scorecardresearch
 
कर्नल पुरोहित पर हो सकता है कोर्ट मार्शल

मालेगांव विस्फोट के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में पुरोहित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश के साथ उनको सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है.

Advertisement
X

सैन्य सूत्रों ने बताया कि सैन्य मुख्यालय को कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट प्राप्त हुई है. इसमें पुरोहित के सितंबर, 2008 मालेगांव विस्फोट में कथित भूमिका की बात कही गयी है. इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई थी.

उन्होंने कहा कि कर्नल ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है. इससे उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है और उनको सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है.

Advertisement
Advertisement