scorecardresearch
 

25 दिसंबर, 2012: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन....

Advertisement
X

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन....

10.20 PM: पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया

10.13 PM: पाकिस्तान को पांचवां झटका, कमरान अकमल आउट

10.00 PM: पाकिस्तान को चौथा झटका, हफीज आउट.

09.00 PM: भुवनेश्‍वर कुमार ने दिया पाकिस्‍तान को तीसरा झटका, उमर अकमल शून्‍य रन बनाकर बोल्‍ड आउट.

09.00 PM: भुवनेश्‍वर कुमार ने दिया पाकिस्‍तान को दूसरा झटका, अहमद शहजाद को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट कराया.

08.54 PM: पहले ही ओवर में पाकिस्‍तान को मिला झटका, भुवनेश्‍वर कुमार ने नासिर जमशेद को बोल्‍ड आउट किया.

08.39 PM: पाकिस्तान को 134 की चुनौती. भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी

08.28 PM: भारत को नौवां झटका, इशांत शर्मा आउट

08.26 PM: भारत को आठवां झटका, रवींद्र जडेजा आउट

08.25 PM: भारत को सातवां झटका, रोहित शर्मा आउट

Advertisement

08.13 PM: भारत को चौथा झटका, धोनी आउट

08.04 PM: भारत को तीसरा झटका, कोहली आउट

07.53 PM: भारत को दूसरा झटका, गंभीर आउट

07.45 PM: भारत को पहला झटका, अजिंक्य रहाणे आउट

07.35 PM: पीएम आवास पर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक खत्म. सोनिया गांधी ने सरकार से कहा, गैंगरेप जैसी घटनाएं भविष्य में न हो. महिला संगठनों और एनजीओ से बात करेगी सरकार. संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा. सर्वदलीय बैठक भी नहीं बुलाई जाएगी.

06.30 PM: पाकिस्तान ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

05.50 PM: आतंकियों के निशाने पर था इंडिया गेट प्रदर्शनः सूत्र. आतंकियों ने 7-8 आदमी भेजने की बात कही थी. सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों ने बातचीत रिकॉर्ड की.

05.31 PM: पीएम आवास पर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक. पीएम आवास पर पहुंचे शिंदे, चिदंबरम, एंटनी.

05.19 PM: दबाव था तो एसडीएम ने शिकायत क्यों नहीं कीः पुलिस कमिश्नर

05.11 PM: एसडीएम के आरोप गलतः दिल्ली पुलिस कमिश्नर

05.05 PM: दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने कहा, कांस्टेबल के परिवार को आर्थिक मदद देंगे.

04.40 PM: पीड़ित लड़की की हालत में सुधारः डॉक्टर

04.02 PM: गैंगरेपः पीड़िता का दोबारा बयान दर्ज कराया गया. सफदरजंग अस्पताल में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने दोबारा पीड़िता ने दिया बयान. 03.52 PM: एसडीएम के आरोपों पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने बात करने से किया मना.

Advertisement

01.54 PM: युवाओं को गुस्‍सा नियंत्रित करना चाहिए: राष्‍ट्रपति

01.37 PM: गैंगरेपः विरोध प्रदर्शन में पुलिस की भूमिका की होगी जांच. जांच आयोग करेगा पूरे मामले की जांच. उषा मेहरा होंगी एक सदस्यीय जांच आयोग में.

12.55 PM: गैंगरेप पीड़ि‍त लड़की की हालत नाजुक, अब भी वेंटीलेटर पर: डॉक्‍टर

12.42 PM: एसडीएम के साथ बदसलूकी नहीं हुई थी: दिल्‍ली पुलिस

12.37 PM: दिल्‍ली पुलिस ने एसडीएम के आरोप खारिज किए.

12.30 PM:5 बजे कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक. गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे भी होंगे बैठक में.

12.12 PM: दिल्‍ली गैंगरेप: पुलिस ने सवालों की सूची भी दी थी: SDM

12.11 PM: मेहर सिंह हैं डिफेंस कॉलोनी के ACP

12.09 PM: वसंत विहार की ACP हैं विजेता आर्या

12.07 PM: मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने एसडीएम के आरोपों की जांच की मांग की

12.05 PM: DCP छाया शर्मा पर भी लगाए SDM ने आरोप

12.04 PM: मनचाहा बयान दिलवाना चाहते थे पु‍लिसकर्मी: SDM उषा चतुर्वेदी

12.02 PM: ACP वसंत विहार और डिफेंस कॉलोनी पर SDM के आरोप

11.27 AM: दिल्‍ली गैंगरेप: SDM ने की 3 पुलिसकर्मियों की शिकायत, पीड़ि‍त लड़की के बयान लेने में दखलअंदाजी का आरोप लगाया.

11.03 AM: वीरभद्र सिंह ने ली हिमाचल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

08.56 AM: सचिन का ट्वीट: दिल में खुशी और आंखों में आंसू हैं

Advertisement

08.55 AM: हमेशा प्रशंसकों का प्‍यार मिला: सचिन

08.51 AM: धन्‍यवाद के लिए शब्‍द नहीं हैं: सचिन

08.49 AM: संन्‍यास के बाद सचिन ने पहला ट्वीट किया कहा, वनडे की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी.

08.05 AM: सिर पर लगी थी चोट, दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में हुई मौत.

08.03 AM: दिल्‍ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़प के दौरान घायल हुआ था कांस्‍टेबल.

08.02 AM: गैंगरेप: प्रदर्शन के दौरान घायल कांस्‍टेबल सुभाष की मौत

06.10 AM: कोहरे की घनी चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, विजिबिलिटी काफी कम. ट्रेन और हवाई यातायात पर असर, मौसम विभाग ने कहा- दो दिन तक राहत नहीं.

05.55 AM: कोहरे और ठंड की मार से जूझ रहा है पूरा उत्तर भारत, यूपी में ठंड के चलते दस से ज्यादा लोगों की मौत, नोएडा और लखनऊ में स्कूल 5 जनवरी तक बंद.

05.44 AM: दिल्ली में राजीव चौक समेत 9 मेट्रो स्टेशनों पर आज भी रहेगी सरकारी तालाबंदी, इंडिया गेट जाने वाले ज्यादातर रास्ते बंद, चप्पे चप्पे पर सुरक्षा जवान.

05.38 AM: फरीदाबाद में रफ्तार का कहर, स्कूली बच्चों को घर ले जा रहे ऑटो और रिक्शे में टक्कर, दो बच्चों की मौत.

05.32 AM: आज हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीरभद्र सिंह, छठी बार बनेंगे सूबे के सीएम.

Advertisement

05.25 AM: आज भारत-पाकिस्तान के बीच बैंगलोर में पहला टी-20, 5 साल बाद दोनों टीमों के बीच भारत में हाइवोल्टेज मुकाबला.

05.15 AM: आज है ईशू से दुआ मांगने का दिन, क्रिसमस के लिए देश भर में सजे गिरिजाघर, लोगों में उत्साह.

 

Advertisement
Advertisement