scorecardresearch
 
Advertisement

वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता… टैरिफ विवाद से बढ़ा संकट

वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता… टैरिफ विवाद से बढ़ा संकट

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रम्प के Reciprocal Tariff को गैर-कानूनी बताते हुए रद्द कर दिया था. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने सभी देशों पर 15% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया. लेकिन आज U.S. Customs and Border Protection ने नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया, जिसमें 15% की जगह 10% अतिरिक्त टैरिफ का ज़िक्र है. इससे कई देशों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है. भारत पर अब पुराने 3% टैरिफ के साथ नया 10% टैरिफ लागू होगा, जिससे कुल दरें 13-14% तक पहुंच जाएंगी। राष्ट्रपति ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर कोई देश सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आड़ में अमेरिका से गेम खेलता है तो उसे और ऊंचे टैरिफ का सामना करना पड़ेगा. इस विवाद ने वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता का माहौल बना दिया है.

Advertisement
Advertisement