09:58PM मुलायम को लखनऊ से आगे कोई नहीं पूछताः अमित शाह
बीजेपी के अमित शाह ने साधा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर निशाना. अमित शाह ने मुलायम सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि आपसे लखनऊ नहीं संभाला जाता, आप दिल्ली कैसे संभालेंगे? आपको लखनऊ के आगे कोई नहीं पूछता.
08:47PM मनमोहन सिंह के भाई बीजेपी में शामिल
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाई दलजीत सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं. नरेंद्र मोदी ने कहा, दलजीत सिंह का बीजेपी में स्वागत है.
08:32PM सोनिया ने प्रधानमंत्री पद ठुकराकर कोई त्याग नहीं किया: राजनाथ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री का पद ठुकराकर कोई त्याग नहीं किया था क्योंकि यह साबित हो चुका है कि सरकार वह ही चला रही थीं.
08:15PM कांग्रेस को अनुलोम-विलोम करवाएंगेः रामदेव
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि वो कांग्रेस पार्टी से अनुलोम-विलोम करवाएंगे. वहीं कांग्रेस ने इस बयान की निंदा करते हुए बाबा रामदेव से माफी मांगने के लिए कहा है.
05:54PM मैं नरेंद्र मोदी को PM के तौर पर नहीं देखना चाहताः महेश भट्ट
फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने लखनऊ में कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को पीएम के तौर पर नहीं देखना चाहता हूं. वो प्रधानमंत्री बनने के हकदार नहीं हैं.
05:24PM तेलंगाना के युवाओं को 2 लाख प्राइवेट रोजगार देगी कांग्रेसः राहुल गांधी
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा तेलंगाना के युवाओं को 2 लाख प्राइवेट रोजगार देगी कांग्रेस. तेलंगाना को 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन केंद्र देने की बात की है, ये हिंदुस्तान का सबसे बड़ा पावर प्लांट होगा. कांग्रेस पार्टी से किए हुए धोखे को मैं समझ सकता हूं, पर उन्होंने कहा था की तेलंगाना का सीएम दलित बनेगा वो यह कैसे भूल गए. कांग्रेस पार्टी ने वारंगल को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिलाया.
05:14PM 'मेड इन इंडिया' का डंका बजाना होगाः नरेंद्र मोदी
लुधियाना में नरेंद्र मोदी ने रैली में कहा मैंने पंजाबी का नमक खाया है, विकास करके मुझे वापस करना है. देश के उद्योग को बढ़ावा नहीं मिला तो देश आगे नहीं बढ़ेगा. देश में 'मेड इन इंडिया' का डंका बजाना होगा.
05.01PM मां-बेटे की सरकार 10 साल से जनता को लूट रही है: मोदी
नरेंद्र मोदी ने लुधियाना में कहा, मां-बेटे की सरकार 10 साल से जनता को लूट रही है. 10 साल में केवल सवा करोड़ लोगों को रोजगार मिला. उन्होंने कहा देश के उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिला तो देश आगे नहीं बढ़ेगा.
04.50PM चुनाव आयोग ने मुलायम सिंह को दी चेतावनी
चुनाव आयोग ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चेतावनी दी है. कांट्रेक्ट टीचर्स के बारे में दिए गए उनके बयान पर चुनाव आयोग ने ये कार्रवाई की है और उन्हें भविष्य में ऐसा नहीं करने को कहा है.
04:10 PM मां ने बेटे की भलाई के लिए करोड़ों बेटों की बलि चढ़ा दी: मोदी
होशियारपुर में मोदी की रैली: मोदी बोलें- मां ने बेटे की भलाई के लिए करोड़ों बेटों की बलि चढ़ा दी. कांग्रेस पर भरोसा मत करो. पहले हाथ जोड़ते हैं फिर हाथ मिलाते हैं और फिर हाथ की सफाई शुरू कर देते हैं.
03:48 PM ED ने 2जी मामले में आरोप पत्र दाखिल किया
प्रवर्त्तन निदेशालय ने 2जी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है. आरोप पत्र में 19 नाम शामिल हैं, जिनमें 10 कंपनियों और 9 अरोपियों के नाम शामिल हैं. आरोप पत्र में कनिमोई, शाहिद बलवा, ए राजा का नाम भी, वहीं कंपनियों में स्वान टेलीकॉम, सिनेयुग मीडिया, डीबी रिएलटी, कलर्इगनार टीवी, निहार कॉरपोरेशन के नाम शामिल.
03:38 PM बीएसपी सांसद धनंजय सिंह को अंतरिम जमानत मिली
नौकरानी की हत्या मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने बीएसपी सांसद धनंजय सिंह को 20 मई तक अंतरिम जमानत दे दी है. इसका अर्थ यह कि धनंजय सिंह 20 मई को फिर से जेल चले जाएंगे. धनंजय को रेप केस में कड़कड़डुमा अदालत ने पहले ही अंतरिम जमानत दे दी है.
03:29 PM फिरोजाबाद: एसपी सिंह वाघेला पर हंगामा करने का मामला दर्ज
फिरोजाबाद: पुलिस ने बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह वाघेला सहित 1500 लोगों के खिलाफ हंगामा करने का मामला दर्ज किया है.
03:24PM बीजेपी के पक्ष में वोट कर मां-बेटे को दंड देने का समय है: मोदी
बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पठानकोट में चुनावी रैली के दौरान लोगों से कहा कि यह बीजेपी के पक्ष में वोट कर मां-बेटे को दंड देने का समय है.
03:14 PM कांग्रेस थर्ड फ्रंट के साथ मिलकर बना सकती है सरकार: चव्हाण
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि बीजेपी बहुमत में नही आएगी और यदि वह ज्यादा सीटें ले भी आती है तो क्षेत्रीय पार्टियां उसे सपोर्ट नहीं करेंगी. ऐसा होता है तो कांग्रेस और थर्ड फ्रंड सरकार बना सकती है.
03:04 PM कानपुर: तेल के मिल में आग लगी
02:40 PM दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़
दक्षिण कश्मीर के शोपियां इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक वहां दो आतंकी मौजूद हैं.
02:33 PM स्वामी अग्निवेश ने नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी
स्वामी अग्निवेश ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. स्वामी ने कहा कि उन्होंने अपनी चिट्ठी में मोदी को बधाई दी है कि उन्होंने प्रवीण तोगड़िया की टिप्पणी की निंदा की. अग्निवेश ने कहा कि यदि वे भविष्य में मोदी से मिलते हैं तो कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
02:29 PM दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल की कैंटीन में आग लगी
दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल की कैंटीन में आग लगी. फायर ब्रिगेड की चार गाडि़यां रवाना.
02:25 PM हामिद मीर पर हमले के संबंध में यशवंत सिन्हा ने नवाज शरीफ को पत्र लिखा
यशवंत सिन्हा ने पत्रकार हामिद मीर पर हमले के संबंध में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पत्र लिखा.
02:20 PM पूर्व पीएम देवगौड़ा ने 18 साल से नहीं दिया प्लेन का किराया
पूर्व पीएम देवगौड़ा ने 18 साल से नहीं दिया प्लेन का किराया. 2 करोड़ रुपये बकाया. केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में केस दर्ज किया. देवगौड़ा ने समझौते की पेशकश की, लेकिन हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया.
2:08 PM तीन सबसे गंदी नदियां गुजरात की: कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि मोदी क्या बड़े-बड़े दावे करते हैं, तीन सबसे गंदी नदियां गुजरात में ही है.
01:27PM वर्जिन ने पैसेंजर प्लेन के हाईजैक की खबर को गलत बताया
वर्जिन ने पैसेंजर प्लेन के हाईजैक की खबर को गलत बताया. विमानन कंपनी के मुताबिक नशे में एक पैसेंजर ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की थी.
01:24PM पंजाब में लोग अकाली-बीजेपी से ऊब गए हैं: कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी और अकाली दल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल और नरेंद्र मोदी दोनों एक जैसे हैं. मोदी को कोई नहीं जानता. किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह क्या कहते हैं. पंजाब के लोग अकाली-बीजेपी से ऊब चुके हैं.
01:08PM बाली में हाईजैक किया गया वर्जिन ब्लू जेट पैसेंजर प्लेन
इंडोनेशिया की राजधानी बाली में वर्जिन ब्लू जेट 737-800 पैसेंजर प्लेन को हाइजैक कर लिया गया है. प्लेन को बाली में जबरन लैंड करवाया गया. प्लेन ने ब्रिसबेन, ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भरी थी. वर्जिन ब्लू एयरलाइंस ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है. इंडोनेशिया एयर फोर्स ने प्लेन हाईजैक की पुष्टि की है.
01:00PM नतीजों तक सभी हाई प्रोफाइल नियुक्तियों पर रोक लगनी चाहिए: रविशंकर
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद का कहना है कि चुनाव नतीजों तक सभी हाई प्रोफाइल नियुक्तियों पर रोक लगाई जानी चाहिए.
12:49 PM प्रियंका बताए कि रॉबर्ट वाड्रा मॉडल ऑफ डवलपमेंट क्या है: रविशंकर
रविशंकर प्रसाद ने प्रियंका वाड्रा पर साधा निशाना, पूछा प्रियंका बताए कि रॉबर्ट वाड्रा मॉडल ऑफ डवलपमेंट क्या है? देश की इकोनॉमी नीचे तो वाड्रा की ऊंची कैसे? बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका सक्रिय होकर पति का बचाव कर रही हैं. राहुल की विफलता के कारण ही सक्रिय हुई है प्रियंका.
12:46 PM नरेंद्र मोदी के रोड शो में भीड़ प्रायोजित नहीं थी: रविशंकर
बीजेपी नेता और पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, नरेंद्र मोदी के रोड शो में भीड़ प्रायोजित नहीं थी.
12:42 PM देश में मोदी और बीजेपी की लहर है: अरुण जेटली
अरुण जेटली: देश में मोदी और बीजेपी की लहर है. चुनाव का आकलन नहीं कर पाई कांग्रेस.
12:30 PM इस बार बीजेपी को सत्ता से दूर रख पाना मुश्किल: बुद्धदेव
साल 2011 के बाद अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीपीएम नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वाम दल बीजेपी और कांग्रेस दोनों को मात देना चाहती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी को सत्ता से दूर रख पाना मुश्किल है. हालांकि बुद्धदेव ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी कभी भी बीजेपी का साथ नहीं देगी.
12:31 PM बोकारो: गिरिराज सिंह ने भड़काऊ भाषण मामले में अग्रिम जमानत की अर्जी दी
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने भड़काऊ भाषण मामले में बोकारो सीजेएम कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है. सीजेएम कोर्ट की ओर से मामले में अरेस्ट वारंट पहले ही जारी किया जा चुका है. अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होगी.
12:23 PM 2जी घोटाला सिर्फ कल्पना, कोई घाटा नहीं हुआ: के रहमान खान
कांग्रेस नेता के रहमान खान का कहना है कि वह खुद भी एक ऑडिटर रह चुके हैं और वह जानते हैं कि 2जी घोटाला सिर्फ एक कल्पना थी. उन्होंने कहा कि वास्तविकता में कोई घाटा नहीं हुआ है और यही कोलगेट के साथ भी है.
12:13 PM प्रियंका: गुजरात में कौड़ियों के भाव दी गई जमीन
प्रियंका: गुजरात में कौड़ियों के भाव दी गई जमीन. जनता की बात करें मोदी. गुजरात में मजदूरी कम क्यों है? मोदी शिक्षक नहीं हैं, जनता को बताए कि वह उनके लिए क्या करेंगे.
12:12 PM प्रियंका: चुनाव में सोनिया जी का समर्थन करिए
प्रियंका: चुनाव में सोनिया जी का समर्थन करिए.सोनिया जी ने रायबरेली में विकास किया है.
12:08 PM रायबरेली से पारिवारिक रिश्ता है: प्रियंका वाड्रा
रायबरेली में प्रियंका वाड्रा की जनसभा शुरू. प्रियंका ने कहा कि सोनिया ने रायबरेली में विकास किया. प्रियंका ने कहा कि रायबरेली से मेरा पारिवारिक रिश्ता है.
12:05 PM मुस्लिम कोटे पर कांग्रेस का रवैया हताशा वाला: तरुण विजय
बीजेपी नेता तरुण विजय ने मुस्लिम कोटे के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया बताता है कि पार्टी हताश हो गई है.
12:01 PM दिल्ली: EC ने कठपुतली कॉलोनी के लोगों को आनंद पर्वत शिफ्ट करने की अनुमति दी
दिल्ली: EC ने कठपुतली कॉलोनी के लोगों को आनंद पर्वत शिफ्ट करने की अनुमति दी. डीडीए वीसी ने आयोग से इस बाबत अनुमति की मांग की थी.
11:54 AM मोदी के रोड शो में सभी लोग स्थानीय नहीं थे: मायावती
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल सभी लोग वाराणसी के नहीं थे. लोग बाहर से लाए गए थे.
11:40 AM प.बंगाल: कांग्रेस और सीपीएम के बीच झड़प, 4 घायल
प. बंगाल के मुर्शीदाबाद में कांग्रेस और सीपीएम कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए हैं. एक सीपीएम समर्थक की ओर से कांग्रेस को वोट दिए जाने के कारण झड़प की शुरुआत हुई.
11:35 AM मेदनीपुर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन नजीम अहमद ने की खुदकुशी
प.बंगाल के मेदनीपुर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन नजीम अहमद ने खुदकुशी कर ली है. शुक्रवार सुबह 7:30 बजे उन्होंने एक मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी.
11:30 AM आर्मी चीफ की नियुक्ति को लेकर सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा
डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को नए आर्मी चीफ की नियुक्ति को लेकर पत्र लिखा है. स्वामी ने अपने पत्र में राष्ट्रपति से कहा है कि वह सरकार को नए आर्मी चीफ की नियुक्ति करने से रोके. सरकार ले. जनरल दलबीर सिंह सुहाग को अगला सेना प्रमुख नियुक्त करना चाहती है.
11:20 AM पाकिस्तान ने LOC पर सीज फायर का उल्लंघन किया
पाकिस्तान ने एलओसी पर पुंछ इलाके में सीज फायर का उल्लंघन किया है.
10:56 AM मोदी के रोड शो में बाहर से बुलाए गए थे लोग: मीम अफजल
मीम अफजल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के रोड शो में बाहर से लोग बुलाए गए थे. उन्होंने कहा कि रोड शो में एक लाख लोगों ने एक जैसी टी-शर्ट पहन रखी थी.
10:45 AM SC की बेंच ने राजीव गांधी हत्याकांड का मामाला कंस्टीट्यूशन बेंच को रेफर किया
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने राजीव गांधी हत्याकांड का मामला कंस्टीट्यूशन बेंच को रेफर किया. बेंच अब यह निर्णय लेगी कि प्रदेश सरकार को हत्यारों को माफ करने या सजा कम करने का अधिकार है या नहीं.
10:12 AM जस्टिस आरएम लोढ़ा होंगे देश्ा के नए चीफ जस्टिस
जस्टिस आरएम लोढ़ा होंगे देश्ा के नए चीफ जस्टिस. 27 अप्रैल को लेंगे शपथ.
एक मर्दानी के औरत बनने की चाह है रिवॉल्वर रानी
चंबल के गांव में एक लड़की. ठाकुरों के घर में पैदा हुई. बाप को लड़का चाहिए था. गांव की पार्टीबंदी में बाप को एक दूसरे ठाकुर ने मार दिया. मारा और फिर वह ठाकुर मृतक की औरत पर लड़की के ही शब्दों में कहें तो चढ़ने लगा. लड़की से ये घिनापन बर्दाश्त नहीं हुआ और एक दिन उसने बाप की सिक्सर (छह राउंड वाली रिवॉल्वर) की सारी गोलियां हत्यारे के जिस्म में उतार हत्या की बोहनी कर दी.
09:25 AM दिल्ली: वसंतकुंज के स्लम एरिया में आग लगी
दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में स्लम एरिया में आग लग गई है. आग ने कई झोपडि़यों को अपनी चपेट में ले लिया है. फायर ब्रिगेड की 13 गाडि़यां मौके पर पहुंची.
09:17 AM दिल्ली: गोकुलपुरी में 5 साल के बच्चे का शव मिला
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक 5 साल के बच्चे वाशु का शव मिला है. वाशु का शनिवार को अपहरण कर लिया गया था. वाशु के पिता बिजनेसमैन हैं और उन्होंने बच्चे के अपहरण की शिकायत पुलिस से भी की थी.
09:05 AM इंदौर: एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला
इंदौर के इमली बाजार में एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला है. मामला सामूहिक खुदकुशी का बताया जा रहा है. इनमें बच्चों के शव पलंग पर तो पति-पत्नी के शव फांसी से लटके हुए मिले. मृतक की पहचान सचिन जैन और पत्नी रश्मि के तौर पर हुई है. सचिन गारमेंट का कारोबार करते थे.
08:18 AM बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को मिली बेल
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को पटना में भड़काऊ भाषण देने के मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है. गिरिराज पर पटना के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया गया था. जिसके बाद सिंह ने गुरुवार को अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी.
07:53 AM बिहार: सुपौल में आरजेडी नेता की पीट-पीटकर हत्या
बिहार के सुपौल जिले में आरजेडी नेता की पीट-पीटकर हत्या. अज्ञात लोगों ने रवीन्द्र यादव को लोहे की रॉड से पीटा.
6:39AM दिल्ली: आरके पुरम में दिल्ली पुलिसकर्मी को गोली मारी
दिल्ली: आरके पुरम में दिल्ली पुलिसकर्मी को गोली मारी, घायल पुलिसकर्मी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया
6:30AM दिल्ली: बंगाली मार्केट में स्थित दुकान में आग लगी
दिल्ली: बंगाली मार्केट में स्थित एक ड्राय क्लीनर्स की दुकान में आग लगी. आग ने आस-पास की 4-5 दुकानों को भी अपनी चपेट में लिया. फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.
6:00AM आज है ताबड़तोड़ रैलियों का शुक्रवार
आज है ताबड़तोड़ रैलियों का शुक्रवार. पंजाब की पांच जगहों पर गरजेंगे मोदी. यूपी और आंध्र प्रदेश में राहुल की जनसभा.
5:56AM इस साल मानसून में कम हो सकती है बारिश
मौसम विभाग से आई किसानों के लिए बुरी खबर, मेट डिपार्टमेंट का अनुमान- इस साल मानसून में कम हो सकती है बारिश
5:40AM प्रियंका का अमेठी में 5 दिनों में 50 हजार लोगों से मिलने की योजना
अमेठी फतह के लिए प्रियंका ने बनाया खास प्लान. 5 दिनों में 50 हजार लोगों से मिलने की योजना. आरएसएस से हासिल की सीख.
5:14AM मोदी ने सोनिया को गुजरात के विकास पर सार्वजनिक बहस की दी चुनौती
बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर गुजरात के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया और उन्हें इस पर सार्वजनिक बहस की चुनौती दी.
5:00AM राजस्थान के अजमेर में आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगाते 9 गिरफ्तार
अजमेर: रामगंज थाना पुलिस ने आईपीएल T -20 मैच पर सट्टा लगाते 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके कब्जे से 68 मोबाइल, एक टाटा स्काई डिश सेट, 5 लेपटॉप और एक एलसीडी टीवी जब्त किए हैं. प्रारम्भिक तौर पर इनके पास 3 करोड़ के सट्टे के सबूत मिले है.
3:14AM दिल्ली: जाकिर नगर में एक ही घर के पांच सदस्य मृत मिले
दिल्ली: जाकिर नगर में एक ही घर के पांच सदस्य मृत मिले. आग लगने से हुई मौत.
12:48AM अश्विनी कुमार पंजाब कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान समिति में शामिल
पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार समेत चार लोग लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रचार अभियान समिति में शामिल किए गए.
12:14AM तेलुगू देशम पार्टी की बागियों को शुक्रवार तक चुनाव मैदान से हटने की चेतावनी
तेलुगू देशम पार्टी ने अपने सभी बागियों को चेतावनी दी कि वे यह घोषणा करें कि शुक्रवार तक चुनाव के मैदान से हट जाएंगे अन्यथा वे पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें.