकों के जमावड़े को देखते हुए भारतीय सेना चौकस है चीन से लगती पूरी सीमा पर तैनाती बढ़ा दी गई है.

बता दें, चीन ने हाल ही में पूरी गलवान घाटी को अपना क्षेत्र होने का दावा किया है. इधर भारत ने बीजिंग के दावे को तत्काल खारिज किया है. सैटेलाइट तस्वीरों के गहराई से विश्लेषण से पता चलता है कि कैसे चीन नदी के इकोसिस्टम को बदल कर गलवान पर अपना दावा जताते हुए आगे बढ़ा है. इस साल मई के महीने में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने सैन्य अभ्यास के बहाने इस क्षेत्र में मोर्चाबंदी की और LAC तक नदी के किनारों के साथ-साथ सभी जगहों पर सैनिकों को इकट्ठा किया.

Advertisement

दूसरी ओर, इस तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक बैठक बुलाई. इस बैठक में तीनों सेना के प्रमुखों के अलावा सीडीएस बिपिन रावत शामिल हुए. मीटिंग में लद्दाख में जमीनी हालात की पूरी समीक्षा और एलएसी के साथ तैयारियों का जायजा लिया गया. सूत्रों ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि भारत LAC पर तनाव को बढ़ावा नहीं देता है, लेकिन अन्य पक्ष ऐसा करते हैं तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया.

Advertisement
Advertisement