कांडला पोर्ट पर MV SYMI नामक एलपीजी टैंकर सुरक्षित पहुंच गया है. मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले इस जहाज के जरिए 20,000 मीट्रिक टन LPG भारत लाई गई है. पश्चिम एशिया में तनाव के बीच यह जहाज 13 मई को संवेदनशील स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर भारत पहुंचा. इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा और रसोई गैस आपूर्ति को मजबूती मिलेगी.