केंद्रीय विद्यालय के 18 वर्षीय एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. छात्र का नाम अमन बताया गया और आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.
पुलिस ने बताया कि अमन की आत्महत्या का मामला उस समय सामने आया, जब उसके पिता राजन डूडी ड्यूटी करके वापस घर लौटे. वह बीएसएफ में सहायक उपनिरीक्षक हैं. बार- बार फोन करने पर भी अमन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी.
मदोर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि जब अमन के कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह मृत पाया गया. उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी.
इनपुट- भाषा