scorecardresearch
 

सेंसेक्स ने बढ़त के साथ 2010 को अलविदा कहा

मजबूत आर्थिक वृद्धि के संकेतों के बीच निवेशकों की सतत लिवाली से शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी जारी रही और बांबे स्टाक एक्सचेंज ने वर्ष 2010 का इतिश्री सेंसेक्स में 120 अंक की बढ़त के साथ की.

Advertisement
X

मजबूत आर्थिक वृद्धि के संकेतों के बीच निवेशकों की सतत लिवाली से शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी जारी रही और बांबे स्टाक एक्सचेंज ने वर्ष 2010 का इतिश्री सेंसेक्स में 120 अंक की बढ़त के साथ की.

ब्रोकरों ने कहा कि सेंसेक्स इस साल एशिया में सबसे बेहतर निष्पादन करने वाले सूचकांकों में से एक रहा. पिछले दो कारोबारी सत्रों में 363 अंक मजबूत होने वाला सेंसेक्स शुक्रवार को और 120.02 अंक चढ़कर 20,509.09 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 32.65 अंक मजबूत होकर 6,134.50 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 6,147.70 अंक के दिन के उच्च स्तर को छू गया था.

अर्थव्यवस्था में तेज सुधार के बीच इस साल सेंसेक्स 17.43 प्रतिशत मजबूत हुआ है. तेजी का यह सिलसिला 31 दिसंबर, 2009 को 17,464.81 अंक से शुरू हुआ. सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए.

सेबी के आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक कोषों ने 29 दिसंबर को 6.05 अरब रुपये मूल्य के शेयरों की लिवाली की जिससे इस साल स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी निवेश 1,310 अरब रुपये के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक आर्थिक संकट के बीच मार्च, 2009 में 8,160.40 अंक का निचला स्तर देखने के बाद सेंसेक्स दोगुने से अधिक बढ़ चुका है और 5 नवंबर को यह 21,108.64 के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया.

Advertisement
Advertisement