उपराष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है क्योंकि इस बार दौड़ में दक्षिण भारत से दो चेहरे हैं. एनडीए ने तमिलनाडु से सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष ने आंध्र प्रदेश से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है. नामांकन पत्र चार सेट में होगा, जिसके पहले सेट के प्रस्तावक प्रधानमंत्री होंगे. संख्या बल में एनडीए की जीत तय मानी जा रही है.