11:47 PM आंध्र प्रदेश: अमरावती में वाईएसआरसी नेता गंगुला प्रताप रेड्डी तेलगू देशम पार्टी में शामिल
11:12 PM ट्रंप ने बिजनेस फोरम भंग किया, सीईओ ने विरोध में दिया था इस्तीफा
10:59 PM एनजीटी ने ललित और ताज जैसे फाइव स्टार होटलों पर लगाया लाखों का जुर्माना
10:51 PM गोरखपुर हादसा: डीएम राजीव रौतेला ने सौंपी जांच रिपोर्ट
रिपोर्ट में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आर के मिश्रा और ऑक्सीजन यूनिट के इंचार्ज डॉक्टर सतीश को ठहराया गया लापरवाही का जिम्मेदार.
09:45 PM सोहैल महमूद ने भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर का कार्यभार संभाला
09:27 PM बब्बर खालसा का आतंकी बलवंत सिंह लखनऊ से गिरफ्तार
UP ATS द्वारा आज ऐशबाग से बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया.
08:54 PM बरेली में राष्ट्रगान न करने वाले मदरसा पर लग सकता है रासुका: डिप्टी कमिश्नर
08:48 PM ममता कुलकर्णी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
08:47 PM नजमा हेपतुल्ला ने कहा-हलाला हराम है और वेश्यावृत्ति जैसा है
08:45 PM जलपाईगुड़ी: टीएमसी नेता ने लोगों को धमकाया-बीजेपी में गए तो चीर कर रख दूंगा
08:43 PM शरद यादव के बागी तेवर तेज, 19 अगस्त को पटना में करेंगे जन अदालत सम्मेलन: सूत्र
08:23 PM बिहार में बाढ़ से अब तक 72 लोग मरे
08:20 PM अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हिज्बुल मुजाहिदीन को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया
08:06 PM JDS के सात निलंबित विधायकों से कल सुबह 10 बजे मिलेंगे राहुल गांधी
08:03 PM उत्तराखंड: 18 अगस्त को दून स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी
07:59 PM CC/OC हासिल न करने वाले प्रोजेक्ट के फिट आउट पजेशन पर नोएडा अथॉरिटी की रोक
07:56 PM एयरलाइन कमांडर्स को नौकरी छोड़ने के लिए एक साल का नोटिस सर्व करना अनिवार्य
DGCA ने को-पायलट के लिए भी 6 महीने की नोटिस सर्व करना अनिवार्य किया
07:53 PM रजनीकांत की पत्नी के स्कूल पर मकान मालिक ने लगाया ताला, किराया न देने का आरोप
07:50 PM असम: भारी बारिश की वजह से ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर
07:10 PM गोरखपुर: मानीराम में पुल के ऊपर पानी बहने से सोनौली रोड जाम
07:03 PM स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से किरन बेदी ने मांगी सफाई
पुदुचेरी राजभवन के कार्यक्रम में अनुपस्थित थे राज्य के कई मंत्री और आला अधिकारी
06:51 PM बीएसपी विधायक मोहम्मद इकबाल के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मामला चलाने को केंद्र ने दी मंजूरी
06:42 PM शरद यादव के सांझी विरासत कार्यक्रम में कल 17 पार्टियां हिस्सा लेंगी
06:31 PM शरद यादव के कार्यक्रम साझी विरासत में कल राहुल होंगे शामिल, देंगे भाषण
06:20 PM J&K: लश्कर कमांडर अयूब लेल्हारी पुलवामा के काकपोरा मुठभेड़ में ढेर
06:05 PM बातचीत शुरू करने से पहले भारतीय सेना बिना किसी शर्त के हटे: चीनी विदेश मंत्रालय
06:07 PM सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए चुसुल में भारत-चीन के अधिकारियों की बैठक: सूत्र
06:00 PM चीनी बॉर्डर सेना हमेशा शांति के लिए प्रतिबद्ध: चीनी विदेश मंत्रालय
05:54 PM शंकर सिंह वाघेला ने गुजरात विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
05:47 PM हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के जायजे हेतु आपदा प्रबंधन सचिव मंडी पहुंचे
05:40 PM असम: सर्बानंद सोनोवाल ने बाढ़ के जायजे के लिए दक्षिण सलमारा-मानकचर का दौरा किया
05:35 PM पश्चिम बंगाल: नेताजी की मूर्ति पर स्याही फेंकने के मामले में 2 लोग गिरफ्तार
05:31 PM छत्तीसगढ़: नारायणपुर में 3 नक्सली गिरफ्तार
05:30 PM उत्तराखंड: कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू, यात्रियों का 13वां जत्था धारचूला के लिए रवाना
05:25 PM उत्तराखंड: बादल फटने से टूटे पुल को बहाल करने में सीमा सड़क संस्था जुटी
05:20 PM जम्मू-कश्मीर: मगाम में ग्रेनेड हमले में घायल सीआरपीएफ का जवान शहीद
14 अगस्त को हुए ग्रेनेड हमले में जख्मी हुआ था जवान, बादामी बाग स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
05:12 PM अगरतला: माणिक सरकार के भाषण मामले पर DD ने दी सफाई, आरोपों को नकारा
05:10 PM NIA ने हवाला मामले में कश्मीर के 12 जगहों पर की छापेमारी
05:02 PM बाबा राम रहीम मामला: हरियाणा और पंजाब के डीजीपी ने केंद्रीय गृह सचिव से की मुलाकात
04:44 PM BCCI के मौजूदा पदाधिकारियों को हटाने के लिए COA ने SC से मांगे निर्देश
04:38 PM गोरखपुर कांड पर कांग्रेस ने कहा-ऑक्सीजन सप्लाई का ठेका इलाहाबाद की कंपनी को दिया गया
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सरकार बदलने पर इलाहाबाद की नई कंपनी को ठेका दिया
04:36 PM गोरखपुर की घटना सरकार द्वारा लाई गई आपदा है: कांग्रेस
04:34 PM अगरतला दूरदर्शन ने सीएम के भाषण को न दिखाने के आरोप से किया इंकार
04:28 PM पहली बार रूस ने पाकिस्तान को हथियार बेचा : राहुल गांधी
04:25 PM पटियाला हाउस कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया
आईएनएक्स मीडिया मामले में जारी किया 9 सितंबर के लिए प्रोडक्शन वारंट, सरकार की इजाजत से ज्यादा पैसे कंपनी में विदेशी पैसे लगाने का मामला
04:20 PM कांग्रेस ने लाल किले से पीएम के भाषण में काले धन पर किए गए दावे पर उठाया सवाल
गुलाब नबी आजाद ने कहा कि रिजर्व बैंक कह रहा है कि अभी वह नोट गिन ही रहा है, लेकिन पीएम ने लाल किले से कैसे दावा कर दिया कि नोटबंदी से बैंकिंग सिस्टम में 3 लाख करोड़ आ गए
04:16 PM चुनाव आयोग ने मद्रास हाईकोर्ट को बताया-स्थानीय निकाय चुनाव में अभी छह महीने और लगेंगे
04:15 PM केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे ने कहा-रोहित बेमुला मामले को अकारण उठाकर सदन का समय नष्ट किया गया
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों सहित जिन जिन लोगों ने इस मुद्दे को उछाला था वो लोग गलत आरोप लगाने के आरोप में महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर प्रायश्चित करें.
04:11 PM चारा घोटाले मामले की सुनवाई के लिए रांची पहुंचे लालू
अवैध निकासी के चार अलग- अलग मामलों में 17,18 और 19 अगस्त को रांची के स्पेशल CBI कोर्ट में उन्हें हाजिरी लगाना है
04:10 PM गोरखपुर मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका
याचिका में दवाइयों की कमी और इलाज में लापरवाही का आरोप केन्द्र और राज्य सरकार, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव हेल्थ ,सीएमओ, बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर को बनाया गया पक्षकार
04:07 PM छपरा जंक्शन पर छपरा-टाटा एक्सप्रेस के जनरल बोगी से मिला संदिग्ध पैकेट, जांच शुरू
04:06 PM सीतापुर में नाव पलटी, सभी सुरक्षित, सीएम योगी के कार्यक्रम में जा रहे थे लोग
04:04 PM सेंसेक्स 322 अंक चढ़कर 31,771 पर और निफ्टी 103 अंक बढ़कर 9,897 पर बंद
04:02 PM नोएडा सेक्टर 107 के सलारपुर में कंचन नाम की महिला की घर मे घुसकर हत्या
04:00 PM जेपी मामले पर जेटली ने कहा-फ्लैट खरीदारों के हितों का ध्यान रखा जाएगा
03:59 PM सीताराम येचुरी ने त्रिपुरा के सीएम के डीडी पर भाषण न प्रसारित करने को इमरजेंसी जैसा बताया
03:57 PM लेह में चीनी सैनिकों के घुसपैठ पर अरुण जेटली ने कोई टिप्पणी करने से किया इंकार
03:55 PM जेपी बिल्डर मामले में अरुण जेटली ने कहा-सभी बार्यस को उनका फ्लैट मिलना चाहिए
03:51 PM मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड में बढ़ा खतरा, नारायणी नदी का पानी बांध के ऊपर से बह रहा है
03:34 PM मोदी सरकार आने के बाद मित्र देशों से संबंधों में खटास आई: राहुल गांधी
All neighbours except Pak &China were our allies,but this has changed now. Nepal alienated,China building port in Sri Lanka; Rahul Gandhi
— ANI (@ANI) August 16, 2017
03:30 PM 3 साल में पहली बार रूस ने PAK को हथियार बेचे: राहुल गांधी
For the first time Russia is selling arms to Pakistan, In last 3 years Modi Govt has created problems with friendly nations: Rahul Gandhi pic.twitter.com/MuCp8Q2W3V
— ANI (@ANI) August 16, 2017
03:26 PM मोदी सरकार ने एक महीने में जम्मू कश्मीर की शांति भंग कर दी: राहुल गांधी
We worked hard in 10 years to bring peace to Jammu and Kashmir, it was all destroyed in one month by Modi Govt: Rahul Gandhi
— ANI (@ANI) August 16, 2017
03:21 PM यूपी में 6 IAS अफसरों के तबादले किए गए
03:15 PM लखनऊ: गोरखपुर कांड पर प्रदर्शन कर रहे राज बब्बर को हिरासत में लिया गया
Lucknow: Raj Babbar,Pramod Tiwari&several Cong workers detained by police; they were sitting on peaceful protest against #Gorakhpur incident pic.twitter.com/dEvkUhfWCV
— ANI UP (@ANINewsUP) August 16, 2017
03:10 PM मोदी के भाषण छोटे होते जा रहे हैं, उनके पास अब कहने को कुछ नहीं है: राहुल
Congress President went to PM's speech at Red fort on Aug 15, she told me later that it was a very short speech: Rahul Gandhi pic.twitter.com/gzFgyx0kfA
— ANI (@ANI) August 16, 2017
03:05 PM महाराष्ट्र और UP में बीजेपी ने कांग्रेस के दबाव में लागू की 'कर्ज माफी': राहुल
BJP forced to do 'karza maafi' for farmers in Maharashtra and UP due to the pressure of Congress: Rahul Gandhi
— ANI (@ANI) August 16, 2017
03:00 PM ओडिशा: राज्य में मिले स्वाइन फ्लू के 155 केस, 9 मरीजों की मौत
Bhubaneswar (Odisha): Swine Flu hits the state; 155 positive cases, including 2 doctors & 9 deaths so far pic.twitter.com/f9O26MHLbv
— ANI (@ANI) August 16, 2017
02:36 PM अगस्त के अंत में PM मोदी से मिलेंगे नीतीश कुमार: केसी त्यागी
चर्चा के बाद होगी बिहार बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा
02:33 PM राजीव गांधी हत्या केस: SC सात अभियुक्तों द्वारा दायर याचिका पर कल करेगा सुनवाई
Rajiv Gandhi assassination case: Supreme Court to hear the plea filed by seven convicts for release in the case tomorrow
— ANI (@ANI) August 16, 2017
02:25 PM कोई धर्म परिवर्तन करता है तो क्या वो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन जाएगा: ओवैसी
If someone chooses to change their religion will they become a threat to national security?: A Owaisi on NIA a to probe 'Love Jihad' case pic.twitter.com/11a6NOcHJc
— ANI (@ANI) August 16, 2017
02:10 PM मुंबई: दिल्ली राजधानी अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में डकैती, 15 लाख लूटे
मंगलवार रात की घटना, कोटा और रतलाम के बीच हुई वारदात, 12 मुसाफिरों कोबनाया निशाना
02:00 PM अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ टकराव की खबरें झूठीं: रक्षा मंत्रालय
Reports regarding confrontation with Chinese troops in Arunachal Pradesh are false: Ministry of Defence Sources
— ANI (@ANI) August 16, 2017
01:50 PM लखनऊ: गोरखपुर की घटना के खिलाफ यूपी कांग्रेस का प्रदर्शन
Lucknow: Congress workers, lead by UP Congress Committee Pres Raj Babbar, sit on a peaceful protest at GPO Park against #Gorakhpur incident pic.twitter.com/s8TPoPUUCb
— ANI UP (@ANINewsUP) August 16, 2017
01:40 PM डेरा सच्चा सौदा प्रमुख छेड़छाड़ का मामला: आज नहीं आएगा फैसला
सीबीआई वकील एचपीएस वर्मा ने की पुष्टि
01:26 PM राहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी
01:17 PM जिले के DM बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत कैंप का दौरा करें: सीएम योगी
01:07 PM महाराष्ट्र: अकोला में ट्रक और टेम्पो की टक्कर से 4 की मौत, 6 घायल
12:59 PM कैबिनेट ने नई मेट्रो पॉलिसी को दी मंजूरी
12:55 PM यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया
12:42 PM यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्रा ने SC से मांगी 3 महीने की बेल
Unitech promoter Sanjay Chandra claimed before SC that he wanted to pay money to company's investors who were not given flats at right time
— ANI (@ANI) August 16, 2017
12:35 PM गोरखपुर हादसे की जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सिद्धार्थ नाथ
12:24 AM कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए सराहनीय काम किया: राहुल गांधी
11:59 AM आरजेडी प्रवक्ता प्रगति मेहता जेडीयू में शामिल
11:51 AM बंगलुरु में राहुल गांधी ने इंदिरा कैंटीन का उद्घाटन किया
Karnataka: Congress Vice President Rahul Gandhi launches 'Indira Canteen' in Bengaluru pic.twitter.com/awfyykPzZB
— ANI (@ANI) August 16, 2017
11:48 AM केरल लव जिहाद केस में SC ने NIA से मामले की जांच करने को कहा
11:40 AM गुजरात: नवसारी में 5 लोगों के शव बरामद, बीच पर नहाने के दौरान हुए थे लापता
11:34 AM बिहार: बाढ़ से 70 लाख लोग प्रभावित, अबतक 56 लोगों की मौत
11:05 AM बिहार: राहत कार्य के लिए NDRF की टीम बेतिया पहुंची, 4 और टीमों को बुलाया
10:58 AM भारत-चीन साथ बैठकर सीधा संवाद करें: अमेरिका
10:55 AM लद्दाख: भारतीय सेना और चीनी सेना की बातचीत हुई
10:25 AM कर्नाटक: बेंगलुरु में अब फटे तमिल भाषा के पोस्टर
Karnataka Rakshana Vedike members cut out content printed in Tamil from posters put up in #Bengaluru's Pulakeshinagar. pic.twitter.com/Qiuh2WXJ1K
— ANI (@ANI) August 16, 2017
09:55 AM दिल्ली: अरविंद केजरीवाल सभी अस्पताल के एमएस से करेंगे मुलाकात
दोपहर में दिल्ली सचिवालय में होगी बैठक
09:39 AM एनडीआरएफ की चार और टीमों को भटिंडा से पटना तक पहुंचाया जा रहा है
09:29 AM हिमाचल प्रदेश: चंबा में लगे भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता रही 3.5
Earthquake of magnitude 3.5 occurred in Himachal Pradesh's Chamba at 08:53 am. pic.twitter.com/1dmyA9bDzR
— ANI (@ANI) August 16, 2017
09:19 AM दिल्ली: आज सुबह 10:30 बजे होगी मोदी कैबिनेट की बैठक
09:17 AM J-K: सांबा में सड़क दुर्घटना, 3 की मौत, 26 घायल
09:15 AM आतंकी फंडिंग: NIA की 12 जगहों पर छापेमारी
श्रीनगर, हंदवाड़ा और बारामुला में छापेमारी
09:10 AM दिल्ली: तेज रफ्तार ने ली 24 साल के बाइकर की जान
24-yr-old boy killed after he lost control of his over-speeding bike&hit Lady Irwin College's wall. Case registered: BK Singh, DCP New Delhi pic.twitter.com/35QTbjZm1Y
— ANI (@ANI) August 16, 2017
08:40 AM आंध्र प्रदेश: गुंटूर में 12 घंटे बाद बोरवेल से बाहर निकाला गया 2 साल का मासूम
कल बोरवेल में गिर गया था चंद्रशेखर, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में भर्ती
07:55 AM 15 अगस्त से एयर इंडिया ने सैन्य कर्मियों को बोर्डिंग की प्राथमिकता देना शुरू किया
Starting 15 August, Air India has started giving boarding priority to Army, Navy & Air Force personnel, as a mark of respect: Air India pic.twitter.com/pkSn2t4mlM
— ANI (@ANI) August 16, 2017
07:45 AM J-K: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर गिरे पत्थर, बनीहल क्षेत्र में सड़क बंद
Jammu-Srinagar Highway closed in Banihal area after blockade due to falling of boulders. pic.twitter.com/tpxxUQ6dTm
— ANI (@ANI) August 16, 2017
07:35 AM चेन्नई: DMK अध्यक्ष एम. करुणानिधि कावेरी अस्पताल में भर्ती
उन्हें एन्डोस्कोपिक प्रक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है
06:45 AM J-K: पुंछ सेक्टर में PAK ने किया सीजफायर का उल्लंघन, तीन जगह फायरिंग
06:15 AM अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- पाकिस्तान में नहीं है धार्मिक आजादी
03:15 AM दिल्ली: कृष्णलीला कार्यक्रम में फायरिंग, गोली लगने से नाबालिग बच्ची घायल
02:00 AM दिल्ली: मंडी हाउस पर बाइक रेस से हादसा, 24 साल के युवक की मौत
12:08 AM आज बंगलुरु में इंदिरा कैंटीन लॉन्च करेंगे राहुल गांधी
12:01 AM कान्हा का हुआ जन्म, देश भर में मनाई गई जन्माष्टमी