scorecardresearch
 
Advertisement

'भारत आज वैश्विक मंचों पर ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज...', राज्यसभा में बोले PM मोदी

'भारत आज वैश्विक मंचों पर ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज...', राज्यसभा में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि देश को ना रुकना है और ना पीछे मुड़कर देखना है. हमें अपने लक्ष्यों को हासिल करना है. उन्होंने बताया कि भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विश्व में भारत का आकर्षण बढ़ा है. देश आज तेज गति से विकास कर रहा है और साथ ही महंगाई की दर भी कम है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी के रूप में मिली थी जिसे अब चौथे नंबर तक पहुंचा दिया गया है और बहुत जल्द भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है. यह स्थिति भारत के विकास और आर्थिक मजबूती को दर्शाती है.

Advertisement
Advertisement