scorecardresearch
 

अलकायदा की अमेरिका पर पहले से ज्यादा घातक हमलों की चेतावनी

अमेरिका में जन्में अलकायदा के एक प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को आज चेतावनी दी कि आतंकवादी समूह नये सिरे से हमले कर सकता है जिनमें पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा अमेरिकी मारे जाएंगे.

Advertisement
X

अमेरिका में जन्में अलकायदा के एक प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को आज चेतावनी दी कि आतंकवादी समूह नये सिरे से हमले कर सकता है जिनमें पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा अमेरिकी मारे जाएंगे.

अपने 24 मिनट के संदेश में प्रवक्ता एडम गाडहन ने अमेरिका के साथ शांति के लिए अलकायदा की शर्तें रखी हैं जिनमें इस्राइल के समर्थन में कटौती और अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी शामिल है.

संदेश में कहा गया है कि यदि आप मारे गए मुस्लिमों की संख्या की तुलना मारे गए अमेरिकियों की संख्या से करते हैं तो यह स्पष्ट हो जाता है कि हमने तो अभी हिसाब बराबर करने की शुरआत भी नहीं की है.

संदेश में कहा गया है कि इसीलिए अगली बार हम शायद खुद पर काबू नहीं रखेंगे जैसा कि हम अभी तक करते आए हैं. इसमें कहा गया है कि अलकायदा हार भी जाता है तो करोड़ों मुस्लिम फिर भी अमेरिका के खिलाफ लड़ते रहेंगे.

Advertisement

अलकायदा ने दुश्मनी खत्म करने के लिए ऐसी ही पेशकश वर्ष 2007 में तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश के सामने रखी थी जिसमें तमाम मुस्लिम कैदियों की रिहाई और पश्चिम एशिया के देशों को मदद में कटौती की बात शामिल थी.

एडम गाडहन का संदेश माखौल उड़ाने वाले अपने स्वर के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है जिसमें उसने सीधे ओबामा पर निशाना साधा है.

Advertisement
Advertisement