scorecardresearch
 

पंजाब के मुद्दे और खालिस्तानियों की आलोचना... कौन थीं इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल, जिनकी कनाडा में कर दी गई हत्या

कनाडा के विंडसर शहर में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाली नैंसी अपने वीडियो की वजह से चर्चा में रहती थीं. मंगलवार रात उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया और अस्पताल में उनकी मौत हो गई. आखिर कौन थीं नैन्सी ग्रेवाल, जानिये पूरी कहानी.

Advertisement
X
कौन थीं इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल. (File Photo: ITG)
कौन थीं इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल. (File Photo: ITG)

कनाडा के ओंटारियो प्रांत के विंडसर शहर में मंगलवार की रात सब कुछ सामान्य था. लेकिन रात करीब साढ़े नौ बजे एक घर के अंदर हुई वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. इसी घर में रहती थीं पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल. पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है.

जब तक पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक नैन्सी खून से लथपथ हालत में थीं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. नैन्सी की मौत के साथ ही कई सवाल उठने लगे कि आखिर क्यों और किसने उनकी हत्या कर दी.

नैन्सी ग्रेवाल का नाम सोशल मीडिया पर खासा जाना-पहचाना था. पंजाबी मूल की नैन्सी लंबे समय से कनाडा में रह रही थीं और यूट्यूब तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय थीं. उनके वीडियो खास तौर पर पंजाब से जुड़े सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित होते थे. नैन्सी की पहचान उनकी बेबाक राय थी. वह कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बोलती थीं और अपने विचार रखती थीं.

who was nancy grewal punjabi origin social media influencer murder in canada

नैन्सी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं. वह यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर अपनी बातें शेयर करती थीं और खास तौर पर पंजाब से जुड़े सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाती थीं.

Advertisement

उनके वीडियो में सीधी और बेबाक भाषा होती थी. वह सामाजिक-धार्मिक विषयों पर बोलती थीं, अपनी राय रखती थीं, यही वजह थी कि उनके वीडियो समर्थकों के साथ-साथ आलोचकों के बीच भी चर्चा में रहते थे. वह कई वीडियो में खालिस्तानी गतिविधियों और कट्टरपंथी विचारधाराओं की आलोचना करती थीं.

यह भी पढ़ें: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर हुई थी मॉडल की हत्या

सोशल मीडिया की दुनिया में यह ऐसा मुद्दा है, जिस पर बोलना अक्सर विवादों को जन्म देता है. नैन्सी भी कई बार अपने बयानों को लेकर ट्रोलिंग और आलोचना का सामना कर चुकी थीं.

who was nancy grewal punjabi origin social media influencer murder in canada

हत्या की रात क्या हुआ?

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे किसी व्यक्ति ने नैन्सी के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया. हमलावर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया. पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस मामले की जानकारी बाद में पुलिस अधिकारी माइकल पियर्स ने सार्वजनिक की. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावर की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में मॉडल की हत्या से सनसनी, BMW में शव लेकर आरोपी फरार, गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर में थी गवाह

Advertisement

कई सवाल, जवाब अभी बाकी

45 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन था और उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया. नैन्सी ग्रेवाल की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं होने लगीं. हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है. जांच एजेंसियां कई एंगल से इस मामले की पड़ताल कर रही हैं.

पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह भी जांच रही है कि क्या नैन्सी को पहले कभी धमकियां मिली थीं. अब सबकी नजरें जांच एजेंसियों पर हैं, नैन्सी ग्रेवाल की मौत के पीछे की असली वजह कब तक सामने आ पाएगी? हालांकि अभी तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा है कि हत्या के पीछे कोई वैचारिक या राजनीतिक कारण है, लेकिन इस एंगल को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement