भड़काऊ बयान को लेकर अभी तक नूपुर शर्मा पर अलग-अलग शहरों में एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन अब दिल्ली में नूपुर शर्मा के साथ-साथ असद्दुद्दीन ओवैसी पर एफआईआर दर्ज हो गई है. ओवैसी पर एफआईआर उनके भड़काऊ बयानों तो लेकर दर्ज हुई. अब एफआईआर को लेकर ओवैसी दिल्ली पुलिस पर भड़क रहे हैं. गुरुवार को दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर ओवैसी की पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नूपुर शर्मा और नवीन ज़िंदल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उग्र प्रदर्शन किया. नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर जब अमरावती से सांसद नवनीत राणा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने बीजेपी के एक्शन को सही ठहराया. और क्या कहा नवनीत राणा ने, जानने के लिए देखें ये इंटरव्यू.