scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक

2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 1/16
ग्लास्गो में 20वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया गया. भारत 64 मेडल (15 गोल्ड, 30 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज) के साथ पांचवें स्थान पर रहा. भारत के खाते में 15 सुनहरे तमगे आए. ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने सोने के तमगे पर निशाना लगाया तो पहलवान सुशील कुमार ने सुनहरी पटखनी देकर गोल्ड मेडल जीता. दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 2/16
ओलंपिक में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिनव बिंद्रा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सुनहरे तमगे पर निशाना लगाया. अभिनव ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीता. उनका स्कोर 205.3 था.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 3/16
भिवानी की बबिता कुमारी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. बबिता ने महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 55 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की ब्रिटनी लेवरडुरे को एकतरफा मुकाबले में मात देकर गोल्ड पर कब्जा जमाया. तकनीकी अंक के आधार पर बबिता को 3-1 से विजेता घोषित किया गया था.
Advertisement
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 4/16
दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के स्क्वाश में विमेंस डबल्स का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. दीपिका और जोशना ने स्क्वाश के विमेंस डबल्स के फाइनल में इंग्लैंड की जैनी डंनकाफ और लौरा मासैरो को 11-6, 11-6 से हराकर इतिहास रचा. यह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्क्वाश में पहला मेडल था.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 5/16
भारतीय ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 74 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. फाइनल मुकाबले में सुशील अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी कमर अब्बास से कहीं बेहतर साबित हुए. पहले ही पीरियड में दो के मुकाबले छह अंक हासिल कर सुशील ने अब्बास को स्वर्णिम पटखनी दे दी.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 6/16
भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 48 किलोग्राम भारवर्ग का गोल्ड मेडल जीता. फाइनल मुकाबले में विनेश ने इंग्लैंड की याना रैटिगन को हराया. विनेश फाइनल मुकाबले के दोनों ही पीरियड में रैटिगन पर भारी पड़ीं. पहले पीरियड में विनेश ने चार के मुकाबले छह अंक अर्जित किए, जबकि दूसरे पीरियड में चार के मुकाबले पांच अंक अर्जित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 7/16
कॉमनवेल्थ गेम्स में पहलवान योगेश्वर दत्त ने गोल्ड मेडल जीता.  65 किलो भारवर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में योगेश्वर दत्त ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा के पहलवान जेवोन बालफोर को 10-0 से मात दी. उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को संभलने का मौका ही नहीं दिया.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 8/16
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीट विकास गौड़ा ने चक्का फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता. विकास गौडा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को एथलेटिक्स का पहला मेडल दिलाया था. पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में विकास गौड़ा ने तीसरे प्रयास में अपनी सर्वश्रेष्ठ दूरी हासिल की, गौड़ा ने 63.64 मीटर के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया. विकास ने पहले प्रयास में 60.63 मीटर, दूसरे प्रयास में 62.09 मीटर, तीसरे प्रयास में 63.64 मीटर दूर चक्का फेंका था. विकास चौथे और छठे प्रयास में असफल रहे, जबकि पांचवीं कोशिश में उन्होंने 62.17 मीटर दूरी हासिल की.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 9/16
वेटलिफ्टर सुकेन डे ने 56 किग्रा भार वर्ग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. सुकेन ने 284 किग्रा भार उठाया था.
Advertisement
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 10/16
पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरे भारत के सतीश शिवलिंगम ने 77 किलो भारोत्तोलन स्पर्धा के स्नैच वर्ग में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता था जबकि रवि कुमार दूसरे स्थान पर रहे थे. कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2013 के गोल्ड मेडलिस्ट 22 वर्षीय सतीश ने कुल 328 किलो (149 और 179) वजन उठाया. उन्होंने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन रवि कुमार को पछाड़ा जिन्होंने 317 किलो (412 और 175) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता. सतीश ने स्नैच वर्ग में नौरू के युको पीटर का दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में बनाया 148 किलो का रिकॉर्ड भी तोड़ा था.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 11/16
वेटलिफ्टर संजीता चानू भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने कई मजबूत प्रतिस्पर्धियों की गैरमौजूदगी में कुल 173 किग्रा (77 और 96 किग्रा) वजन उठाया.  मीराबाई 170 किग्रा (75 और 95 किग्रा) वजन उठाने में सफल रही. नाईजीरिया की नकेची ओपारा ने कुल 162 किग्रा (70 और 92 किग्रा) वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया था.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 12/16
राही सरनोबत ने 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, जबकि अनीसा सैयद ने इसी इवेंट में सिल्वर मेडल पर निशाना साधा. राही ने दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मेडल्स जीते थे.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 13/16
बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. फाइनल मुकाबले में कश्यप ने सिंगापुर के डेरेक वोंग को 21-14, 11-21, 21-19 से हरा दिया. यह मैच 61 मिनट चला था. मैच के बाद कश्यप ने अपनी टी-शर्ट उतारकर इस जीत का जश्न मनाया था. कश्यप ने 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 14/16
कॉमनवेल्थ गेम्स में पिस्टल किंग जीतू राय ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा. कॉमनवेल्थ गेम्स के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए फाइनल में स्थान पक्का करने वाले 26 जीतू राय ने फाइनल में फाइनल्स गेम्स रिकॉर्ड (एफजीआर) के साथ पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने कुल 194.1 अंक बटोरे थे. जीतू का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह पहला मेडल था.
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 15/16
10 मीटर एयर राइफल कैटेगरी में अपूर्वी चंदेला ने गोल्ड पर निशाना साधा. अपूर्वी चंदेला ने सटीक निशाना लगाकर सुनहरा तमगा जीता. अपूर्वी चंदेला को 206.7 प्वाइंट्स मिले, इस स्पर्धा का सिल्वर मेडल भी भारत के खाते में गया. अयोनिका को 204.9 प्वाइंट्स मिले.
Advertisement
2014 में CWG में इन भारतीय सितारों ने बिखेरी चमक
  • 16/16
कॉमनवेल्थ गेम्स में इस साल अमित कुमार ने गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने पुरुष वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 57 किलोग्राम भारवर्ग का गोल्ड मेडल जीता. फाइनल मुकाबले में अमित ने नाइजीरिया के अपने प्रतिद्वंद्वी ई. वेल्सन को आसान मुकाबले में मात दे दी थी.
Advertisement
Advertisement