scorecardresearch
 

व्हाइट हाउस की खिड़की में लगी गोलीः खुफिया सेवा

व्हाइट हाउस की एक बाहरी खिड़की में एक गोली लगी पाई गई और समीप ही एक अन्य कारतूस मिला जिसके बाद अमेरिकी खुफिया सेवा ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस की एक बाहरी खिड़की में एक गोली लगी पाई गई और समीप ही एक अन्य कारतूस मिला जिसके बाद अमेरिकी खुफिया सेवा ने जांच शुरू कर दी है.

पहली गोली इमारत के ऐतिहासिक बाहरी कांच के पीछे लगे बैलिस्टिक कांच से टकरा कर रूकी. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति रहते हैं.

एक अतिरिक्त कारतूस व्हाइट हाउस के बाहर पाया गया.

खुफिया सेवा शुक्रवार की रात की घटना की जांच कर रही है जब व्हाइट हाउस के समीप करीब 700 से 800 मीटर की दूरी पर गोलियों की आवाज सुनी गई थी.

खुफिया सेवा के एक बयान में कहा गया है कि गोली लगने से व्हाइट हाउस को क्षति पहुंची है लेकिन अभी यह निष्कर्ष नहीं निकला है कि क्या यह घटनाक्रम शुक्रवार के घटनाक्रम से जुड़ा है. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
Advertisement