scorecardresearch
 

राजस्थान विधानसभा चुनाव: लूणी से कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई जीते

राजस्थान विधानसभा चुनाव में लूणी से कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई ने जीत दर्ज की है. मारवाड़ की राजनीति में जोधपुर जिले का लूणी विधानसभा क्षेत्र काफी अहम भूमिका रखता है क्योकि इस सीट का प्रतिनिधित्व बड़े-बड़े दिग्गज कर चुके हैं.

Advertisement
X
महेंद्र विश्नोई, कांग्रेस उम्मीदवार (फोटो-Facebook/Mahendra Singh Bishnoi)
महेंद्र विश्नोई, कांग्रेस उम्मीदवार (फोटो-Facebook/Mahendra Singh Bishnoi)

राजस्थान विधानसभा चुनाव में लूणी से कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई ने जीत दर्ज की है. मारवाड़ की राजनीति में जोधपुर जिले का लूणी विधानसभा क्षेत्र काफी अहम भूमिका रखता है क्योकि इस सीट का प्रतिनिधित्व बड़े-बड़े दिग्गज कर चुके हैं. कांग्रेस ने इस बार पूर्व मंत्री राम सिंह विश्नोई के पौत्र महेंद्र विश्नोई को उम्मीदवार बनाया था, तो वहीं बीजेपी ने एक बार फिर मौजूदा स्थानीय विधायक जोगाराम पटेल पर दांव खेला था.

सीटों के लिहाज से राजस्थान के सबसे बड़े क्षेत्र मारवाड़ में जोधपुर संभाग के 6 जिले-बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, पाली, सिरोही की कुल 33 सीट और नागौर जिले की 10 सीटों को मिलाकर कुल 43 विधानसभा क्षेत्र हैं. कभी कांग्रेस का गढ़ रहे मारवाड़ में पिछले चुनाव में बीजेपी ने 39 सीट जीत कर इस गढ़ को ढहा दिया. कांग्रेस के खाते में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सीट समेत महज तीन सीट आई जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया.

Advertisement

जोधपुर जिले की दस विधानसभा-फलोदी, लोहावट, ओसियां, शेरगढ़, जोधपुर, सूरसागर, सरदारपुरा, बिलाड़ा, भोपालगढ़ और लूणी सीट में 9 पर बीजेपी का कब्जा है. जबकि सरदारपुरा विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायक हैं.

लूणी विधानसभा क्षेत्र संख्या 130 की बात करें तो यह सामान्य सीट है. 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 453598 है. जिसका 76.95 फीसदी ग्रामीण और 23.05 फीसदी शहरी क्षेत्र है. वहीं कुल आबादी का 14.66 फीसदी अनुसूचित जाति और 4.14 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं. 2013 की विधानसभा चुनाव में 76.53 फीसदी और 2014 के लोकसभा चुनाव में 61.94 फीसदी वोटिंग हुई थी.

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रामसिंह विश्नोई वर्षों तक लूणी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे, उनके निधन के बाद उनके के पुत्र मलखान सिंह विश्नोई यहां से विधायक बने और उनके भंवरी देवी हत्याकांड में जेल चले जाने के बाद उनकी राजनीतिक विरासत उनके पुत्र महेंद्र सिंह विश्नोई ने संभाली है. हालांकि पिछले में चुनाव दिवंगत राम सिंह विश्नोई की पत्नी अमरी देवी को भाजपा के प्रत्याशी जोगाराम पटेल ने हरा दिया था.

2013 विधानसभा चुनाव का परिणाम

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में लूणी सीट पर बीजेपी के जोगाराम पटेल ने कांग्रेस की अमरीदेवी विश्नोई को 35940 वोटों से पराजित किया. बीजेपी के जोगाराम पटेल को 96386 और कांग्रेस की अमरीदेवी विश्नोई को 60446 वोट मिले थे.

Advertisement

साल 2008 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मलखान सिंह ने बीजेपी के जोगाराम पटेल को 15499 वोट से शिकस्त दी. कांग्रेस के मलखान सिंह को 63316 और बीजेपी के जोगाराम पटेल को 47817 वोट मिले थें. जबकि 32632 वोट पाकर बीएसपी उम्मीदवार किशोर तीसरे स्थान पर रहे.

“ To get latest update about Rajasthan elections SMS RJ to 52424 from your mobile . Standard SMS Charges Applicable ”

Advertisement
Advertisement