यूपीए के महत्वकांक्षी खाद्य सुरक्षा विधेयक को पारित कराने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्वस्थ होने के कारण लोकसभा में इसके पारित होने से पहले ही सदन से चली गई. उन्होंने हालांकि, इसकी चर्चा में हिस्सा लिया और पूरे दिन सदन में रहीं. सोनिया गांधी को एम्स में भर्ती किया गया है.
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने दावा किया है कि यूपीए के फूड बिल में बहुत खामियां हैं. यह बिल भूखों के लिए नहीं बल्कि चुनाव के लिए है. इस बिल से ना गरीबों को और ना ही किसानों का फायदा होगा. उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार को इस बिल पर एक बार फिर विचार करना चाहिए और इसमें राज्यों के मुख्यमंत्रियों की राय लेनी चाहिए.
इन दिनों टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दिखाए दे रहे बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अमृतसर में मोर्चा खुल गया है. शहर में कई इलाकों में सिद्धू के लापता होने के पोस्टर लगाये गए हैं. इन पोस्टरों में सिद्धू पर अपने संसदीय क्षेत्र से गायब रहने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा विधेयक को ‘वोट सुरक्षा विधेयक’ करार देते हुए बीजेपी ने सोमवार को कहा कि सरकार एक योजना के तहत ‘कमी’ पैदा कर रही है ताकि लोगों को गरीब और भूखा बनाये रख कर उनका एकमात्र हमदर्द बनने का दावा कर सके.
लंबे इतजार के बाद सोमवार को आखिरकार लोकसभा में खाद्य सुरक्षा बिल पर बहस हुई. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने खाद्य सुरक्षा बिल की खूब तारीफ की और कहा कि यह कानून देश में लागू होकर रहेगा, इसे कोई शक्ति रोक नहीं सकती.
बीएसपी नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आरोप लगाया है कि अयोध्या में 84 कोस परिक्रमा को लेकर हो रहे बवाल के पीछे बीजेपी और सपा का गठजोड़ है. मायावती ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ दो घंटे की मीटिंग की और तभी हिंदुओं-मुस्लिमों को वोट के फायदे के लिए बांटने की ये साजिश तैयार की गई.
संत आसाराम बापू के एक नाबालिग लडकी के साथ यौन शोषण के मामले मे पुलिस की जांच मे पीडिता के आरोप सही पाए गए है.
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि मुंबई सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच महाराष्ट्र सरकार करीब-करीब पूरी कर चुकी है और आरोपियों पर मुकदमे की सुनवाई तेजी से होगी. लोकसभा में एक बयान देते हुए शिंदे ने कहा कि सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि उन्होंने फोटो जर्नलिस्ट गैंगरेप मामले में सरकारी वकील के रूप में पेश होने के लिए जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम से अनुरोध किया है.
आंध्र प्रदेश में तेलंगाना का विरोध जारी है. इन लोगों ने विरोध का अलग तरीका अपनाया
उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है. बादल लगातार बरस रहे हैं और नदियां उफना रही हैं. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तो जल प्रलय के हालात हैं. यही हाल राजस्थान, आधे बिहार, गुजरात के तीन ज़िले तथा पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिम मिदनापुर जिलों में हैं. बाढ़ ने यहां भी कहर बरपा रखा है.