जंतर मंतर पर जमा भीड़ को राष्ट्रपति भवन की ओर कूच करने के लिए उकसाने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने आठ महिलाओं को प्रदर्शन स्थल से उठा लिया और थाना ले जाकर छोड़ दिया. एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शाम 4:30 बजे जंतर मंतर से राष्ट्रपति भवन की ओर कूच करने के लिए लोगों को उकसाते हुए पुलिस ने आठ महिलाओं को पकड़ा और संसद मार्ग थाना ले गई.
अधिकारी ने कहा कि यह महज एहतियाती कदम है. अधिकारी ने महिलाओं को हिरासत में रखे जाने की खबरों से इनकार किया और कहा कि बाद में सभी को थाने से ही जाने दिया गया.